सीएम योगी ने दी डेडलाइन, यूपी में बनेंगी 77 हजार किमी सड़कें, मिलेगी गड्ढो से राहत

प्रदेश के तमाम शहरों और जिलों की सड़कें भी काफी बदहाल हैं। 12 विभागों की कुल 77,060 किमी सड़कें खराब हैं, जिन्हें बनाने की जरूरत है। शासन की ओर से इन्हें जल्द बनाने का निर्देश दे दिया गया है। निकाय चुनाव से पहले सभी सड़कों को बनाने के निर्देश हैं। प्रमुख सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण ने 10 अक्तूबर को आवास के साथ सभी विभागों की खराब सड़कों की सूची भेजी है।प्रदेश में कुल 12 विभागों की खराब सड़कें चिन्हित की गई हैं। इन 12 विभागों के पास 2,24,508 सड़कें…

भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों में उलझी , दल-बदलुओं ने बढ़ाई टेंशन

हिमाचल प्रदेश चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के फेर में फंसने की खबर है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही उम्मीदवारों के नामों को लेकर असमंजस का सामना कर रही हैं। साथ ही यह भी संभावना जताई जा रही है कि दल एक-दूसरे की सूची सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में नवंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।एक ओर जहां भाजपा सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है। वहीं, कांग्रेस गद्दी हासिल करने के लिए जद्दोजहद कर…

आज एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर CM योगी कैबिनेट की बैठक में लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। सबसे अहम फैसला नई धान खरीद और इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा करीब सात निकायों के सीमा विस्तार संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी के लिए रखा जा सकता है। वाराणसी में मंडलीय कार्यालय और रोपवे चलाने संबंधी प्रस्ताव को कैबिनेट मंजूरी के लिए रखा जा सकता है। नमामी गंगे से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है। आहरण वन संरक्षण केंद्र…

नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, 82 साल की उम्र में निधन

समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। पिछले 10 दिन से मेदांता अस्‍पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहने के बाद नेताजी ने सोमवार सुबह अंतिम सांस ली। समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और तीन बार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव नहीं रहे।  नेताजी को यूरिन संक्रमण, ब्‍लड प्रेशर की दिक्‍कत और सांस लेने में तकलीफ की वजह से दो अक्‍टूबर को मेदांता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उनके…

मोहन भागवत के बयान पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी, पूरी खबर पढ़िए

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भारत में धार्मिक असंतुलन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि मुसलमानों की आबादी बढ़ नहीं रही, बल्कि गिर रही है। दरअसल, विजयदशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भाषण में जनसंख्या का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि जनसंख्या असंतुलन के मुद्दे को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।एक जनसभा के दौरान ओवैसी ने कहा, मुसलमानों की आबादी नहीं बढ़ रही है। तुम बेकार में टेंशन में मत डालो, नहीं बढ़ रही है। आबादी…

उद्धव ठाकरे से कौन छीना शिवसेना का साया, ECI पर उठाए सवाल

भारत निर्वाचन आयोग ने (ECI) ने शनिवार को पार्टी के नाम औऱ चुनाव चिह्न ‘धनुष-बाण’ को फ्रीज कर दिया है। अब चुनाव आयोग के फैसले पर दोनों ही गुट प्रतिक्रियाएं रहे हैं। एक ओर जहां उद्धव समर्थक इसे ‘अन्याय’ बता रहे हैं। वहीं, शिंदे कैंप ने भी आयोग के सामने अपना पक्ष रखने की तैयारी कर ली है। खास बात है कि निर्वाचन आयोग की तरफ से अंतरिम आदेश ऐसे समय पर आया है, जब मुंबई के अंधेरी पूर्व में उपचुनाव होने हैं।शनिवार को ECI की तरफ से जारी अंतरिम…

आज कानपुर आएंगे मोहन भागवत, दो सभाओं में आम लोगों से होंगे रूबरू

मोहन भागवत का 10 अक्तूबर तक कानपुर के दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय, आजादनगर में चलने वाला स्वर संगम घोष शिविर गुरुवार से शुरू हो चुका है। इसमें शिरकत करने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को दिल्ली से हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस से कानपुर सेंट्रल पहुंचेंगे। सेंट्रल स्टेशन से कार्यक्रम स्थल तक कड़ी सुरक्षा घेरे में जाएंगे। नौ अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती पर नानाराव पार्क में वाल्मीकि समाज के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद भागवत आमजनों को संबोधित करेंगे। 10 अक्तूबर को एसडी कॉलेज परिसर में मोहन भागवत परिवार मिलन…

भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के बेड़े का होगा विस्तार, IAF के लिए अगले 10 साल होंगे खास

अगले दस सालों के भीतर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के बेड़े का विस्तार होगा तथा उसमें शामिल ज्यादातर विमान भारत में ही निर्मित होंगे। वायुसेना के पास अभी लड़ाकू विमानों की 31 स्क्वाड्रन ही हैं, जबकि स्वीकृत संख्या 42 स्क्वाड्रन की है। प्रत्येक स्वाड्रन में 18 विमान होते हैं। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी ने कहा कि आने वाले वर्षों में तेजी से नए विमानों की खरीद की जाएगी और 42 स्वाड्रन के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। आइए जानते हैं विमानों की खरीद के लिए…

डेंगू मरीजों का लखनऊ में टूटा रिकॉर्ड, पढ़िए पूरी खबर

डेंगू का डंक अब रिकॉर्ड बनाने लगा है। इस सीजन में गुरुवार को एक दिन में सर्वाधिक 42 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। सीएमओ ने एक बार फिर डेंगू मरीजों की भर्ती और इलाज की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी विभिन्न इलाकों के 32 मरीजों की एलाइजा जांच के लिए नमूने भेजे गए थे। इनमें 21 में डेंगू की पुष्टि हुई है। आलमबाग, आशियाना, कृष्णानगर समेत आस-पास के इलाकों में करीब 20 मरीजों में डेंगू…

14 लाख 50 हजार दीए जलाकर विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी,अयोध्या दीपोत्सव में इस बार देर तक जलेंगे दीए

रामनगरी अयोध्या में 23 अक्तूबर को होने वाले दीपोत्सव की तैयारी जोरों पर है। राम की पैड़ी व अन्य घाटों पर जलने वाले दीए इस बार अधिक समय तक जलेंगे, क्योंकि दीए की साइज बड़ा होने के साथ 40 एमएल तेल डाला जाएगा। दीपोत्सव-2022 में विभिन्न घाटों पर 14 लाख 50 हजार दीए जलाकर विश्व रिकार्ड बनाने की शासन की मंशा है। दीए जलाने के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह टीम के साथ रात-दिन एक करके…

मवेशियों के इलाज को घर पहुंचेगी एक कॉल पर वैन, लंपी वायरस की लगेगी वैक्सीन

मवेशियों को पालने वाले पशुपालकों के मवेशियों की तबियत बिगड़ने पर उनको लाने में दिक्कत होती है। पशुपालकों की इस व्यवहारिक दिक्कत को ध्यान में रखते हुए शासन पशुपालन विभाग को हर जिले को मोबाइल वेटरनरी यूनिट वैन देने जा रही है, जिसकी मदद से एक कॉल करने पर वेटरनरी यूनिट पशुपालक के घर पर होगी। जहां मौके पर वेटरनरी यूनिट की टीम बीमार मवेशी को उपचार देगी। जल्द ही इन मोबाइल वैन से जिलों के पशुपालकों को बड़ी राहत मिलेगी। इस नई व्यवस्था में वेटरनरी यूनिट शामिल डाक्टर से…

बरेली में मेले में पहुंचा बुर्का पहनकर शख्स, बच्चा चोर समझकर लोगों ने पीटा

बरेली में बुर्का पहनकर रामलीला मेले में पहुंचे अधेड़ को भीड़ ने बच्चा चोर समझकर पीट दिया। उसका साथी वहां से भाग निकला। दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। पकड़े गए युवक को पुलिस मानसिक मंदित बता रही है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।बुधवार को दशहरे के दिन एक बाइक पर दो लोग मेले में पहुंचे थे। बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने बुर्का पहन रखा था। बुर्कानशीन के हावभाव देखकर लोगों को उस पर कुछ शक हुआ तो उन्होंने बाइक रोक ली। बुर्का उतारा तो अंदर दाढ़ी वाला…

PM मोदी बनेंगे रूस-यूक्रेन के बीच मीडिएटर ? जेलेंस्की से फोन पर की बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की और इस बात पर बल दिया कि यूक्रेन संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने यह रेखांकित भी किया कि परमाणु प्रतिष्ठानों को खतरे में डालने के दूरगामी और विनाशकारी प्रभाव हो सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी और जेलेंस्की ने यूक्रेन में जारी युद्ध पर बातचीत की और इस दौरान एकबार फिर दोहराया कि वार्ता और कूटनीति के जरिए ही इसका…

रायबरेली में देवी-देवताओं के अश्लील फोटो, अभद्र कमेंट पर केस, माहौल बिगड़ने की हो रही साजिश

रायबरेली जिले में माहौल बिगड़ाने की साजिश की गई। क्षेत्र के गांव कुटकुरी मजरे बकुलिहा निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर देवी देवताओं के अश्लील फोटो के साथ उनके विरुद्ध अभद्र टिप्पणी वायरल की है। देवी देवताओं के अश्लील चित्र के साथ अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले को खीरों पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार अवस्थी ने बताया कि कुटकुरी मजरे बकुलिहा निवासी ऋषभ कुमार ने सीता…

मरीजों को लोहिया संस्थान में सस्ते इलाज का तोहफा, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें

दिवाली बाद लोहिया संस्थान में मरीजों को सस्ते इलाज का तोहफा मिल सकता है। भर्ती मरीजों को सस्ता इलाज मिलेगा। नई दरें संस्थान के तीनों परिसर में लागू होंगी। अधिकारियों ने जल्द ही प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद जाहिर की है।संस्थान में करीब 1000 बेड हैं। तीन अलग-अलग स्थानों पर मरीजों की भर्ती की व्यवस्था है। हॉस्पिटल ब्लॉक, सुपर स्पेशियालिटी और शहीद पथ स्थित मातृ शिशु एवं रेफरल हॉस्पिटल में मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। लोहिया अस्पताल का संस्थान में विलय हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ…

मरीजों का इलाज करते मिले इंटर पास, अब हर अस्‍पताल को गेट पर लगाना होगा डॉक्‍टरों का फोटो

लखनऊ के दुब्बगा इलाके के अमन हॉस्पिटल में इंटर पास युवक वहां भर्ती दो मरीजों का इलाज करते मिले। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्पिटल पर छापा मारकर कई अनियमितताएं पकड़ीं। अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। दो मरीज भर्ती मरीजों का इलाज करते युवकों के पास मेडिकल क्षेत्र का कोई अनुभव नहीं पाया गया। उनकी शैक्षिक योग्‍यता भी सिर्फ इंटरमीडिएट पाई गई। अस्पताल की फार्मेसी का लाइसेंस भी नहीं था। गंदगी के अलावा आग से बचाव के भी इंतजाम नहीं थे। टीम ने अस्पताल संचालन पर…

सूत कातकर 74 महिलाएं चला रहीं परिवार, गांधी जयंती पर पढ़ें कैसे चरखा दे रहा रोजगार,

आजादी की लड़ाई में चरखे ने एक सिंबल के तौर पर लोगों में उत्साह का संचार किया था, वही चरखा शाहजहांपुर में अब आर्थिक उन्नति का पर्याय बन रहा है। यहां 74 परिवार की महिलाएं चरखे से सूत कातती हैं, जिसके एवज में उन्हें अच्छी आमदनी होती है और उनका परिवार चलता है। यह सारा काम जिले के विनोबा सेवा आश्रम की ओर से किया जा रहा है।दरअसल, गांधी जी और बिनोवा जी के विचारों से प्रेरित होकर बिनोवा सेवा आश्रम के संचालक रमेश भैया ने 1988 में उत्तर प्रदेश…

रेलवे स्टेशन पर आज से प्लेटफार्म टिकट महंगा, जानें नया रेट

लखनऊ मंडल के स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के मूल्य का पुनर्निर्धारण किया गया है। जिससे उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए दो अक्तूबर से पांच नवंबर तक मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों में चारबाग, वाराणसी, बाराबंकी, अयोध्या कैंट, अयोध्या, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, जंघई, भदोही, प्रतापगढ़ और उन्नाव पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री 10 रुपये के स्थान पर 30 रुपये प्रति व्यक्ति कर दिया गया है। जिससे जरूरी व्यक्ति ही प्लेटफार्म पर पहुंचे।

मोहन भागवत कानपुर दौरे पर तीन या चार दिन रहेंगे, 6 से 10 अक्तूबर तक होगा संघ का प्रांतीय घोष वर्ग

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कानपुर प्रांत का पांच दिवसीय घोष वर्ग 6 से 10 अक्तूबर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय कालेज नवाबगंज में होगा। वर्ग में शिरकत करने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत सात या आठ अक्तूबर को आएंगे और दस को उनकी वापसी संभावित है। दीनदयाल कॉलेज परिसर में ही भागवत और अखिल भारतीय अधिकारी प्रवास करेंगे।संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों की देखरेख में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नौ अक्तूबर को संघ प्रमुख मोहन भागवत वाल्मीकि जयंती पर नानाराव में समाज के लोगों से बातचीत करके…

एटीएस ने सिद्धार्थनगर में पीएफआई के संदिग्ध को उठाया, पूछताछ के लिए ले गई अपने साथ]

एटीएस ने लगातार पीएफआई पर शिकंजा कसने के लिए जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है। इसी के तहत एटीएस ने सिद्धार्थनगर से एक युवक को को हिरासत में ले लिया। युवक पीएफआई का संदिग्ध बताया जा रहा है। एटीएस ने गुरुवार को संदिग्ध युवक को भवानीगंज थााना क्षेत्र से दबोचा।एटीएस ने इससे पहले शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अंतरी गांव से एक संदिग्ध को पकड़ा था लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। आईबी से मिले इनपुट के आधार पर एटीएस पीएफआई की जड़े तलाशने के लिए जगह-जगह पर…