Tuesday, 15 September 2026 | 9:15 AM
भारत

पीलीभीत :एमएलसी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में चेयरमैन शैलेन्द्र के साथ सभी सभासद हुए सम्मानित

पीलीभीत : नव निर्वाचित निकाय जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पीलीभीत में चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता अपने सभी सभासद गणों के साथ सम्मिलित हुए। यह कार्यक्रम एम एल सी पीलीभीत व शाहजहांपुर सुधीर गुप्ता द्वारा पीलीभीत में स्थित काशीराम बारात घर में आयोजित हुआ। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत जिले के सभी नव न
Share:
पीलीभीत :एमएलसी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में चेयरमैन शैलेन्द्र के साथ सभी सभासद हुए सम्मानित
Read in your preferred language.

पीलीभीत : नव निर्वाचित निकाय जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पीलीभीत में चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता अपने सभी सभासद गणों के साथ सम्मिलित हुए। यह कार्यक्रम एम एल सी पीलीभीत व शाहजहांपुर सुधीर गुप्ता द्वारा पीलीभीत में स्थित काशीराम बारात घर में आयोजित हुआ। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत जिले के सभी नव निर्वाचित चेयरमैन व सभी सभासद गण को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एम एल सी व निवर्तमान प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार,जिला प्रभारी डी पी भारती, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह,पूर्व जिला प्रभारी पूरनलाल लोधी,पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता,बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द,पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत,पूरनपुर विधायक प्रतिनिधि रितुराज पासवान,जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नरेशपाल,नव निर्वाचित नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष व जिले भर के सभी नवनिर्वाचित सभासद गण उपस्थित रहे।