छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में लगभग दो दर्जन जवानों के शहीद होने के बाद गृह मंत्रालय कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि अब नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ने की रणनीति पर काम हो रहा है। इस नए आपरेशन का उद्देश्य घने जंगलों के बीच नक्सलियों को पनाहगाह को नेस्तानाबूद कर उनके संगठन को पूरी तरह छिन्न-भिन्न करने की होगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। असम में अंतिम…
Category: राज-नीति
किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों के घर लौटने की चर्चा पर कही ये बात
दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे किसानों के घर लौट जाने की चर्चाओं का खंडन करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि ये किसान अपने खेतों में काम करने गए हैं। केंद्र सरकार जब बंगाल चुनाव से फुर्सत पा लेगी तब किसान भी वापस लौटकर मैदान में डट जाएंगे। टिकैत किसानों के लिए समर्थन जुटाने के लिए दो दिन के गुजरात दौरे पर आए हैं। रविवार को बनासकांठा जिले में अंबाजी मंदिर के दर्शन करने के बाद वे अंबाजी और पालनपुर में किसानों से बात कर रहे…
भारत, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी त्रिपक्षीय वार्ता, जानें रायसीना डायलॉग में किन मुद्दों पर होगी चर्चा
भारत, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के बीच 13 अप्रैल को त्रिपक्षीय वार्ता होगी। समाचार एजेंसी पीटीआइ ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि भारत, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री 13 अप्रैल को त्रिपक्षीय वार्ता करेंगे। इस वार्ता में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि बैठक में कोरोना के असर से निपटने समेत अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा संभव है। रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मरीसे पायने (Marise Payne) और फ्रांस के विदेश मंत्री जीन वेस ली…
भाजपा को पसंद नहीं आया ईश्वरप्पा का राज्यपाल से येदियुरप्पा की शिकायत करना, जानें पार्टी महासचिव ने क्या कहा
कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री केएस ईश्वरप्पा का मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की कार्यशैली के खिलाफ राज्यपाल वजूभाई वाला को पत्र लिखना भाजपा को पसंद नहीं आया है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने गुरुवार को कहा कि यह उचित कदम नहीं था। ईश्वरप्पा ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री पर अपने विभाग के मामलों में सीधे हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था। भाजपा के कर्नाटक मामलों के प्रभारी महासचिव अरुण सिंह ने कहा, ‘अगर किसी मंत्री को समस्या है तो उन्हें मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए। राज्यपाल को पत्र लिखना सही तरीका…
पूर्वी लद्दाख से जल्द हो सकती है चीनी सैनिकों की वापसी, विदेश मंत्रालय ने कही यह बड़ी बात
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के नजदीकी इलाकों से चीन के सैनिकों की वापसी की कोशिशें तेज हैं और उसमें जल्द सफलता मिल जाने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच तनाव खत्म करने के लिए सीमा पर शांति और स्थिरता बनी रहनी जरूरी है। यह बात शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कही। प्रवक्ता ने बताया कि सैनिकों की वापसी के मसले पर दोनों देशों के सैन्य अधिकारी और राजनयिक एलएसी पर अप्रैल 2020 की स्थिति कायम करने पर वार्ता कर रहे हैं। बागची…
राहुल गांधी ने यूएस एक्सपर्ट से पूछा सवाल, भारत के मामलों को लेकर अमेरिका क्यों बैठा है चुप
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को हार्वर्ड कैनेडरी स्कूल के अंबेसडर निकोलस बर्न्स के साथ वर्चुअल वीडियो मीटिंग की। इस दौरान राहुल ले भाजपा की सरकार पर देश की संस्थागत ढ़ाचे पर कब्जा कर लेने का आरोप लगाया और भारत में हो रही घटनाओं को लेकर अमेरिका की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक निकोलस के साथ बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि भारत में क्या हो रहा है, इस बारे में अमेरिकी प्रतिष्ठान से कुछ भी सुनने को नहीं मिला। अगर…
भाजपा ने की चुनाव आयोग से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रचार पर रोक लगाने की मांग की
ममता बनर्जी द्वारा मतदान के दिन पोलिंग बूथ पर धरना देने और प्रेस कांफ्रेंस करने पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने इसे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग से आगे के चुनाव प्रचार के लिए ममता बनर्जी को प्रतिबंधित करने और उन्हें तृणमूल कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची से हटाने की मांग की है। इसके साथ ही पार्टी ने तमिलनाडु में सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी के लिए द्रमुक नेता स्टालिन की उम्मीदवारी निरस्त करने को भी…
म्यांमार पर कूटनीतिक पशोपेश की स्थिति, बेहद संभल कर कदम बढ़ा रहा भारत, जानें इसकी वजह
पड़ोसी देश म्यांमार में लोकतांत्रिक सरकार का तख्ता पलट के बाद जो स्थिति बनी है उसने भारत को बड़े कूटनीतिक पशोपेश में डाल दिया है। भारत तख्ता पलट के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों पर म्यांमार की सेना की हिंसक कार्रवाइयों का विरोध तो कर रहा है लेकिन अमेरिका और ब्रिटेन जैसे लोकतांत्रिक देशों की तरह प्रतिबंध लगाने से परहेज कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में म्यांमार की स्थिति पर बुधवार को चर्चा में भारत ने म्यांमार सेना की कार्रवाइयों की निंदा की है और तेजी से लोकतांत्रिक…
कोरोना को लेकर योगी सरकार का नया फैसला , कक्षा आठ तक के स्कूल 11 अप्रैल तक बंद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना टेस्टिंग का कार्य पूरी क्षमता से किया जाए। फोकस टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। बालिका संरक्षण गृह, वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम, रेजिडेन्शियल स्कूल आदि में कोविड-19 की टेस्टिंग प्राथमिकता पर की जाए।आपको बता दें कि इससे पहले प्रदेशभर में एक से आठ तक सभी परिषदीय व निजी स्कूल चार अप्रैल तक बंद किया गया था। इस दौरान परीक्षाओं को लेकर छूट दी गई थी।प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से…
असम में वोटिंग को लेकर गरमाया माहौल, भड़की हिंसा,
असम की बराक घाटी में गुरुवार को चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। ईवीएम से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया था। पहली घटना करीमगंज जिले की पाथरकंडी विधानसभा सीट में सामने आई है, जहां बीजेपी नेता कृष्णेंदु पॉल से जुड़ी कार में कथित तौर पर ईवीएम रखे होने पर हिंसा भड़क गई। इससे स्थानीय लोगों में तनाव पैदा हो गया। दरअसल गुवाहाटी स्थित पत्रकार अतनु भुयान ने एक ट्वीट किया था, जिसमें पॉल की कार में ईवीएम होने का…
जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार संबंधी हालात में हुई उल्लेखनीय सुधार , अमेरिकी विदेश बिभाग ने भी माना
अमेरिकी विदेश विभाग ने जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार संबंधी हालात में उल्लेखनीय सुधार होने की बात मानी है। अमेरिकी कांग्रेस को सौंपी अपनी 2020 कंट्री रिपोर्ट आन ह्यूमन राइट्स प्रैक्टिसेस में यह बात विस्तार से समझाई गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य करने के लिए सुरक्षा और संचार संबंधी पाबंदियों को धीरे-धीरे हटा रही है। सरकार ने नजरबंदी में रखे गए ज्यादातर राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया है।सरकार ने जनवरी में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी। हालांकि जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों…
सीएम येदियुरप्पा खिलाफ उनके ही मंत्री द्वारा जारी किया गया पांच पेज का शिकायती पत्र
कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ उनके ही मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने राज्यपाल से शिकायत की है। ग्रामीण विकास मंत्री ईश्वरप्पा ने मुख्यमंत्री पर अपने विभाग के मामलों में सीधा दखल देने का आरोप लगाया है। शिवमोगा के वरिष्ठ भाजपा नेता लंबे समय तक येदियुरप्पा के बेहद करीबी रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात और पांच पेज का एक शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें मुख्यमंत्री के काम करने के तौर तरीके पर गंभीर सवाल उठाए हैं।ईश्वरप्पा ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने अपने ग्रामीण विकास विभाग के कुछ…
ममता के गढ़ में , ज्योतिरादित्य सिंधिया बने भाजपा के स्टार प्रचारक
राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा ने बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान वाली सीटों के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। यह पहला मौका है जब भाजपा ने उन्हें यह जिम्मा सौंपा है। इससे पहले मध्य प्रदेश से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित कई दिग्गज वहां प्रचार अभियान में शामिल हो चुके हैं।सूत्रों का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया बंगाल में कांग्रेस की नीतियों पर प्रहार करेंगे। साथ ही कमजोर संगठन पर भी निशाना साध सकते हैं, जिससे कांग्रेस…
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना , शिवराज सिंह ने राहुल को बोला , चलो देर आये पर दुरुश्त आये
विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह का नामांकन दाखिल करवाने मंगलवार को दमोह पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और कमल नाथ पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि 15 माह की सरकार में कमल नाथ केवल एक ही बात कहते रहे कि पैसा नहीं है। वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया था। उनके मंत्री जब कोई काम लेकर जाते थे तो कमल नाथ उनसे भी कह देते कि चलो-चलो, इसलिए उन मंत्रियों ने उनसे कह दिया अब तुम चलो। शिवराज सिंह ने भाजपा प्रत्याशी…
राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव कोरोना पॉजिटिव, घर पर हुए क्वारंटाइन
उत्तर प्रदेश में जौनपुर से भाजपा विधायक व प्रदेश के शहरी एवं आवास नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव हो गये। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य के आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने लखनऊ में आरटी पीसीआर से कोरोना जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल गिरीश यादव लखनऊ स्थित अपने आवास पर क्वारंटाइन हो गए है। उन्होंने बताया कि राज्यमत्री के संपर्क में आने वाले 14 लोग भी कोरोना की जांच कराई गई है। उनकी रिपोर्ट की प्रतीक्षा हैं। राज्यमंत्री के साथ-साथ जौनपुर में…
इस बार होली में साथ नहीं दिखे चाचा-भतीजे, अखिलेश और शिवपाल ने अलग-अलग मंच पर मनाई होली,
अखिलेश और शिवपाल के बीच मतभेद चरम स्तर पर पहुंचने पर भी यह परिवार हमेशा होली के मौके पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सानिध्य में एकजुट नजर आता था, मगर इस बार नजारा बिल्कुल उलट था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पैतृक गांव सैफई में अपने आवास पर होली का मंच सजाया। वहीं, शिवपाल ने सैफई में ही अपने एक स्कूल में मंच सजा कर होली मनाई। इस दौरान दोनों ही नेताओं के साथ होली मनाने वाले लोगों की भीड़ रही। दोनों ही कार्यक्रमों में परंपरागत लोकगीत,…
भारत-अमेरिका रणनीतिक ऊर्जा सहयोग की समीक्षा बैठक करेंगे बाइडन और मोदी
भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन की नई प्राथमिकताओं को प्रतिबिंबित करने के लिए रणनीतिक ऊर्जा साझेदारी को संशोधित करने पर सहमति व्यक्त की है, जिसमें कम कार्बन रास्ते के साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और हरित ऊर्जा सहयोग में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है एक वर्चुअल बैठक के दौरान, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और संयुक्त राज्य ऊर्जा सचिव जेनिफर ग्रानहोम ने भारत-अमेरिका रणनीतिक ऊर्जा सहयोग की समीक्षा की। ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधान ने कहा…
महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मी तेज, राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, जानें क्या कहा
महाराष्ट्र के गृह मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इस सियासी उठापठक के बीच राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने गुरुवार को कांग्रेस की अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। सुले ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा- बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए माननीय सोनिया गांधी जी आपका शुक्रिया। आपके साथ बात करके हमेशा अच्छा लगता है। यह मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है जब भाजपा सूबे में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रही है। दरअसल पुलिस के पूर्व…
सवाल इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल का नहीं, दुरुपयोग का है : रविशंकर प्रसाद
सरकार को इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल पर कोई आपत्ति नहीं है, सवाल इन प्लेटफार्म्स के दुरुपयोग का है। सरकार इंटरनेट मीडिया के दुरुपयोग के शिकार लोगों की आवाज है और चाहती है कि देश में इन प्लेटफार्म्स पर शिकायतों के निपटारे का तंत्र बने। एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को यह बात कही।प्रसाद ने कहा, ‘आपके पास शिकायत निवारण का एक तंत्र होना चाहिए, ताकि कोई चाहे तो अपनी शिकायत वहां दर्ज करा सके।’ उन्होंने कहा कि सरकार आलोचना के खिलाफ नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने…
संसद का बजट सत्र तय समय से 13 दिन पहले ही समाप्त, जानिए दोनों सदनों में कितना हुआ कामकाज
संसद का बजट सत्र गुरुवार को तय समय से करीब 13 दिन पहले ही खत्म हो गया। इसके साथ ही दोनों ही सदनों की कार्यवाही भी अनिश्चितकाल तक के स्थगित हो गई। करीब दो महीने लंबे इस सत्र की शुरुआत विपक्ष के बायकाट के साथ हुई थी। कई दिन तक कामकाज ठप रहा। बाद में कामकाज की थोड़ी भरपाई हुई। लोकसभा में इस बीच 114 फीसद और राज्यसभा में 90 फीसद काम हुआ। आम बजट सहित बीमा विधेयक व दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्य क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक जैसे कई महत्वपूर्ण…
