उपराष्ट्रपति नायडू ने भारतीय लोकतंत्र के ऊपर सवाल खड़ा करने वालो को आड़े हाथो लिया

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (Vice President M Venkaiah Naidu) ने भारतीय लोकतंत्र पर सवाल खड़ा करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इसके लिए बाहरी एजेंसियों के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। भारतीय संविधान सबके हितों का ध्यान रखते हुए अपने नागरिकों के अधिकारों का संरक्षण करता है। नायडू शुक्रवार को यहां ए सूर्यप्रकाश की पुस्तक ‘डेमोक्रेसी, पालिटिक्स एंड गवर्नेस’ का विमोचन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थेनायडू ने पिछले दिनों भारतीय लोकतंत्र पर पश्चिमी देशों और अमेरिकी एजेंसियों की ओर से उठाए सवालों के…

स्वतंत्र और निष्पक्ष निकाय चुनाव के लिए भेजें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की दो अतिरिक्त कंपनियां : सुप्रीम कोर्ट

त्रिपुरा के नगर निकायों की 200 से अधिक सीटों के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। त्रिपुरा राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने राज्य के सभी आठ जिलों में अगरतला नगर निगम सहित 20 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव की घोषणा की थी। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, नगर निकाय चुनावों के लिए राज्य भर में 770 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदाता 785 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। त्रिपुरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है।-सुप्रीम कोर्ट ने गृह मंत्रालय को त्रिपुरा में स्वतंत्र…

टीएमसी में 12 विधायकों के शामिल होने पर खड़गे बोले, यह एक साजिश की तरह हो रहा

मेघालय में कांग्रेस के 17 में से 12 विधायक गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। पूर्वोत्तर राज्य में सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी और आलाकमान के अन्य लोग इस पर विचार कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए खड़गे ने कहा, ‘यह एक साजिश की तरह हो रहा है। हमारी पार्टी के लोग, खासकर हमारी पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और आलाकमान के अन्य लोग इसे…

26 नवंबर को संसद के केंद्रीय कक्ष में संविधान दिवस समारोह को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत संसद के केंद्रीय कक्ष में 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यलय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पीएमओ के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी शाम 5.30 बजे सुप्रीम कोर्ट की ओर से विज्ञान भवन में आयोजित दो दिन की संविधान समारोहों का उद्धाटन करेंगे।पीएम मोदी के अलावा इसे राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी संबोधित करेंगे। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी के अनुसार कहा कि कार्यक्रम में…

छह विधेयक पेश करने की तैयारी ,संसद के शीतकालीन सत्र में आर्थिक सुधार से जुड़े ये विधेयक

कृषि सुधार पर एक कदम पीछे खींचने के बावजूद दूसरे आर्थिक सुधारों को लेकर सरकार ढिलाई नहीं बरतेगी। आगामी शीतकालीन सत्र में सरकार कम से कम छह ऐसे विधेयक पेश करने जा रही है जो वित्त से लेकर बिजली सेक्टर तक में सुधार की राह तेज करेंगे। इसमें से कुछ विधेयकों को लेकर राजनीतिक विरोध के भी आसार हैं। खासतौर पर बिजली संशोधन विधेयक, 2021 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ ही किसान नेता भी धमकी दे रहे हैं।वैसे सरकार को भरोसा है कि आर्थिक सुधार से जुड़े विधेयकों को…

पूर्व मुख्यमंत्री संगमा समेत 12 विधायकों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ ,TMC में शामिल

मेघालय में कांग्रेस पार्टी को इसके विधायकों ने बड़ा झटका दे दिया। दरअसल पार्टी के कुल 17 में से 12 विधायकों ने बुधवार को इसका साथ छोड़ दिया और अब ये तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी में शामिल हो गए हैं। यह जानकारी एच एम शांगप्लियांग (H M Shangpliang) ने दी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा (Mukul Sangma) का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही राज्य में TMC बिना चुनाव लड़े ही मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभर कर सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को प्रेस…

सत्यपाल मलिक ने कृषि कानून वापस लेने पर पीएम मोदी को बधाई देते हुए अब एमएसपी पर भी इशारा किया

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के मौके पर राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा की थी। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी है। उन्‍होंने बुधवार को कहा कि आपने बहुत अच्छा काम किया है, आप समाधान की तरफ आगे बढ़े हैं। किसानों की एमएसपी की मांग मान लें और एक कमेटी बना दें तो यह मसला हल हो जाएगा और किसान धरना स्‍थलों से उठ जाएंगे।सत्यपाल मलिक ने कहा कि किसानों की…

एक के बाद एक नेता कांग्रेस छोड़कर भाग रहे ,कीर्ति आजाद के बाद अशोक तंवर भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व नेता पवन वर्मा के बाद पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद उनकी पत्नी पूनम आजाद और हरियाणा कांग्रेस के पूर्व नेता अशोक तंवर भी मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए। बता दें कि टीएमसी की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे पर हैं। इस बीच ये नेता पार्टी में शामिल हुए हैं। वह 25 नवंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में रहेंगी। टीएमसी लगातार कांग्रेस को झटका दे रही है। बता दें कि पूर्व भारतीय विदेश सेवा…

मनीष तिवारी की नई पुस्‍तक से मनमोहन सरकार पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं की आ रही नई किताबें और बेबाकी पार्टी की लगातार किरकिरी करा रही हैं। अयोध्या पर सलमान खुर्शीद की पुस्तक के विवाद का उबाल अभी थमा भी नहीं है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले के बाद तत्कालीन मनमोहन सरकार के पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर सवाल उठाया है। उनके मुताबिक पाकिस्तान के खिलाफ सख्त त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए थी।तिवारी ने मनमोहन सरकार की इस घटना पर अपनायी गई संयम को कमजोरी बताते…

कांग्रेस व टीएमसी में ममता की सियासी सेंधमारी से खटास ,राजधानी दिल्ली की यात्रा पर आई ममता से लोगो का आरोप की पीएम से मिली है दीदी

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के रिश्तों में खटास बढ़ाती जा रही है। टीएमसी ने अपने विस्तार के लिए कांग्रेस में सियासी सेंधमारी तेज कर दी है। ताजा घटनाक्रम में बिहार कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद ने मंगलवार को ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस के पूर्व नेता अशोक तंवर और जदयू के पूर्व नेता पवन वर्मा भी टीएमसी में शामिल हो गए।बंगाल, असम, गोवा, त्रिपुरा, मेघालय और उत्तर प्रदेश के बाद अब टीएमसी बिहार के भी…

मणिपुर कानून व्यवस्था को लेकर अमित शाह ने दिया नया बयान

गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पिछले पांच वर्षो के दौरान मणिपुर की कानून-व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के लोग आने वाले चुनावों में एक बार फिर से भाजपा की सरकार चुनेंगे। अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा के साथ मणिपुर में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। वर्चुअल तरीके से मणिपुर में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी रानी गाइदिन्ल्यू के संग्रहालय की आधारशिला रखते हुए शाह ने कहा, ‘मणिपुर में सत्ता में आने से पहले हमने बंद, हड़ताल और…

सभापति एम. वेंकैया नायडू ने भी संसद के उच्च सदन में राजनीतिक दलों के सदन के नेताओं की बुलाई बैठक

सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र से ठीक एक दिन पहले यानी रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने की संभावना है। इस बैठक में संसद के दोनों सदनों के सभी राजनीतिक दलों के सदन के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक प्रधानमंत्री के अलावा इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी रहेंगे। रविवार शाम को राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने भी संसद के…

कानून अर्थव्यवस्था के लिए एमएसपी पर बनेगा संकट, आय बढ़ाने क लिए कोई दूसरा विकल्प ढूँढो : घनवट

कृषि कानूनों पर सुझाव देने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित तीन सदस्यीय कमेटी के सदस्य अनिल घनवट ने सोमवार को कहा कि देश में अगर फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर कानून बनाया जाता है तो अर्थव्यवस्था को संकट का सामना करना पड़ेगा। शेतकारी संगठन के अध्यक्ष घनवट का यह बयान ऐसे समय में आया है जबकि कृषि कानूनों को वापस लेने के केंद्र सरकार की घोषणा के बाद प्रदर्शनकारियों की तरफ से एमएसपी पर कानून बनाने की मांग तेज हो गई है।घनवट ने कहा,…

बीते 75 वर्षों में​ जितना आगे बढ़ना चाहिए था… हम उतना आगे नहीं बढ़े : संघ प्रमुख मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि बीते 75 वर्षों में​ जितना आगे बढ़ना चाहिए था… हम उतना आगे नहीं बढ़े हैं। देश को आगे ले जाने के रास्ते पर चलेंगे तो आगे बढ़ेंगे… उस रास्ते पर नहीं चले इसलिए आगे नहीं बढ़े। संघ प्रमुख मोहन भागवत यहां संत ईश्वर सम्मान 2021 कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्‍होंने यह भी कहा कि दुनिया के सारे देश मिलाकर अब तक जितने महापुरुष हुए होंगे उतने हमारे देश में गत 200 वर्षों में हो गए। एक-एक का…

सुप्रीम कोर्ट को परमवीर सिंह पर आज जवाब मिलने की उम्मीद

न्यायालय ने उनके वकील को परमबीर सिंह का पता बताने का निर्देश दिया था। साथ ही पूर्व पुलिस आयुक्त की ओर से उनके पावर ऑफ अटॉर्नी की याचिका 22 नवंबर के लिए सूचीबद्ध कर दी थी। न्यायमूर्ति एसके कौल और न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश की पीठ ने कहा कि सुरक्षा देने का अनुरोध करने वाली उनकी याचिका पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए दायर की गई है। पीठ ने कहा था कि आप सुरक्षात्मक आदेश देने का अनुरोध कर रहे हैं, लेकिन कोई नहीं जानता कि आप कहां हैं? मान लीजिए आप…

बुधवार को लगेगी कृषि कानूनों की वापसी पर कैबिनेट की मुहर, किसानों ने पीएम मोदी को खुला पत्र लिखकर वार्ता बहाल करने की रखी मांग

कृषि सुधारों के लिए संसद से पारित तीनों कृषि कानूनों को लेकर सालभर से चलाए जा रहे आंदोलन के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उनकी वापसी की घोषणा कर दी थी। कानून वापसी की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए तैयार मसौदे पर आगामी बुधवार को होने वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मुहर लग सकती है। इस बीच कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई करने वाले किसान संगठनों के समूह संयुक्त किसान मोर्चा (Samyukt Kisan Morcha, SKM) ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम खुला…

26 नवंबर को एसकेएम ने किसानों से जमा होने का किया आह्वान, किसान संगठनों की एमएसपी के मसले पर बैठक

तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के अपने फैसले के बाद अब किसान संगठन सरकार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की गारंटी वाला कानून लाने का दबाव बना रहे हैं। इस मसले पर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की एक महत्‍वपूर्ण बैठक रविवार को होगी। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक में एमएसपी के मुद्दे और आगामी संसद सत्र के दौरान प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च और भविष्‍य के कदमों के बारे में फैसला लिया जाएगा।एसकेएम की कोर कमेटी के सदस्य दर्शन पाल का कहना है कि संसद तक…

मनीष तिवारी नवजोत सिंह सिद्धू के उपर भड़के, पूछा- क्‍या हम अपने सैनिकों की शहादत को भूल गए

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के ‘इमरान’ प्रेम पर सियासत गरमा गई है। सिद्धू के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा भाई कहने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने करारा हमला बोला है। मनीष तिवारी ने कहा कि भारत के लिए इमरान खान आईएसआई एवं पाकिस्तानी सेना के उस गठजोड़ का मोहरा हैं जो मुल्‍क में हथियार, ड्रग्‍स और आतंकियों को भेजता है। पंजाब के आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य ने सवाल किया कि क्या हम अपने सैनिकों की शहादत इतनी जल्द भूल गए..?मनीष…

11 कैबिनेट व 4 राज्यमंत्री होंगे शामिल राजस्थान में

मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नामों को लेकर बड़ी मुश्किल से सहमति बनी है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन और गहलोत के बीच चार बार बैठकेंं हुईं । अंतिम बैठक शनिवार शाम पांच बजे हुई जिसमें मंत्री बनने वालों की सूची को अंतिम रूप दिया गया।राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट में चल रही तनातनी के बीच कांग्रेस आलाकमान ने मंत्रिमंडल के पुनर्गठन को मंजूरी देते हुए फार्मूला भी तय कर दिया है। इसके बाद शनिवार को सभी मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए। अब…

सुप्रीम कोर्ट गायत्री प्रजापति की जमानत याचिका पर सुनवाई से कर रहा इन्कार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की उस याचिका पर सुनवाई करने से इन्कार कर दिया जिसमें उन्होंने मनी लांड्रिंग के मामले में वैधानिक जमानत की मांग की थी। जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस पी. नरसिम्हा की पीठ ने कहा कि इस मामले में उचित राहत इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिल सकती है। इससे पहले आय से अधिक संपत्ति मामले से जुड़े मनी लांड्रिंग के आरोपों में लखनऊ की विशेष अदालत ने प्रजापति को वैधानिक जमानत प्रदान करने से इन्कार कर दिया था और…