Tuesday, 15 September 2026 | 3:44 AM
भारत

जौनपुर:राज्यमंत्री ने किया कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण

शाहगंज(जौनपुर): नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव सोमवार की शाम स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने 40 बेड के कोविड अस्पताल एल-1 का निरीक्षण किया। जहां पर कोरोना संक्रमित मरीज की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके उपरांत कोविड अस्पताल बने आरके
Share:
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर): नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव सोमवार की शाम स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने 40 बेड के कोविड अस्पताल एल-1 का निरीक्षण किया। जहां पर कोरोना संक्रमित मरीज की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके उपरांत कोविड अस्पताल बने आरके हॉस्पिटल पुरानी बाजार का भी निरीक्षण किया।
श्री यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने कोविड का निरीक्षण कर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा व चिकित्सालय के डॉक्टर अमित सिंह से कोविड अस्पताल एल-1 की व्यवस्था पर बातचीत की। साथ ही कोविड मरीजों को बेहतर इलाज व कोरोना लक्षणयुक्त मरीजों को मेडिकल किट वितरित करने का निर्देश दिया।
इसके उपरांत आरके हॉस्पिटल में बने कोविड अस्पताल का भी निरीक्षण किया मरीजों व उनके परिजनों से मिलकर जानकारी लिया साथ ही अस्पताल संचालक डॉ. जेपी दुबे से ऑक्सीजन व दवा आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए भर्ती मरीजों को बेहतर इलाज का निर्देश दिया ।