बहराइच: वी आई पी पार्टी के दीपक पासवान ने बलहा विधानसभा क्षेत्र में भरी हूकार

बहराइच:  विधानसभ 282 सुरक्षित बलहा में नया मोड़ देखने को मिला है जिस तरह से बलहा में समाजवादी पार्टी, भाजपा, बहुजन समाज पार्टी, जन अधिकार पार्टी व अन्य पार्टियां अपने पूरे दमखम से चुनाव प्रचार करने में लगी हुई है इसी बीच दीपक बहेलिया वीआईपी पार्टी से पर्चा भर नई सरगर्मी पैदा कर दी है सोचने के बाद यह है की जिस प्रकार अन्य पार्टी के उम्मीदवार अपने आप को स्वच्छ प्रवृत्ति के साबित करने में लगे हुए हैं वही दीपक बहेलिया ने अपने ऊपर न्यायालय में लंबित मामले को…

बरेली – करोना काल में टीकाकरण से वंचित रह गए बच्चों को घर-घर जाकर नियमित टीकाकरण के लिए किया गया चिन्हित।

आँवला – आज नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरौली द्वारा 20 आशाएं, चार संगिनी और 4 सुपरवाइजर सहित घर घर जाकर जो बच्चे नियमित टीकाकरण कराने से वंचित रह गए थे। करोना कॉल में बच्चों को लगने वाले टीके समय पर नहीं लग पाए जो बच्चे छूट गए बच्चों को बैकलॉग एवं आर आई नियमित टीकाकरण को शुद्धड़ करने के लिए आगामी अगले हफ्ते से मिशन इंद्रधनुष के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इस संदर्भ में संपूर्ण सिरौली में हेडकाउंट सर्वे किया जा रहा है। इसमें छूटे हुए बच्चों की…

बरेली – गुलड़िया गौरी शंकर में 28 फरवरी से महाशिवरात्रि मेला को लेकरपुलिस प्रशासन ने मंदिर मेला कमेटी के साथ की बैठक।

आँवला – गुलड़िया गौरी शंकर मंदिर पर फाल्गुन मास पर लगने वाला महाशिवरात्रि मेला इस साल 28 फरवरी से शुरू होगा। मुख्य जलाभिषेक एक मार्च को होगा। इसकी तैयारियों के लिए सोमवार को थाना अध्यक्ष सिरौली अश्विनी कुमार ने मंदिर और मेला कमेटी के साथ बैठकर सभी बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान तय हुआ है कि मेले में लगने वाली दुकानों के बीच रास्ता चौड़ा रहेगा। वही रात्रि में रुकने वाले श्रद्धालु और दुकानदारों के लिए लाइट की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। मेले में खोया पाया केंद्र अलग से…

रायपुर :- अभी-अभी तिल्दा ब्लाक के ग्राम तारा शिव मे हुई बड़ी घटना

रायपुर : मछली पकड़ने हेतु बिजली का सहायता लेकर पंप का कर रहा था उपयोग जिसके बाद पंप में लगे बिजली तार में टेक्निकल खराबी के चलते युवक आया करंट की चपेट में युवक की हुई मृत्यु सूत्रों ने बताया की युवक की मृत्यु के बाद आसपास के रहने वालों ने देखकर एंबुलेंस को तत्काल फोन कर 18 वर्षीय युवक को स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा लाया

 गोंडा : तहसील परिसर में नवनिर्मित सामुदायिक शौंचालय का कई महीने बाद भी नहीं हो सका संचालन

गोंडा। तहसील मुख्यालय स्थित तहसील कार्यालय कर्नलगंज के परिसर में आम जनमानस की सुविधा के लिये करीब आठ माह पूर्व लाखों रुपये की लागत से बनवाये गये सामुदायिक शौंचालय का अभी तक संचालन नही हो सका है। जिससे उस पर व्यय की गई सरकारी धनराशि निरर्थक साबित हो रही है। वहीं जिम्मेदार अधिकारियों,कर्मचारियों की बेहद गंभीर लापरवाही की शर्मनाक स्थिति यह है कि उसी के पास बने पेशाब घर में भी भारी गंदगी और दुर्गंध की समस्या बरकरार है जो स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोल रही है। मामला कस्बा…

 गोण्डा: प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सामंतवाद समाप्त होगा-त्रिलोकीनाथ तिवारी

गोण्डा। विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज के तेजतर्रार संघर्षशील कांग्रेस प्रत्याशी एवं अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ तिवारी ने क्षेत्र में चुनावी जनसम्पर्क अभियान के तहत लोगों से मिलकर वोट एवं सहयोग देने की अपील की। उन्होंने क्षेत्रीय जनता को भरोसा दिलाया कि विकास कार्य व युवाओं को रोजगार दिलाने के साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को हल कराना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। श्री तिवारी ने साथ ही कहा कि इस क्षेत्र से सामंतवाद का सफाया करना, गुंडागर्दी खत्म करना, जनता की आवाज बुलंद कर उनके सम्मान और हितों की सुरक्षा उनका प्रथम लक्ष्य…

 गोण्डा : पहाड़ापुर में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में बैठक कर मतदान करने की ग्रामीणों से की गई अपील

गोण्डा। तहसील के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव की सरगर्मियां बढ़ने से सभी दलों के प्रत्याशी अपनी-अपनी गोट बिछाने में तेजी से जुटे हैं। इस बार प्रत्याशी किसी तरह की कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहते हैं। वहीं छोटी छोटी बातों पर गंभीरता से विचार-विमर्श हो रहा है। इसी कड़ी में कटराबाजार से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में गांव गांव बैठक कर जनसंपर्क करने का दौर भी काफी तेज हो गया है। जहां मतदाताओं को सरकार की नीतियों के साथ संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुये भाजपा के पक्ष में…

पीलीभीत :अधिक मतदान कराने हेतु महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण

पीलीभीत : विकास खंड मरौरी में स्वयं सहायता समूहों , मनरेगा महिला मेट , बी सी सखी और केयर टेकर सभी महिलाओं को अधिक से अधिक मतदान कराने हेतु प्रशिक्षण दिया गया जिसमे खंड विकास अधिकारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि प्रत्येक गांव में घर घर जाकर सभी मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु जागरूक करें उन्होंने ये भी कहा कि जिससे प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक मतदान कराया जा सकेकार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों के प्रवन्धक मोहम्मद नसीम , पुष्पेंद्र कुमार तथा खंड विकास…

मैनपुरी : योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, कहा- करहल में अखिलेश यादव की जमानत होगी जब्त

मैनपुरी :उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 16 जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया. इसी चरण में यूपी की करहल सीट भी शामिल थी, जहां से अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. करहल में वोटिंग संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने दावा किया कि करहल में अखिलेश यादव की जमानत जब्त हो जाएगी. सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर हमला बोला और कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश अपनी जमानत नहीं बचा रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

प्रतापगढ़ में जयमाल के दौरान प्रेमी ने खून से भर दी दुल्हन की मांग

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीचे प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर इलाके के एक गांव में आयोजित शादी समारोह के दौरान चौंका देने वाली घटना सामने आई है. जहां जयमाल के वक्त उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक ने दूल्हे के सामने ब्लेड से अपना गला काटा और दुल्हन को अपनी प्रेमिका बताते हुए खून से उसकी मांग भर दी. इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने उसे दबोच लिया जमकर पिटाई कर दी. घायल प्रेमी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है.जानकारी के मुताबिक, उदयपुर थाना क्षेत्र…

पीलीभीत: मतदाता पर्ची न मिलने पर मतदाता जारी नम्बरों पर करे सम्पर्क

पीलीभीत विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत मतदाताओं की सुविधा हेतु मतदान पर्ची घर घर पहुंचाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष व्यवस्था की गई है। जिसके के अन्तर्गत समस्त बीएलओ को कडे़ निर्देश दिये गये हैं कि प्रत्येक वोटर के घर मतदाता पर्ची पहुंचाना सुनिश्चित किया जाय। समस्त विधानसभाओं के रिटर्निंग आफीसरो को भी इस कार्य हेतु विशेष निर्देश देते हुये कहा कि पर्ची उपलब्धता सुनिश्चित की जाये तथा इसका सत्यापन भी कराया जाये, साथ ही साथ जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं की सुविधा हेतु विधानसभा वार नम्बर जारी किये…

मैनपुरी की आवास विकास कालोनी के बूथ पर भिड़े भाजपा तथा सपा के एजेंट

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में संवेदनशील जिला माने जाने वाले मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में झड़प जारी है। मैनपुरी के आवास विकास कालोनी में बने बूथ पर सपा और भाजपा एजेंट के बीच विवाद हो गया। इनके बीच मारपीट की नौबत आने से पहले पैरामिलिट्री के जवानों ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पार्टी के समर्थकों को खदेड़ दिया। इसके साथ ही मतदान केन्द्र के आसपास गली में खड़े लोगों को घरों के अंदर जाने का निर्देश दिया। यहां पर फर्जी…

जौनपुर : निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सूर्यभान यादव ने छोड़ी पार्टी

जौनपुर : निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सूर्यभान यादव ने शनिवार को पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने निषाद पार्टी के मुखिया डॉ संजय निषाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके लिए परिवार और पैसा ही सर्वोपरि है। अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि पार्टी मुखिया की गरीबों, वंचितों और शोषितों की बात सिर्फ छलावा है। पार्टी अपने लक्ष्य से भटक चुकी है और समझ नहीं आ रहा कि धनपशुओं को टिकट देकर पार्टी निषाद समाज का भला कैसे…

पीलीभीत:विगत वर्षों के सापेक्ष मतदान में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्वि करने वालों को किया जायेगा सम्मानित।

पीलीभीत: जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत युवा जोश एवं बुलावा टोली मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मण्डी परिसर पूरनपुर में आयोजित किया गया। जनपद में मतदाताओं को डोर टू डोर जागरूक करने हेतु नई पहल के तहत प्रत्येक गांव में दो युवा एम्बेसडर नामित करते हुये बुलावा टोली गठित कर युवा जोश कार्यक्रम संचालित किया जायेगा, जिसके अन्तर्गत डोर टू डोर जाकर 23 फरवरी को मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक किया जायेगा। युवा ब्राण्ड अम्बेसडर ऐसे गांवों में नामित किये गये है जहां…

कुंठित लोग महान अशोक को कैसे समझेंगे : राहिब मैत्रेय

कुछ संकीर्ण मानसिकता के लोगों ने इतिहास में सम्राट अशोक की भूमिका को कमतर आंकने की पुन : कोशिश की है। ये वे लोग हैं जो दूसरे के महत्त्व को कम बता कर अपना महिमा मंडन करते हैं। स्वार्थपूर्ण अहंकार से ग्रस्त लोग समाज का व्यापक हित कभी नहीं देखते और सत्य से मुँह फेर लेते हैं। ये दो कौड़ी के बिकने वाले लोग सूरज पर थूकने की कोशिश करते हैं और अपना मुँह झुलसा लेते हैं। ऐसे कुंठा ग्रस्त लोगों को जान लेना चाहिए कि भारत कि विश्व पटल…

तीसरे चरण की 59 सीटों पर मतदान शुरू, मैदान में हैं 627 प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए तीसरे चरण का मतदान प्रारंभ हो गया है। माक पोलिंग से केन्द्रों पर पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम को परखा इसके बाद मतदाताओं को प्रवेश दिया गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में तीसरे चरण के लिए 16 जिलों की 59 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में 2.16 करोड़ मतदाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा केन्द्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल सहित 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 97 प्रत्याशी महिला हैं।…

कौन हैं ये अर्जक लोग, जिन्हें धर्म और ईश्वर क़बूल नहीं

विश्वासों, अंधविश्वासों और ख़ून-खराबे के दौर में कोई मानवता की बात करे तो चौंकना लाज़िमी है। लखनऊ में 1968 में बने अर्जक संघ को वैसे तो नास्तिकों का संगठन माना जाता है। अर्जक संघ की स्थापना उत्तर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री रामस्वरूप वर्मा ने की थी। 70 के दशक में एक धार्मिक ग्रंथ जलाने को लेकर चर्चा में आए रामस्वरूप वर्मा कभी राम मनोहर लोहिया के साथ भी रहे थे। 1998 में वर्मा के निधन तक अर्जक संघ खूब फला-फूला, लेकिन इसके बाद इसकी लौ धीमी पड़ गई। अभी…

यूपी में अब नाइट कर्फ्यू खत्म, आदेश जारी, कोरोना के मामलों में कमी के बाद लिया गया फैसला

उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कोरोना के मामलों में कमी दखते हुए सरकार ने अब यूपी में कोरोना नाइट कर्फ्यू खत्म कर दिया है। प्रदेश में कोविड-19 के हालात सुधरने के बाद सरकार ने आज यानी 19 फरवरी को ये आदेश जारी किया है। इसी के साथ रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लगी पाबंदियां हटा दी गईं हैं।

हरदोई:पीएम मोदी के आगमन को लेकर एसपीजी ने हेलीकाप्टर से जांची सुरक्षा ब्यवस्था।

हरदोई:  सीएसएन कॉलेज में कल होगा पीएम मोदी जी का आगमन। लगातार दो दिनों से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी द्वारा निरंतर हेलीकॉप्टर से शहर की गतिविधियों पर राखी जा रही नजर।

यदि आप गिरते हुए लिफ्ट में हैं, तो क्या जीवित रहना संभव है? गिरते लिफ्ट में अपनी जान कैसे बचाएं।

मान लीजिये आप किसी लिफ्ट में फस गए और अचानक आपको एहसास हुआ कि लिफ्ट फ्री फॉल यानि टूटकर गिर रही है, ऐसी स्थिति में आप सोचेंगे कि लिफ्ट में जान कैसे बचाएं.जब भी आप किसी फ्री फॉलिंग लिफ्ट में हैं तो हमेशा याद रखें आपको खड़े नहीं रहना है. आपको लिफ्ट के फर्श/सतह पर अपने सर को हाथ के ऊपर रख कर लेट जाना है. जिससे आपका शारीरिक भार बराबर विभाजित हो पाये उस सतह पर. हो सकता है आपको चोट आये पर इतना ज़रूर होगा कि आपकी जान…