कांग्रेस में निचले स्‍तर तक संगठन में बदलाव की तरफ प्रशांत किशोर ने किया इशारा, ठुकराया पार्टी में शामिल होने का आफर

प्रशांत किशोर को कांग्रेस के शामिल करने के मुद्दे पर फिलहाल अब विराम लग गया है। उन्‍होंने पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया है। इसकी पुष्टि न सिर्फ कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने की है, बल्कि खुद प्रशांत किशोर ने भी ट्वीट कर की है। उन्‍होंने कहा है कि कांग्रेस को उनसे अधिक एक ऐसे नेतृत्‍व की जरूरत है, जो साझा प्रयास के जरिए पार्टी की आंतरिक समस्‍याओं को हल कर उसको दोबारा जमीन से जुड़ने में मदद कर सके। इसके लिए पार्टी को बड़े बदलाव या…

खार पुलिस स्टेशन ने फेक FIR दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ दर्ज की मेरी शिकायत- सोमैया

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराने खार पुलिस स्टेशन गए थे। नेता ने ट्वीट कर बताया कि पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज कर लिया गया है। भाजपा नेता ने कहा, ‘मुझे मारने वाले गुंडों को बचाने के लिए यह आपराधिक साजिश है।’ एक दिन पहले ही उन्होंने आरोप लगाया था कि 23 अप्रैल को शोषण मामले में मुंबई पुलिस मेरा एक फर्जी FIR सर्कुलेट कर रही है। सोमवार शाम को सौमैया ने…

ब्रिटेन के रक्षा खरीद मंत्री से की केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलाकात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को ब्रिटेन के रक्षा खरीद मंत्री जेरेमी क्विन से बातचीत की। यह बातचीत विमानन और जहाज निर्माण जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर केंद्रित थी। राजनाथ ने ट्वीट किया कि ब्रिटेन के रक्षा खरीद मंत्री जेरेमी क्विन के साथ एक शानदार बैठक हुई। हमने दोनों देशों के लिए विमानन, जहाज निर्माण और अन्य रक्षा औद्योगिक कार्यक्रमों से संबंधित क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों पर चर्चा की।बीते सप्ताह भारत की अपनी यात्रा के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने घोषणा की थी कि ब्रिटेन रक्षा…

त्रिपुरा को ‘प्रगतिशील कल’ देने के लिए सीएम बिप्लब देब ने की पीएम मोदी की सराहना

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने देश भर में केंद्र द्वारा किए गए ‌विकास कार्यों की बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने राज्य को ‘प्रगतिशील कल’ दिया है। सीएम बिप्लब ने बताया राज्य के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी पूरी सहायता कर रहे हैशुरू से त्रिपुरा की तरक्की के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य सरकार कि हर संभव मदद करते आए हैं, जिसके तहत आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के एक हिस्से के रूप में, पीएम मोदी ने…

कॉंग्रेस में 13 से 15 मई तक प्रस्तावित चिंतन शिविर के लिए गठित कमेटियों में दी गई जगह

2024 के आम चुनाव से पहले कांग्रेस को नए सिरे से एकजुट करने और नई रणनीति बनाने के मकसद से पार्टी ने 13 मई से उदयपुर (राजस्थान) में प्रस्तावित तीन दिवसीय चिंतन शिविर के लिए कमेटियों का एलान कर दिया है। फिलहाल राजनीतिक, सामाजिक सहित अलग-अलग मुद्दों को लेकर कुल छह कमेटियों का गठन किया गया है। इन कमेटियों में पार्टी के उन असंतुष्ट नेताओं को भी जगह दी गई है जो आए दिन पार्टी के आंतरिक हालात पर सवाल खड़े करते रहे हैं इनमें गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा,…

हनुमान चालीसा विवाद पर दिल्‍ली तक मची है रार, पढ़ें- सिलसिलेवार पूरा ब्‍यौरा

देश में इन दिनों हनुमान चालीसा विवाद मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है। इस पर अब सियासी सरगर्मी भी काफी तेज हो गई है। ये मामला महाराष्‍ट्र से शुरू हुआ था, लेकिन अब इसकी गूंज दिल्‍ली तक सुनाई दे रही है। इसकी वजह महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ दल एनसीपी के मुंबई-उत्तर के जिला कार्यकारी अध्यक्ष फहमीदा बनी हैं। बहरहाल, आपको पहले बता दें कि ये सारा विवाद महाराष्‍ट्र से ही शुरू हुआ था। इसके मूल में थे महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे।राज ठाकरे ने दरअसल, महाराष्‍ट्र में सभी…

PM मोदी ने दिया सिखों को संदेश, लाल किले पर क्या कुछ बोले प्रधानमंत्री , आइये जानते हैं

लाल किले पर 400 रागी जब शबद कीर्तन कर रहे थे तो सामने जमीन पर बैठे पीएम नरेंद्र मोदी भी ध्यानमग्न नजर आए। इससे पहले उन्होंने लाल किले की उस प्राचीर से देश को संबोधित किया, जहां से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ही प्रधानमंत्री भाषण देते रहे हैं। गुरुवार की रात को 10 बजे यह मौका था, सिख पंथ के नौवें गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व का। लाल किले पर जगमग रोशनी के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान एक तरफ सिख गुरुओं की बलिदानी…

आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार ने अपनाई जीरो टॉलरेंस की नीति : अमित शाह,

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) गुरुवार को 13वें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी और निशीथ प्रमाणिक भी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हुआ था।इस दौरान अमित शाह ने अपना संबोधन दिया। शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और इस खतरे को भारत से जड़ से खत्म करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में…

बागची ने इल्हान उमर की गुलाम कश्मीर यात्रा को संकीर्ण मानसिकता की राजनीति बताया, भारत हुआ नाराज

भारत ने गुरुवार को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सदस्य इल्हान उमर की गुलाम कश्मीर यात्रा की निंदा करते हुए कहा कि यह उनकी संकीर्ण मानसिकता की राजनीति को दर्शाता है।पत्रकारों से बात करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुलाम कश्मीर का दौरा करने के लिए उमर की आलोचना की। उन्होंने कहा, हमने देखा है कि उमर ने भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के एक हिस्से का दौरा किया है, जो इस समय पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है। मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि…

असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे जहांगीरपुरी, दिल्‍ली और केंद्र पर साधा निशाना

उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) की ओर से जहांगीरपुरी में बुधवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इसमें बुलडोजरों ने अवैध निर्माण वाले कई ढांचों को तोड़ दिया। इस मसले पर सियासत गर्म है। शाम को एआइएमआइएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जहांगीरपुरी पहुंचे। उन्‍होंने केंद्र और दिल्‍ली सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि यदि यदि वो (दुकान और मकान) अनाधिकृत थे तो सात साल से भाजपा की सरकार सो क्‍यों रही थी…असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि छह सात साल से भाजपा की सरकार है। पहले अवैध निर्माण को…

राहुल गांधी के ऊपर बुलडोजर वाले बयान पर जमकर बरसे अनुराग ठाकुर

दिल्ली के दंगा प्रभावित इलाकों और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में दंगाइयों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बयानबाजी को लेकर भाजपा ने जमकर लताड़ा है। सत्तारूढ़ दल भाजपा ने राहुल पर देश की छवि को धूमिल करने और नफरत के बीज बोने का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘नफरत के बुलडोजर बंद करने’ वाले बयान का जवाब दिया। राहुल गांधी द्वारा किए गए ट्वीट पर पलटवार करते संवाददाता सम्मेलन के दौरान अनुराग…

केंद्र के वार्ताकार पहली बार पहुंचे एनएससीएन-आइएम के कैंप मुख्यालय, नगा समस्या को लेकर हुई वार्ता

लगभग सात दशक पुराने नगा समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद एक बार फिर बढ़ गई है। मंगलवार को पहली बार केंद्र सरकार की ओर से नियुक्त वार्ताकार एके मिश्र दीमापुर के समीप स्थित नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल आफ नगालैंड-आइएम (एनएससीएन-आइएम) के कैंप मुख्यालय पहुंचे और उसके प्रमुख टी मुइवा व अन्य नेताओं के साथ बातचीत की। इसके पहले सोमवार को नगालैंड के मुख्यमंत्री एन रियो, उप मुख्यमंत्री वाई पट्टन और पूर्व मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की ध्यान देने की बात है…

प्रशांत किशोर और वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श हुआ तेज, कांग्रेस में पीके के आने पर सोनिया गांधी जल्द लेंगी फैसला

कांग्रेस के राजनीतिक पुनरुत्थान के तौर-तरीकों पर मंथन में जुटा पार्टी हाईकमान चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के ‘मेगा रिवाइवल प्लान’ को लेकर अब निर्णायक फैसले की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। बीते चार दिनों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ पीके की तीन बैठकें इसका साफ संकेत है। सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ में मंगलवार को भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष पीके ने कांग्रेस की सियासी वापसी की अपनी व्यापक योजना से जुड़े कई पहलुओं पर प्रजेंटेशन दिया।…

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री की कड़ी चेतावनी, द्वितीय PUC परीक्षा में हिजाब पहन शामिल नहीं हो सकेंगे छात्र,

कर्नाटक में अब तक हिजाब के मामले पर शोर नहीं थमा है। इस क्रम में राज्य के शिक्षा मंत्री ने हिजाब पहनने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि हिजाब पहनने वालों को आगामी परीक्षाओं से दूर रखा जाएगा। उन्होंने इसके लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा है कि वार्षिक द्वितीय पीयूसी (प्री यूनिवर्सिटी सर्टीफिकेट) परीक्षा में छात्राओं को हिजाब पहनने की इजाजत नहीं होगी। सभी छात्रों को यूनिफार्म संबंधी सभी नियमों का पालन करना होगा, अन्यथा उन्हें…

भाजपा नेता किरीट सोमैया से इकनोमिक आफेंस विंग ने की पूछताछ

आईएनएस विक्रांत फंड के दुरुपयोग मामले में आज इकनोमिक आफेंस विंग ने मुंबई में भाजपा नेता किरीट सोमैया से पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक ये पूछताछ करीब तीन घंटे तक चली। सोमैया ने बताया कि वो ईओडब्‍ल्‍यू के सामने दूसरे दिन पेश हुए थे। उन्‍होंने ये भी बताया कि वो कोर्ट के आदेश का सम्‍मान करते हुए ही इकनोमिक आफेंस विंग के सामने पेश हुए और सवालों का जवाब दिया। भाजपा नेता का कहना था कि वो जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।सोमैया ने आगे बताया कि…

असम में पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा टीएमसी में हुए शामिल, कांग्रेस को बड़ा झटका,

असम में कांग्रेस को फिर बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे रिपुन बोरा ने राज्य कांग्रेस में अंदरूनी कलह का हवाला देते हुए रविवार को पार्टी को अलविदा कह दिया। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थाम लिया है। बोरा टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में यहां तृणमूल में शामिल हुए। इस मौके पर टीएमसी के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन भी उपस्थित थे…

विधानसभा चुनाव समेत हिजाब और मंत्री विवाद पर हो सकती है चर्चा, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कर्नाटक दौरा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार से कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वह पार्टी की तैयारियों को बारे में नेताओं से जानकारी लेंगे। इस दौरान जेपी नड्डा राज्य में हिजाब विवाद और मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने वाले केएस ईश्वरप्पा के मुद्दे समेत कई बातों पर भी चर्चा कर सकते हैं। भाजपा प्रमुख राज्य की अपनी यात्रा के दौरान पार्टी द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके अलावा वह ऐतिहासिक मंदिरों का दौरा करेंगे।दरअसल, नड्डा रविवार सुबह तोरणगल्लू पहुंचेंगे।…

वारंगल में किसानों की समस्‍या को लेकर किसान संघर्ष सभा करेंगे राहुल गांधी, भाजपा के ऊपर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले माह तेलंगाना दौर पर जाएंगे। दो दिवसीय इस दौरे के दौरान वे किसान संघर्ष सभा को वारंगल में संबोधित भी करेंगे। एएनआई से बात करते हुए तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख और सांसद रेवांथ रेड्डी ने बताया कि राहुल गांधी 6-7 मई को प्रदेश आएंगे। राहुल गांधी का तेलंगाना दौरे का सबसे प्रमुख मकसद किसानों के मुद्दे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में किसान संकट में हैं। रेड्डी ने राज्‍य सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार किसानों का अनाज खरीद नहीं रही है।…

2024 की तैयारी में अभी से जुटी कांग्रेस, सोनिया ने बनाई समिति

कांग्रेस अब प्रशांत किशोर के सुझाए रास्ते से ही 2024 के महासमर की तैयारी में जुट गई है। कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से बुलाई गई वरिष्ठ नेताओं की बैठक में प्रशांत किशोर ने प्रजेंटेशन दिया है। इसके मुताबिक, कांग्रेस को भाजपा से सीधे तौर पर 370 सीटों पर मुकाबला करने के लिए कमर कसना होगा। बाकी सीटों के लिए सही गठबंधन तैयार करना होगा।यह लगभग तय माना जा रहा है कि पीके को औपचारिक रूप से कांग्रेस में प्रवेश मिलेगा और कुछ फैसले लेने की छूट भी होगी।…

सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं पर विपक्ष पर भाजपा ने किया पलटवार, कहा- राजस्थान में क्‍यों नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी

हालिया सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं को लेकर विपक्ष की ओर से सरकार पर सवाल उठाने को लेकर भाजपा ने तगड़ा पलटवार किया है। भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर भाजपा शासित राज्यों में भी कुछ वाकए हुए लेकिन वहां कानून व्यवस्था बहाल हो गई जबकि राजस्थान में अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं की गई है। वहीं भाजपा प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने कहा कि राजस्‍थान में कांग्रेस की सरकार है लेकिन वहां उपद्रवियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।भाजपा प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने कहा…