सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के हाईकोर्ट में जजों के खाली पड़े पदों को लेकर नाराजगी जताते हुए सोमवार को केंद्र सरकार को फटकार लगाई। शीर्ष अदालत ने कहा कि जजों की नियुक्ति नहीं करके केंद्र ने लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ (न्यायपालिका) को ठप कर दिया है, अगर यहीं रवैया जारी रहा तो प्रशासनिक कामकाज भी बाधित हो जाएगा। जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस हृषिकेश रॉय की पीठ ने कहा, सरकारी अथॉरिटी को यह समझना चाहिए कि इस तरह से काम नहीं चलेगा। आपने हद पार कर दी है। अगर…
Category: चुनावी फुहार
संसद के मानसून सत्र का आखिरी सप्ताह: रणनीति बनाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दावं
संसद के मानसून सत्र का यह आखिरी सप्ताह है। 19 जुलाई से सत्र की शुरुआत हुई और पेगासस, कृषि कानून, पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों पर विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया है। इस क्रम में विभिन्न दलों से अलग-अलग मुद्दों पर सोमवार को स्थगन प्रस्ताव दिए गए हैं। लोकसभा में आज ओबीसी सूची बनाने का अधिकार दिलाने वाले 127वें संविधान संशोधन विधेयक को पेश किया जाना है। संसद के मानसून सत्र के आखिरी हफ़्ते के लिए रणनीति पर मंथन के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के अन्य…
नौ अगस्त को पीएम मोदी किसानों के खाते में भेजेंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक कर सकते हैं अपना नाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत किसानों को अगली किस्त सोमवार यानी 9 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में इसकी सूचना दी गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इससे 9.75 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 19,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी किसानों के साथ बातचीत भी करेंगे और राष्ट्र को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि पीएम-किसान योजना के तहत…
‘किसान संसद’ में सरकार के खिलाफ पारित हुआ ‘अविश्वास’ प्रस्ताव, समर्थन में पहुंचे राहुल गांधी
केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की ओर से आयोजित ‘किसान संसद’ में शुक्रवार को विपक्षी दलों के नेता भी पहुंचे. इनमें राहुल गांधी भी थे. सभी ने वहां बैठकर किसानों की बात सुनी. इस दौरान तीन विवादास्पद कानूनों को निरस्त नहीं करने को लेकर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया. संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने यह जानकारी दी.राहुल गांधी ने इस दौरा किसानों के समर्थन में एक ट्वीट किया. वह जाने माने दलित चिंतक और लेखक ओम प्रकाश वाल्मीकि की एक कविता साझा की. उनके साथ…
बेलगाम घोड़ा है सोशल मीडिया, इसका कोई माई-बाप नहीं: CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया को ‘बेलगाम घोड़ा’ बताया है और कहा है कि इसका ‘कोई माई-बाप’ नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मौजूदा समय में सोशल मीडिया एक तरह से ‘बेलगाम घोड़ा’ है और इस पर लगाम कसने के लिए प्रशिक्षण और तैयारियों की जरूरत है। लखनऊ में आयोजित सोशल मीडिया वर्कशॉप में योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी आईटी सेल के वर्कर्स और अधिकारियों से ये बातें कहीं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ…
खिलेश यादव ने पूछी DNA की फूल फॉर्म, केशव प्रसाद मौर्य बोले- क्या वो कोई टीचर हैं?
यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में हैं और अपनी अपनी जीत का दावा कर रही हैं। पक्ष और विपक्ष लगातार एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। वहीं बीजेपी प्रदेश में अपनी वापसी के लिए अभी से जुट गई है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ को DNA का मतलब नहीं पता है। इस पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश…
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले अखिलेश जी चेक करा लें, ‘साइकिल’ में हवा बची भी है या नहीं
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश अब चाहे साइकिल यात्रा करें या कोई भी यात्रा, उनको पता होना चाहिए कि साइकिल पंचर हो चुकी है. वहीं उन्होंने ये भी कहा कि अयोध्या को त्रेतायुग की तरह बनायेगे और राम न सिर्फ हिंदुओ के पूर्वज है बल्कि हर भारतीय के पूर्वज है. वहीं, प्रियंका के कानून व्यवस्था पर ट्वीट पर कहा कि आज यूपी में कानून व्यवस्था बेहतर हम कर रहे हैं. प्रियंका राजस्थान छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र में देख लें, उससे अच्छी कानून व्यवस्था है और…
संसद में पेगासस कांड को लेकर 13वें दिन भी जारी रहा हंगामा
पेगासस जासूसी कांड पर संसद में जारी घमासान को विपक्ष ने जायज ठहराते हुए इस पर दोनों सदनों में चर्चा कराए जाने की अपनी मांग से कोई समझौता नहीं करने का एक बार फिर साफ संदेश दे दिया है। विपक्ष के तेवरों के चलते संसद में लगातार 13वें दिन गतिरोध बना रहा तो सरकार ने आर्थिक सुधार समेत कुछ बड़े विधेयकों को पेश कर इन्हें पारित कराने की गति बढ़ा दी है। जासूसी कांड पर मचे संग्राम की अनदेखी कर अहम विधेयकों को पारित कराए जाने के सरकार के इस…
पाकिस्तान के उकसावे में कश्मीर पर जहर उगल रहा था इस्लामी सहयोग संगठन, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तान के उकसावे में आकर अक्सर कश्मीर के मसले पर दखले देने वाले इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) ने एक बार फिर से जगर उगला है। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म किए जाने की दूसरी वर्षगांठ पर इस्लामी सहयोग संगठन ने 5 अगस्त 2019 को कश्मीर में उठाए गए कदमों को एकतरफा करार दिया और पाक के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि भारत सरकार को आर्टिकल 370 पर लिए फैसले को बदलना चाहिए। हालांकि, इस्लामी सहयोग संगठन के इस बयान पर भारत सरकार ने पलटवार किया है और उसे…
झारखंड में अपनी ही सरकार को क्यों घेर रही है कांग्रेस, क्या है मामला
झारखण्ड में आदिवासी राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के स्थान पर रमेश बैस को लाने के बाद लगा कि भाजपा ओबीसी कार्ड खेल रही है। जानकार मानते हैं कि बीते विधानसभा चुनाव में जनजातीय सीटों पर पराजय ( 28 में सिर्फ दो पर जीत मिली थी) और आदिवासी मुद्दों पर पिटते मोहरे के बाद भाजपा का मन आदिवासी वोटों से ओबीसी वोटों की ओर शिफ्ट हो रहा है। इनके वोटों के महत्व को देखते हुए अब कांग्रेस भी अब ओबीसी पत्ते फेंटने लगी है। फेंटे भी क्यों नहीं आदिवासियों के ब्रांड के…
केंद्र सरकार का बड़ा बयान: नहीं मिलेगा SC वर्ग को मिलने वाली योजनाओं का लाभ
केंद्र सरकार ने लोकसभा में 3 अगस्त को स्पष्ट किया है कि देश का जो भी नागरिक हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म को नहीं मानता है, उसे अनुसूचित जाति वर्ग का नहीं माना जा सकता। ऐसे लोगों को अनुसूचित जातियों की भलाई के चलाई जा रही केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिलना चाहिए। धर्म बदलकर ईसाइ बनने वाले भी इसका लाभ नहीं ले सकते। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री ए नारायणस्वामी ने लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में दी। दरअसल, आंध्र प्रदेश…
मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को पीलीभीत में दिखाये गये काले झंडे
श्रम एवं सेवायोजन कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या आज पूरनपुर तहसील स्थित ब्लाक में आयोजित साईकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. उसी बीच नेशनल हाइवे 730 पर जिले के प्रभारी मंत्री की गाड़ी के आगे किसान लेट गए और मंत्री को कृषि क़ानून को काला क़ानून बताते हुए काले झंडे दिखा कर जमकर नारेबाजी कर विरोध किया. काफी देर तक किसानों के बीच बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस ने बल प्रयोग कर किसानों के हाथों से काले झंडे छीन कर किसानों को हिरासत…
OBC वर्ग को तोहफा दे सकती है मोदी सरकार, राज्यों में आरक्षण के बिल पर लगेगी मुहर
केंद्र सरकार ओबीसी की सूची पर राज्यों की शक्ति बहाल करने को लेकर कानून बनाने पर विचार कर रही है। इसके लिए संसद के मौजूदा सत्र में ही 127वां संविधान संशोधन विधेयक लाया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने इसी साल 5 मई को मराठा आरक्षण को लेकर दिए एक फैसले में राज्यों सरकारों से ओबीसी की पहचान करने और उन्हें अधिसूचित करने का अधिकार वापस ले लिया था। ईटी की खबर के मुताबिक, एक बार संसद संविधान के अनुच्छेद 342-ए और 366(26) सी के संशोधन पर मुहर लगा देगी…
वेंकैया नायडू की अपील से खत्म होगा राज्यसभा का हंगामा? सात विधेयकों पर चर्चा को तैयार विपक्ष
पेगासस स्पाइवेयर मुद्दे पर संसद में 11वें दिन भी जारी गतिरोध के बीच सरकार और विभिन्न विपक्षी दलों ने राज्यसभा में एक वैधानिक प्रस्ताव और सात विधेयकों को लिए जाने के संबंध में मंगलवार को सहमति व्यक्त की। सूत्रों ने बताया कि संसद के उच्च सदन में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के लिए हुई बैठक में इन विधेयकों पर चर्चा के लिए 17 घंटे का समय देने का फैसला किया गया।सूत्रों ने कहा कि बैठक की अध्यक्षता राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने की, जिन्होंने…
सुप्रीम कोर्ट: फालतू याचिकाओं की बाढ़ से अदालत नाराज
हर मामले में फालतू याचिकाओं की बाढ़ पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है। तुच्छ व फालतू याचिकाओं से परेशान सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि सामूहिक रूप से हम सभी न्यायिक प्रणाली का मजाक बना रहे हैं। इस तरह की याचिका की वजह से हमें उन मामलों के निपटारे में दिक्कत हो रही है, जिनका निपटान जरूरी है और लोग लंबे से न्याय का इंतजार कर रहे हैं। कोर्ट ने कहा हर मामले में अपील दायर करने की के चलन को हतोत्साहित करना होगा। जस्टिस संजय किशन कौल…
लालू-मुलायम की मुलाकात के मायने:महज चाय पीने के लिए नहीं मिले दो दिग्गज नेता, यूपी चुनाव से पहले एकता दिखाकर यादव वोट को बिखरने से रोकने की कोशिश
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। इस दौरान मुलायम के बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे। अखिलेश ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें तीनों नेता चाय पीते जरूर नजर आए, लेकिन इस मुलाकात के गहरे सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल, यूपी-बिहार की राजनीति लंबे समय से जाति के इर्द-गिर्द घूमती रही है। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव…
राजनाथ ने विपक्ष के नेताओं से सदन चलाने में मांगा सहयोग
संसद में हंगामे के कारण बार-बार के स्थगन के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं को फोन कर सदन चलाने में उनका सहयोग मांगा है। यह जानकारी सोमवार को सूत्रों ने दी। सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह, राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं को फोन किया और सदन चलाने में उनका सहयोग मांगा। जिस पर विपक्षी नेताओं ने कहा कि सरकार को विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए, विपक्ष सरकार को सहयोग देने के लिए तैयार है ।
भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी बोले- संसद नहीं चलने देना लोकतंत्र और जनता का अपमान
संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले आज भाजपा संसदीय दल की बैठकआयोजित हुई। बैठक में संसदीय दल के सभी सदस्य मौजूद रहे। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। संसद में विपक्षी दलों के गतिरोध पर प्रधानमंत्री मोदी ने नाराजगी जाहिर की। पीएम मोदी ने कहा संसद को ठप करना लोकतंत्र और जनता का अपमान करना है। संसदीय दल की बैठक समाप्त होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि संसद में विपक्षी दलों के सांसदों के व्यवहारों से प्रधानमंत्री नाराज हैं। समाचार एजेंसी…
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के मुकदमों की सुनवाई एसीजेएम न्यायालय में ही होगी
प्रयागराज: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराए जाने को प्रस्तुत प्रार्थना पत्र की सुनवाई एसीजेएम की अदालत में ही होगी। इससे पूर्व एसीजेएम नम्रता ने मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय में किए जाने के लिए जिला जज को पत्र लिखा था। जिस पर जिला जज ने एसीजेएम को ही मामले की सुनवाई का आदेश दिया है। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के खिलाफ आरटीआई एक्टिविस्ट दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने एफआईआर दर्ज कराए जाने का आदेश पारित करने के लिए अदालत में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। जिसकी…
मद्रास विधानसभा के 100 साल पूरे, राष्ट्रपति कोविंद करेंगे संबोधित
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मद्रास विधानसभा के 100 साल पूरे होने के मौके पर सोमवार को होने वाले समारोह को संबोधित करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रपति पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. कलैग्नार एम. करुणानिधि के चित्र का अनावरण भी करेंगे। राष्ट्रपति कोविंद दो से छह अगस्त तक तमिलनाडु में रहेंगे एक सरकारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति दो से छह अगस्त तक तमिलनाडु में रहेंगे। चार अगस्त को वह वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेस स्टाफ कालेज का दौरा करेंगे और 77वें स्टाफ कोर्स के स्टूडेंट अधिकारियों को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति के दौरे…
