जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में धान क्रय केन्द्रों की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अविनाश चंद्र सागरवाल ने बताया कि वर्ष 2024-25 में जनपद प्रयागराज का धान खरीद का लक्ष्य 235000 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। धान खरीद के लिए कुल 6 क्रय एजेसियां तथा 88 क्रय केन्द्र निर्धारित किए गए है। धान खरीद की शुरूआत 01 नवम्बर से निर्धारित की गयी है।बैठक में जिलाधिकारी ने किसानों की सहायता के लिए डिप्टी आरएमओ…
Category: रुझान
प्रयागराज- द्वितीय चरण के निःशुल्क ओ-लेवल/सी0सीसी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 30 अक्टूबर तक कर सकते है ऑन-लाइन आवेदन ?
वित्तीय वर्ष 2024-25 में अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों को द्वितीय चरण के निःशुल्क ओ-लेवल/सी0सीसी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु ऑन-लाइन आवेदन आमंत्रित है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, प्रयागराज कोमिल द्विवेदी ने बताया है कि निर्धारित अर्हता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उ0प्र0 की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in या obccomputertraining.upsdc.gov.in पर ऑन-लाइन आवेदन दिनांक 30 अक्टूबर, 2024 तक किया जा सकता है। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति की प्रिण्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलखों/विवरणों (आय/जाति/निवास/आधार…
प्रयागराज : मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न ?
मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में शनिवार को गॉधी सभागार में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा में जनपद प्रयागराज के लोक निर्माण विभाग से सम्बन्धित 06 प्रकरणों (रोड कटिंग) के निस्तारण हेतु मण्डलायुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिये गये कि अपर जिलाधिकारी नगर से सम्पर्क कर शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण कराये जाए। ऋणपरक योजनाएँ यथा- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम /मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार कार्यक्रम/एक जनपद एक योजना की समीक्षा में मण्डल की प्रगति की सराहना की गयी। जनपद फतेहपुर…
कन्नौज : आईटी सेल के जिला संयोजक चौथी बार बने अभिषेक पांडे ?
भारतीय जनता पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान के दौरान देशभर में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़कर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इसमें जनपद कन्नौज में अभी तक 1 लाख 50 हजार से अधिक लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। इस दौरान भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक अभिषेक पाण्डेय चौथी बार पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में उभर कर सामने आए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, सदस्यता अभियान प्रमुख नरेंद्र…
कन्नौज : रावण पुतले में आग लगते ही जय श्री राम के लगे नारे ?
जनपद कन्नौज कस्बा नादेमऊ में चल रही रामलीला में रविवार देर शाम रावण के पुतले में आग लगता ही धू धू कर जल उठा रावण का पुतला। प्रभु श्री राम ने असत्य पर सत्य की पाई विजय। अत्याचारी दुराचारी रावण का वध कर लंका पर पाई विजय। रामलीला मैदान जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। रविवार दोपहर चल रही रामलीला कार्यक्रम में रावण वध की लीला का कार्यक्रम दिखाया गया। राम रावण का युद्ध चला। राम ने रावण पर बाण का प्रहार कर धराशाही किया। इधर रामलीला मैदान…
कन्नौज : टैक्सी चालक ने रोड पर सवारी बिठाली या उतारी तो कार्रवाई अवश्य ?
तिर्वागंज।बाजार में दीपावली,भैयादूज,धनतेरस के त्योहार का असर दिखने लगा है।बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गयी है।इसको लेकर बाजार में वाहनों की कतार नजर आने लगी है।ऐसे में जाम की स्थिति से निपटने के लिए रविवार को टीएसआई अरशद अली द्वारा कस्बा तिर्वा के गांधी चौक,ठठिया चौराहा,काली मंदिर तिराहा के आस पास खड़े ई-रिक्शा एवं टेंपो चालकों को हिदायत की गई कि किसी भी दशा में भीड़भाड़ वाले रास्तों पर सवारियां लेकर कदापि न जाएं।जिससे लोगों को बाजार में जाम रहित सुरक्षित माहौल हो और ग्राहक बिना परेशानी के आवागमन…
कन्नौज : धान की कटाई कर रही पांच कंपाइन मशीन को पकड़कर की कार्रवाई ?
हसेरन कस्बा क्षेत्र में धान की कटाई कर रही कंबाइन मशीन पर कार्रवाई की गई। तिर्वा उप जिलाधिकारी अशोक कुमार नायव तहसीलदार अवनीश कुमार सहित राजस्व टीम चौकी पुलिस के साथ गांव में धान कटाई कर रही पांच कंबाइन मशीन को पड़कर चौकी ले आए। सुबह से लेकर दोपहर तक समझौते का प्रयास चला रहा। धान की कटाई कर रही कंपाइन पकड़े जाने पर दर्जनों किसानों ने नाराजगी जाहिर की। लेखपाल की तहरीर पर चौकी प्रभारी ने कार्रवाई की। इस संबंध में हसेरन चौकी प्रभारी विनीत वर्मा ने बताया लेखपाल…
रायबरेली : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का आम के पेड़ से लटकता मिला शव ?
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने पेड़ के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से निकलकर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। मामला रायबरेली जिले के खीरो थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुकान ग्राम सभा के पासिन के पूर्व गांव का है। जहां पर रहने वाले युवक अमित के साथ दो वर्ष पूर्व मृतका का रेशम की शादी हुई थी। जानकारी के मुताबिक…
पीलीभीत में पिटाई से वृद्धा की मौत
घटना बुधवार शाम को मोहल्ला हबीबगंज गौटिया में हुई। मोहल्ला निवासी अंकित अपने दोस्त अभिषेक के साथ घूमने जा रहा था। मोहल्ला के ही राजू राठौर और उसके दोस्त मनोज ने दोनों पर टिप्पणी शुरू कर दी। विरोध पर मारपीट हुई। अंकित ने अपने दोस्त के साथ बुधवार शाम साढ़े आठ बजे राजू के घर जाकर उसके परिजनों से शिकायत की। राजू और रामकिशन राठौर ने अंकित की पिटाई की। पौत्र अंकित की पिटाई की जानकारी पर गंगा देवी उसे बचाने के लिए मौके पर गईं। इस पर आरोपियों ने…
फर्रुखाबाद: मऊदरवाजा पुलिस ने चोरी किए गए सामान के साथ चोरों को किया गिरफ्तार ?
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 26 अक्टूबर 2024 राजीव शाक्य पुत्र स्व० शिवलाल शाक्य निवासी बघार ग्राम ढिलावल थाना मऊदरवाजा के द्वारा सूचना दी गयी कि बघार ढिलावल स्थित उनके आवास पर 15 अक्टूबर 2024 की रात्रि को कुछ अज्ञात व्यक्ति चोरी करने के उद्देश्य से घुस आये तथा घर में रखा एक काला पर्स, जिसमें एक एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व तिजोरी में रखे रुपये लेकर जाने लगे तभी वादी व अन्य लोगो के उठ जाने पर जब रोकने का प्रयास किया गया। तो राजीव के साथ मारपीट कर…
फर्रुखाबाद: बायो मेडिकल बेस्ट व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के असंतोषजनक कार्यप्रणाली पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी ?
26 अक्टूबर, 2024, जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार परिसर फतेहगढ़ में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे 20 जुलाई 2024 को हुये वृहद वृक्षारोपण के तहत लगाये गये पौधों की सुरक्षा व हरितमा वन एप द्वारा लगाये गए पौधों की जिओ टैगिंग की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि जनपद में पुलिस विभाग के द्वारा लगाये गये पौधो की जिओ टैगिंग कम पाई गई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि जिन विभागों की जिओ टैगिंग…
फर्रुखाबाद: लिंजीगंज में छापा पढ़ने पर व्यापारियों में हड़कंप सरसों तेल का लिया नमूना,1500 लिटर खुला तेल किया सीज ?
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 26 अक्टूबर 2024 को शासन व जिलाधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा गठित टीम ने सहायक आयुक्त खाद्य-II, श्री अजीत कुमार को प्राप्त अभिसूचना व निर्देशन मे व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, फर्रुखाबाद अक्षय प्रधान के नेतृत्व में फर्रुखाबाद शहर के मोहल्ला लिंजीगंज स्थित खाद्य तेल व्यवसायी फर्म श्रुति ट्रेडर्स एवं मोहित कुमार गणेश प्रसाद के प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई संपादित की गई जिसमें प्रत्येक प्रतिष्ठान से सरसों के तेल का एक-एक नमूना मिलावट की आशंका पर संग्रहित किया गया तथा लगभग 1500 लिटर खुला सरसों का तेल…
फर्रुखाबाद: आगामी त्यौहारो की तैयारियों व कानून व्यवस्था के लिये सभी विभागाध्यक्षों को जिलाधिकारी ने दिए दिशा निर्देश ?
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 26 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आगामी त्यौहारो की तैयारियों व कानून व्यवस्था के लिये समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि 28 अक्टूबर से 15 नवंबर तक अनवरत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये, फाल्ट के नाम पर आपूर्ति बाधित न हो। तारो को ठीक करा लिया जाये, ट्रॉली ट्रांफार्मर स्टैंडबाई में रखे जाये, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि लोहिया अस्पताल की वर्न यूनिट में…
फर्रुखाबाद: चौकी के समीप चोरों का आतंक कार लेकर चोर फरार ?
(द दस्तक 24 न्यूज़) , चोरों का आतंक जारी चोरों ने कार को उड़ाया शहर कोतवाली क्षेत्र में खैराती खा मोहल्ले में खड़ी सेंट्रो कर को चोर बीते दिनों लेकर फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के निवासी मनीष श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय अजय श्रीवास्तव निवासी मोहल्ला खड़ियाई ने शुक्रवार को अपनी सेंट्रो कर चोरी होने की तहरीर कोतवाली में दि है तारीख उन्होंने कहा है कि उनकी कर सेंट्रो UP25 N 1071 शहर के खैराती खा मोहल्ले में खड़ी थी जो कि उनके मिलने वाले एक व्यक्ति के…
कन्नौज : थाना समाधान दिवस के दौरान थाना गुरसहायगंज में जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं।
शासन के निर्देश पर जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज माह के चतुर्थ शनिवार को जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आन्नद ने थाना गुरसहायगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर जन समस्याओं को सुना एवं उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद सभी राजस्व निरीक्षक व लेखपालों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली…
कन्नौज : बाइक से अचानक उठा धुआं मचा हड़कंप ?
नई पल्सर बाइक में अचानक धुआं उठने से हड़कंप मच गया। इंदरगढ़ के जगतापुर में दिबियापुर से अंकित अपने साथी के साथ कहीं जा रहे थे । तभी जगतापुर इंदरगढ़ में पहुंचे ही थे कि उनकी नई बाइक पल्सर से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। जिसको देख कर पास से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें जानकारी दी। जिसके बाद बाइक खड़ी करके उन्होंने बाइक की सीट को खोलकर देखा तो उसमें से बहुत तेज धुआं निकल रहा था । बाइक से धुआं निकलता देख पास में लोगों की भीड़ लग…
कन्नौज : थाना समाधान दिवस में पहुंची दस शिकायतें दो का निस्तारण ?
इंदरगढ़ थाना परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें नायव तहसीलदार तिर्वा इंदरगढ़ थाना अध्यक्ष पारूल चौधरी ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। थाना अध्यक्ष पारूल चौधरी ने बताया की संपूर्ण समाधान दिवस में दस फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिनमें से छह राजस्व विभाग से संबंधित और चार पुलिस विभाग से संबंधित समस्याएं रही। जिनमें से एक राजस्व और एक पुलिस संबंधित समस्या का निस्तारण कर दिया गया । शेष आठ समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को देकर जल्द से जल्द निस्तारण करने की बात कही।…
कन्नौज : हर्षवर्धन की कन्नौज में प्रतिमा लगाई जाएगी पूर्व सीएम कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ?
संगम क्षेत्र से महादानी हर्षवर्धन की प्रतिमा हटाकर बीजेपी के लोगों ने कन्नौज समेत देश के लोगो का अपमान किया है।सपा सरकार आने पर संगम क्षेत्र में ही नहीं बल्कि कन्नौज में भी महादानी की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। यह बात कन्नौज सांसद व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कही।आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे होते हुए लखनऊ जा रहे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम व कन्नौज सासंद अखिलेश यादव के निकलने की जानकारी होते ही कार्यक्रर्ता एक्सप्रेस वे पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओ को देखकर सासंद ने अपना काफिला रोक लिया। कार्यकर्ताओ…
कन्नौज : कर्मपथ का पुनरावृति कराती हैं रामलीला कन्हैया गुप्ता ?
हमे अपनी मर्यादा के पालन में कही भूल न हो जाए और कर्मपथ से कहीं भटक न जाएं । इन्ही बातों का स्मरण कराने के लिए प्रतिवर्ष राम की लीलाओं का मंचन होता है। उक्त विचार सौरिख नगर के प्रमुख व्यवसाई सेठ कन्हैया गुप्ता ने खडनी में आयोजित रामलीला महोत्सव में व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमे महापुरुषों के बताए मार्ग की पुनरावृति कराते है। कार्यक्रम में सीताहरण की लीला का स्मरणीय मंचन किया गया। हास्य कलाकार टिंकू कानपुरी और मस्ताना कानपुरी ने मनोरंजक प्रस्तुतियां पेश कर…
कन्नौज : बीपी पद वेयर हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण ?
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयर हॉउस का मासिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए l इस दौरान उन्होंने कहा कि वीवीपैट वेयर हॉउस परिसर को साफ-सुथरा रखा जाये l बाउंड्रीवाल के पास उगीघास व जंगलात की सफाई कराने के निर्देश दिए l कंट्रोल रूम में जाकर व्यवस्थाएं देखी तथा उपस्थित संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए l इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त /राजस्व ) आशीष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि…
