हिमंत बिस्व सरमा : शपथ लेते ही कहा- एनआरसी सूची में नामों का फिर से होगा सत्यापन
पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक हिमंत बिस्व सरमा असम के 15वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल जगदीश मुखी ने सोमवार को श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित एक समारोह में हिमंत को शपथ दिलाई। कोरोना प्रोटोकॉल की सख्ती के बीच हिमंत के साथ 13 और विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद