राहुल गांधी नेपाल के पब में नजर आए तो भाजपा बोली- ‘पार्टी टाइम नेता’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों निजी दौरे पर विदेश गए हैं। राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो नेपाल के काठमांडू का है। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं। वहीं, कांग्रेस राहुल गांधी के बचाव में उतर आई है।भाजपा नेता अमित मालवीय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। मालवीय ने ट्वीट कर कहा, ‘जब मुंबई पर हमला हुए तब…

मोदी सरकार की पहले दिन से आतंकवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हवाला लेनदेन, आतंकी फंडिंग, आतंकी गतिविधियों, नकली मुद्रा, नशीले पदार्थों, बम धमाकों की धमकियों और गैरकानूनी हथियारों की तस्करी की निगरानी के लिए सरकार जल्द ही राष्ट्रीय डाटाबेस विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पहले दिन से ही सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति ह नेशनल इंटेलीजेंस ग्रिड (नेटग्रिड) बेंगलुरु के परिसर का उद्घाटन करने के बाद शाह ने कहा कि खुफिया और कानूनी एजेंसियों को अब महत्वपूर्ण डाटा से जुड़ी बाधाओं के दूर होने…

विदेश मंत्री की श्रीलंका के लिए मदद को लेकर तमिलनाडु के आग्रह को मंजूरी, स्टालिन ने क्या कहा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin)ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को शुक्रिया अदा किया। आर्थिक संकट से ग्रस्त श्रीलंका को भारत की ओर से मानवीय सहायता भेजने की तमिलनाडु ने पेशकश की थी। इसके लिए राज्य विधानसभा में रिजालूशन परित कर दिया गया। इसमें जरूरी दवाइयों और चावल की सप्लाई को लेकर अनुमति मांगी गई थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को श्रीलंका के लोगों की मदद के लिए राज्य के अनुरोध को स्वीकार करने के लिए विदेश मंत्री डा एस जयशंकर को धन्यवाद दिया। स्टालिन ने…

पीएम मोदी यूक्रेन पर तीन दिवसीय यूरोप यात्रा के दौरान प्रमुखता से करेंगे चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिवसीय यूरोप दौरे पर हैं। इस यात्रा पर अधिक जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी डा विजय चौथाईवाले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय यूरोप यात्रा के दौरान यूक्रेन मुद्दे पर मुख्य तौर से चर्चा की जाएगी। चौथवाले ने आगे कहा कि तीन यूरोपीय देशों के साथ द्विपक्षीय सहयोग और यूक्रेन मुद्दे पर विस्तृत विचार-विमर्श, इस यात्रा का अहम हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना महामारी के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध ने जो चुनौतियां खड़ी कर…

हिंद-प्रशांत में भारत का सहयोगी बनेगा जर्मनी, निशाने पर चीन

हिंद प्रशांत क्षेत्र पर जर्मनी खुलकर सामने आ गया है। वह न सिर्फ दक्षिण चीन सागर समेत समूचे हिंद प्रशांत क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करने की बात कर रहा है बल्कि इस क्षेत्र में भारत के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाने पर सहमति भी दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जर्मनी के चांसलर ओलाफ शुल्ज की अध्यक्षता में दोनों देशों के बीच गठित समूह (आइजीसी) की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान इस बात की तरफ इशारा करता है कि यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद वैश्विक परिदृश्य में तेजी…

हम पूरी मानवता के कल्‍याण की करते हैं कामना : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कनाडा के मारखान में सनातन मंदिर सांस्कृतिक केंद्र (SMCC) में सरदार पटेल की प्रतिमा का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि सनातन मंदिर में सरदार वल्लभभाई पटेल की यह प्रतिमा न केवल हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती देगी वरन दोनों देशों के संबंधों की प्रतीक भी बनेगी। जानें पीएम मोदी ने अपने संबोधन में क्‍या बातें कही…पीएम मोदी ने कहा कि कनाडा में भारतीय संस्कृति और मूल्यों को जीवंत रखने में ओंटारियो स्थित सनातन मंदिर…

शरद पवार बोले-बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश

लाउडस्पीकर-हनुमान चालीसा विवाद पर आज मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने बीजेपी और राज ठाकरे पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इन सब चीजों के चलते वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है और देश को पीछे की ओर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। एनसीपी नेता ने कहा कि रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दों को जानबूझकर गुम किया जा रहा है।शरद पवार ने शनिवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा कि पिछले कुछ दिनों में हम देख रहे हैं कि…

मुस्लिम महिला नहीं चाहती कि उसका पति तीन और पत्नियों को लाए घर : हिमंत बिस्व सरमा

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर देश में छिड़ी बहस के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा इस कानून को लागू करने की जरूरत बताई है। शनिवार को उन्होंने कहा कि हर कोई यूसीसी चाहता है। मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए इस कानून को लागू करना आवश्यक है। यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में सरमा ने कहा, ‘कोई भी मुस्लिम महिला नहीं चाहती है कि उसका पति तीन अन्य पत्नियों को घर लाए। यूसीसी मेरा मुद्दा नहीं है, यह सभी मुस्लिम महिलाओं का मुद्दा है। अगर उन्हें…

योगी सरकार 2.0 लगातार ऐक्‍शन में । सरकार ने प्रयागराज के सहायक नगर आयुक्‍त राज कुमार गुप्‍ता सहित नगर विकास विभाग के 7 अफसर सस्‍पेंड

योगी आदित्‍यनाथ सरकार 2.0 लगातार ऐक्‍शन में है। सरकार ने नगर विकास विभाग के सात अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें प्रयागराज के सहायक नगर आयुक्त राज कुमार गुप्ता (तत्कालीन अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, संभल) को निलंबित कर दिया गया है। गुप्ता पर सम्भल में रहने के दौरान वाहनों के क्रय, पंजीयन में अनियमित भुगतान का आरोप है। इसके अलावा छह अन्य नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें चार्जशीट दी गयी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरों टॉलरेंस की नीति…

ओपी राजभर ने कहा है कि मस्जिद में जगह नहीं मिलने पर ही मुसलमान सड़क पर नमाज पढ़ते हैं, लेकिन सरकार ने इस पर रोक लगा दी है। क्या कांवड़ यात्रा पर भी रोक लगाएंगे?

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ ओम प्रकाश राजभर ने लाउडस्पीकर विवाद को लेकर कहा है कि डीजे और रैलियों में भी लाउडस्पीकर पर बैन लगा दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार मंहगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रही है। सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक को लेकर राजभर ने कांवड़ यात्रा पर भी सवाल उठा दिए।एबीपी न्यूज से बातचीत में राजभर ने कहा, संविधान सभी को अपने-अपने हिसाब से पूजा की आजादी देता है। सरकार मंहगाई और बेरोजगारी…

पीएम मोदी को नोबेल पुरस्कार देने की मांग, BSE के CEO आशीष चौहान ने मुफ्त राशन स्कीम को सराहा

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सीईओ आशीष चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नोबेल पुरस्कार देने पर विचार किया जाना चाहिए। इसके लिए चौहान ने कोविड-19 महामारी के दौरान सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के गरीबों को मिली मानवीय सहायता के लिए भारतीय नागरिक के तौर पर हमें गर्व होना चाहिए।चौहान ने कहा, ‘कोविड के दौरान 80 करोड़ लोगों को वे मुफ्त राशन उपलब्ध कराने की सीमा में हमें सभी सुविधाएं देने के लिए हम सरकार के आभारी हैं। आज भी यह अविश्वसनीय…

राज ठाकरे को AIMIM ने दिया इफ्तारी की दावत , रैली से पहले औरंगाबाद सांसद ने बुलाया

औरंगाबाद में रैली का ऐलान करने वाले महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे को इफ्तार पार्टी का न्यौता मिला है। खबर है कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने ठाकरे को इफ्तार के लिए आमंत्रित किया है। खास बात है कि मनसे प्रमुख की रैली से पहले औरंगाबाद में पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी थी। हालांकि, खबर है कि कुछ शर्तों के साथ उन्हें रैली की अनुमति मिल गई है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, औरंगाबाद से AIMIM सांसद इम्तियाज जलील ने ठाकरे को इफ्तार पार्टी के लिए…

राजस्थान में बिजली संकट पर वार : CM गहलोत बोले- BJP का दिशाहीन नेतृत्व केंद्र से पूछे सवाल, 16 राज्यों में कटौती की नौबत क्यों आई ?

राजस्थान में बिजली संकट के बीच सीएम गहलोत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया पर जमकर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- क्या प्रदेश भाजपा का दिशाहीन नेतृत्व केंद्र सरकार से इस बारे में सवाल पूछेगा कि वो मांग के अनुसार कोयला उपलब्ध करवाने में सक्षम है क्यों नहीं है। जिसके कारण 16 राज्यों में बिजली कटौती की नौबत आई है?। सीएम गहलोत ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- राजस्थान में प्रदेश भाजपा बिजली पर प्रदर्शन कर उन पर दबाव बनाने का कार्य कर रही है। मैं…

सीएम गहलोत-पायलट के बीच शह-मात का खेल जारी: प्रदेश प्रभारी अजय माकन 21 मई को सियासी खींचतान पर करेंगे बात, जानें क्या है वजह

राजस्थान कांग्रेस में वर्चस्व की की लड़ाई अंतिम मुकाम पर पहुंच गई है। प्रदेश की सियासत पिच के दो खिलाड़ी सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच शह-मात का खेल जारी है। कांग्रेस आलाकमान के सख्त निर्देश के बाद बयानबाजी भले ही बंद हो गई हो लेकिन खींचतान कम नहीं हुई है। गहलोत-पायलट खेमों के बीच शह-मात का खेल जारी है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार 21 मई को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन जयपुर आ रहे हैं। इस दौरान माकन दोनों नेताओं से मिलकर सियासी खींचतान पर बात कर…

जम्‍मू-कश्‍मीर दौरे पर पीएम मोदी के ऊपर आपत्ति जताने वाले पाकिस्‍तान को करारा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) के जम्मू-कश्मीर दौरे पर बयान देने वाले पाकिस्‍तान को भारत ने करारा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्‍तान को प्रधानमंत्री मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। पाकिस्‍तान ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से चिनाब नदी पर रतले और क्वार पनबिजली परियोजनाओं के निर्माण की आधारशिला रखने पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि यह सिंधु जल संधि का ‘प्रत्यक्ष उल्लंघन’ है।पाकिस्तान को लेकर भारत के रुख में बदलाव के मसले…

हिजाब के बाद अब कर्नाटक में बाइबिल विवाद,

कर्नाटक में हिजाब विवाद के बाद अब बाइबिल विवाद का मुद्दा तूल पकड़ रहा है। इसी बीच बेंगलुरु के आर्चबिशप पीटर मचाडो ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, गैर-ईसाई छात्रों को बाइबल पढ़ने की आवश्यकता नहीं है और न ही उनके लिए कोई बाइबिल निर्देश हैं। प्रदेश शिक्षा विभाग ने इसाई स्कूलों में बाइबिल पढ़ाने का मामला सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए हैं। बेंगलुरु स्थित आर्चडीओसीज के आर्चबिशप पीटर मचाडो ने कहा कि ईसाई स्कूल पिछले 100 वर्षों से एक अल्पसंख्यक संस्थान रहा है। इसमें पढ़ने वाले…

मंत्रिपरिषद से बजट का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के प्रधानमंत्री मोदी ने दिए निर्देश

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंत्रिपरिषद से केंद्रीय बजट का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने को कहा है। यही नहीं तिमाही आधार पर इसकी समीक्षा करने के निर्देश भी दिए है। सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी जिसमें वरिष्ठ नौकरशाहों ने विभिन्‍न मसलों पर विस्तृत प्रस्तुतियां (presentation) दी।पीएम मोदी ने मंत्रियों को न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन (minimum government and maximum governance) पर फोकस करने की नसीहत भी दी। सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने परिषद में डिलिवरी आफ…

प्रधानमंत्री मोदी ने की तीन दिन, तीन देश और सात राष्ट्र प्रमुखों से वार्ता, आइये जानते हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 2022 में पहली बार विदेश दौरे पर निकल रहे हैं। प्रधानमंत्री दो से चार मई, 2022 तक फ्रांस, जर्मनी और डेनमार्क की यात्रा पर जा रहे हैं। इस तरह से तीन दिनों में तीन देशों की यात्रा करेंगे और इस दौरान सात देशों के प्रमुखों से विमर्श करेंगे। यात्रा में सबसे पहले मोदी जर्मनी जाएंगे जहां वो जर्मनी के नए चांसलर ओल्फ शोल्ज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे मोदी-शोल्ज संयुक्त तौर पर भारत-जर्मनी इंटर गर्वमेंटल कंसल्टेशंस (आइजीसी) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। चांसलर शोल्ज के साथ…

समान नागरिक संहिता के समर्थन में रामदास अठावले ने दिया बयान, कहा- संसद में पेश किए जाने पर उनकी पार्टी करेगी पूर्ण सहयोग

समान नागरिक संहिता का समर्थन करते हुए, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने बुधवार को कहा कि संसद में इसे पेश किए जाने पर उनकी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आरपीआइ) इसका समर्थन करेगी। अठावले ने कहा कि मुझे लगता है कि एक मांग है कि देश में एक समान नागरिक संहिता होनी चाहिए और सभी के लिए एक समान कानून होना चाहिए। मुझे लगता है कि संसद को यह तय करने का अधिकार है कि क्या कानून बनाया जाना चाहिए। इस प्रक्रिया में, कुछ लोग…

रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत का रुख अपनी आर्थिक और सुरक्षा हितों की रक्षा के लिए है : निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि आपस में जुड़ी दुनिया में प्रतिबंधों के अनपेक्षित परिणाम हो सकते हैं और भारत उनके माध्यम से काम करने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि इस साल फरवरी में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा रूस पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों के कारण मास्को के साथ द्विपक्षीय व्यापार में गिरावट आई है। चल रहे युद्ध ने ऊर्जा की कीमतों और खाद्यान्न की कमी को भी बढ़ावा दिया।स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में बोलते हुए, सीतारमण ने कहा कि रूस-यूक्रेन…