लखीमपुर खीरी मामला : अजय मिश्रा टेनी पर हत्या के पुराने केस को लेकर कांग्रेस ने इलाहाबाद हाईकोर्ट पर उठाए सवाल
लखीमपुर खीरी मामले में सुप्रीम कोर्ट की यूपी सरकार, पुलिस पर की गई टिप्पणियों पर कांग्रेस ने शीर्ष अदालत को धन्यवाद दिया है। वहीं मामले में आरोपी ठहराए गए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी पर हत्या के पुराने मामले में साढ़े तीन साल से कोई फैसला न आने और 17 साल तक मामला सूचीबद्ध न किए जाने पर