चेन्नई के खिलाफ मिली रोमांचक जीत को कप्तान राशिद खान ने बताया यादगार
आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस का विजयरथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। टीम ने रविवार को मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को तीन विकेट से हराकर छह मैचों में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। गुजरात के लिए उसके रेगुलर कैप्टन हार्दिक पांड्या इस मैच में नहीं खेल रहे थे और उनकी जगह राशिद खान ने टीम की कप्तानी की