Monday, 14 September 2026 | 11:42 PM
लाइफ स्टाइल

अब आपने बालों को काला करने के लिए आपनाएं नींबू और करी पत्ते का ये उपाय

अगर किसी लड़की के बाल समय से पहले सफेद हो जाए तो यह उसके लिए बहुत बड़ी समस्या बन जाती है। कोई भी लड़की अपनी उम्र से ज्यादा दिखना पसंद नहीं करती है। बालों की सफेदी किसी भी लड़की की पर्सनैलिटी को पूरी तरह से खराब कर देती है। अपने बालों को काला करने के लिए लड़कियां मार्केट में मिलने वाले हेयर कलर्स का
Share:
अब आपने बालों को काला करने के लिए आपनाएं नींबू और करी पत्ते का ये उपाय
Read in your preferred language.
अगर किसी लड़की के बाल समय से पहले सफेद हो जाए तो यह उसके लिए बहुत बड़ी समस्या बन जाती है। कोई भी लड़की अपनी उम्र से ज्यादा दिखना पसंद नहीं करती है। बालों की सफेदी किसी भी लड़की की पर्सनैलिटी को पूरी तरह से खराब कर देती है। अपने बालों को काला करने के लिए लड़कियां मार्केट में मिलने वाले हेयर कलर्स का इस्तेमाल करते हैं। इन हेयर कलर्स में केमिकल मौजूद होते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अपनाएं ये उपाय: # करी पत्ते का इस्तेमाल सभी घरों में किया जाता है। यह खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से आप अपने सफेद बालों को काला भी बना सकती है। # दही बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों की डीप कंडीशनिंग करके उन्हें काला करने में मदद करता है। दही में भरपूर मात्रा में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज मौजूद होती है जो डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में मदद करती है। # नींबू का इस्तेमाल भी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नींबू में भरपूर मात्रा में ब्लीचिंग गुण मौजूद होते हैं जो डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। # बालों को काला करने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी में करी पत्तों को डाल कर अच्छे से उबालें। जब पानी आधा रह जाए तब इसे छानकर ठंडा कर लें। अब इसमें एक चम्मच दही और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर अपने बालों में लगाएं। 2 घंटे बाद अपने बालों को साफ पानी से धोएं। इससे आपके सफेद बाल काले हो जाएंगे।