पाकिस्तान के कराची में बाइक सवार बदमाशों ने एक प्रभावशाली सुन्नी मौलाना आदिल खान की गोली मारकर हत्या कर दी है। उनकी हत्या की हर तरफ आलोचना हो रही है। देश में इस घटना को शिया और सुन्नी समुदाय के बीच हिंसा भड़काने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। वहीं इसे लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत पर आरोप मढ़ दिए। हालांकि अपनी बात के समर्थन में उन्होंने कोई सबूत नहीं दिए हैं।‘डॉन’ न्यूज ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से खबर दी कि कराची के…
Category: विदेश
अमेरिका में डेल्टा तूफान से हजारों घरों में बिजली आपूर्ति बाधित
अमेरिका के गल्फ कोस्ट पर डेल्टा तूफान के दस्तक देने के बाद लुइसियाना, टेक्सस और मिसिसिपी राज्यों में करीब 700,000 से अधिक घरों और व्यवसायिक संस्थानों में बिजली आपूर्ति बाधित है। यह जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों ने दी।सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे अमेरिका में लाइव पावर आउटेज डेटा रिकॉर्ड और एकत्र करने वाले पावर आउटेज डॉट यूएस वेबसाइट ने शनिवार को एक बयान में कहा कि लुइसियाना में 586,600 से अधिक आउटेज की रिपोर्ट की गई, टेक्सस में 103,598 और मिसिसिपी में 67,873 आउटेज की रिपोर्ट की…
भारत ने रूस के कोरोना वैक्सीन के बड़े पैमाने पर परीक्षण से किया इनकार, जाने वजह
भारत ने देश में रूस के कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-वी के बड़े पैमाने पर परीक्षण की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। केंद्रीय ड्रग्स मानक नियंत्रण संगठन ने देश में रूसी वैक्सीन के प्रभाव का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर परीक्षण करने के लिए डॉ रेड्डी लेबोरेटरीज लिमिटेड के एक प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन ने डॉ। रेड्डी लेबोरेटरीज लिमिटेड को देश में छोटे पैमाने पर परीक्षण करने के लिए कहा गया है। सीडीएससीओ विशेषज्ञों के…
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 17 अक्टूबर को दक्षिणी लान में एकत्रित सैकड़ों रिपब्लिकन कार्यकर्ताओं को व्हाइट हाउस की बालकनी से करेंगे संबोधित
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 17 अक्टूबर को दक्षिणी लान में एकत्रित सैकड़ों रिपब्लिकन कार्यकर्ताओं को व्हाइट हाउस की बालकनी से संबोधित करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस जनसभा के लिए निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए वैयक्तिक मतदान 3 नवम्बर को होने हैं, जबकि पोस्टल मतदान की प्रक्रिया शुरू हुए क़रीब तीन सप्ताह बीत चुके हैं और अभी तक 60 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। कोरोना ‘संक्रमित’ राष्ट्रपति ट्रम्प के पिछले सप्ताह वाल्टर रीड नेशनल मेडिकल सेंटर से व्हाइट हाउस लौटने के बाद…
दुनिया को कोरोना से बचाने के लिए आगे आया चीन, कोविड-19 के टीके संबंधी गठबंधन ‘कोवैक्स’ में लिया हिस्सा
चीन ने शुक्रवार को बताया कि वह कोविड-19 के टीके संबंधी गठबंधन ‘कोवैक्स’ में शामिल हो गया है। चीन में कोरोना वायरस के टीके के तीन उम्मीदवार क्लीनिकल परीक्षण के तीसरे चरण में है। चीन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि देश ने गठबंधन का सह-नेतृत्व कर रहे ‘गावी’ के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए।शुरुआत में, चीन गठबंधन में शामिल होने पर सहमत नहीं था। वह गठबंधन में शामिल होने की अंतिम सीमा तक इसमें शामिल नहीं हुआ था। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक…
शर्मसार: पिता ने 10 महीने की बेटी से किया रेप, मर गई तो Google पर ढूंढने लगा इलाज
वाशिंगटन: अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला देखने को मिला जहां एक पिता ने अपनी 10 महीने की बेटी का रेप किया। जब रेप के बाद बच्ची ने हिलना-डुलना बंद कर दिया तो इस शख्स ने गूगल पर सर्च किया कि अगर कोई बच्चा सांस लेना बंद कर दे तो उसकी मौत हो जाती है। इसके अलावा उसने सोशल मीडिया पर दोस्तों से बात भी की। ब्राउजर सर्च हिस्ट्री से खुली पोलजानकारी मुताबिक 29 वर्षीय स्टीवन ऑस्टिन ने पुलिस को फोन कर कहा कि अचानक उसकी…
UAE ने कोरोना वायरस जाँच को लेकर हासिल की यह अहम उपलब्धि, जाने
कोविड-19 महामारी ( Corona Epidemic ) से पूरी दुनिया जूझ रही है व इससे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 3 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं. दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए तेजी से जाँच किए जा रहे हैं. इन सबके बीच सयुक्त अरब अमीरात ( UAE ) ने कोरोना वायरस जाँच को लेकर एक अहम उपलब्धि हासिल की है. दरअसल, कोरोना टेस्ट ( Corona Test ) के मुद्दे में जहां कई देश पिछड़े हुए हैं, वहीं UAE ने…
न्यूयॉर्क में अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित कर दी गई श्रद्धांजलि
अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के एक शहर ने अहिंसा और शांति को बढ़ावा देने में महात्मा गांधी की वैश्विक भूमिका के लिए उनकी प्रतिमा स्थापित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। हालांकि, महात्मा गांधी की कुछ मूर्तियां अमेरिका में कट्टरपंथी समूहों द्वारा कुछ स्थानों पर हमले की भेंट चढ़ गई हैं। एमहर्स्ट में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सामुदायिक पहल के माध्यम से प्रतिमा स्थापित की गई। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत रणधीर जायसवाल, स्टेट असेंबली की सदस्य कैरन मिकमॉहन, काउंटी प्रमुख मार्क पोलोनार्ज और ब्रायन कलपा, जो शहर के…
राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप सरकार ने एच-1बी वीजा पर लगाईं नई पाबंदियां
अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने स्थानीय कामगारों की सुरक्षा के लिए चुनाव से पहले एच-1बी वीजा को लेकर नई पाबंदियां लगा दी हैं। यह एक ऐसा कदम है, जिसका भारत के हजारों आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) पेशेवरों पर प्रभाव पड़ने का अनुमान है। अमेरिका के गृह मंत्रालय द्वारा मंगलवार को घोषित अंतरिम नियम से ‘विशेष व्यवसाय’ की परिभाषा का दायरा संकुचित हो जाएगा। कंपनियां विशेष व्यवसाय की परिभाषा के आधार पर बाहरी कर्मचारियों के लिए एच-1बी वीजा का आवेदन करती हैं। ट्रंप सरकार ने यह बदलाव ऐसे समय किया है,…
WHO के उड़े होश, कोरोना वायरस थमने का नहीं ले रहा नाम
कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम ही नहीं ले रहा। दुनिया भर के शोधकर्ता इस वायरस से निजाद दिलाने के लिए नए नए शोध कर रहे हैं। वही सोमवार को WHO ने अपने एक बयान में बताया कि दुनिया में हर 10 वां इंसान कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकता है। WHO ने यह दावा किया है कि इस वक़्त पूरी दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या पॉजिटिव पाए गए कुल मरीजों की संख्या से तकरीबन 20 गुना ज्यादा हो सकती है। गांव से शहर तक के आकड़ेइसके अलावा…
गरीबी में आटा गीला…पाकिस्तान में पहली बार इतना महंगा हुआ गेहूं, भूखी जनता के आक्रोश को झेल पाएंगे इमरान खान?
गले तक कर्ज में डूबे पाकिस्तान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। भ्रष्टाचार और कुशासन की वजह से इमरान सरकार से तंग आ चुकी जनता अब भूख से बिलबिला रही है। पड़ोसी देश में इन दिनों महंगाई चरम पर है। खाने-पीने की चीजें हद से ज्यादा महंगी हो गई हैं। आलम यह है कि गेहूं की कीमत रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। पाकिस्तान में एक किलो गेहूं के लिए लोगों को 60 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। द न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान में 40 किलो के गेहूं…
पाक के ऊपर लटकी एफएटीएफ की तलवार, ग्रे सूची को लेकर जल्द होगा फैसला
वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) इस महीने के उत्तरार्द्ध में होने वाली एक डिजिटल बैठक में पाकिस्तान की ग्रे सूची में स्थिति पर फैसला कर सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात सामने आई। पेरिस स्थित वैश्विक धनशोधन और आतंकवाद वित्तपोषण निगरानी संस्था ने जून 2018 में पाकिस्तान को ग्रे सूची में डाल दिया था और इस्लामाबाद से 2019 के अंत तक धनशोधन तथा आतंकवाद के वित्तपोषण पर रोकथाम के लिए कार्रवाई की योजना को लागू करने को कहा था। हालांकि, बाद में कोविड-19 महामारी के कारण यह समय-सीमा बढ़ा…
अटल टनल से डर कर बौखलाया चीन: भारत को दी बर्बाद करने की धमकी, पीएम मोदी ने चीन को दिया कड़ा संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में सामरिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण अटल टनल का उद्घाटन किया। रोहतांग में स्थित 9.02 किलोमीटर लंबी ये टनल मनाली को लाहौल स्फीति से जोड़ती है। इस टनल के निर्माण से लेह-मनाली के बीच की दूरी 46 किमी कम होगी। साथ ही चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर भारत की रणनीतिक ताकत भी बढ़ेगी। शनिवार को इस टनल का उद्घाटन कर पीएम मोदी ने सेना और स्थानीय लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। सुरंग का उद्घाटन करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था…
संयुक्त अरब पहुंचने पर बोले स्टोक्स, दुबई में काफी गर्मी
इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स आईपीएल-13 के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच गए हैं। वह शुरुआती कुछ मैचों में न रहने के बाद राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेंगे। इससे पहले हालांकि वो छह दिन के क्वारंटन पीरियड से गुजरेंगे। स्टोक्स ने अपने दुबई पहुंचने की जानकारी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी जिसके साथ लिखा, “दुबई काफी गर्म है।” स्टोक्स ने अगस्त में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में से बीच में अपना नाम वापस ले लिया था क्योंकि वह न्यूजीलैंड में अपने पिता के पास गए थे…
संयुक्त राष्ट्र में भाषण के दौरान इमरान खान ने लगाए आरोप, भारतीय प्रतिनिधि ने किया बायकॉट
कोरोना वायरस संकट के कारण इस बार संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन वर्चुअल तरीक से किया जा रहा है. इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी महासभा में संबोधन दिया. वहीं इमरान खान ने जब बोलना शुरू किया तो यूएन जनरल असेंबली हॉल में मौजूद भारतीय प्रतिनिधि ने वॉकआउट कर दिया. इस दौरान इमरान खान ने भारत पर भी टिप्पणी की. संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी संबोधित किया. इस दौरान पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भारत पर कई आरोप लगाए. वहीं…
कोरोना: सांस की तकलीफ के बाद ट्रंप हुए भर्ती, बढ़ रही दिक्कतें
दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी कोरोना वायरस से पीड़ित हो गई हैं. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, सांस लेने में तकलीफ के बाद ट्रंप को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप की उम्र, वजन और पहले से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत की वजह से उन्हें कोरोना वायरस से अधिक खतरा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप 74 साल के हैं और ओवरवेट (सामान्य से अधिक वजन) भी हैं. हालांकि, उन्हें बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया…
सेना के बचाव में इमरान खान की ओवर एक्टिंग, कहीं उल्टा ना पड़ जाए कारगिल पर दिया ये बयान
पाकिस्तान में सेना की कठपुतली सरकार का आरोप इमरान खान पर नया नहीं है, लेकिन वह इन दिनों इस पर खूब सफाई दे रहे हैं। क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान की बेचैनी इसलिए बढ़ गई है, क्योंकि विपक्ष ने राजनीति में सेना के दखल को मुद्दा बनाते हुए इस सिस्टम के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इमरान ने गुरुवार को एक टीवी इंटरव्यू के दौरान सेना के बचाव को लेकर कई दलीलें दीं। लेकिन इस दौरान ओवर-एक्टिंग में वह कुछ ऐसी बातें भी कह गए, जिससे उनके…
US Election 2020: डिबेट में कोरोना पर घिरे ट्रंप तो भारत पर लगाया आंकड़े छुपाने का आरोप
अमेरिकी चुनाव की शुरुआत हो गई है और अब प्रचार अपने अंतिम चरण में है. बुधवार को अमेरिकी चुनाव की पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई, जहां डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन में तीखी बहस हुई. इस दौरान कोरोना संकट को लेकर जो बिडेन ने डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाया और कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी ड्यूटी में फेल हुए हैं. भारत पर लगाया आंकड़े छुपाने का आरोपडोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि भारत, चीन और रूस जैसे देश अपने यहां का सही आंकड़ा नहीं दे रहे हैं. आप…
चीन की विस्तारवादी नीतियों से बढ़ते खतरों के मद्देनजर अब ताइवान भी ड्रैगन के खिलाफ सरेआम बगावत पर उतरा
चीन की विस्तारवादी नीतियों से बढ़ते खतरों के मद्देनजर अब ताइवान भी ड्रैगन के खिलाफ सरेआम बगावत पर उतर आया है। ताइवान ने भी चीन के खिलाफ जंग की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दो दिन पहले ही ताइवानी सेना ने चीन की नाक के नीचे लाइव फायर ड्रिल कर अपने मंसूबों को स्पष्ट कर दिया था। अब ताइवान के रक्षा मंत्री ने भी ऐलान किया है कि उनके देश का आखिरी सिपाही भी देश की एकता और अखंडता के लिए आखिरी सांस तक लड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि…
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा से ‘इस्लामोफोबिया से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ घोषित करने का किया आग्रह
पाकिस्तान (Pakistan) के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (Shah Mahmood Qureshi) ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) से ‘इस्लामोफोबिया (Islamophobia) से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ घोषित करने और संकट को खत्म करने के लिए एक गठबंधन बनाने का आग्रह किया है. शाह महमूद कुरैशी ने वीडियोकॉल के जरिए यूनाइटेड नेशंस अलायंस ऑफ सिविलाइजेशन की बैठक को संबोधित करते हुए इस्लामोफोबिया के बढ़ने का मुख्य कारण सोशल मीडिया को बताया. कुरैशी ने कहा, ‘बोलने की स्वतंत्रता किसी व्यक्ति को दूसरों का अपमान करने या चोट पहुंचाने की स्वतंत्रता नहीं…
