एटा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अलीगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली चार बच्चों की मां इंस्टाग्राम पर बने एक युवक से दोस्ती के बाद अपने प्रेमी संग फरार हो गई। घटना के बाद पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने महिला को बरामद कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेशी के दौरान जब महिला से उसकी इच्छा पूछी गई, तो उसने साफ शब्दों में कहा — “मैं अब किसी…
Category: रुझान
कानपुर में तैनात CO ऋषिकांत शुक्ला निलंबित, विजिलेंस जांच के आदेश — 100 करोड़ की अवैध संपत्ति का मामला उजागर
कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश शासन के गृह विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कानपुर नगर में तैनात तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ऋषिकांत शुक्ला को आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) के गंभीर आरोपों में निलंबित कर दिया है। शासन ने इस पूरे प्रकरण की जांच विजिलेंस (SIT) को सौंपते हुए विस्तृत सत्यापन के निर्देश दिए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश (संख्या-3/छः-1-2025) के अनुसार, ऋषिकांत शुक्ला के खिलाफ 10 सितम्बर 2025 से 12 सितम्बर 2025 तक की अवधि में कानपुर पुलिस आयुक्तालय द्वारा प्रारंभिक…
फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ शिखा व अनुराग का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 नवम्बर 2025 दिन सोमवार को ग्राम नगला निजामपुर पोस्ट उखरा जिला फर्रुखाबाद की शिखा पुत्री श्री गिरन्द सिंह शाक्य एवं ग्राम लक्ष्मनपुर पोस्ट जोगा जिला मैनपुरी के अनुराग पुत्र श्री मुकुट सिंह शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बौद्ध परंपरा के अनुरूप पंचशील का वाचन, त्रिशरण ग्रहण और मंगल पाठ के साथ दोनों नवदम्पत्ति ने एक-दूसरे को दाम्पत्य सूत्र में बाँधा। विवाह संस्कार को धर्मपाल बौद्ध की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। विवाह उपरांत धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवदम्पत्ति को बौद्ध…
प्रयागराज : जिलाधिकारी ने विगत तहसील दिवस के 50 निस्तारित प्रकरणों का 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया परीक्षण
दिनांक 03.11.2025 (सोमवार) को तहसील मेजा में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी, प्रयागराज द्वारा विगत तहसील दिवस के निस्तारित प्रकरणों में से रैण्डम आधार पर 50 निस्तारित प्रकरणों का परीक्षण 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया गया, जिसमें 14 ऐसे प्रकरण पाये गये जो जिला स्तरीय अधिकारियों के परीक्षण में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ। शिकायत के क्रम में सुश्री विभा लेखपाल, मेजा, आदिति श्याम, राजस्व लेखपाल, मेजा, माधव प्रसाद त्रिपाठी, निरीक्षक, थाना माण्डा, राकेश कुमार, लेखपाल तहसील मेजा, अमर नाथ, लेखपाल, तहसील मेजा द्वारा सरसरी तौर पर…
फर्रुखाबाद:थाना मेरापुर पुलिस ने पाक्सो व एससी/एसटी एक्ट से जुड़े दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मेरापुर पर पंजीकृत मु.अ.सं. 152/2025, धारा 115(2)/352/351(3)/65(1)/61(2)/137(2) BNS, 3/4 पाक्सो एक्ट तथा 3(1)(द)/3(1)(घ)/3(2)(Va) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामले में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते: 1. शादाब पुत्र दौलत शेर, निवासी…
कमिश्नरेट प्रयागराज में यातायात माह 2025” का भव्य शुभारम्भ”
पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेन्द्र कुमार के निर्देशन दिनांक: 03-11-2025 को रिजर्व पुलिस लाइंस कमिश्नरेट प्रयागराज में यातायात माह नवम्बर-2025 का शुभारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एन. कोलांची, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, श्री अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली रवाना की गयी। रैली में यातायात पुलिस, एनसीसी कैडेट एवं अन्य वालेंटियर द्वारा पूर्ण उत्साह एवं जोश के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर यातायात उपकरणों की प्रदर्शनी लगायी गयी थी जिसका…
कासगंज : बहुउद्देशीय हॉल का जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने किया उद्घाटन
खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तत्कालीन जिलाधिकारी मेधा रूपम की प्रेरणा एवं तत्कालीन अपर जिलाधिकारी राकेश पटेल एवं मुख्य विकास अधिकारी सचिन के निर्देशन में बनाए गए बहुउद्देशीय हाल का जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।पीडी डीआरडीए विकल कुमार ने बताया कि बहुउद्देशीय हॉल राजस्व विभाग एवं विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा जन सहयोग एवं क्रिटिकल गैप योजना के अंतर्गत तैयार कराया गया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिग्विजय प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर संजीव कुमार, जिला समन्वयक…
बरेली – तमंचा व कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार।
बरेली/मीरगंज – फतेहगंज पश्चिमी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेहअंडरपास से एक अभियुक्त को एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कियापकड़े गए युवक की पहचान आरिफ पुत्र मेंहदी हसन निवासी मोहल्ला अंसारी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के रूप में हुई हैपुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर जब अपने दरोगा प्रदीप कुमार दो कांस्टेबल के साथ रेह पुरा अंडरपास पहुंचे । संदिग्ध युवक को देखकर पुलिस…
कासगंज : अमांपुर ब्लॉक के न्याय पंचायत देवपुर में आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं
अमांपुर : विकास खंड अमांपुर की न्याय पंचायत देवपुर के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन प्राथमिक विद्यालय कौंधा में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत ने सौ मीटर प्राथमिक बालक दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। 50 मीटर प्राथमिक बालक दौड़ में पहले स्थान पर हिमांशु, दूसरे पर शरद और तीसरे स्थान पर हिमांशु रहे। वहीं बालिका वर्ग में संजना पहले, सरिता दूसरे और मोनिकी तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में हिमांशु ने प्रथम, सूरज ने द्वितीय और ऋतिक ने तृतीय स्थान हासिल…
बरेली – रामनगर ब्लॉक के हरदासपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में करियर गाइडलाइंस मेले का किया गया आयोजन।
आंवला – ब्लाक रामनगर के हरदासपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज हरदासपुर में करियर गाइडलाइंस मेले का सफल आयोजन किया गया इस मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर के विभिन्न विकल्पों के प्रति जागरूक करना था तथा उनके उज्जवल भविष्य हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना होता है यह कार्यक्रम भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया कार्यक्रम आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षित जिला परियोजना अधिकारी माध्यमिक समग्र शिक्षा बरेली आदरणीय डॉक्टर अजीत कुमार एवं जिला समन्वयक आदरणीय वीरेंद्र गंगवार के विशेष दिशा…
फर्रुखाबाद:कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियों का डीएम व एसपी ने किया श्रंगीरामपुर घाट पर निरीक्षण
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 नवम्बर 2025 आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने श्रंगीरामपुर घाट पहुंचकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि गंगा तट पर गोताखोर, बोट व नाविक, शुद्ध पेयजल (ड्रिंकिंग वाटर), मोबाइल टॉयलेट तथा चेंजिंग रूम की पर्याप्त व्यवस्था की…
फर्रूखाबाद में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए कार्रवाई तेज़, 5 सदस्यीय समिति करेगी ब्लैक स्पॉट की जाँच
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 नवम्बर 2025 सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सख़्त रुख अपनाया है। यातायात विभाग, फर्रूखाबाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद में चिन्हित 11 ब्लैक स्पॉटों पर वर्ष 2025 में अब तक कुल 29 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें 16 लोगों की मौत हुई है जबकि 25 व्यक्ति घायल हुए हैं। इन गंभीर आंकड़ों को देखते हुए जिलाधिकारी ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सुधारात्मक कार्यों की प्रभावी समीक्षा हेतु 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है।…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की मौजूदगी में ग्राम बरौन में हुई धान की क्रॉप कटिंग, औसतन 8.450 किग्रा उत्पादन दर्ज
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 नवम्बर 2025 आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में ग्राम बरौन, तहसील सदर, जनपद फर्रूखाबाद में गाटा संख्या 459/1.951 पर 0.162 हे0 क्षेत्र में धान की क्रॉप कटिंग की गई। कटाई के दौरान औसतन 8.450 किलोग्राम धान का उत्पादन दर्ज किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार सदर सनी कनौजिया, राजस्व निरीक्षक कुलदीप शुक्ला, लेखपाल हिमांशु गुप्ता सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने मौके पर धान की उपज का अवलोकन किया और कृषकों से फसल की स्थिति, उत्पादन लागत तथा मंडी में मिल रहे मूल्य के…
फर्रुखाबाद:आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, कई अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 नवम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आई.जी.आर.एस. (जन शिकायत निवारण प्रणाली) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आवेदकों से संपर्क न करने वाले अधिकारियों पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की और कहा कि आवेदकों से वार्ता न करना अनुशासनहीनता ही नहीं, बल्कि एक गंभीर प्रशासनिक अपराध है। जिलाधिकारी ने इस लापरवाही के क्रम में सीडीपीओ कायमगंज, एक्सईएन जल निगम ग्रामीण, एक्सईएन विद्युत सहकारिता विभाग, सीएचसी बदरपुर एवं मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) को नोटिस…
फर्रूखाबाद में 4 नवम्बर को होगा निर्यात प्रोत्साहन आउटरीच सत्र, निवेशकों और उद्यमियों को मिलेंगे नए अवसर
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 नवम्बर 2025 जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, फर्रूखाबाद द्वारा निवेशकों और उद्यमियों के लिए “निर्यात प्रोत्साहन आउटरीच सत्र” (Export Promotion Outreach Session) का आयोजन 4 नवम्बर 2025 को सुबह 10:00 बजे से मधुर मिलन गेस्ट हाउस, फर्रूखाबाद में किया जाएगा। इस सत्र का उद्देश्य जिले के निवेशकों, उद्योगपतियों और व्यापारियों को भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की निर्यात संवर्धन योजनाओं, नीतियों तथा वैश्विक बाजारों में उपलब्ध संभावित अवसरों के बारे में जागरूक करना है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी मुख्य अतिथि…
प्रयागराज;40वीं अखिल भारतीय प्रधानमंत्री इन्दिरा मैराथन 19 नवम्बर को प्रयागराज में आयोजित होगी — प्रथम पुरस्कार ₹2 लाख
प्रयागराज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 नवम्बर 2025 खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, प्रयागराज एवं जिला प्रशासन, प्रयागराज द्वारा इस वर्ष 40वीं अखिल भारतीय प्रधानमंत्री इन्दिरा मैराथन (Indira Marathon 2025) का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक दौड़ प्रतियोगिता 19 नवम्बर 2025 (रविवार) को प्रयागराज में आयोजित होगी। कार्यक्रम का विवरण मैराथन का शुभारंभ आनंद भवन, प्रयागराज से प्रातः 6:30 बजे किया जाएगा। यह दौड़ 42.195 किलोमीटर (पूर्ण मैराथन) की होगी, जिसमें पुरुष एवं महिला वर्ग के धावक भाग लेंगे। दौड़ का समापन मदन…
फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2025-26: 440 जोड़ो के विवाह का लक्ष्य, प्रति जोड़े ₹1 लाख की सहायता राशि
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद फर्रुखाबाद को 440 जोड़ो के सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस योजना के तहत प्रति जोड़ा ₹1,00,000 (एक लाख रुपये मात्र) की धनराशि व्यय किए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 23 मई 2025 को जारी किए गए हैं। निदेशालय समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या सी-377/स०क०/विकास / मु०सा०वि०यो० / लक्ष्य /2025-26 दिनांक 30 अप्रैल 2025 के अनुसार,…
प्रयागराज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार अर्हता तिथि के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (SIR) के कार्यों से जुडे निर्वाचक
प्रयागराज, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (SIR) के कार्यों से जुडे निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/अन्य सम्बन्धित अधिकारी /सुपरवाइजरों / बूथ लेबिल अधिकारियों आदि का स्थानान्तरण भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन के बिना नहीं किया जायेगा अर्थात् निर्वाचक नामावलियों के अंन्तिम प्रकाशन दिनांक 07.02.2026 (शनिवार) तक स्थानांन्तरण पर रोक लगा दी गयी है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। (मनीष कुमार वर्मा)जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रयागराज द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील…
प्रयागराज: जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग की लिखित परीक्षा को सकुशलढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए, पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर भर्ती हेतु आयोजित लिखित परीक्षा को सकुशलढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत परीक्षा के प्रथम दिन जनपद के विभिन्न केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। जिलाधिकारी ने ईश्वर शरण इण्टर कालेज, कर्नलगंज इण्टर कालेज, आर्यकन्या इण्टर कालेज सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में लिखित परीक्षा की मानीटरिंग हेतु…
हरदोई:बाइक में घुसा जहरीला सांप, मची अफरातफरी – देखकर दहशत में आए लोग
हरदोई:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 जिले के ग्राम माधौपुर में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक दुकानदार की बाइक में जहरीला सांप घुस गया। बताया जा रहा है कि सांप बाइक की सीट कवर (गद्दी) के अंदर छिप गया, जिससे आसपास मौजूद लोग घबरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकानदार अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी करके कुछ काम में व्यस्त था। तभी अचानक किसी ने बाइक के पास सांप को रेंगते हुए देखा। देखते ही देखते सांप बाइक की सीट के अंदर जा घुसा। यह दृश्य देखकर…
