असम में होंगे अधिक मतदान केंद्र और कम अधिकारी, कोविड-19 के मद्देनजर किया गया बदलाव

कोविड-19 महामारी को देखते हुए शारीरिक दूरी के नियमों के मद्देनजर आयोग ने कुछ फैसले लिए हैं। इसके तहत मतदान केंद्रों पर तैनात किए जाने वाले अधिकारियों की संख्या में बदलाव किया गया है। इसके तहत 1500 की जगह 1000 अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त सुनिल अरोड़ा ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया, ‘महामारी के कारण पैदा हालात को देखते हुए असम में मतदान केंद्रों की संख्या को भी बढ़ाया गया है जो करीब 5000 होगा और आगामी चुनावों में यह संख्या 33 हजार तक…

किसानों के समर्थन में आगे आए कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार, कृषि कानूनों को लेकर केंद्र पर बोला हमला

नेता और कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार किसान आंदोलन को लेकर किसानों के समर्थन में आगे आए हैं। कृषि कानूनों को लेकर केंद्र पर हमला बोलते हुए उन्होंने किसानों के समर्थन में कई बयान दिए हैं। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा है कि मुझे कई फोन आए कि कर्नाटक के अन्य जिलों से बेंगलुरु आने वाले किसानों को पुलिस द्वारा रोका जा रहा है और उन्हें बेंगलुरु आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं किसानों से आग्रह करता हूं कि वे जहां…

बजट से पहले 30 जनवरी को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बजट पेश होने से पहले 30 जनवरी को एक सर्वदलीय बैठक करेंगे। यह बैठक वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान संसद के बजट सत्र के लिए सरकार अपने एजेंडे को आगे रखेगी और विपक्ष के सुझाव भी सुने जाएंगे। गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र 29 जनवरी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। यूनियन बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद…

देश में बीते 24 घंटों में आए 13,823 नए मामले, रिकवरी दर बढ़ी

देश में कोरोना महामारी की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में कोरोना के सिर्फ 13 हजार मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 13,823 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 162 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना की रिकवरी दर साढ़े 96 फीसद से अधिक हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 5…

कर्नाटक: किसानों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला ‘राजभवन चलो’ मार्च, सरकार को घेरा

कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांगोली रेलवे स्टेशन से बेंगलुरु के राजभवन तक ‘राजभवन चलो’ मार्च निकाला। विरोध प्रदर्शन राज्य सरकार के खिलाफ और तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में किया जा रहा है। इस मौके पर मार्च में शामिल कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने राज्य सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि हमारे किसानों को बेंगलुरु नहीं आने दे रहे हैं। यह सिर्फ कांग्रेस नहीं है, बल्कि किसान समुदाय भी इस (कृषि कानूनों) का विरोध कर रहे हैं, वे हमारे वाहनों को सड़कों…

दुनियाभर के लिए चुनौतियों भरा रहा 2020, लेकिन हर परीक्षा में पास हुई दिल्ली पुलिस:अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को दिल्ली पुलिस हेड क्वार्टर पहुंचे। दिल्ली पुलिस ​कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव ने अमित शाह का पुलिस मुख्यालय में स्वागत किया। अमित शाह ने यहां दिल्ली पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली पुलिस की तारीफ करते हुए अमित शाह ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने कोरोना काल के दौरान हर चुनौती का बखूबी सामना किया। इसके लिए दिल्ली पुलिस की पूरी टीम बधाई की पात्र है। इस दौरान अमित शाह ने कोरोना वॉरियर्स और प्लाज्मा डोनर पुलिस कर्मियों से मुलाकात कर उन्हें पुरस्कार भी बांटे। गृह…

किसान आंदोलन के कारण सिंघु और टिकरी बॉर्डर बंद, जानें यातायात अपडेट्स

दिल्ली से सटी विभिन्न राज्यों की सीमाओं पर तीनों कृषि कानूनों के विरोध में बीते दो महीने से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली-गाजियाबाद और दिल्ली-नोएडा सीमा पर यातायात की स्थिति मंगलवार को भी पहले जैसी बनी रही। दिल्ली की ओर जाने वाले कैरिजवे पर वाहनों की आवाजाही किसान समूहों द्वारा अवरुद्ध होती रही। हालांकि, सिंघु और टिकरी की सीमाएं पूरी तरह से अवरुद्ध बनी हुई हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दिल्ली से नोएडा की ओर जाने वाला यातायात चिल्ला बॉर्डर पर हमेशा की तरह सुचारू है,…

दिल्ली दंगे : मुआवजा बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने केंद्र और आप सरकार से मांगा जवाब

दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछले साल उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा के पीड़ितों के लिए मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग करने वाली याचिका पर केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है।जस्टिस प्रतिभा एम सिंह ने केंद्र तथा दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर याचिका पर उनका रुख जानना चाहा है। याचिका उन कुछ लोगों ने दायर की है जो स्वयं को दंगा पीड़ित बताते हैं।याचिका में दिल्ली सरकार की सांप्रदायिक हिंसा पीड़ितों के लिए सहायता योजना के तहत प्रदान की गई 10 लाख रुपये की अंतरिम राशि को बढ़ाकर…

BJP नेता शाहनवाज और VIP सुप्रीमो सहनी की जीत तय, MLC सीटों के लिए नहीं हुआ कोई और नामांकन

बिहार विधान परिषद को दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन और वीआईपी प्रमुख व पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के राज्यसभा जाने से खाली हुई सीट पर शाहनवाज हुसैन ने नामांकन किया है, जिनका कार्यकाल छह मई, 2024 तक रहेगा। मालूम हो कि इसके पहले भी वर्ष 2006 में जब सुशील मोदी ने भागलपुर लोकसभा सीट छोड़ी थी तो शाहनवाज उपचुनाव में उम्मीदवार बने और जीते। वहीं…

सर्जिकल स्ट्राइक से लोगों में आया विश्वास, मोदी सरकार के नेतृत्व में देश सुरक्षित : अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां कहा कि उ़़डी और पुलवामा में आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान में की गई ‘सर्जिकल स्ट्राइक्स’ ने जनता को आश्वस्त किया कि देश की सीमाएं नरेंद्र मोदी नीत भाजपा सरकार के नेतृत्व में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि संकल्पबद्ध सरकार ने 2014 और 2019 के बीच उ़़डी और पुलवामा में हुए आतंकी हमलों का क़़डा जवाब दिया था। शाह ने कहा, ‘भाजपा सरकार ने पाकिस्तान के भीतर दो बार ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की और वहां आतंकवादियों का खात्मा किया। वह कर्नाटक में हालिया…

त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया हमले का आरोप, पार्टी ने किया इन्कार

त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पीजूष कांति बिस्वास ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिपहिजाला जिले में उन पर हमला किया। जबकि राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने आरोपों से इन्कार किया है। लेकिन दिल्ली में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मामले की नियत अवधि में जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस ने घटना के विरोध में राज्य में दिनभर के लिए बंद का आह्वान भी किया। बिस्वास ने एक बयान में बताया कि उन पर बिशालगढ़ में हमला उस समय हुआ, जब वह एक बैठक…

कांग्रेस का NIA पर सरकार से मिलीभगत का आरोप, बोले – नोटिस से नहीं डरेंगे किसान

कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि एनआइए जैसी जांच एजेंसियां सरकार के हाथों की कठपुतली बन गई हैं। इनका इस्तेमाल अब किसानों के खिलाफ किया जा रहा है, लेकिन किसान इनके नोटिस से डरने वाले नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने प्रतिबंधित संगठन सिख फार जस्टिस (एसएफजे) मामले की जांच के सिलसिले में दर्जनभर से ज्यादा लोगों को नोटिस भेजे हैं। इन लोगों में एक पत्रकार, नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन से जुड़े किसान नेता और अन्य शामिल हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप…

बिहार की राजनीति में फिर उतर रहे शाहनवाज, जानें क्या है भाजपा की रणनीति

बिहार में भाजपा ने शाहनवाज हुसैन को विधान परिषद का उम्मीदवार बना सीमांचल में अपनी पैठ बनाने के लिए मुस्लिम कार्ड खेला है। गत बिहार विधानसभा चुनाव में ओवैसी ने अपनी पार्टी के 24 उम्मीदवार दिए थे, जिनमें पांच जीते। बाकी सीटों पर महागठबंधन को नुकसान पहुंचाया था। इस तरह ओवैसी ने उस क्षेत्र में पैठ बना ली है। महागठबंधन की जड़ें ओवैसी ने खोदी और अब भाजपा ने इसका लाभ लेने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। शाहनवाज हुसैन न सिर्फ सियासत के जाने-माने चेहरा हैं, बल्कि…

IANS C Voter Survey: प्रधानमंत्री के रूप में देश के 60 फीसद लोगों की पहली पसंद हैं मोदी

देश के 59.22 फीसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पद के लिए अपनी पहली पसंद मानते हैं। जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को महज 25.62 फीसद लोग ही प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य मानते हैं। आइएएनएस सी-वोटर के स्टेट ऑफ दे नेशन 2021 सर्वे में सामने आया है कि उड़ीसा और हिमाचल प्रदेश के 80 फीसद से अधिक लोग पीएम मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में पसंद करते हैं। जबकि राहुल गांधी को उड़ीसा में 7.36 और हिमाचल प्रदेश में 10.20 फीसद लोग ही पीएम देखना चाहते हैं।…

विदेश मामलों पर एस जयशंकर ने विभिन्न दलों के सांसदों के साथ की बातचीत , राहुल गांधी भी हुए शामिल

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को विदेश मामलों पर संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में विभिन्न दलों के सांसदों के साथ विस्तृत चर्चा की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि सरकार के साथ इस तरह की और अधिक बातचीत की जरूरत है। विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने विदेश मंत्रालय पर बैठक में विस्तृत प्रस्तुति दी। बैठक में थरूर के साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी भी मौजूद थीं। बाद में बैठक की फोटो के साथ शशि थरूर ने ट्वीट…

कोवैक्सीन को मंजूरी देने के मामले में भिड़े स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हर्षवर्धन और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी, जाने क्या हुई नोकझोक

देश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है लेकिन अभी भी इस मसले पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के बीच शनिवार को भारत बायोटेक की वैक्‍सीन को मंजूरी देने के मसले पर तीखी नोंकझोंक हुई। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भारत बायोटेक के स्‍वदेशी टीके कोवैक्सीन के आपात इस्‍तेमाल की मंजूरी दिए जाने को लेकर सवाल खड़े किए जिस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने करारा पलटवार किया। टीकाकरण अभियान शुरू होने की पृष्ठभूमि में…

पीएम ने बताया , काशी के मंदिर का सही नाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म ट्विटर पर मिली एक चुनौती न केवल स्वीकार किया बल्कि सही जबाव देकर सब को चकित कर दिया। पीएम का यह ट्वीट अब जमकर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर दुनिया के सबसे मशहूर नेताओं में से एक मोदी के इस प्लेटफार्म पर 6.48 करोड़ फालोअर हैं। हर दिन वे एक-दो ट्वीट पर प्रतिक्रिया भी देते हैं। शुक्रवार को लॉस्ट टेंपल अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की गई। फोटो में एक घाट के साथ मंदिर और गंगा आरती दृश्य दिख…

भाजपा ने अपने सभी सांसदों को दिया निर्देश, कहा- बजट सत्र के दौरान संसद में उपस्थिति जरूरी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों को बजट सत्र के दौरान संसद में उपस्थित रहने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि इस दौरान सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। भाजपा संसदीय दल के कार्यालय सचिव बालासुब्रह्मण्यम कामर्सु ने इसे लेकर संसद के सदस्यों को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि विधायी कार्यों के अलावा महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र के दौरान चर्चा होने की संभावना है। पत्र में कहा गया, ‘संसद के सत्र के दौरान, राष्ट्रपति के अभिभाषण और…

केरल के बजट में आठ लाख नौकरियां व रोजगार के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा

केरल के वित्त मंत्री टीएम थॉमस इसाक ने विधानसभा में बजट पेश किया। यह वर्तमान लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) की सरकार का आखिरी बजट है। राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। वेलफेयर योजनाओं के साथ शुरुआत करते हुए वित्तमंत्री ने वेलफेयर पेंशन में 1,600 रुपये की वृद्धि की घोषणा की और 8 लाख नई नौकरियों का वादा किया। उन्होंने पांच वर्षों के भीतर डिजिटल प्लेटफार्मों में 20 लाख रोजगार सृजन का भी वादा किया। इसके अलावा उन्होंने केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड (KIIFB) द्वारा 15,000 करोड़ रुपये की…

राहुल गांधी ने लगाए केंद्र पर गंभीर आरोप, कहा- सरकार को वापस लेने होंगे तीनों कृषि कानून

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी(Rahul Gandhi) आज पोंगल के मौके पर तमिलनाडु के दौरे पर गए। इस दौरान राहुल मदुरै पहुंचे और अवनीपुरम में जल्लीकट्टू कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना ही होगा। राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बात याद रखना। मुझसे यह लो। सरकार इन कानूनों (तीन #FarmLaws) को वापस लेने के लिए मजबूर हो जाएगी।…