बरेली- अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव किये गए नामित

बरेली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से मोहम्मद तारिक मलिक पुत्र अलाउद्दीन निवासी सिली जागीर तहसील बहेड़ी जिला बरेली को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है। तारिक मलिक ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हुए बताया कि मैं समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा संगठन को अधिक अधिक बल व गतिशीलता प्रदान करने का कार्य करूंगा और मलिक ने बताया की 2022 में सपा…

अजब गजब : 10 साल में गोरी से नीली बन गई महिला, सिर्फ 1 हिस्से पर नहीं गुदवाया टैटू

बदन पर टैटू की भरमार के पहले अमेरिका के कनेक्टिकट की रहने वाली ब्रियाना टॉड खुद के बारे में क्या सोचती थी, उनकी ज़िंदगी कैसी थी और उनके आज के लुक से वो कितनी अलग थी? यही बता रही हैं मॉडल ब्रियाना टॉड. उन्होंने 10 साल पहले की अपनी तस्वीर के साथ आज की तस्वीर पोस्ट की है. पुरानी तस्वीर में वो ब्लैक हूडी और पर्पर कैप पहनकर बेहद सिम्पल लेकिन मासूम नज़र आ रही हैं. 10 साल पहले उनके बदन पर एक भी टैटू नहीं था. वहीं आज उनके…

अजब गजब : 5 साल तक हर दिन बिना नहाए शख्स ने खींची सेल्फी, 5 ही दिन में बेचकर बन गया करोड़पति!

दुनिया में कई तरह के शौक़ीन लोग हैं. किसी को जिम जाने का शौक होता है तो किसी को पढ़ाई करने का. लेकिन इन दिनों जिस एक चीज का शौक ज्यादातर लोगों में देखने को मिल रहा है वो है सेल्फी लेने का. जब से स्मार्टफोन का ज़माना आया है लोग सेल्फी के दीवाने हो गए हैं. अगर आपको लगता है कि सिर्फ लड़कियां और ,महिलाएं ही सेल्फी लेती हैं तो आप बिलकुल गलत हैं. इन दिनों तो लड़के भी सेल्फी लेने में किसी से कम नहीं है. लेकिन अगर…

सीतापुर: विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीआरपीएफ के जवानों ने मिश्रित में किया रूट मार्च

मिश्रित /सीतापुर: चुनाव आयोग के आगामी विधानसभा चुनाव की तिथी घोषित करने के साथ पूरे प्रदेश में आचार संहिता लगा दी गई जिसके चलते आज सीतापुर के तहसील मिश्रित में आगामी चुनाव को लेकर उप जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिपाठी सीओ मिश्रित सुशील यादव के नेतृत्व में रुट मार्च किया गया मिश्रित तहसील से होते हुए पीपल चौराहा से धर्मशाला होते हुए चुंगी चौराहा होते हुए नहर चौराहा से विभिन्न प्रमुख मार्गो पर रुट मार्च किया गया जिसमें उप जिलाधिकारी मिथिलेश कुमार त्रिपाठी , क्षेत्राधिकारी सुशील यादव , कोतवाल राकेश कुमार…

जौनपुर: एसडीएम व सीओ ने किया दो गांवों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण

शाहगंज(जौनपुर): एसडीएम ने क्षेत्र अंतर्गत दो गांवों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां रास्ता, पेयजल समेत चुनाव से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के ठहरने आदि की व्यवस्था को देखा। इसके बाद गाँव के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की।ग्रामीणों ने वोटर लिस्ट में कुछ लोगों के नाम छूट जाने की शिकायत की जिस पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक बार पुनः मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का अभियान शुरु होगा। जिनके नाम छूट गए हैं वो बढ़ा दिया जाएगा। एसडीएम ने लोगों से स्वतंत्र रुप से मतदान करने को…

रायपुर: नकली इंजन ऑयल तैयार कर करता था बिक्री, पुलिस ने की कार्रवाई

थाना क्षेत्र में नकली आयल तैयार कर बिक्री करने वाले आरोपी का भंडाफोड़ बड़ी कार्रवाई की है। सौरभ सिंह यादव :-रायपुर मे नकली ऑयल तैयार कर बिक्री करने वाले आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। विकास चौहान नामक शख्स ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए इस संबंध में बताया कि राकेश पिंजवानी निवासी कटोरा तालाब रायपुर जो गोल्डन मार्केट भनपुरी के पीछे एक गोडाउन में विभिन्न प्रकार के गुणवत्ता विहीन इंजन ऑयल स्वयं तैयार एवं पैकिंग कर आम ग्राहकों को बिक्री करता है। साथ ही इसके…

स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी में शामिल

स्वामी प्रसाद मौर्य के अलावा धर्म सिंह सैनी भी सपा में शामिल हो गए हैं. इन दोनों के अलावा बीजेपी से इस्तीफा देने वाले कई विधायक भी सपा में शामिल हुए हैं. अखिलेश यादव, स्वामी प्रसाद मौर्या और धर्म सिंह सैनी मंच पर रहे . बीजेपी छोड़ने वाले विधायकों में पहले से बृजेश प्रजापति, भगवती प्रसाद सागर, मुकेश वर्मा, रोशन लाल वर्मा, विनय शाक्य और चौधरी अमर सिंह मंच पर मौजूद रहे . यही सब आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. मंत्री पद छोड़ने वाले दारा सिंह चौहान…

बहराइच :रिसिया का लाल धरती मां को बचाने के लिए हमेशा के लिए गहरी नींद में सो गया

सरबजीत सिंह अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीदसरबजीत सिंह जम्मू कश्मीर में हुए शहीदबहराइच के रहने वाले सरबजीत सिंह मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीदलखनऊ से सरबजीत सिंह की बॉडी लेकर घर के लिए हुए रवानासरबजीत सिंह की शहादत की खबर सुनते ही परिवार में मचा कोहरामबहराइच के थाना रिसिया इलाके के सिखन पुरवा के रहने वाले थे सरबजीत सिंहथोड़ी ही देर में सरबजीत सिंह की बॉडी घर पहुंचने वाली है।जब तक सूरज चांद रहेगा सरबजीत तेरा नाम रहेगाआज हमारे बीच का भाई मटेरा की पावन माटी लाल वीर…

मैनपुरी : आचार संहिता पर प्रशासन का हाई अलर्ट फ्लैग मार्च जगह-जगह स्वागत

कोतवाली भोगांव मैं प्रशासन ने आचार संहिता लगते ही अपनी कमर कस ली है .आचार संहिता का उल्लंघन ना हो सके इसके लिए नगर में पैरामिलिट्री फोर्स पीएसी के साथ नगर के मुख्य चौराहे से होते हुए नगर के बीचो-बीच सदर भोगांव में फ्लैग मार्च किया. जिसमें नगर नगर की सम्मानित नगर वासियों ने फ्लैग मार्च में चलने वाले सभी अधिकारियों और आरक्षी का फूल माला के साथ स्वागत किया. कस्बा कोतवाली थानाध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह ने कहा की आगामी चुनाव को लेकर नगर के पास लगे हुए गांव आबादी…

बरेली-डिग्री लेने जाने की बात कह निकला,रामगंगा किनारे पेड़ से लटका मिला शव

बरेली: आगरा डिग्री लेने जाने की बात कहकर घर से निकले बहेड़ी के 25 वर्षीय छात्र अजयवीर का शव बिशारतगंज इलाके में रेलवे ट्रैक के किराने पेड़ से लटका मिला। रेलकर्मी ने गश्त के दौरान रामगंगा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास पेड़ से शव लटका देख सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले अजयवीर के बैग से उसकी शिनाख्त करने के बाद परिजन को सूचना दी। पुलिस मामले को आत्महत्या बता रहे हैं। वहीं परिजन किसी भी विवाद से इनकार किया है।

 बहराइच: जेसीबी लगाकर निडर होकर खोदी जा रही है सरयू नहर पटरी के किनारे की मिट्टी

बहराइच:  मिहीपुरवा तहसील क्षेत्र से शुरु हुई राष्ट्रीय सरयू नहर परियोजना को पूर्ण कर देश को समर्पित कर दिया गया।परन्तु विभागीय अधिकारियों द्वारा अभी भी मरम्मत के नाम पर परिसम्पतियां नष्ट कर अवैध कमाई की जा रही है। गिरजापुरी बैराज से सरयू बैराज को जोड़ने वाले मेन सरयू नहर के किनारे विचपरी पुल से जरही पुल के बीच में भारी मात्रा में लगी मिट्टी को सिंचाई विभाग द्वारा खुदवाई जा रही थी।जिसका विचपरी व जरही गांव के ग्रामीणों ने विरोध करते हुये सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर खनन माफियों से…

जौनपुर: मौर्य बंधुत्व क्लब प्रतापगढ़, के संस्थापक राम संजीवन मौर्य देखने पहुंचे जौनपुर में बन रहे सम्राट अशोक भवन

जौनपुर:प्रतापगढ़ के मौर्य बंधुत्व क्लब के संथापक रामसंजीवन मौर्य बब्बू व अध्यक्ष इं राम अचल मौर्य जी अपने संगठन के साथियों के साथ जौनपुर में बन रहे सम्राट अशोक भवन को देखने जौनपुर आए।प्रतापगढ़ के मौर्य बंधुत्व क्लब के पदाधिकारियों और जौनपुर के शाक्य मौर्य सभा क्लब के पदाधिकारियों में उत्तर प्रदेश में चल रहे तमाम मौर्य संगठनों को एकजुट करने को लेकर विचार विमर्श किया गया।जौनपुर में बन रहे सम्राट अशोक भवन की प्रतापगढ़ की टीम ने काफी सराहना की।बता दे कि जौनपुर के हिसामपुर लखनपुर में एक करोड़…

बरेली- ईश्वरीय स्वरूप को मास्क पहना दिया सुरक्षा का ज्ञान

बरेली: प्राचीनतम बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में कोरोना महामारी से बचने के लिए भगवान के सभी स्वरुपों को मास्क पहनाकर आने वाले भक्तों में तथा जन जागृति के लिए प्रयास किया जा रहा है। मंदिर सेवा समिति के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया की आने वाला समय कोरोना तथा ओमीक्रोन वेरियेंट से काफी सचेत रहने का है। अतः हमारा प्रयास इस कार्य के द्वारा बरेली वासियों में हर समय मास्क का प्रयोग तथा आपस में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए संदेश देने का है। मंदिर सेवा समिति द्वारा…

बरेली- प्रेम विवाह के लिए जीनत बन ज्योति

बरेली: बरेली से एक खबर सामने आई है। जहाँ एक इस्लाम मत से ताल्लुकात रखने वाली एक लड़की ने एक हिन्दू लड़के से विवाह कर हिन्दू धर्म अपना लिया। लड़की एक लड़के से प्रेम करती थी जिसका नाम सचिन है और लड़की का नाम पहले जीनत था, लेकिन सचिन के नाम का अपने मांग में सिन्दूर डालते ही उसने अपना नाम ज्योति रखा और हिन्दू विधि विधान से विवाह किया। विवाह अगस्त्य मुनि के आश्रम में विवाह हुआ। जहाँ जीनत ने हिन्दू धर्म में आस्था जताते हुए इस्लाम त्याग हिन्दू धर्म…

बरेली-पत्नी की कलह से परेशान ने खुद को मारी गोली

बरेली: पत्नी से विवाद होने पर सब्जी विक्रेता ने खुद को गोली मारी बरेली। थाना भुता के ग्राम डबरी में बुधवार देर रात सब्जी विक्रेता सत्यपाल शर्मा ने घर के आंगन में खुद को गोली मार ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर से 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। बताया जाता है कि पति पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने खुद को गोली मार ली। उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बरेली-दहेज नही मिला तो पितृदोष बता निकाल दिया घर से

बरेली: सुभाषनगर इलाके में रहने वाली एक नवविवाहिता को ससुरालियों ने पहले तो दहेज के लिए प्रताड़ित किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो फंसने के डर से पंचायत में समझौता कर लिया। अब पति समेत ससुराली नव विवाहिता पर पितृदोष का आरोप लगाकर ससुराल से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि ससुराली कह रह है कि उसके ससुराल में रहने से पति का अनहित हो जाएगा। परेशान पीड़िता ने SSP से शिकायत की तो उन्होंने जांच कर कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं। शाही के…

अजब गजब : बाघ के शावक ने लुटाया मां पर प्यार, कैमरे में कैद हुए खूबसूरत लम्हे !

सोशल मीडिया पर लोगों को वाइल्डलाइफ वीडियो खूब पसंद आते हैं अगर ये वीडियो जंगल में सर्वाइवल के हों, तो ये हमें चकित कर देते हैं और अगर प्यार और शांति से जुड़े हों तो हमारा दिल जीत लेते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें बाघ का शावकअपनी मां से प्यार जता रहा है. आमतौर पर दुनिया के कुछ खतरनाक जानवरों में शुमार होने वाले टाइगर को क्रूरता भरे वीडियो में ही देखा जाता है, लेकिन वीडियो आपके मन को प्यार से भर देगा.…

बंगाल में बीकानेर एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतरीं, पांच यात्रियों की मौत; पीएम मोदी ने ममता से की बात

उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी स्थित दोमहनी के पास गुरुवार शाम को पांच बजे के करीब बीकानेर एक्सप्रेस की 12 बोगियां बेपटरी हो गईं। हादसे में चार-पांच बोगी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस ट्रेन हादसे में अब तक पांच यात्रियों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। अभी भी कई यात्री बोगी के नीचे दबे हुए हैं। जलपाईगुड़ी की डीएम मोमिता गोदरा बसु ने मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि 51 एंबुलेंस राहत-बचाव कार्य में लगी हैं। 40 घायलों को मयनागुड़ी और…

बरेली- किस किसे जूझे किसान,इधर खाद की किल्लत उधर कोरोना का आतंक

बरेली: किसान की परेशानी कम नही होती चाहे समय कोई हो सरकार कोई हो,मौसम कोई हो,अब देखिए न पूरे बरेली में कुल 144 सहकारी समितियां और प्रत्येक 7 समितियों के लिए एक खाद लोडर भेजा जाता है,अब पूर्ति कैसे हो।उस पर भी उसी खाद से मुनाफाखोर मिल कर खाद का स्टॉक कर ओवर रेट खाद बेच रहे हैं।अब सोचने बाली बात यह है कि समिति के लिए प्लांट पर किसान के लिए खाद उपलब्ध नहीं और बिचौलियों के लिए खाद उपलब्ध हो रहा है,इफको खाद का बिक्री रेट 267 रुपये…

बरेली-कोहरे ने आंवला में खोली चादर,10 मीटर भी नही दिख रहा साफ

बरेली: बरेली जिले में आज कोहरे के कारण आवा गमन बाधित है,लोगो की रफ्तार मध्यम है,कोहरे के कारण आंवला के कई गांव और कस्बो में साफ नजर नही आ रहा है।कोहरे की चादर से ठंड का भी प्रकोप बखूबी नजर आ रहा है।आज की ठंड से किसानों ने अपनी चादर और तान ली है