पत्नी से भावनात्मक जुड़ाव भी जरूरी है
विवाह के उपरांत सबसे नजदीकी और प्रिय रिश्ता होता है पति-पत्नी का। लड़की अपने परिवारजनों को छोड़कर नए परिवेश में दाखिल होती है। उसके लिए नया घर, नए लोगों के बीच में रहना, नए वातावरण में स्वयं को ढालना बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। ऐसे में प्रिय पति का कुछ सहयोग उसे मिल जाए तो सोने पे सुहागा हो जाता ह