सुप्रीम कोर्ट ने RBI और केंद्र सरकार को दो करोड़ रुपये तक के ऋण पर मोराटोरियम की अवधि के ब्याज पर ब्याज को माफ करने के मुद्दे पर अतिरिक्त हलफनामा प्रस्तुत करने के लिए एक सप्ताह का दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और केंद्र सरकार को दो करोड़ रुपये तक के ऋण पर मोराटोरियम की अवधि के ब्याज पर ब्याज को माफ करने के मुद्दे पर अतिरिक्त हलफनामा प्रस्तुत करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। शीर्ष न्यायालय अब 13 अक्टूबर को इस मामले की सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन बैंक्स एसोसिएशन को केंद्र के प्रस्ताव पर जवाब देने को कहा है। साथ ही सरकार और केंद्रीय बैंक को रियल एस्टेट एसोसिएशन्स और बिजली उत्पादकों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गौर करने…

बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव में डेढ़ लाख से अधिक गाड़ियों की जरूरत, धरपकड़ भी शुरू

बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव में डेढ़ लाख से अधिक गाड़ियों की जरूरत होगी। केवल छोटे वाहन ही लगभग एक लाख चाहिए। चुनाव के लिए जो गाड़ियां चाहिए उनमें बस, ट्रक, ट्रैक्टर, ऑटो, कार, जीप, सफारी, ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल से लेकर ई-रिक्शा तक शामिल हैं। चुनाव के लिए आवश्यक वाहनों की संख्या की जानकारी जिला प्रशासन ने परिवहन विभाग को दी है। मतदान कर्मियों से लेकर सुरक्षा बलों की आवाजाही को लेकर अब इन गाड़ियों की धरपकड़ भी शुरू हो गई है। परिवहन विभाग ने जिलों को कहा…

Bihar Election : कोई आये तो ठीक अन्यथा अकेले लड़ेंगे चुनाव – सुप्रीमो मुकेश साहनी

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) के लिए गठबंधनों में सीटों का बंटवारा (Seat Sharing) महागठबंधन (Mahagathbandhan) के साथ शुरू हुआ है। इसके साथ ही तेज हो गया है राजनीतिक दलों का घमासान। महागठबंधन (Grand Alliance) में सीट शेयरिंग की घोषणा के बाद उससे किनारा करने वाले विकासशील इनसान पार्टी के अध्‍यक्ष मुकेश साहनी (Mukesh Sahani) ने रविवार को संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि अब कोई साथ आए तो ठीक, अन्‍यथा अकेले ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, बताया जा रहा है कि उनकी राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी…

मोदी-शाह समेत बीजेपी के बड़े नेताओं ने चिराग से बात की, रामविलास पासवान का हालचाल जाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने चिराग पासवान से बातचीत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने फोन कर लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान से बात की और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का हाल जाना। बता दें कि रामविलास पासवान अस्पताल में भर्ती हैं और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को जानकारी दी थी कि देर रात उनके पिता के दिल का ऑपरेशन किया गया है। अगले…

शिवसेना ने हाथरस पीड़ित परिवार के लिए मांगी सीआरपीएफ सुरक्षा

राज्यसभा सदस्य और शिवसेना की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता के परिवार को सीआरपीएफ सुरक्षा दिलाने की मांग की है। अपने पत्र में शिवसेना प्रवक्ता ने हाथरस की घटना में अमानवीयता का जिक्र किया है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।चतुर्वेदी ने कहा, ‘मानवता के इतिहास में लोग दिवंगत का अंतिम संस्कार सम्मान के साथ करते रहे हैं। परिवार के सदस्यों को अपने प्रिय को देखने मौका दिया जाता है, लेकिन 30 सितंबर…

हाथरस केस : मंत्री स्मृति ईरानी के बड़े बोल ,सीएम योगी आदित्यनाथ जरूर करेंगे न्याय

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि हाथरस घटना में पीड़िता को जरूर न्याय मिलेगा. उन्होंने कहा कि एसआईटी जांच के बाद अधिकारियों पर कार्रवाई होगी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पुलिस (Police) अधिकारियों पर कार्रवाई की भी गई है. मोदी सरकार (Government) महिला सुरक्षा के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा कि इस मामले में योगी आदित्यनाथ जरूर न्याय करेंगे. बात दें कि हाथरस मामले में स्मृति ईरानी की चुप्पी पर सोशल मीडिया (Media) पर लगातार सवाल उठाया जा रहा था. बता दें कि हाथरस घटना की…

कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल को अफसोस लालू नहीं इसलिए टिकट बंटवारे में हो रही देर

बिहार के महागठबंधन (Grand Alliance)  में राजद-कांग्रेस के बीच सीटों और टिकटों को लेकर जारी जो गतिरोध चल रहा था, उसमें बार-बार लालू प्रसाद यादव  की याद आई। कांग्रेस ने इसे जगजाहिर भी किया है। चंपारण में बापू की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने आए कांग्रेस के बिहार प्रभारी व सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने सीट बंटवारे में हो रही देर लालू प्रसाद को याद करते हुए कहा कि यह संयोग है कि लालू प्रसाद यहां नहीं नहीं है। लालू प्रसाद होते तो सीट बंटवारे का मामला कब…

कृषि क्षेत्र ही नहीं जहां भी सुधार की जरूरत होगी, उठाएंगे कड़े कदम- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अटल टनल रोहतांग देश को समर्पित कर दी। इसके बाद रोहतांग सुरंग से सफर कर दूसरे छोर पर लाहुल-स्‍पीति जिला के सिस्‍सू में पहुंचे। यहां पीएम ने स्‍की विलेज के मॉडल को देखा। पीएम मोदी ने सिस्‍सू में जनसभा के बाद सोलंगनाला का रुख किया। करीब 21 मिनट बाद टनल से होते हुए प्रधानमंत्री सुरंग के साउथ पोर्टल पर कुल्‍लू जिला के सोलंग में पहुंचे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेसी स्‍वयं भी सुधार करना चाहते थे। लेकिन वोट की राजनीति के कारण…

‘मारो जवान मारो किसान’ में पीएम मोदी रखते हैं विश्वास- एम मल्लिकार्जुन खडगे

विवादित कृषि विधेयकों के पारित होने से लेकर कानून बनने तक विपक्ष का हंगामा जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस नेता एम मल्लिकार्जुन खडगे ने शुक्रवार को कहा कि जय जवान, जय किसान का नारा देने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पदचिन्हों पर चलने के बजाए मोदी का विश्वास ‘मारो जवान मारो किसान’ में है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर खड़गे ने कहा कि मोदी की नीतियां…

संसद में नहीं हुई सुनवाई इसलिए सड़क पर उतरे हैं किसान: सोनिया गांधी

नए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ पार्टी के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किसानों की बदहाली को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। नए कानूनों का मुखर विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी कर सरकार उन्हें खून के आंसू रूला रही है। इस बीच नये कृषि कानूनों को कांग्रेस शासित राज्यों में अप्रभावी करने के मकसद से पार्टी ने एक प्रस्तावित मॉडल कानून का मसौदा भी बनाया है जिसे पार्टी दूसरे विपक्ष शासित राज्यों से अपनाने का आग्रह…

चीन अपने नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकार का हनन करना करे बंद

ऑस्ट्रेलियन स्ट्रैटेजिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट (एएसपीआइ) के अनुसार पश्चिमी चीन के शिनजियांग प्रांत में 2017 के बाद 8500 से अधिक मस्जिदों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है। इसके अलावा अक्सू में कम से कम 400 कब्रिस्तानों के स्थान पर दूसरे ढांचे खड़े कर दिए हैं। एएसपीआइ की मानें तो उसकी यह रिपोर्ट उपग्रह चित्रों के नमूनों पर आधारित है। वैसे यह कोई पहली रिपोर्ट नहीं है, जो उइगर मुसलमानों पर चीन के अत्याचारों को उद्घाटित करती है। पिछले वर्ष ही संयुक्त राष्ट्र की नस्ली भेदभाव उन्मूलन समिति ने भी…

पीएम मोदी ने ‘वैभव’ समिट की शुरुआत की, कहा- किसानों की मदद के लिए बेहतरीन अनुसंधान चाहता है भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गांधी जयंती के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विश्व भारतीय वैज्ञानिक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने विज्ञान को सामाजिक और आर्थिक बदलाव के प्रयासों का महत्वपूर्ण अंग बताया। उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार किसानों को अच्छे उत्पादन के लिए अव्वल दर्जे का वैज्ञानिक अनुसंधान मुहैया कराना चाहती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने विज्ञान, अनुसंधान और शोध को बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। हम अपने किसानों की मदद के लिए हम अव्वल…

राहुल गांधी दिल्ली से कुछ देर में निकलेंगे, नोएडा पुलिस का दावा- नहीं घुसने देंगे यूपी की सीमा में

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथाकथित दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए दिल्ली से निकल चुके हैं, वहीं नोएडा पुलिस का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश की सीमा में नहीं घुसने दिया जाएगा। इसके तहत डीएनडी पर ही नोएडा में प्रवेश करने से रोक दिया जाएगा।  कांग्रेस नेता केसी वेणु गोपाल ने शनिवार सुबह ट्वीट कर जानकारी दी थी कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार हाथरस जाएंगे। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर 1:30 बजे उनका काफिला नोएडा डीएनडी पहुंचेगा। इसके…

हाथरस :जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार ने भी योगी-मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

रेप कांड को लेकर जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार ने अब यूपी की योगी और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया के जरिए कन्हैया ने योगी-मोदी सरकार पर इशारों-इशारों में जोरदार हमला बोला है। अपने ट्वीट में वह लिखते हैं, ‘सरकार सत्ता के अहंकार में यह भूल चुकी है कि लोगों के वोट और सपोर्ट से कुर्सी मिली है, मीडिया मैनेजमेंट से नहीं। आज इन्होंने विपक्ष को गिराया है, कल जनता इन्हें घुटने टेकने पर मजबूर करेगी।’ हाथरस रेप कांड को लेकर…

रेप की वारदातों पर सियासी बयानबाजी! हाथरस मामले पर क्या बोले अखिलेश-राहुल जानिए इस खबर में

हाथरस की बेटी के साथ जो कुछ हुआ उसने निर्भया मामले की दरिंदगी की याद दिला दी. दिल दहला देने वाली वारदात में पीड़िता की मौत के बाद सियासत तेज हो गई है. अब अपराध की गंभीरता और पीड़िता की मौत के बाद नेता तेजी से सक्रिय होते हैं. पिछले कुछ समय से इस मामले को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है. समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम ने ताजा ट्वीट में लिखा कि ‘हाथरस की मृतका के परिजनों को शासन के मूक आदेश पर प्रशासन ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा है.…

हाथरस कांड: ममता बनर्जी बोलीं- यह किस तरह का नियम है? यूपी में अल्पसंख्यकों, दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में दुष्कर्म पीड़िता के शव को परिजनों की अनुमति के बिना जलाने पर योगी सरकार पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि ‘उत्तर प्रदेश में न केवल पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया, बल्कि उसके शरीर को जला दिया गया। अगर कोई अपराध हुआ है तो पुलिस को जांच करनी चाहिए। यह किस तरह का नियम है? कभी अल्पसंख्यकों पर अत्याचार होता है, कभी ‘दलितों’ पर अत्याचार होता है और कभी ‘आदिवासियों’ पर अत्याचार होता है।’  गौरतलब…

भारत का लक्ष्य 2030 तक 26 मिलियन हेक्टेयर वनोन्मूलित जमीन को फिर से बहाल करना : प्रकाश जावड़ेकर

परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को कहा कि प्राचीन काल से, भारत में प्रकृति का संरक्षण और न केवल संरक्षण की संस्कृति है, बल्कि इसके साथ सामंजस्य बिठाकर जीना है। संयुक्त राष्ट्र में जैव विविधता शिखर सम्मेलन में बोलते हुए, उन्होंने कहा, ‘कोविद -19 के उद्भव ने इस तथ्य पर जोर दिया है कि प्राकृतिक संसाधनों के अनियंत्रित शोषण को खाद्य पदार्थों की खपत और उपभोग पद्धति से जोड़ा जाता है जिससे मानव जीवन का समर्थन करने वाली प्रणाली का विनाश होता है।’ उन्होंने आगे कहा कि यदि आप…

हाथरस कांड : यूपी पुलिस की तरफ से कहा गया है कि फिलहाल राहुल गांधी हिरासत में रहेंगे, हालात सामान्य होने पर उन्हें छोड़ा जाएगा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हाथरस जाने से रोकने के बाद पुलिस उन्हें जीप में बैठाकर एक्सप्रेस वे से लेकर चली गई है. अब यूपी पुलिस की तरफ से कहा गया है कि फिलहाल राहुल गांधी हिरासत में रहेंगे, हालात सामान्य होने पर उन्हें छोड़ा जाएगा. राहुल और प्रियंका गांधी को हाथरस जाने से रोके जाने के बाद अब कांग्रेस के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं. प्रदेश में जंगलराजकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाथरस सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से…

पूर्वी लद्दाख में तनाव के बीच भारत और चीन के बीच WMCC की बैठक, नहीं मिले सही परिणाम

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। दूसरी तरफ भारत और चीन के बीच मामले का हल निकालने के लिए बातचीत का सिलसिला भी लगातार जारी है। बुधवार को दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के अधिकारियों के बीच सीमा विवाद सुलझाने के लिए गठित वर्किंग मेकेनिज्म ((Working Mechanism for Consultation and Coordination, WMCC) के तहत पांचवें दौर की बातचीत हुई। वार्ता का कोई सीधा नतीजा तो निकलता नहीं दिख रहा है लेकिन संतोषजनक यह है कि दोनों पक्ष आगे भी संवाद…

आखिर भाजपा ने माधवराव को अपनाया , कांग्रेस ने निभाई औपचारिक्ता

राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने करीब सात माह पहले भाजपा का दामन थामा तो पार्टी ने उनके पिता स्व. माधवराव सिंधिया को भी अपना लिया है। बुधवार को माधवराव सिंधिया की 19वीं पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने उनकी समाधि पर सुबह पुष्पांजलि अर्पित की और शाम को भजन संध्या का आयोजन किया। वहीं, हर साल प्रभात फेरी निकालकर माधवराव की समाधि तक जाने वाले कांग्रेसियों ने यह रस्म तो निभाई, लेकिन वे समाधि तक नहीं गए। कांग्रेस कार्यालय से महज 200 मीटर दूर स्थित नदी गेट पर माधवराव की प्रतिमा…