जानें कैसे और किन किसानों को हर साल मिलेंगे 6 हजार रुपये
केंद्र सरकार ने इस साल के बजट में किसानों के लिए बड़ा एलान किया है। सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है। इस योजना का फायदा देश के 12 करोड़ किसानों को होगा। तीन राज्यों में किसानों के मुद्दे में हार के बाद माना जा