Tuesday, 15 September 2026 | 5:26 AM
भारत

इंडिया और श्रीलंका के बीच खेल को लेकर सीमित ओवरों की सीरीज की तारीखें आई सामने

भारतीय टीम जुलाई में श्रीलंका का दौरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. श्रीलंका में भारत को तीन वनडे मैच और तीन टी-20 मैच खेलने हैं. वनडे मैच 13, 16 और 19 जुलाई को होंगे और टी20 मैच 22, 24, 27 जुलाई को होंगे. सीरीज का वेन्यू अभी तयहोना बाकी है. आपको बता दें कि जो खिलाड़ी भारत से वर्ल्ड टेस्ट चैंपिय
Share:
इंडिया और श्रीलंका के बीच खेल को लेकर  सीमित ओवरों की सीरीज की तारीखें आई सामने
Read in your preferred language.

भारतीय टीम जुलाई में श्रीलंका का दौरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. श्रीलंका में भारत को तीन वनडे मैच और तीन टी-20 मैच खेलने हैं. वनडे मैच 13, 16 और 19 जुलाई को होंगे और टी20 मैच 22, 24, 27 जुलाई को होंगे. सीरीज का वेन्यू अभी
तयहोना बाकी है.
आपको बता दें कि जो खिलाड़ी भारत से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में खेलेंगे वो श्रीलंका नहीं जाएंगे. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम श्रीलंका बनाम भारत की सीरीज में नहीं होंगे.
बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने कहा, "हां, ये टीम वाइट बॉल स्पेशलिस्ट की होगी. ये अलग टीम होगी."
विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल जैसे खिलाड़ी इंग्लैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहे होंगे इसलिए सेलेक्टर्स आईपीएल के स्टार खिलाड़ियों पर एक नजर जरूर डालेंगे.