फर्रुखाबाद: नवाबगंज में पुठरी शिव मंदिर में चैत्र मेला शुरू, श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया, मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजा
पुठरी शिव मंदिर में चैत्र मास की शिव तेरस के अवसर पर वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। मंगलवार तड़के से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई, जो दिन चढ़ने के साथ जनसैलाब में बदल गई। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा