फर्रुखाबाद: अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस का आयोजन जिलाधिकारी ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 दिसम्बर 2024 को स्व० ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें प्रत्येक विकास खण्ड से दिव्यांग छात्र-छात्राओं द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विकास खण्ड मोहम्मदाबाद एवं बढ़पुर के अध्यापकों द्वारा सुन्दर रंगोली बनायी गयी, जिसकी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशंसा की गयी। उच्च प्राथमिक विद्यालय राजेपुर के बच्चों द्वारा वैण्ड बाजे के साथ जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत किया गया। तत्पश्चात् जिलाधिकारी के कर कमलों से सरस्वती…

फर्रुखाबाद:एसएमएएम योजना के अन्तर्गत कृषकों द्वारा की गई बुकिंग हेतु ई-लाटरी के माध्यम से चयन किया गया।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 दिसम्बर 2024 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर नैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत हाई टेक हब फार कस्टम हायरिंग के अन्तर्गत कृषकों द्वारा की गई बुकिंग हेतु ई-लाटरी के माध्यम से चयन किया गया। ई-लाटरी की बैठक मे डॉ वी०के० जिलाधिकारी, सतीश कुमार प्रभारी उप कृषि निदेशक, राघवेन्द्र सिंह जिला उद्यान अधिकारी, सुधीर कुमार गुप्ता जिला गन्ना अधिकारी, वी०डी० वर्मा जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक, सत्येन्द्र कुमार प्रतिनिधि जिला कृषि अधिकारी, पंकज पाल प्रतिनिधि जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, डा० अरविन्द कुमार कृषि वैज्ञानिक,…

वित्तीय समावेशन अधिकारी प्रयागराज द्वितीय बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक मित्र/ बैंक सखी सम्मान समारोह ?

03 दिसंबर 2024 को बैंक ऑफ बड़ौदा प्रयागराज द्वितीय क्षेत्रीय कार्यालय के द्वारा ब्ल्यू डायमंड होटल में बैंक मित्र,बैंक सखी सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ प्रबंधक वित्तीय समावेशन विभाग* आदर्श कुमार के संचालन में क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक चंद्रकांत चक्रवर्ती आरबीडीएम अरविंद श्रीवास्तव अग्रणी जिला प्रबंधक मणि प्रकाश मिश्रा की उपस्थिति में हुआ । उक्त कार्यक्रम में माननीय क्षेत्रीय प्रबंधक चंद्रकांत चक्रवर्ती जी द्वारा भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं की जानकारी एवं बैंक से जुड़ी सुविधाओं से अवगत कराया गया , अग्रणी जिला…

प्रयागराज- विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का किया गया वितरण ?

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा संचालित एडिप योजनान्तर्गत मंगलवार को जिला पंचायत परिसर में वृहद स्तर पर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, विधायक करछना पियूष रंजन निषाद, मा0 विधायक कोरांव श्री राजमणि कोल व अन्य जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलन करते हुए मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी विद्यालय-चाका ब्लाक की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। एडिप योजनान्तर्गत…

कासगंज: श्री गणेश इंटर कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस ?

03 दिसम्बर 2024 को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर श्रीगणेश इंटर कालेज कासगंज में दिव्यांग बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर झण्डारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा हरी झण्डी दिखाकर दिव्यांग बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता,छूकर पहचानो, रस्सा कशी,जलेबी दौड़ की शुरूआत कर सभी का उत्साहवर्धन किया।मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने इस अवसर पर कहा कि। सरकार आपके साथ है। दिव्यांगजन आगे बढ़ें और सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठायें। कार्यक्रम…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय झसी का किया निरीक्षण, शिक्षा का स्तर खराब पाया जताई नाराजगी 

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 दिसंबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा पी0एम0 श्री कम्पोजिट विद्यालय झसी विकास खण्ड कमालगंज का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में शिक्षा का स्तर खराब पाया गया, बच्चों में गणित के बेसिक ज्ञान का अभाव पाया गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई। जिलाधिकारी ने विद्यालय में शिक्षा के स्तर में सुधार करने व प्रतिदिन 30 मिनट सामान्य ज्ञान की जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया। विद्यालय में साफ सफाई का अभाव पाया गया, पंखे गंदे पाये गये, पानी की टोटी खराब पाई गई,…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरुक।

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज) 02 दिसम्बर 2024 प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप योगी सरकार की पुलिस लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिलाओ को लगातार जागरुक कर रही है। फतेहगढ़ पुलिस के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रो में महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 05 के तहत जगह जगह महिलाओ एवं बालिकाओं को अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है मंचलो ब आपराधिक तत्वों से महिलाओ से सम्बंधित हो रहे अपराधों से निपटने के लिये महिलाओ एवं बालिकाओं को जागरूक करते हुये…

फर्रुखाबाद:बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहा घोर अत्याचार अब बर्दाश्त नहीं- मृत्युंजय पाठक

(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 दिसंबर 2024 अखण्ड भारत सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय पाठक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे घोर अत्याचार और उत्पीड़न पर संज्ञान लेते हुए केन्द्र सरकार को तत्काल बांग्लादेश के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करनी चाहिए एवं संयुक्त राष्ट्र संघ में भी हिन्दुओं पर हो रहे घोर उत्पीड़न एवं अत्याचार के विरूद्ध सशक्त आवाज उठानी चाहिए मृत्युंजय पाठक ने कहा बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे घोर अत्याचार एवं हिन्दू मन्दिरों पर हो रही तोड़-फोड़ पर भारत…

कासगंज -:जिला अधिकारी मेधारूपम ने नावल्टी सिनेमा पर स्थित ग्रह शेल्टर होम का किया निरीक्षण संबंधित कर्मचारियों को दिए निर्देश

कासगंज: जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आज नावल्टी रोड स्थित आश्रय गृह स्थल-शेल्टर होम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। यहां दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुये कहा कि यहां साफ सफाई व प्रकाश की समुचित व्यवस्था रखी जाये। यहां तैनात कर्मी सजग होकर कार्य करें। आश्रय स्थल में रह रहे लोगों को कोई असुविधा न हो। कोई भी निराश्रित व्यक्ति ठण्ड के मौसम में किसी भी दशा में खुले में न सोने पाये। सभी केे लिये रैन बसेरों/आश्रय…

यूपी में अब 75 नहीं 76 जिले, योगी सरकार ने इस पवित्र क्षेत्र , महाकुंभ को नया जनपद घोषित कर दिया है ?

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में एक नया जिला घोषित कर सभी को चौंका दिया है। यह जिला अभी तक प्रयागराज क्षेत्र में आता था, लेकिन अब इसे प्रयागराज से अलग कर एक नया नाम दे दिया गया है। इस जिले का नाम है महाकुंभ मेला। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने एक मीटिंग कर अधिकारियों को आदेश दिए। जिसके बाद प्रयागराज के जिलाधिकारी ने इसके लिए एक नोटिफिकेशन जारी कर लोगों को सूचना दी। बीते दिन लिया गया फैसला यह फैसला बीते दिन रविवार को लिया गया है। प्रयागराज डीएम ने इस…

रायबरेली : अज्ञात कारणो के चलते इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी भीषण आग ?

देर रात इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। दुकान का सामान जलता देखकर लोगों ने सूचना फायर कर्मियों को दी। जिसके बाद मौके पर आई फाइट टेंडर द्वारा फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज के पास धीरज पुत्र गुलाब निवासी गोपापुर बाबूगंज की एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान है। इस दुकान में रविवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान के अंदर रखा इलेक्ट्रॉनिक का सामान जलकर…

रायबरेली में रिश्ते का हुआ कत्ल बेटे ने मां की गला दबाकर की हत्या ?

बाइक चलाने के लिए न देने पर बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी। मां का शव बोरे में भरकर बाइक से करीब 15 किमी दूर जाकर शारदा नहर में फेंक दिया। मां की हत्या के बाद 10 दिन तक बेटा शांत रहा।उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। पिता के शक जताने पर पुलिस ने रविवार को बेटे को पकड़कर पूछताछ की तो उसने मां की हत्या की बात कबूल कर ली। सलोन कोतवाली क्षेत्र के पांंडेय का पुरवा मजरे बिजवलिया गांव निवासी राम दुलारे पाल 15…

ऊर्जा मंत्री श्रीए के शर्मा ने विघुत् उपभोक्ताओ के लिए निकाले न ए नियम 2024 वा 25 तक कराये पंजिकृत

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से और माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर प्रदेश के सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के हितों के दृष्टिगत योगी सरकार की कल्याणकारी योजना “एकमुश्त समाधान योजना 2024-25” को लागू करने की घोषणा शनिवार को मऊ जिले में प्रवास के दौरान तमसा नदी के पावन तट पर घाट निर्माण एवं सौंदरीकरण व प्रकाश व्यवस्था कार्यों का उद्घाटन कार्यक्रम में की। योजना के तहत सभी श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं को अपने विलंबित भुगतान अधिकार में…

प्रयागराज-सर्वाेदय विद्यालयों की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 01 दिसंबर से शुरू हुई सर्वाेदय विद्यालयों की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन समाज कल्याण निदेशक, श्री कुमार प्रशांत ने किया। उद्घाटन समारोह में उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और गुब्बारे उड़ाकर खेलों का शुभारंभ किया। पहले दिन बालक और बालिका वर्ग में दौड़, कबड्डी और वॉलीबॉल के मुकाबले हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित होने वाले जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालयों की खेल प्रतियोगिता में खेलों के दौरान छात्रों में जोश और उत्साह…

प्रयागराज- महिला आयोग की सदस्या ने महिला जनसुनवाई में सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्यायें

महिला आयोग की सदस्या श्रीमती गीता विश्वकर्मा द्वारा रविवार को सर्किट हाउस सभागार में महिला से संबंधित प्रकरण की जनसुनवाई की गयी l महिला जनसुनवाई में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित कुल 7 प्रकरण आए , माननीय सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को उक्त प्रकरणों को समय से निस्तारित कराये जाने के लिए कहा है और साथ ही साथ उन्होंने पुलिस अधिकारियों को महिलाओं से संबंधित मामलों में महिला पुलिसकर्मियों कीअनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित कराए जाने के लिए कहा है l जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, अवैध कब्जे से…

प्रयागराज-महाकुम्भ के सकुशल एवं सुरक्षित आयोजन के दृष्टिगत मेला की तैयारियों एवं यातायात सहित अन्य व्यवस्था करने के सम्बन्ध में निम्नलिखित एजेण्डा बिन्दुओं पर समीक्षा गोष्ठी की गयी ।

▪️महाकुम्भ मेला में श्रद्धालुओं/तीर्थयात्रियों/ कल्पवासियों के सुगम आवागमन व अन्य सुविधाओं हेतु सुदृढ़ पुलिस प्रबंध प्लान पर विस्तृत परिचर्चा की गयी जिसमें मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं/ स्नार्थियों/ कल्पवासियों की आवश्यकताओं व सुरक्षा पर गहन मंथन किया गया । ▪️महाकुम्भ मेला के दौरान सम्पूर्ण जनपद में यातायात मूवमेंट प्लान एवं श्रद्धालुओं हेतु ट्रैफिक मूवमेंट प्लान, प्रमुख स्नानों पर विशेष ट्रैफिक मूवमेंट प्लान पर विचार विमर्श किया गया, उक्त विचार विमर्श में जनपद के ट्रैफिक रूट मैप का अध्ययन कर वृहद विश्लेषण किया गया । ▪️श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों व मेला क्षेत्र में…

प्रयागराज- महाकुंभ मेला क्षेत्र में शनिवार को रक्तचाप मधुमेह परीक्षण शिविर का आयोजन

अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के निर्देशन में डॉक्टर राम सिंह एवं डॉ गौरव दुबे की देखरेख में सकुशल संपन्न कराया गया। उक्त शिविर में कुल 248 पुलिसकर्मियों का परीक्षण किया गया, जिसमें से 231 पुलिस कर्मियों की मधुमेह व रक्तचाप की जांच की गई। उक्त के अतिरिक्त अन्य पुलिस कर्मियों को आवश्यकता अनुसार परीक्षण के उपरांत औषधिया दी गई। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज : मान्यवर कांशीराम परास्नातक महाविद्यालय पनासा करछना परिसर में से रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा मान्यवर कांशीराम परास्नातक महाविद्यालय, पनासा, करछना, प्रयागराज परिसर में दि0, 30.11.2024 को प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्वारा कुल 119 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में कुल 200 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में रणजीत सोनकर, प्रधानाचार्य, मान्यवर कांशीराम परास्नातक महाविद्यालय, पनासा, करछना, प्रयागराज, प्रशांत, रोजगार मेला अधिकारी, तथा मारूफ अहमद व सेवायोजन कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। द दस्तक 24 प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर…

पुलिस आयुक्त प्रयागराज की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन्स में यातायात जागरूकता माह नवम्बर का समापन समारोह आयोजित किया गया ।

पुलिस आयुक्त प्रयागराज महोदय द्वारा यातायात जागरूकता हेतु उपनिरीक्षक / मुख्य आरक्षी, आरक्षी यातायात द्वारा निकाले जाने वाली बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । यातायात जागरूकता माह नवम्बर-2024 का समापन समारोह के दौरान पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा उल्लेखनीय प्रवर्तन कार्यवाही व योगदान करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया । पुलिस आयुक्त प्रयागराज महोदय द्वारा अपने वक्तव्य में आम जनमानस को यातायात नियमों का पालने करने तथा सजग/जागरूक रहते हुये अपने स्वजनों को भी यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया ।…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने संविलियन प्राथमिक विद्यालय ग्वालटोली का औचक निरीक्षण, विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता खराब पाई गई

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 30 नवंबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के सिंह द्वारा संविलियन प्राथमिक विद्यालय ग्वालटोली, नगर क्षेत्र फर्रुखाबाद का औचक निरीक्षण किया, विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता खराब पाई गई ,इसपर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई व सुधार के लिये निर्देशित किया । जिलाधिकारी द्वारा गणित से संबंधित सवालों को बच्चों से हल कराया गया, विद्यालय प्रांगण में साफ- सफाई का अभाव पाया गया, इसपर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई व बेसिक शिक्षा अधिकारी को ई0ओ0 नगर पालिका से समन्वय करके साफ सफाई कराने के लिये निर्देशित किया गया, जिलाधिकारी द्वारा…