नई पल्सर बाइक में अचानक धुआं उठने से हड़कंप मच गया। इंदरगढ़ के जगतापुर में दिबियापुर से अंकित अपने साथी के साथ कहीं जा रहे थे । तभी जगतापुर इंदरगढ़ में पहुंचे ही थे कि उनकी नई बाइक पल्सर से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। जिसको देख कर पास से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें जानकारी दी। जिसके बाद बाइक खड़ी करके उन्होंने बाइक की सीट को खोलकर देखा तो उसमें से बहुत तेज धुआं निकल रहा था । बाइक से धुआं निकलता देख पास में लोगों की भीड़ लग…
Category: रुझान
कन्नौज : थाना समाधान दिवस में पहुंची दस शिकायतें दो का निस्तारण ?
इंदरगढ़ थाना परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें नायव तहसीलदार तिर्वा इंदरगढ़ थाना अध्यक्ष पारूल चौधरी ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। थाना अध्यक्ष पारूल चौधरी ने बताया की संपूर्ण समाधान दिवस में दस फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिनमें से छह राजस्व विभाग से संबंधित और चार पुलिस विभाग से संबंधित समस्याएं रही। जिनमें से एक राजस्व और एक पुलिस संबंधित समस्या का निस्तारण कर दिया गया । शेष आठ समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को देकर जल्द से जल्द निस्तारण करने की बात कही।…
कन्नौज : हर्षवर्धन की कन्नौज में प्रतिमा लगाई जाएगी पूर्व सीएम कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ?
संगम क्षेत्र से महादानी हर्षवर्धन की प्रतिमा हटाकर बीजेपी के लोगों ने कन्नौज समेत देश के लोगो का अपमान किया है।सपा सरकार आने पर संगम क्षेत्र में ही नहीं बल्कि कन्नौज में भी महादानी की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। यह बात कन्नौज सांसद व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कही।आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे होते हुए लखनऊ जा रहे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम व कन्नौज सासंद अखिलेश यादव के निकलने की जानकारी होते ही कार्यक्रर्ता एक्सप्रेस वे पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओ को देखकर सासंद ने अपना काफिला रोक लिया। कार्यकर्ताओ…
कन्नौज : कर्मपथ का पुनरावृति कराती हैं रामलीला कन्हैया गुप्ता ?
हमे अपनी मर्यादा के पालन में कही भूल न हो जाए और कर्मपथ से कहीं भटक न जाएं । इन्ही बातों का स्मरण कराने के लिए प्रतिवर्ष राम की लीलाओं का मंचन होता है। उक्त विचार सौरिख नगर के प्रमुख व्यवसाई सेठ कन्हैया गुप्ता ने खडनी में आयोजित रामलीला महोत्सव में व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमे महापुरुषों के बताए मार्ग की पुनरावृति कराते है। कार्यक्रम में सीताहरण की लीला का स्मरणीय मंचन किया गया। हास्य कलाकार टिंकू कानपुरी और मस्ताना कानपुरी ने मनोरंजक प्रस्तुतियां पेश कर…
कन्नौज : बीपी पद वेयर हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण ?
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयर हॉउस का मासिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए l इस दौरान उन्होंने कहा कि वीवीपैट वेयर हॉउस परिसर को साफ-सुथरा रखा जाये l बाउंड्रीवाल के पास उगीघास व जंगलात की सफाई कराने के निर्देश दिए l कंट्रोल रूम में जाकर व्यवस्थाएं देखी तथा उपस्थित संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए l इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त /राजस्व ) आशीष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि…
कन्नौज : भारत जानू प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग ?
भारत जानो प्रतियोगिता में एक हजार से भी ज्यादा बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसकी जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद पांचाल प्रांत के प्रांतीय उपाध्यक्ष व दीक्षित नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डा. सुधीर दीक्षित ने बताया कि परिषद द्वारा बच्चों में अपने राष्ट्र के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़े जिसके लिए भारत जानो प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक विद्यालय में कराया जाता है। जिसमे आज नगर व ग्रामीण क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों के एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया है। जिसके पश्चात नवम्बर…
कन्नौज ; जिला स्तरीय महादेवी वर्मा वाद विवाद प्रतियोगिता कार्यक्रम संपन्न ?
अशोक कुमार इण्टर कॉलेज शिवाजी नगर सरायमीरा कन्नौज में जिलास्तरीय मह्यासी महादेवी वर्मा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र छात्राओं ने बच्चो में बढ़ती अवसादग्रस्तता और आत्महत्या की प्रवृत्ति में परिवार, विद्यालय, समाज की भूमिका विषय पर चर्चा की । कुछ छात्र छात्राओं ने परिवार, विद्यालय, समाज के पक्ष में बात रखी तो कुछ छात्र छात्राओं ने उसके विपरीत बात रखी। निर्णायक महेंद्र कुमार एवम् संजय कुमार ने छात्र छात्राओं को ध्यानपूर्वक सुना। इसके पश्चात अपना निर्णय देते हुए बताया की पक्ष में रीती शुक्ला अशोक कुमार…
कन्नौज : एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन ?
नेहरू युवा केंद्र, कन्नौज के तत्वावधान में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन जनता आदर्श इंटर कॉलेज ,नेरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंधक पंकज यादव व प्रधानाचार्य प्रीति यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं को माय भारत के विषय विस्तार से जानकारी देते हुए प्रचार प्रसार के लिए माय भारत प्रिंटेड नोटबुक, पेन और कैप का वितरण भी किया गया । कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवी राजेंद्र कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान…
फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की हुई मौत
जनपद मथुरा के थाना गोवर्धन के कस्बा महरौली से रासलीला की टीम जनपद हरदोई के कस्बा सवायजपुर में कार्यक्रम समापन होने के बाद पिकअप लोडर से लौट रही थी। इस दौरान इटावा-बरेली हाइवे पर जमापुर के निकट ट्रक ने पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। इससे पिकअप लोडर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। इस हादसे में 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां ओमप्रकाश को चिकित्सक ने मृत कर दिया। इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई।…
कन्नौज : वरिष्ठ पत्रकार सहित दिवगंत जनों को दी गयी श्रद्वांजलि ?
मानीमऊ गांव स्थित आनंदेश्वर धाम परिसर में शनिवार को सनातन धर्म सेवा संस्थान द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार सहित दिवगंत जनों को श्रद्वांजलि अर्पित की गयी। यहां जिले के गणमान्य लोगों ने दिवंगत पत्रकार के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आनंदेश्वर धाम परिसर में भागवताचार्य पंडित कौशल जी महाराज के आवाहन पर आयोजित शोकसभा में संस्थान के अध्यक्ष रमेश चन्द्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष प्रभात त्रिपाठी, सचिव विकास, पत्रकार कुशल मिश्रा, गोपाल तिवारी, हिमांशु तिवारी, प्रिंस श्रीवास्तव, आलाम कुरैशी, शिवम सैनी सहित अन्य प्रमुख जनों व पत्रकारों…
दिल्ली : योगेंद्र कुमार हैड वार्डर तिहाड जेल के नेतृत्व में प्रदूषण के विरुद्ध अभियान की शुरुआत में कई बच्चों ने भाग लिया
हर साल की तरह इस साल भी योगेंद्र कुमार मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि (भारतीय पशु कल्याण बोर्ड) एवं हैड वार्डर तिहाड जेल के नेतृत्व में प्रदूषण के विरुद्ध अभियान की शुरुआत सर्वोदय कन्या विद्यालय राजौरी गार्डन मेन नई दिल्ली 27 जिसमे 1200 बच्चों ने भाग लिया, तथा गवर्नमेंट गर्ल सीनियर सेकेंडरी टैगोर गार्डन में विश्व पशु कल्याण दिवस के अवसर पर पशु पक्षियों पर क्रूरता के प्रति जागरूक किया ।इस अवसर पर बच्चों को जागरूक करने के लिए (प्रदूषण के मानव एवं पशु पक्षियों पर दुष्प्रभाव )विषय पर निबंध प्रतियोगिता…
पीलीभीत में बालिका से दुष्कर्म की कोशिश
पीलीभीत के बीसलपुर निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर कहा कि तीन अप्रैल 2022 की शाम अपने परिवार सहित रामलीला मैदान स्थित गुलेश्वरनाथ मंदिर गया था। मंदिर में भजन कीर्तन चल रहा था। रात 8:30 बजे मन्दिर के पीछे से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। जिसे सुनकर मंदिर के पीछे देखने गया तो एक अनजान व्यक्ति उनकी चार वर्षीय पुत्री से छेड़खानी कर रहा था। उन्हें देखकर वह भागने लगा। पकड़ने की कोशिश की तो बाएं हाथ पर डंडा मारा। शोर मचाकर मंदिर में मौजूद अन्य लोगों को…
पीलीभीत में घर लौट रहे ग्रामीण को घेरकर लाठी-डंडों पीटा
खेत से घर लौट रहे ग्रामीण को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया। इससे उसका एक पैर टूट गया। कोर्ट के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। बरखेड़ा क्षेत्र के पतरासा कुंवरपुर गांव निवासी छत्रपाल ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 21 अप्रैल 2024 को शाम को सात बजे खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही धर्मपाल, फतेह बहादुर और गोपेंद्र के अलावा दियूरिया क्षेत्र के मकरंदपुर गांव निवासी मिथुन ने उसे…
पीलीभीत में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
छोटे भाई की गैरमौजूदगी में घर में मौजूद युवक ने कुंडे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर लौटने पर भाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पतरसिया की है। मृतक के छोटे भाई राहुल ने बताया कि वह शुक्रवार को स्कूल पढ़ने के लिए गया था। घर पर उसका बड़ा भाई भानू गंगवार पुत्र मुनेंद्र गंगवार अकेला था। दोपहर बाद घर लौटने पर देखा तो कमरे में कुंडे के सहारे रस्सी से लगे फंदे में उसके भाई का शव लटकता मिला। खपरैलनुमा…
पीलीभीत में दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि ननदोई ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर ससुरालियों ने एक राय होकर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 23 जनवरी 23 को पीलीभीत की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे। इसको लेकर विवाहिता…
पत्नी से बीच सड़क पर हुआ विवाद
आगरा स्थित मऊ रोड पर एक बैंक के उप शाखा प्रबंधक का पत्नी से बीच सड़क पर विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। थाने में तहरीर दी गई है। सूर्य लोक काॅलोनी निवासी लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि बेटी कृतिका की शादी जून 2018 में पुष्पकुंज निवासी आशीष रमाकर के साथ की थी। वह एसबीआई की अछनेरा शाखा में उप शाखा प्रबंधक हैं। दो बच्चे हैं। आरोप लगाया कि दामाद बेटी का उत्पीड़न करता है। बेटी मायके में रह रही थी। शुक्रवार शाम…
हरियाणा के गुरुग्राम में चार लोग जिंदा जले
सवेरे सवेरे हरियाणा के गुरुग्राम में एक मकान में आग लगने की घटना सामने आई है। आग गुरुग्राम के सरस्वती एनक्लेव के जी ब्लॉक में एक घर में लगी, जिसमें चार लोग जिंदा जल गए। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग 2:00 बजे आग लगने की सूचना मिली। इस हादसे में चार लोग आग की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठे। मृतकों की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच है और वे किराए के मकान में रहते थे। मृतकों में से एक व्यक्ति का परिवार दिवाली के त्योहार…
महिला ने अपने प्रेमी की बेरहमी से मार डाला
दिल्ली के मुकुंदपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 28 वर्षीय महिला को अपने प्रेमी की हत्या के इल्जाम में अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि महिला मुकुंदपुर में अपने साथी के साथ फ्लैट साझा करती थी। घटना सोमवार को हुई। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने प्रेमी को हथौड़े से पीटा और आखिर में चाकू से वार किया। इन सभी हमलो की वजह से उसके प्रेमी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय मोहम्मद तवारक के रूप…
कन्नौज: कर्मयोगी थे भगवान राम अभिताभ भदौरिया
कन्नौज। भगवान राम ने हमे कर्म को प्रधान मानने की प्रेरणा दी है। क्योंकि हम जैसा कर्म करेगे लोगो की सोच भी मेरे प्रति बैसी ही होगी और उसका परिणाम भी कर्म के अनुसार होगा। उक्त विचार कस्बा खडनी में आयोजित रामलीला महोत्सव में स्वतंत्रता सेनानी रहे भूपेंद्र नारायण सिंह भदौरिया के पुत्र अमिताभ भदौरिया ने लीला का शुभारंभ करते हुए प्रकट किए। उन्होंने कहा कि राम कर्मयोगी थे। इसलिए हम सबको अपने कर्मपथ को उज्ज्वल बनाना है। कार्यक्रम जहां उत्तर प्रदेश के मशहूर हास्य कलाकार टिंकू कानपुरी की शानदार…
कन्नौज: पीड़ित एवं निराश्रित महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु सखी वन स्टाप सेंटर का किया निरीक्षण
कन्नौज ।उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के कार्ययोजना के क्रम में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्द्रोदय कुमार के आदेशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं संस्था की व्यवस्था का जायजा लिये जाने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विनोद दीक्षित अस्पताल में स्थित वन स्टाप सेंटर का अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज लवली जायसवाल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान सेंटर प्रबन्धक विनीता, सहित अन्य स्टाफ उपस्थित पाया गया।निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा निराश्रित महिला और पुलिस द्वारा रेस्क्यू की जाने…
