कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मनेगा बकरीद, लखनऊ को 18 सेक्टर में बांटा
लखनऊ में 29 जून को बकरीद पर पुलिस ने सुरक्षा के लिए पूरे शहर को चार जोन और 18 सेक्टर में बांटा है। इसमें 64 अति संवेदनशील स्थल चिह्नित किए गए हैं। यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। साथ ही 94 ईदगाह और 1210 मस्जिद के आने-जाने वालों रास्तों पर पुलिस का पहरा रहेगा। वहीं यातायात को भी परिवर्तित कि