बरेली: ट्रेन की चपेट बन गयी दो दोस्तों की मौत मोहल्ला बाकरगंज खड्ड के पास रहने वाले शारिक और अफरोज आपस में दोस्त थे। शारिक ऑटो चलाते थे और अफरोज कार मैकेनिक थे। बुधवार दोपहर बाकरगंज ईदगाह के पास ऑटो खड़ा करके शारिक घर में खाना खाने आए थे। फिर चार बजे वह घर से निकल गए। पुलिस के मुताबिक शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों दोस्त बाकरगंज से आगे किला नदी के पुल पर थे। अचानक उन्होंने बरेली जंक्शन की ओर से ट्रेन आती देखी तो बचने के लिए…
Category: रुझान
बरेली- कुर्सी का प्रभार सौंप अवकाश,चाबी के न होने से परेशान
बरेली: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सिंगल विंडो प्रभारी अधीनस्थ को प्रभार सौंपकर अवकाश पर चले गए हैं। मगर, माइग्र्रेशन समेत अन्य प्रमाणपत्र वाली अलमारी की चाबी नहीं दी। इसकी वजह से बुधवार को प्रमाणपत्र लेने पहुंचे तमाम विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा किया। उधर, प्रभार संभाल रहे कर्मचारी ने चाबी न होने की वजह से छात्रों को सोमवार को आने का सुझाव देकर लौटा दिया।
बरेली- स्मैक तस्कर रिफाकत की 10 करोड़ की सम्पत्ति होगी जब्त
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी के स्मैक तस्कर रिफाकत की करीब दस करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जाएगी। इसकी तैयारी कर ली गई है। पिछले दिनों बारादरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था।पुलिस ने रिफाकत पर 15 हजार का इनाम भी कर दिया था
बरेली- तेज रफ्तार लोडर के नीचे दबे सब्जी विक्रेता, एक की मौत
बरेली: शीशगढ़ के गांव ढकिया डाम गांव निवासी ओमप्रकाश, दुनका निवासी अफजल, कलीम, सहोड़ा निवासी जयपाल, संतोष, विजय पाल, शाही के गांव गनेशपुर निवासी जाफर अली आदि सब्जी विक्रेता बुधवार को डेलापीर मंडी में सब्जी खरीदने आए थे। सब्जी लेकर यहां से लौटने के दौरान लोडर वाहन का बड़ा बाईपास पर ट्यूलिया गांव के पास टायर फट गया। तेज रफ्तार होने के कारण लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें बैठे सभी सब्जी व्यापारी लोडर के नीचे दब गए। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोगों ने लोडर को सीधा करके सब्जी विक्रेताओं…
बरेली- चौकस रेल कर्मचारियों ने बचा ली बड़ी घटना,वरना बिगड़ जाता माहौल
बरेली: बरेली में कुछ दिन से बड़ा रेल हादसा कराने की साजिश रची जा रही थी। रेलवे ट्रैक के जोड़ पर बीते कुछ दिन से पत्थर भरने व ट्रैक पर पत्थर रखकर कोई शख्स जा रहा था। लगातार किए जा रहे इस प्रयास से कुछ शरारती तत्वों द्वारा रेलवे को क्षति पहुंचाना माना जा रहा है।हालांकि चौकस रेलवे कर्मचारियों की बदौलत कोई हादसा नहीं हुआ और रेलवे ट्रैक को दुरुस्त कर दिया गया। यह कार्य किसके द्वारा किया जा रहा है अब इसकी तलाश के लिए आरपीएफ, जीआरपी के अलावा रेलवे…
बरेली-आईएमसी प्रमुख का बाबाओ पर तीखा प्रहार
बरेली: राजनीतिक दलों ने एक दूसरे पर अपने प्रहार करने शुरू कर दिए हैं,हर कोई किसी न किसी पर टिप्पणी करने में लगा है।ऐसा ही बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा का विवादित बयान सामने आया है. इसमें काशी के बाद मथुरा की बारी के बयान को लेकर वह बोले कि “बाबा जब चिलम का दम लगा लेते हैं तो कुछ भी बोल देते हैं. योगी जी कुछ भी कह सकते हैं, कुछ भी कर सकते हैं.”
बरेली-बरसात बीतने के बाद भी रास्ता बना हुआ है दलदल
बरेली: बरेली के तहसील बहेड़ी के ग्राम बालपुर में मिलक पिछोड़ा होकर नवाबगंज जाने वाली सड़क बरसात के 3 दिन बाद भी दलदल बनी हुई है जिससे राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामवासी अनिल शर्मा ने बताया कि सड़क में इतने गहरे गहरे गड्ढे हैं कि अगर कोई राहगीर गलती से सड़क पार करने लगता है तो वह सड़क के दलदल में फंस जाता है और गिर कर चोटिल हो जाता है ।अक्सर यहां पर राहगीरों के साथ घटनाएं होती रहती हैं । दरअसल अनिल शर्मा के घर…
बरेली-नागरिक एकता समिति उत्तर प्रदेश पुलिस सहायता ने किया किला कोतवाल का सम्मान
बरेली: नागरिक एकता समिति के पदाधिकारियों ने जनपद बरेली में थाना किला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव और एस.एस. आई.जितेंद्र कुमार सिंह को फूलमाला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर नागरिक एकता समिति के जिलाध्यक्ष फैसल ने बताया कि समिति का उद्देश्य पुलिस प्रशासन का सहयोग करना हैं।वहीं समिति के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार रस्तोगी ने इस अवसर पर सुरक्षा के नियमों पर प्रकाश डाला और बताया कि जनता को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए और चार पहिया वाहन…
बरेली-शिशु मन्दिर आंवला में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती पर युवा दिवस कार्यक्रम सम्पन्न
बरेली: आंवला नगर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में स्वामी विवेकानंद की 159 वी जयंती को युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम में सुनील अग्रवाल अध्यक्ष तथा रामवीर सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेकार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया प्रधानाचार्य दयाशंकर शर्मा ने अतिथियों का परिचय कराया तथा कार्यक्रम का उद्देश्य बताया स्वामी विवेकानन्द की दरिद्र नारायण की सेवा सच्ची ईश्वर की सेवा है उनके उत्थान के लिए समर्पण की भावना हेतु प्रेरित किया रामवीर सिंह ने विवेकानंद…
अजब गजब : महिला के परियों जैसे खूबसूरत हैं बाल, 30 सालों में कभी भी नहीं लगवाई कैंची
हर लड़की की तमन्ना होती है कि उसके बाल खूबसूरत, लंबे और रेशमी हों. हालांकि साढ़े 6 फीट लंबे बालों की कल्पना शायद ही कोई कर सकता है. यूक्रेन की रहने वाली एलोना क्रेवशेंको ने इसी सपने को साकार कर दिखाया है. उनके लहारते हुए बाल देखकर आपको लगेगा कि वे किसी परीकथा से निकलकर बाहर आई हैं, लेकिन एलिना के बाल एक आश्चर्यजनक हकीकत हैं. इनकी लंबाई एक औसत इंसान की लंबाई से भी ज्यादा है. एलोना क्रेवशेंको के बालों की लंबाई 6.5 फीट है, यानि एक अच्छे-खासे इंसान…
अजब गजब : दुनिया की अनोखी जगह जहां लोग खाने में मसाले नहीं मिट्टी और रेत डालते हैं!
भारत अपने खानपान के लिए फेमस है. यहां कई तरह के स्वादिष्ट पकवान बनते हैं और उन्हें स्वादिष्ट बनाते हैं यहां के अलग-अलग किस्म के मसाले. पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहां के लोग खाने में मसालों या नमक की जगह वहां की रेत और मिट्टी डालते हैं? बेशक ये सुनकर हैरान होने वाली बात है मगय ये सच है. इरान में एक आइलैंड है जिसका नाम है होर्मुज आइलैंड इसे रेनबो आइलैंड भी कहते हैं क्योंकि यहां की मिट्टी और रेत…
प्रयागराज – चोरी की नीयत से पत्रकार उमाशंकर कुशवाहा के रसोई घर के पास आये चोर चोरी करने मे रहे असफल,
प्रयागराज – कोरांव तहसील के थाना मांडा के उपरौध क्षेत्र के ग्राम हाटा निवासी द दस्तक 24 प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा के घर पर आज बीती रात 11: 15 बजे चोरी की नीयत से घुसा(चोर) युवक पत्रकार के रसोई घर के दरवाजे पर पहुंचा था तभी लघुशंका के लिए उठे पत्रकार उमाशंकर कुशवाहा को देख चोर भागने लगा पत्रकार उमाशंकर कुशवाहा चोर को भागता देख उसको पकड़ने के लिए चोर के पीछे दौड़े किन्तु पैर मे चिलकन यानी दर्द होने के कारण दौड़ नहीं सके जिसका फायदा…
प्रयागराज – थाना मांडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मांडा पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 09 मोटर साइकिल बरामद
प्रयागराज – बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा अपराध और अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक यमुनापार क्षेत्राधिकारी मेजा के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक थाना मांडा महेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 रामकेवल यादव, उ0नि0 शुभाष सिंह यादव, उ0नि0 रामबहादुर सिंह, उ0नि0 दिवाकर सिंह (प्रभारी एस0ओ0जी0) टीम, हे 0का0 चंद्र कांत सिंह सेंगर, हे0का0 आलोक मिश्रा (एस0ओ0जी0) टीम, हे0का0 नितेश मिश्रा (एस0ओ0जी0) टीम, का0 गौरव कुमार, का0 शतीश चंद्र, का0 अमरेंद्र कुमार(एस0ओ0जी0) टीम, का0 धर्मेंद्र सिंह (एएस0ओ0जी0) टीम, का0 पीयूष बाजपेयी (एस 0ओ0जी0)…
प्रयागराज : मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा
मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार मंगलवार को मेला क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। मण्डलायुक्त ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं, साधु-महात्माओं, स्नानार्थिंयों एवं कल्पवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों को सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने का निर्देश दिया है। इसके पूर्व जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन जंक्शन…
बरेली/आँवला – गुदड़ी के लाल, लाल बहादुर शास्त्री।
आँवला – लालबहादुर शास्त्री का जन्म 1904 में मुगलसराय (उत्तर प्रदेश) में एक कायस्थ परिवार में मुंशी शारदा प्रसाद श्रीवास्तव के यहाँ हुआ था।उनके पिता प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे अत: सब उन्हें मुंशीजी कहते थे। बाद में उन्होंने राजस्व विभाग में लिपिक की नौकरी कर ली थी। लालबहादुर की माँ का नाम रामदुलारी था। परिवार में सबसे छोटे होने के कारण बालकृष्ण लालबहादुर को परिवार वाले प्यार में नन्हें कहकर ही बुलाया करते थे। जब नन्हें अठारह महीने का हुआ दुर्भाग्य से पिता का निधन हो गया। उनकी माँ…
बरेली/आँवला – विडियो की निगरानी में हो आँवला थाने में दर्ज अपराध मुकदमा 423 की निष्पक्ष जांच।
आँवला – आँवला कोतवाली क्षेत्र के गांव दरावनगर निवासी तबस्सुम पत्नी आरिफ ने बताया उसके गांव में 15 माह पूर्व में हुई आगजनी घटना की बताया उसने 10 मार्च 2021 को बरेली सीजेएम अदालत में भी आँवला थाने में दर्ज अपराध मुकदमा 423 की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई उसके पीछे भू माफिया किस्म का परिवार पीछे पढ़ा है चार मामले पहले से हैं परिवार पर दो ग्राम समाज जगह कब्जाना तीसरा मामला मेसर पति उम्मीद बानो 15, जून 2020 को एक अवेध पौनिया एक अवेध कारतूस सहित जेल भी…
बरेली/आँवला – रास्ता बंद करने को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत।
आँवला – आँवला तहसील के क्षेत्र में पूरन लाल निवासी ग्राम दलीपुर ने बताया कि उन्हीं के गांव के ही दबंग व्यक्ति ने रास्ता बंद कर दिया है प्रार्थिनी महिला ने प्रार्थना भूमि स्थित ग्राम दलीपुर में एक 44 वर्ग मीटर प्रताप सिंह जय सिंह पुत्र गढ़ गांव निवासी ग्राम देवपुर से किराये ली थी जिसकी प्रवेश दिनांक 23 2011 को वही नंबर 1 से 23 को पृष्ठ संख्या 139 बटा 56 के किराए पर मकान बना लिया जिससे पूरे गांव वाले परेशान हैं गांव वाले अवैध रूप से रास्ता…
बरेली-विवादित दुकानों की दीवार तोड़ कर कब्जे का प्रयास
बरेली/यूपी: विशारतगंज थाना क्षेत्र में बीती रात विवादित दुकानों की दीवार तोड़कर अवैध कब्जे का किया गया प्रयास, शिकायत करने वाले आजाद मौर्य ने बताया कि इन दुकानों पर अभी स्टे है लेकिन फिर भी यहाँ पर कुछ दबंग लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं
बरेली-बिथरी विधायक ने गलत अफवाह फैलाने बालो पर कराई एफआईआर
बरेली/यूपी: बिथरी चैनपुर के भाजपा विधायक ने उनके विषय में शोसल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने बालो पर रिपोर्ट दर्ज कराई है, उन्होंने कहा कि जिन लोगो ने उनके बारे में शोसल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाई है मैं उन्हें किसी भी हालत बख्शने बाला नही हूँ,इससे उनकी छवि पर गलत असर पड़ रहा है,
फर्रुखाबाद :बरसात से फसल बचाव के संबंध में सुझाव कृषि वैज्ञानिक केंद्र
फर्रुखाबाद, वर्तमान में अति वर्षा से खेती को हुए नुकसान एवं उसकी भरपाई हेतु आगामी कार्य योजना हेतु तकनीकी सुझाव ।नमी की खेती किसान भाइयों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है इसी से सारे कार्य व विकास निर्धारित होते हैं।यदि जाड़े की वर्षा को महावट कहते थे और फसल के लिए अमृत वर्षा कहा जाता है लेकिन जब जाड़े की वर्षा मातृ नमी देने वाली हो।परंतु जो यह वर्षा हुई है नवी नहीं बल्कि जलभराव वाली है। परिणामस्वरूप अमृत की जगह जहर बन गई है कहीं-कहीं 100 मिलीमीटर तक भी…
