जिला प्रशासन एवं रोटरी इलाहाबाद मिड टाउन प्रयागराज के सहयोग से निःशुल्क इलेक्ट्रानिक कृत्रिम हाथ दान शिविर का आयोजन कराया जा रहा है, जिसमें ऐसे दिव्यांगजन जिनके हाथ कोहनी केे नीचे कटे हुए हैं, को निःशुल्क इलेक्ट्रानिक कृत्रिम हाथ प्रदान किया जायेगा। जनपद के ऐसे दिव्यांगजन जिनके हाथ कोहनी केे नीचे कटे हुए हैैं, निःशुल्क इलेक्ट्रानिक कृत्रिम हाथ प्राप्त करने हेतु दिनांक 11 से 30 अक्टूबर, 2025 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण कराने हेतु दिव्यांगजन अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ जिसमें चेहरे…
Category: रुझान
बरेली :बैंक ऑफ बड़ौदा की बैंक सखी ने परेशान होकर शाखा प्रबंधक पर लगाया अभद्रता का आरोप। बैंक सखी को पद से हटाने की दी जाती है धमकियां।
बरेली – रामपुर तहसील बिलासपुर के वेगमाबाद के बैंक ऑफ बड़ौदा की बैंक सखी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। बताया गया है के रामपुर जनपद के तहसील बिलासपुर के वेगमाबाद के बीओ बी के शाखा प्रबंधक पर उत्पीड़न व अभद्रता करने का आरोप लगया है जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें बैंक शाखा प्रबंधक अपने आप को बैंक का प्रधान बताता है कहता है मैं इस बैंक का प्रधान हूं जो मैं चाहूंगा वह करूंगा यहां सब…
फर्रुखाबाद: क्रिश्चियन ग्राउंड में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत मेले में ‘सुरक्षा स्टॉल’ भी स्थापित किए गए।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2025 जनप्रतिनिधिगणों द्वारा क्रिश्चियन ग्राउंड, थाना कादरीगेट में उत्तर प्रदेश ट्रेड शो/स्वदेशी मेला 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद और पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने मेले में आने वाले सभी आगंतुकों और व्यापारियों को सुरक्षा का पूर्ण आश्वासन देते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ मेले की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। साथ ही, पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत मेले में ‘सुरक्षा स्टॉल’ भी स्थापित किए गए। इन स्टॉल्स…
फर्रुखाबाद:पुलिस लाइन में मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस लाइन ग्राउंड में बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा (Self Defense) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की कई शिक्षण संस्थाओं की छात्राओं सहित महिला पुलिस कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया गया, ताकि वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में स्वयं की…
फर्रुखाबाद:थाना कादरीगेट पुलिस ने आतिशबाजी से भरे 19 कार्टून के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना कादरीगेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अवैध आतिशबाजी के भंडारण व परिवहन में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की है। थाना कादरीगेट पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बोलेरो पिकअप वाहन (UP 74 T 7103) में अवैध…
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा ऐलान कन्नौज पीएचसी बनेगी पूरे प्रदेश के लिए मॉडल, जल्द होंगी नई नियुक्तियाँ
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2025 प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने आज कन्नौज में आयोजित एक जनसभा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कन्नौज की पीएचसी को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा और पूरे प्रदेश की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) को कन्नौज मॉडल पर डेवलप किया जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा, “कन्नौज हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। इसे हम एक मॉडल जिला बनाकर पूरे प्रदेश के सामने उदाहरण के रूप में पेश करेंगे।” ब्रजेश पाठक…
कासगंज: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय बैंकर्स उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन
दिनांक 09-10-2025राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के बैंक शाखा प्रबन्धकों का सूक्ष्म वित्त एवं वित्तीय समावेशन विषयक एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जिसका औपचारिक शुभारम्भ जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी सचिन के द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि महिलाओं एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के आर्थिक उत्थान में स्वयं सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं का वित्तीय समावेशन बढ़ा है, जो जीडीपी में बढ़े…
कासगंज : स्वच्छता ही सेवा के विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत एस.जी.एम. जूनियर हाई स्कूल, सोरों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आज जिला गंगा समिति, कासगंज द्वारा स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत एस.जी.एम. जूनियर हाई स्कूल, सोरों में एक प्रेरणादायक स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता शपथ, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं गंगा नदी के संरक्षण के महत्व को समझाना था।इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) ने नमामि गंगे परियोजना की जानकारी देते हुए नदी संरक्षण में मुख्यतः आठ घटकों की विस्तृत…
फर्रुखाबाद:कायमगंज में मारपीट की वारदात, दो लोग गंभीर रूप से घायल
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2025 थाना कायमगंज क्षेत्र के ग्राम पैथान खुर्द बुजुर्ग में आज सुबह लगभग 7:00 बजे एक मारपीट की घटना हुई। सूचना के अनुसार, विजय सिंह पुत्र वेदराम के घर में अरब सिंह पुत्र रामस्वरूप, गोविन्द और कन्तू पुत्रगण अरब सिंह, गोरेलाल पुत्र फेरू सिंह, शिवांक पुत्र अचल सिंह और अचल सिंह पुत्र कश्मीरघर घुस आए और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों व डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में विजय सिंह और उनकी पत्नी नीरज को गंभीर चोटें आई हैं।…
फर्रुखाबाद में बड़ा हादसा टला: टेकऑफ के दौरान प्राइवेट जेट झाड़ियों में जा घुसा, सभी सवार बाल-बाल बचे
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2025 जनपद की राजकीय हवाई पट्टी मोहम्मदाबाद पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब एक प्राइवेट जेट टेकऑफ के दौरान अनियंत्रित होकर झाड़ियों में जा घुसा। सौभाग्य से विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। जानकारी के अनुसार, जेट सर्विस एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का प्राइवेट जेट (VT-DJZ) बीते सोमवार शाम लगभग 3 बजे भोपाल से मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी पर उतरा था। इस विमान में वीयर फैक्ट्री खिमसेपुर के डीएमडी अजय अरोड़ा, एसबीआई हेड सुमित शर्मा, और डीपीओ राकेश टीकू सवार थे। ये सभी…
फर्रुखाबाद:दबंग ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी, शिकायत के बाद भी बेखौफ घूम रहा आरोपी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2025 जिले में दबंगई का एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक पत्रकार को सरेराह धमकी दी गई। घटना 8 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय पत्रकार राहुल कठेरिया किसी काम से जा रहे थे, तभी दबंग प्रदीप उर्फ नग्गा पुत्र स्वर्गीय जगदीश कठेरिया निवासी रामलीला गड्ढा ने उन्हें रोक लिया और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा। जब राहुल कठेरिया ने इसका विरोध किया तो दबंग प्रदीप ने उन्हें गोली मारने…
फर्रुखाबाद:मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न देने की मांग — जन अधिकार पार्टी ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2025 आज जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं वर्तमान सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवकन्या कुशवाहा जी के निर्देशन में प्रदेशभर में प्रदेश स्तरीय ज्ञापन अभियान चलाया गया। इसी क्रम में जिला फर्रुखाबाद में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी महोदय को महामहिम राष्ट्रपति, भारत सरकार को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न सम्मान दिए जाने की मांग की। पार्टी का कहना है कि कांशीराम जी ने सामाजिक…
कानपुर में अच्छे अफसर क्यों टिक नहीं पाते? ट्रैफिक सुधार में IPS रवीना त्यागी का योगदान और उनके जाने का असर
कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 शहर की ट्रैफिक समस्या वर्षों से आम जनता के लिए परेशानी का सबब रही है। ऐसे में जब कोई ईमानदार और कड़क अधिकारी जमीनी स्तर पर बदलाव लाने का प्रयास करता है, तो उसकी कमी तुरंत महसूस होती है। IPS रवीना त्यागी इसी श्रेणी की अधिकारी हैं, जिन्होंने DCP ट्रैफिक रहते हुए कानपुर की कई जाम-ग्रस्त जगहों पर सुधार की दिशा में अहम कदम उठाए। रवीना त्यागी जी के प्रयासों के तहत: कल्याणपुर क्रॉसिंग पर वन-वे सिस्टम लागू कर जाम कम किया गया।…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना मऊदरवाजा की एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम पंचायत आवाजपुर नट नंगला, चौकी क्षेत्र बीबीगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष एवं एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद करते हुए उन्हें मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 की जानकारी दी। टीम ने छात्राओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112, 1076 आदि) की जानकारी…
फर्रुखाबाद:सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, 32,900 रुपये नकद और मोबाइल बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत सर्विलांस, एसओजी और कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने सट्टे की अवैध खाईबाड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 32,900 रुपये नकद, मोबाइल फोन और सट्टा पर्चियों सहित रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने चौसरपुर रोड, ग्राम याकूतगंज स्थित एक मकान में छापा मारकर अभियुक्त शिवमंगल पुत्र रामशंकर और कुलदीप पुत्र…
प्रयागराज: आम जनमानस, बिना चिकित्सक के पर्चे एवं बिना बिल के किसी भी प्रकार के कफ सिरप का खरीद फरोख्त न करें
सहायक आयुक्त (औषधि) आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, सेक्टर सी अलीगंज लखनऊ पत्र एवं विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि कुछ राज्यों में कफ सिरप के सेवन से बच्चों की मृत्यु की घटनाएँ सामने आई हैं। इस विषय में राज्य अनुज्ञापन प्राधिकारी, मध्य प्रदेश के माध्यम से अवगत कराया गया है कि M/s Sresan Pharmaceutical, Manufacturer No-787, Bangalore Highways, Sunguvachatram (Mathura) Distt- Kanchipuram-602106 द्वारा निर्मित COLDRIF SYRUP, Batch No- SR&13, Mfg- Date: MAY 2025, Exp- Date: APR 2027 में Diethylene Glycol का अपमिश्रण पाया गया…
फर्रुखाबाद:जब से बुद्ध को जाना: भारत में ज्ञान की ज्योति और अज्ञान का विरोधाभास
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025: तथागत गौतम बुद्ध की शिक्षाओं ने पूरी दुनिया में भारत की पहचान को न केवल मजबूती दी है बल्कि मानव कल्याण और ज्ञान के क्षेत्र में एक अमिट योगदान भी दिया है। यह सोचने की बात है कि जिस देश में ज्ञान की यह दिव्य ज्योति जली, वहां आज भी अज्ञान और निरक्षरता का अंधेरा पसरा है। बुद्ध के बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय के सिद्धांत केवल धार्मिक विचार नहीं हैं, बल्कि दार्शनिक, साहित्यिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक और आध्यात्मिक क्षेत्रों के विद्वानों के लिए भी…
प्रयागराज: मदन मोहन मालवीय, प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में दि0-14 अक्टूबर 2025 से 15 अक्टूबर 2025 तक रोजगार महाकुम्भ 2.0 का आयोजन
मदन मोहन मालवीय, प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में दि0-14 अक्टूबर 2025 से 15 अक्टूबर 2025 तक रोजगार महाकुम्भ 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। उक्त रोजगार मेले में यू0ए0ई0 और ओमान में रू0 24000.00 से रू0 120000.00 तक की सैलरी पाने का सुनहरा अवसर है। उक्त मेले में GILL SMART GROUP द्वारा विभिन्न योग्यता के लगभग 10000 पदो पर भर्ती की जानी है। उक्त रोजगार मेले की विस्तृत जानकारी एवं आवेदन हेतु rojgarsangam.up.nic.in पर पंजीकरण के माध्यम से किया जा सकता है। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर…
फर्रुखाबाद:डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने किया विद्यालयों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को कमालगंज क्षेत्र के प्रा0वि0 मिर्जा नगला और संविलियन विद्यालय मोहनपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालयों की व्यवस्थाओं, बच्चों की उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। प्राथमिक विद्यालय मिर्जा नगला में 70 पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष 56 बच्चे उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का अभाव, फर्श की टूटी टाइलें और हैंडपंप के पास जमी हुई मिट्टी पाई गई। इन कमियों पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने किया “स्वदेशी मेला – 2025” की तैयारियों का निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 जनपद में आगामी यू०पी० इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 “स्वदेशी मेला” की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को क्रिश्चियन इंटर कॉलेज ग्राउंड का निरीक्षण किया। यह मेला 09 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले सहित प्रदेशभर के उद्यमी, स्वदेशी उत्पादक और व्यापारी भाग लेंगे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंडाल व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, प्रकाश, पेयजल तथा स्वच्छता से संबंधित तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने आयोजन समिति एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक…
