कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर मंगलवार को भी लगातार बारहवें दिन किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस क्रम में आज किसान यूनियनों ने देशभर में भारत बंद का आवाह्न किया है और कल यानि बुधवार को केंद्र सरकार और किसानों के बीच छठे दौर की वार्ता होगी। इस बंद को सभी विपक्षी पार्टियों का समर्थन मिला है।केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ‘बौखलाया हुआ विपक्ष जो वोट के माध्यम से जनता का समर्थन प्राप्त नहीं कर पाया, वो आज कानून-व्यवस्था को भंग करने पर उतारू हो चुका…
Category: वादे-इरादे
‘भारत बंद’ को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज, समर्थन देने वाला विपक्ष ‘ढोंगी:जावड़ेकर
कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर मंगलवार को भी लगातार बारहवें दिन किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस क्रम में आज किसान यूनियनों ने देशभर में भारत बंद का आवाह्न किया है और कल यानि बुधवार को केंद्र सरकार और किसानों के बीच छठे दौर की वार्ता होगी। इस बंद को सभी विपक्षी पार्टियों का समर्थन मिला है।केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को कहा, ‘कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में इन कृषि कानूनों का उल्लेख किया । इन कानूनों की वापसी की मांग करने वाला विपक्ष ढोंगी है।…
जीएचएमसी चुनावों के नतीजों के बाद अब तेलंगाना में सरकार बनाने की चाह में भाजपा
ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी डबक में जीत और जीएचएमसी चुनावों के नतीजों के बाद हैदराबाद में सरकार बनाने की राह पर है।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हम हैदराबाद के लोगों की बेहतरी की उम्मीद करते हैं और इसलिए चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न मुद्दों को संबोधित किया था। जबकि टीआरएस ने उन गलतियों के लिए केंद्र को दोषी ठहराया है जो कि टीआरएस ने की है।के लक्ष्मण ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के सत्ता…
किसानों के भारत बंद को मिलाद्रविड़ मुनेत्र कड़गम का साथ, पार्टी अध्यक्ष ने कहा- पलानीस्वामी सरकार है इस आंदोलन के खिलाफ
द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कहा, ‘तमिलनाडु में आंदोलनकारी किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया था। सलेम में हो रहे आंदोलन में मैं भी शामिल था। एड्डापड्डी पलानीस्वामी सरकार आंदोलनकारियों के खिलाफ है।’ उन्होंने कहा,’विपक्ष ने पहले ही कह दिया है कि हम 8 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करेंगे और इसमें शामिल होंगे।’जंतर-मंतर पर पहुंच कांग्रेस सांसदोें ने धरना शुरू कर दिया और किसानों के मुद्दे पर चर्चा के लिए संसद के शीत सत्र की मांग कर रहे हैं। सांसद मनीष तिवारी ने कहा, ‘सत्र बुलाई जानी…
किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करने वाले शरद पवार ने कृषि मंत्री रहते हुए की थी मुक्त बाजार की वकालत जानें विस्तार से
कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन करने वाले राकांपा नेता शरद पवार इसी मसले पर नौ दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने वाले हैं। हैरानी की बात यह है कि संप्रग सरकार में कृषि मंत्री रहते हुए पवार ने मुक्त बाजार की वकालत की थी। इसके लिए कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) कानून में संशोधन के लिए उन्होंने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र भी लिखा था, ताकि कृषि के क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी बढ़े।सरकारी सूत्रों ने बताया कि कृषि मंत्री रहते हुए पवार…
किसानों की मांगों के मुताबिक संशोधन पर हो सकते हैं विचार लेकिन वापस नहीं होंगे कृषि कानून :सरकार
कृषि सुधार कानूनों को लेकर सरकार और किसान संगठनों के बीच गतिरोध बना हुआ है। दोनों पक्षों के बीच पांच दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी कोई समाधान नहीं निकल पाया है। किसान संगठनों ने आठ दिसंबर को भारत बंद का एलान किया है। वो तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि कृषि कानूनों को वापस तो नहीं लिया जाएगा, लेकिन जरूरत पड़ने पर सरकार किसानों की मांगों के मुताबिक संशोधन पर विचार कर सकती है।केंद्रीय कृषि…
बंगाल में भाजपा ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान, तीन- तीन केंद्रीय मंत्रियों ने घर-घर जाकर लोगों से किया संवाद
बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले लोगों तक पहुंचने के लिए भाजपा ने शनिवार को यहां बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू किया। पहले दिन तीन- तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में घर-घर जाकर लोगों से सीधे संवाद किया और उन्हें भाजपा की नीतियों से अवगत कराया। जानकारी के मुताबिक इस अभियान के तहत पांच से 12 दिसंबर तक आठ केंद्रीय मंत्री बंगाल के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे। ये बूथ स्तर पर मोदी सरकार की सफलता की कहानी बताने के लिए…
किसान आंदोलन : विदेशी नेताओं की बयानबाजी पर विदेश मंत्रालय का सख्त रुख , बंद करें आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप
विदेश मंत्रालय ने किसानों के प्रदर्शन पर विदेशी नेताओं की बयानबाजी पर एक बार फिर सख्त एतराज जताया है। मंत्रालय ने कहा है कि विदेशी नेता गलत सूचना के आधार पर बयानबाजी कर रहे हैं जो पूरी तरह से अनुचित है। मंत्रालय ने एक दिन पहले ही कनाडा के उच्चायुक्त को तलब किया था और प्रधानमंत्री जस्टिस ट्रूडो के बयान पर आपत्ति पत्र सौंपा था। इसके बावजूद ट्रूडो बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव और ब्रिटेन के कुछ नेताओं ने भी किसानों के प्रदर्शन का समर्थन किया…
5 दौर की बातचीत के बाद भी किसान नेताओं और सरकार के बीच नहीं बनी बात, 8 को भारत बंद
कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों के किसान आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली बॉर्डर पर यह प्रदर्शन 11 दिनों से जारी है। शनिवार को किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच पांचवें दौर की बातचीत हुई लेकिन कोई भी किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंच सका। अब एक अगली मीटिंग 9 दिसंबर को होनी तय हुई है। इससे पहले किसानों ने आठ दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया था। वहीं, किसानों की मांग पर सरकार लगातार उनसे बातचीत कर रही है और आंदोलन खत्म करने के…
अगले महीने लागू हो सकता है नागरिकता संशोधन कानून : कैलाश विजयवर्गीय
किसान आंदोलन के बीच नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के लागू होने की चर्चा भी शुरू हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) अगले साल जनवरी से लागू हो सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार शरणार्थियों के प्रति हमदर्दी नहीं रखती है। उत्तर 24 परगना जिले में ‘आर नोय अन्याय’ (अन्याय और नहीं) अभियान के तहत उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हमें उम्मीद है कि सीएए के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देने की प्रक्रिया…
LJP से निष्कासित होने के बाद केशव सिंह ने चिराग को दी बधाई, कहा- ऐसे ही रामविलास पासवान के सपनों को चकनाचूक करें
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्त तथा अनुशासनहीनता के कारण पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह साल से निष्कासित कर दिया है। उनकी प्राथमिक सदस्यता भी निलंबित कर दी गई है। यह जानकारी लोजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू ने दी। विदित हो कि केशव सिंह ने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अगले माह लोजपा में टूट को लेकर बयान दिया था। इसके बाद पार्टी ने उनपर…
कर्नाटक में बनने जा रहा है लव जिहाद कानून,जानें इन राज्यों में भी है तैयारी
कर्नाटक में भी लव जिहाद को लेकर कड़ा कानून बनाने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण का कहना है कि कई राज्यों की उनके राज्य में भी लव जिहाद पर कानून लाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लव जिहाद के साथ-साथ गोहत्या पर भी कर्नाटक में कानून बनने जा रहा है। उपमुख्य मंत्री ने बताया कि कई राज्य पहले ही लव जिहाद से जुड़े बिलों को ला चुके हैं और कुछ लाने जा रहे हैं। हम ‘लव जिहाद’ के खिलाफ बिल…
टीका आने से पहले गरमाई सियासत, कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना – सभी को फ्री वैक्सीन उपलब्ध कराने के वादे का क्या होगा
देश में कोरोना वैक्सीन अभी नहीं आई है लेकिन इस पर अभी से सियासत होने लगी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि धरातल पर सभी को समान रूप से टीका उपलब्ध कराने के लिए योजना की दरकार है। कांग्रेस ने सवाल किया कि भाजपा के उस वादे का क्या होगा जिसमें उसने बिहार चुनाव के दौरान सभी को नि:शुल्क कोरोना वायरस का टीका उपलब्ध कराने की बात कही थी। राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी यह बताएंगे कि सभी को नि:शुल्क…
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में भाजपा की हार पर बोले फड़नवीस, अघाड़ी की ताकत पहचान नही पाये
महाराष्ट्र की पांच विधान परिषद सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव के नतीजे हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं हैं। हम अधिक सीटों की उम्मीद कर रहे थे लेकिन केवल एक ही जीत पाये। हमने महाविकास अघाड़ी की संयुक्त शक्ति का गलत आकलन किया। ज्ञात हो कि बीते एक वर्ष में भाजपा के लिए इस राज्य में ये दूसरा झटका है बीते साल नवंबर में भी भाजपा के हाथों से महाराष्ट्र की…
ऐतिहासिक जीत की ओर भाजपा, तीसरे नंबर पर भी रही तो मानो हैदराबाद का किला फतेह
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। अगर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के बाद भाजपा तीसरे स्थान पर भी रहती है, तो मानो किला फतेह हो गया। इस बार निगम चुनाव में भाजपा ने फायर ब्रांड नेताओं की पूरी फौज प्रचार के दौरान भाजपा ने उतार दी थी। भाजपा को उम्मीद थी कि पार्टी हैदराबाद का किला फतेह कर सकती है। इन चुनावों में अच्छा परफॉर्म करेगी, इसलिए शुरुआत से पूरी रणनीति बनाकर…
पीएम मोदी को 2024 में 15 लोकसभा सीट का उपहार देंगे:भाजपा सांसद
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है और रुझानों में भाजपा ने बढ़त बना ली है। ऐसे में भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि साल 2023 में यहां पार्टी की सरकार बनेगी। लोग बदलाव चाहते हैं, जो आपको यहां दिख रहा होगा। साल 2024 में हम मोदी जी को यहां से 15 लोकसभा सीट उपहार में देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा लीड कर रही है, हमें विश्वास था और आप शाम तक प्रदर्शन भी देखेंगे। टीआरएस पार्टी डर चुकी…
कर्नाटक सरकार की कड़ी कार्यवाही, लव जिहाद पर लगाएगी रोक
कर्नाटक के मंत्री आर अशोक ने बुधवार को लव जिहाद पर रोक लगाने के साथ इसमें शामिल लोगों को जेल में बंद करने की धमकी दी। उन्होंने कहा, ‘राज्य सरकार किसी भी कीमत पर लव जिहाद पर रोक लगाएगी। इसमें शामिल लोगों को हम कैद की सजा देंगे। इन्हें सेंट्रल जेल में बंद किया जाएगा। इसका विरोध करने वाले सिद्दरमैया कौन होते हैं, क्या वे सरकार चला रहे हैं। यह भाजपा सरकार है जो सत्ता में है।’ जबकि कर्नाटक हाईकोर्ट ने भी इस तरह के एक मामले की सुनवाई के…
आखिर कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रधानमंत्री का रुख क्या है :राहुल गांधी
कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर देश में राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में सभी लोगों को कोरोना वायरस के टीके की जरूरत नहीं पड़ने से जुड़े मोदी सरकार के बयान को लेकर निशाना साधा है। राहुल ने पूछा है कि आखिर इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रुख क्या है? पीएम मोदी को कोरोना वैक्सीन को लेकर अपना रुख देशवासियों से सामने खुलकर रखना चाहिए। राहुल गांधी ने उन्होंने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री कहते हैं कि सभी के लिए कोरोना वायरस…
किसान आंदोलन : अगर हमारी मांगें नहीं मानीं तो किसान दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड निकालेंगे :राकेश टिकैत
नए कृषि कानूनों पर सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ रहे किसान अपनी मांगों को लेकर किसी भी सूरत में झुकने को तैयार नहीं हैं। किसानों ने सरकार से जल्द उनकी मांगे मानने की अपील की है। वहीं, किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे किसानों के जत्थों के चलते दिल्ली-एनसीआर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने सड़कों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ा दी है। इस बीच सरकार संग वार्ता के लिए विज्ञान भवन…
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा डेढ़ राज्यों में चल रहा किसान आंदोलन प्रायोजित नहीं तो और क्या
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत का कहना है कि किसान आंदोलन पूरी तरह प्रायोजित है। लोगों को साफ दिखाई दे रहा है कि यह महज डेढ़ राज्यों के किसानों को भड़काकर किया जा रहा है। शेखावत बुधवार को उदयपुर आए थे। वे हाल ही दिवंगत भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी के घर पहुंचे तथा परिजनों को ढांढ़स बंधाया। मीडिया से हुई संक्षिप्त वार्ता में उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसान सड़कों पर नहीं हैं। लोग…
