फर्रुखाबाद थाना मऊदरवाजा के ग्राम गढ़िया निवासी अजय पाल शाक्य को तमंचे से धमका कर दुकान से 2470 रुपए लूटे गए। अजय पाल ने अदालत के जरिए गांव के मनीष, कन्हैयालाल, छोटेलाल , रंजीत संजीव कुमार,मंगू एवं सुरेश के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।अजय पाल की गांव में परचून की दुकान है उधारी का तगादा किए जाने की रंजिश में तमंचे की नोक पर गोलक से जबरन लूटे गए। अजय को घसीट कर बाहर ले गए और उसकी जमकर पिटाई की गई।फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह
Category: रुझान
फर्रुखाबाद:युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से मौत
फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद युवक अजीत की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गांव चुन्नूपुर गढ़िया निवासी हीरालाल के 15 वर्षीय पुत्र अजीत की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।अजीत का शव कमरे में कुंडे से साड़ी के सहारे फांसी पर लटका देखा गया। सुबह मां गीता ने कमरे का गेट खटखटाया तो दरवाजा न खुलने पर खिड़की से झांक कर देखा तो अजीत का शव लटक रहा था। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी आ गए तब उन्होंने हाथ डालकर दरवाजे…
फर्रुखाबाद: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्तनपान के लाभ घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक करें
घर-घर जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बतायेंगी स्तनपान के लाभ फर्रुखाबाद नवजात को छह माह तक सिर्फ स्तनपान कराना चाहिए । इसके अलावा उसे किसी भी प्रकार का तरल पदार्थ भी नहीं देना चाहिए । यहाँ तक की पानी भी नहीं, क्योंकि माँ के दूध में ही सभी पोषक तत्व पाये जाते हैं । इसलिए छह माह तक बच्चों के लिए मां का दूध ही अमृत के समान है । इसी को लेकर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा एक से सात अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत…
रायबरेली – लगातार कट रही पुरवा ब्रांच की नहर
डलमऊ रायबरेली – पूर्वा ब्रांच की नहर लगातार कटने की वजह से किसानों की फसलें जलमग्न हो रही है वहीं सिंचाई विभाग के कर्मचारी उदासीन बने हुए हैं डलमऊ गंग नहर से निकलने वाली पूर्वा ब्रांच नहर पिछले 3 माह में कई बार कट चुकी है जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है शुक्रवार सुबह एक बार फिर शेखन का पुरवा के पास नहर कट गई नहर कट जाने की वजह से पानी की तेज धारा खेतों की तरफ बहने लगी जिससे खेतों में लगी हुई धान की फसल…
रायबरेली: धोखे से बुलाकर युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला ।
डलमऊ रायबरेली – कोतवाली क्षेत्र के जोहवा नटकी गांव में धोखे से एक युवक को बुलाकर गांव के कुछ दबंगों द्वारा उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी गई मरणासन्न स्थिति में उसे गांव के बाहर छोड़ दिया गयागांव के लोग जब उधर से निकले तो देखा मोतीलाल मरणासन्न स्थिति में पड़े हुए हैं खबर परिजनों को दी गई गांव में पिछले काफी दिनों से जोहवा नटकी झील में मछली और कछुआ मारने को लेकर अक्सर लोगों में तनातनी बनी रहती है बड़ी मात्रा में मछलियों का व्यापार किया जाता…
जौनपुर:चन्द्रजीत यादव बने तहसील अध्यक्ष क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के साथियों में खुशी का माहौल
शाहगंज /जौनपुर: शाहगंज तहसील में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के संगठन की कमेटी घोषित की जा चुकी हैं। जिसमें शाहरुख तहसील अध्यक्ष के पद पर चन्द्रजीत यादव की ताजपोशी की गयी ,तहसील के सभी पत्रकार साथियों में नव नियुक्त अध्यक्ष के प्रति यह उम्मीद हैं कि पत्रकारों के हितो ,अन्यान्य अत्याचार तथा उत्पीड़न सहित अधिकारो की लडाई लडने के लिए एक नया उत्साह जज्बे से युक्त होकर लु्पत हो रही पत्रकारिता के अस्तित्व को बचाने में योगदान ् करेंगे , प्रदेश अध्यक्ष नौसाद सहित केन्द्रीय प्रमुख अनिल दूबे आदाज यह सूची…
जौनपुर:अधिवक्ताओं अधिकारियों के बीच नहीं बन रहा मामला
जौनपुर/ उत्तर प्रदेश- शाहगंज तहसील में अधिवक्ताओं व अधिकारियों के बीच आए दिन तकरार होती रहती है। आखिर ऐसा क्या है जिससे दोनों के बीच में तकरार हो जाती है ?अभी पिछले 35 दिनों से उप जिला अधिकारी से हुए विवाद का आंदोलन अधिवक्ताओं द्वारा चला जो बुधवार को सुलह समझौते से समाप्त हुआ। फिर गुरुवार को तहसीलदार कार्यालय के कर्मचारी से विवाद हो गया और मामला थाने तक पहुंच गया। सारे तहसील कर्मी थाने पहुंच अधिवक्ता के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की । मामला…
जौनपुर:तहसीलदार न्यायालय के पेशकार के साथ मारपीट मामले में उ० प्र० मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ आया सामने किया कार्य का बहिष्कार
शाहगंज जौनपुर: 28 जुलाई को शाहगंज न्यायालय में पेशकार व अनुसेवक के साथ मारपीट, गाली गलौज के मामले में विवाद बढता जा रहा हैं । तहसीलदार न्यायालय में अधिवक्ता सुबाष चन्द्र यादव द्वारा पेशकार जवाहरलाल प्रजापति तथा अनुसेवक राकेश कुमार पासवान के साथ मारपीट तथा पत्रावली फाडने के मामले में शाहगंज उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघब तहसील इकाई शाहगंज के अध्यक्ष हीरालाल द्वारा उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा जानकारी देकर अवगत कराया जिसमें उन्होंने इस बात का उल्लेख किया हैं कि तहसील दार न्यायालय में पेशकार जवाहर लाल प्रजापति व…
फर्रुखाबाद :मदरसे से छुट्टी ना मिलने से छात्र हुआ फरार तलाशने में जुटी पुलिस
फर्रुखाबाद कमालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदरसे से छुट्टी न मिलने से गुस्साया छात्र मदरसे से भागकर गायब हो गया पुलिस ने छात्र की तलाश में रात में कांबिंग की।थाना कमालगंज के ग्राम शेखपुर निवासी बनी हसन का लगभग 11 वर्षीय पुत्र हारून हसन पड़ोसी गांव नगला दाऊद के मदरसे में पडता था।हारून हसन सुबह लगभग 8:00 बजे पढ़ने मदरसा में गया था हारून आसन ने मदरसे की मैडम से घर जाने के लिए छुट्टी मांगी तो मैडम ने इस बात की जानकारी हारून के भाई मोजम को दी। मोजम…
फर्रुखाबाद :सड़क हादसे में पीआरडी जवान की हुई मौत
फर्रुखाबाद : रामगंगा पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हरदोई के पीआरडी जवान की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन लोहिया अस्पताल आए।हरदोई जिले के थाना सांडी के गांव कुशलपुरवा निवासी सीताराम राजपूत उम्र लगभग 55 वर्ष गुरुवार देर रात राजेपुर थानाक्षेत्र के गांव डबरी निवासी दामाद के घर बाइक से आ रहे थे। रामगंगा पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने…
पीलीभीत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग एवं व्यापार बन्धु की समीक्षा बैठक सम्पन्न।
पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में उद्योग एवं व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक कल देर शाम गांधी सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा विगत माह की बैठक में दिये गये निर्देशो के अनुपालन व उद्योग/व्यपारिक बंधु द्वारा बताई गई समस्याओं के निस्तारण की समीक्षा की गई। व्यापारिक बन्धुओं द्वारा बैठक में अवगत कराया गया कि इनायतगंज मोहल्ले में बने सार्वजनिक शौचालय को पूर्व में कई बैठक में दिये गये निर्देश के क्रम में भी साफ सफाई का कार्य नहीं किया गया है। इस पर संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी…
प्रयागराज : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में पी0सी0पी0एन0डी0टी0 (जिला सलाहकार समिति) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी डाॅ0 ए0के0 तिवारी से पूछा कि रजिस्टेªशन क्यों करना आवश्यक है, जिसपर नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि कन्या भूण्र हत्या रोकना सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए रजिस्ट्रेशन कराया जाता है, इसके प्रभावी रोक के लिए समय समय पर मजिस्टेªट एवं स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा केन्द्रों का निरीक्षण किया जाता है। अनियमितता पाये जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाती है। जिलाधिकारी…
प्रयागराज: पूर्व प्रधानमंत्री BP सिंह के गृह निवास मांडा से हाटा, बरौधा मार्ग के मरम्मती कारण मे अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग के मिली भगत से लूट का शीलशिला जारी
पूर्व प्रधानमंत्री BP सिंह के गृह निवास मांडा से हाटा, बरौधा मार्ग के मरम्मती कारण मे अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग के मिली भगत से लूट का शीलशिला जारी,कोरांव प्रयागराज – पूर्व प्रधानमंत्री BP सिंह के गृह निवास मांडा से हाटा, बरौधा मार्ग पर गड्ढा भरने (रोड रिपेयर) का काम चालू है जिसमे अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग के मिली भगत से मानक के अनुसार कार्य न कराकर सरकारी धन का बंदर बाँट किया जा रहा है जिसकी शिकायत सरकार द्वारा जारी किए गए whatsap no…
रायबरेली :प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पद पर बच्चा सिंह मनोनीत, क्षेत्र में हुआ स्वागत
लालगंज रायबरेली। रायबरेली जिला प्रधान संघ अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद लखनऊ से आ रहे कुम्हरौडा ग्राम प्रधान जितेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ बच्चा सिंह का लालगंज क्षेत्र मंे पहुंचने पर कई जगह स्वागत हुआ। चांदा, बन्नामऊ में ग्राम प्रधान रणविजय सिंह,भाजपा नेता संतोष सिंह,सादाब अहमद,प्रधान राजेश सिंह, पूर्व राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य एनजीओ प्रकोष्ठ संतोष कुमार सिंह,गुड्डू सिंह,भुवनेन्द्र सिंह,विकास सिंह,नीरज सिंह आदि लोगों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद बृजेन्द्र नगर में पहुंचे ग्रामीणों ने जितेन्द्र सिंह का स्वागत किया। अपनी ग्राम पंचायत मे पहुंचने पर जितेन्द्र सिंह…
रायबरेली :दहेज उत्पीड़न का मुकदमा हुआ दर्ज
लालगंज रायबरेली। दहेज उत्पीड़न से पीड़ित महिला सियावती की शिकायत पर पाण्डेयपुर विसुनखेडा निवासी पति रोहित,ससुर गंगा सागर,सास मीना व ननद सपना के खिलाफ लालगंज पुलिस ने धारा 498 ए,323,504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गौरारूपई की रहने वाली महिला सियावती का विवाह दो माह पूर्व रोहित के साथ हुआ था। महिला का कहना है कि ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर मारते पीटते थे। मांग न पूरी होने पर घर से भगा दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जाचं शुरू कर दी है। सवांददाता: सर्वोदय मौर्य
रायबरेली : विधायक रामनरेश रावत के नेतृत्व में बछरावां का उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में मिलकर उप मुख्यमंत्री को दिया मांग पत्र
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भाजपा के स्थानीय विधायक रामनरेश रावत के नेतृत्व में बछरावां का उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में मिलकर क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर मांग पत्र देते हुए श्री मौर्य को बताया की बांदा बहराइच मार्ग पर बने ऊपरगामी सेतु के नीचे शिवगढ़ की तरफ बछरावां में मार्ग बहुत ही क्षतिग्रस्त है और बरसात होने के कारण यहां पर व्यापार कर रहे व्यापारियों और नगर वासियों को बहुत ही समस्याओं से सामना करना पड़ता है और इस क्षेत्र का व्यापार भी प्रभावित है l…
रायबरेली :अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दर-दर भटक रहा है दलित परिवार
लालगंज-रायबरेली। नाबालिग बालिका के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा कर उसे खोजने के लिए भटक रहे दलित परिवार की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले 16 जून को गांव के ही कई युवकों ने गरीब की बेटी का अपरहण हुआ था। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे शंभर सिंह मजरे मेरूई गांव की यह घटना बेडिया परिवार की है। भीख मांग कर गुजर बसर करने वाले इस परिवार की समाजिक व राजनैतिक पकड़ न होने का दंश झेल रहे इस परिवार की पुलिस भी नहीं सुन रही है। बताया गया…
रायबरेली :फांसी के फंदे से हुई थी ढ़ाबा कर्मचारी की मौत
लालगंज रायबरेली। बुधवार को सांई ढ़ाबे में मजदूर सियाराम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग होने की चिकित्सकों ने पुष्टि की है। यह जानकारी देते हुये प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट से फांसी लगने की पुष्टि हो गयी है। गौरतलब है कि मेरूई मोड के पास स्थित सांई ढाबे के नौकर सियाराम की बुधवार को संदिग्ध मौत हो गयी थी। लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिये भेजा था। फांसी से पुष्टि होने से ढ़ाबा वालों ने राहत की सांस…
रायबरेली : महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना की सरेआम धज्जियाँ उड़ रही हैं
महराजगंज/रायबरेली: महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना की सरेआम भज्जियां उड़ रही है। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत से मनरेगा में बाल श्रमिक कार्य कर रहे हैं। मनरेगा के तहत करवाए जा रहे कार्य में 10 से 15 वर्ष तक के आधा दर्जन बच्चे लगे हुए। सरकारें बाल श्रम रोकने के लिए करोड़ों रुपए बर्बाद कर रही है। फिर भी जनप्रतिनिधि अधिकारियों की मिलीभगत से बाल श्रम रोकने की बजाय खुद बच्चों से काम करा रहे हैं।आपको बता दें कि, महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के पाली ग्राम सभा में…
रायबरेली :पुलिस को बीती रात एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई
डलमऊ पुलिस को बीती रात एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर जिंदा गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लूट की फिराक से क्षेत्र में घूम रहे तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें से फायरिंग के दौरान एक बदमाश को गोली लगने से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा वहीं दो अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। जवाबी फायरिंग में एसओजी की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है।…
