Tuesday, 15 September 2026 | 7:20 AM
भारत

मैनपुरी : जिला में सपा के कार्यकर्ताओं का पेट्रोल को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन

भोगांव समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल के बढ़ते दाम पर विरोध प्रदर्शन किया उन्होंने अपने विरोध प्रदर्शन के माध्यम से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और बताया कि मौजूदा सरकार गरीबों को ही सता रही है और बहुत ही महंगाई करती जा रही है इसी के चलते उन्होंने नगर के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल
Share:
मैनपुरी : जिला में सपा के कार्यकर्ताओं का पेट्रोल को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन
Read in your preferred language.

भोगांव समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल के बढ़ते दाम पर विरोध प्रदर्शन किया उन्होंने अपने विरोध प्रदर्शन के माध्यम से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और बताया कि मौजूदा सरकार गरीबों को ही सता रही है और बहुत ही महंगाई करती जा रही है इसी के चलते उन्होंने नगर के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने वाले आते हुए लोगों को मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन को जाहिर किया समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अमित गौरव यादव के नेतृत्व में सपा के कार्यकर्ताओं ने इस विरोध प्रदर्शन को केंद्र सरकार के खिलाफ पेट्रोल के दाम में वृद्धि ना रोक पाने के कारण किसानों को हो रही परेशानी अर्थव्यवस्था के आधार पर पेट्रोल और डीजल के दामों पर बढ़ोतरी को लेकर आम जनमानस पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है जहां किसानों को सिंचाई के लिए महंगा डीजल खरीदना पड़ रहा है तो दूसरी ओर जा आम जनता को भी माल ढुलाई बढ़ जाने का अधिक मूल्य पर सामान मिल रहे हैं समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव योगेश कठेरिया ने कहा कि हम सभी मिलकर यह मांग करते हैं कि सरकार द्वारा जल्द से जल्द बढ़ती कीमतों पर रोक लगाई जाए इस अवसर पर अमित गौरव यादव जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव योगेश कठेरिया भानु प्रताप सिंह नगर अध्यक्ष सावर्ग गोपालदास लोधी मोहित यादव डीपी प्रिंस कठेरिया अभिषेक पंकज महादीप सा गौरव कठेरिया आज समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे

रिपोर्ट अर्पित शर्मा मैनपुरी