वजीरिस्तान के कुछ इलाकों में एक आतंकी कमांडर समेत 8 लोग मारे गए

अफगानिस्तान की तालिबान हुकूमत ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी फौज ने 17 और 18 मार्च की दरमियानी रात उसके दो इलाकों पर एयरस्ट्राइक की। इसमें बच्चों और महिलाओं समेत आठ लोग मारे गए।दूसरी तरफ, पाकिस्तान की तरफ से जो बयान जारी किया गया है, उसमें अफगानिस्तान शब्द का इस्तेमाल तक नहीं किया गया। इस बयान में कहा गया- इंटेलिजेंस इनपुट के बेस पर कार्रवाई की गई। वजीरिस्तान के कुछ इलाकों में यह ऑपरेशन हुआ। इसमें एक आतंकी कमांडर समेत 8 लोग मारे गए।अफगान हुकूमत के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद के…

लगातार 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं व्लादिमिर पुतिन

व्लादिमिर पुतिन लगातार 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं। 15-17 मार्च को हुई वोटिंग में पुतिन को 88% वोट मिले। उनके विरोधी निकोले खारितोनोव को 4% वोट मिले। व्लादिस्लाव दावानकोव और लियोनिद स्लटस्की तीसरे और चौथे नंबर पर रहे।रिजल्ट घोषित होने के बाद पुतिन ने कहा- अब रूस और भी ज्यादा ताकतवर और प्रभावशाली बनेगा। उन्होंने रूस-नाटो विवाद को लेकर भी चर्चा की। कहा- अगर अमेरिकी नेतृत्व वाला सैन्य संगठन नाटो और रूस आमने-सामने हुए तो दुनिया तीसरे विश्व युद्ध से एक कदम दूर होगी। मुझे नहीं लगता…

देश में 11.23 करोड़ मतदाता हैं। इन वो लोग भी शामिल हैं जो रूसी कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्र के नागरिक भी शामिल हैं : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन

यूक्रेन बॉर्डर से सटे बेलगोरोड शहर में पुतिन विरोधी लोगों ने कई जगह आगजनी की है। हिंसा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।रूस में राष्ट्रपति पद के चुनाव की वोटिंग के बीच आगजनी और हिंसा हो रही है। यूक्रेन बॉर्डर से सटे बेलगोरोड शहर में पुतिन विरोधी लोगों ने कई जगह आग लगा दी। वहीं, राजधानी मॉस्को में लोगों ने कई पोलिंग बूथ में तोड़फोड़ की। पुलिस ने हिंसा के मामले में अब तक 8 लोगों को हिरासत में लिया है।रूस में 15 मार्च को राष्ट्रपति…

मैं हर दिन पॉलिटिक्स छोड़ने के बारे में सोचता हूं: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने काम को कठिन बताया है। साथ ही कहा है कि वो हर दिन इस्तीफा देने के बारे में सोचते हैं।रेडियो-कनाडा को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा- मैं हर दिन पॉलिटिक्स छोड़ने के बारे में सोचता हूं। इस्तीफा देने का ख्याल हर दिन आता है। जो मैं कर रहा हूं, यह एक पागलपन भरा काम है। व्यक्तिगत बलिदान देना पड़ता है। बेशक, यह बहुत कठिन है, कभी-कभी यह बिलकुल अच्छा नहीं होता।अगस्त 2023 में ट्रूडो अपनी पत्नी सोफी से अलग हो गए थे। शादी…

फिलिस्तीन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं मोहम्मद मुस्तफा

मोहम्मद मुस्तफा फिलिस्तीन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। प्रेसिडेंट महमूद अब्बास ने उन्हें नया PM नियुक्ति किया है। यह नियुक्ति पूर्व प्रधानमंत्री मोहम्मद सातायेह समेत पूरी सरकार के इस्तीफे के 18 दिन बाद हुई है।दरअसल, फिलिस्तीन अथॉरिटी का राष्ट्रपति ही राज्य का प्रमुख होता है। राष्ट्रपति का चुनाव वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम में लोकतांत्रिक रूप से होता है। मौजूदा राष्ट्रपति महमूद अब्बास हैं। वह 2005 से फिलिस्तीन अथॉरिटी की अगुआई कर रहे हैं। राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की नियुक्ति करता है, जो सरकार बनाने के लिए जिम्मेदार होता है। PM…

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर इन्फॉर्मेशन मिनिस्टर अताउल्लाह तराड़ ने बेहद गंभीर आरोप लगाया

पाकिस्तान के इन्फॉर्मेशन मिनिस्टर अताउल्लाह तराड़ ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर बेहद गंभीर आरोप लगाया। तराड़ ने कहा- इमरान जेल से साजिश रच रहे हैं कि किसी तरह पाकिस्तान को यूरोप यूनियन से मिलने वाला GSP+ स्टेटस खत्म कराया जाए, ताकि हमारी इकोनॉमी तबाह हो जाए और शाहबाज शरीफ सरकार गिर जाए।यूरोपीय यूनियन के 27 देश ट्रेड में विकासशील देशों यानी डेवलपिंग नेशन्स को GSP+ status (जनरलाइज्ड स्कीम ऑफ प्रेफरेंसेज प्लस) देते हैं। पाकिस्तान की खस्ताहाल इकोनॉमी के लिए यह बेहद अहम है। इस स्टेटस से जुड़ी…

आर्थिक संकट से जूझ रहे देश की हालत को देखते हुए पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी सैलरी नहीं लेंगे

पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी सैलरी नहीं लेंगे। आर्थिक संकट से जूझ रहे देश की हालत को देखते हुए उन्होंने यह फैसला किया है। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी वेतन नहीं लेने का ऐलान किया है।जरदारी की पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) ने अपने X अकाउंट पर लिखा- राष्ट्रपति जरदारी देश की मदद करने के लिए अपने कार्यकाल में कोई सैलरी नहीं लेंगे। उन्होंने फाइनेंशियल मैनेजमेंट और राष्ट्रीय राजस्व पर बोझ नहीं डालने का फैसला किया है।पूर्व राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को सैलरी के तौर पर हर महीने…

इस्लामाबाद में बैठी सरकार इस गलतफहमी में है कि वह अपोजिशन को दबा लेगी। हम हर जुल्म के खिलाफ आवाज उठाएं : आसिफा भुट्टो जरदारी

आसिफा भुट्टो जरदारी पाकिस्तान की फर्स्ट लेडी होंगी। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपनी बेटी आसिफा भुट्टो को फर्स्ट लेडी का दर्जा देने का फैसला किया है। वो जल्द इसकी घोषणा करेंगे।पाकिस्तान के इतिहास में यह पहली बार है जब देश के राष्ट्रपति ने फर्स्ट लेडी के लिए बेटी के नाम की घोषणा करने का फैसला किया है। आमतौर पर राष्ट्रपति की पत्नी फर्स्ट लेडी कहलाती है। आधिकारिक घोषणा होने के बाद आसिफा भुट्टो को फर्स्ट लेडी की तरह विशेषाधिकार दिए जाएंगे।18 दिसंबर 1987 में बेनजीर भुट्टो और आसिफ अली…

इस वक्त पूरी दुनिया में आजादी और लोकतंत्र ज्यादा खतरे में है : बाइडेन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस दे रहे हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले यह दोनों सदनों को उनका आखिरी संबोधन हो सकता है। इस संबोधन में अमेरिकी कांग्रेस (संसद के दोनों सदन) के सदस्यों के अलावा सरकार के सभी अहम विभागों के प्रमुख हैं।संबोधन की शुरुआत करते हुए बाइडेन ने कहा- इस वक्त पूरी दुनिया में आजादी और लोकतंत्र ज्यादा खतरे में है। अगर किसी को भी लगता है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन से पीछे हट जाएंगे तो वो गलतफहमी में है। मैं…

अमेरिका में राष्ट्रपति कैंडिडेट के नतीजे आने शुरू हो गए हैं

अमेरिका में राष्ट्रपति कैंडिडेट चुनाव चल रहा है। सुपर ट्यूजडे को 15 राज्यों में वोटिंग हुई। इसके नतीजे आने शुरू हो गए हैं।रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रम्प ने 11 राज्यों में जीत हासिल की है। वहीं, डेमोक्रैटिक पार्टी से बाइडेन 13 राज्यों में जीते हैं।अमेरिका में नवंबर 2024 में प्रेसिडेंशियल इलेक्शन यानी राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। इसके पहले दोनों मुख्य पार्टियां (डेमोक्रैट और रिपब्लिकन) अपने-अपने उम्मीदवारों का चुनाव कर रही हैं। इसके लिए अलग-अलग राज्यों में प्राइमरी वोटिंग हो रही है।इस इलेक्शन प्रोसेस में एक शब्द इस्तेमाल किया जाता…

कैरेबियाई देश हैती में हुई हिंसा तो सरकार ने लगाया इमरजेंसी, पढ़िए रिपोर्ट

कैरेबियाई देश हैती की सरकार ने देश में 72 घंटे की इमरजेंसी की घोषणा की है। एक हफ्ते से जारी हिंसा को देखते हुए आपातकाल लगाने का फैसला किया है।दरअसल, 29 फरवरी को देश में मौजूद क्रिमिनल गैंग के लोगों ने कई सरकारी संस्थानों में हमले कर दिए थे। उन्होंने जेल पर हमला किया था, जिसके बाद 4 हजार कैदी फरार हो गए।ये हथियारबंद लोग देश के कई हिस्सों में आगजनी कर रहे हैं, दुकानों घरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। हिंसा में अब तक 12 लोगों की मौत हो…

ब्रिटेन में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और इंडोनेशिया जैसे देशों से आने वाले कट्टरपंथी धर्मगुरुओं की एंट्री पर रोक का फैसला किया गया

देश में बढ़ते कट्टरपंथ से परेशान ऋषि सुनक ने अब इन पर लगाम कसने का प्लान तैयार किया है। इसके तहत अफगानिस्तान, पाकिस्तान और इंडोनेशिया के कट्टरपंथी इस्लामी धर्मगुरु ब्रिटेन नहीं आ सकेंगे।इसके लिए वीजा वॉर्निंग लिस्ट तैयार की जा रही है। नए प्लान के मुताबिक, इस लिस्ट में जो भी नाम शामिल होंगे उनको ब्रिटेन में एंट्री नहीं मिलेगी। इसके लिए ऑटोमैटिक एंट्री बैन प्रोग्राम तैयार कर लिया गया है।इजराइल-हमास की जंग शुरू होने के बाद से ब्रिटेन में फिलिस्तीन के समर्थन में कई प्रदर्शन हुए। पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़पें…

पाकिस्तान की संसद में आज प्रधानमंत्री पद का चुनाव होगा

पाकिस्तान की संसद में आज प्रधानमंत्री पद का चुनाव होगा। भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे नेशनल असेंबली का सत्र शुरू होगा। नवाज शरीफ की PML-N और बिलावल भुट्‌टो की PPP पार्टी ने बहुमत हासिल करने के लिए गठबंधन किया है। इस गठबंधन ने नवाज के छोटे भाई और पूर्व प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को PM पद का उम्मीदवार घोषित किया है।वहीं इमरान खान के समर्थन वाले सांसद अब सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (SIC) पार्टी का हिस्सा हैं। उन्होंने इमरान खान के अप्रूवल के बाद उमर अयूब को PM पद का उम्मीदवार बनाया…

33 साल की रोया अजीमी 2022 से लड़कियों के लिए अंडरग्राउंड स्कूल चला रही हैं अफगानिस्तान की धरती पर

अफगानिस्तान की धरती पर तालिबान के शासन में 33 साल की रोया अजीमी 2022 से लड़कियों के लिए अंडरग्राउंड स्कूल चला रही हैं। उनके साथ 6 अन्य महिलाएं 9 से 18 साल की करीब 150 लड़कियों को पढ़ाती हैं।एक बार तालिबान की धार्मिक मामलों की समिति के लोगों ने स्कूल में घुसने की कोशिश भी की थी। लेकिन आस-पड़ोस के पुरुषों ने इसे सिर्फ लड़कियों का सिलाई स्कूल बताकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद रोया को स्कूल बंद करना पड़ा था। लेकिन यह जानते हुए कि वे कभी भी पकड़ी…

पश्चिमी देश रूस और यूक्रेन दोनों को बर्बाद करना चाहते हैं

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चुनाव से कुछ दिन पहले देश के नाम संबोधन दिया। 2 घंटे से ज्यादा समय चले इस भाषण में उन्होंने कहा- रूस के बिना विश्व में शांति संभव नहीं है। पश्चिमी देश रूस और यूक्रेन दोनों को बर्बाद करना चाहते हैं। हमारे अंदरूनी मामलों में कोई दखल नहीं दे सकता।पुतिन ने कहा यूक्रेन में हो रहे स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन में हमें जनता का समर्थन मिला। उन्होंने जंग लड़ रहे सैनिकों को हीरो बताया। उन्होंने कहा- सैनिकों को पूरे देश का समर्थन मिल है। पुतिन…

अमेरिका के इडाहो में जहरीले इंजेक्शन से दी जाने वाली सजा टाल दी गई

अमेरिका के इडाहो में एक दोषी को जहरीले इंजेक्शन से दी जाने वाली सजा टली दी गई। भारतीय समय के मुताबिक बुधवार को जेल प्रशासन की मेडिकल टीम एक घंटे तक इंजेक्शन के लिए दोषी की सही नस नहीं ढूंढ पाए। उन्होंने 8 बार नस ढूंढने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे, जिसके बाद सजा को टाल दिया गया।73 साल के थॉमस क्रीच को लीथल डेथ इंजेक्शन टेबल (स्ट्रेचर) पर बांधा गया। इसके बाद मेडिकल टीम ने उसके हाथ में इंजेक्शन लगाने के लिए नस ढूंढी। जब हाथों में सही…

पाकिस्तान में हालिया चुनाव के दौरान धांधली के आरोप लग रहे

पाकिस्तान में हालिया चुनाव के दौरान धांधली के आरोप लग रहे हैं। अब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने इस धांधली के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन का फैसला किया है। मंगलवार रात इसका ऐलान पार्टी नेता उमर अयूब ने किया।अयूब ने अडियाला जेल में इमरान से मुलाकात की। इसके बाद कहा- खान साहब ने कहा है कि 2 मार्च को पूरे पाकिस्तान में चुनाव में हुई धांधली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए निकलें। पाकिस्तान के इतिहास में इतनी बड़ी धांधली कभी नहीं हुई।…

कुरान की आयतें समझकर भीड़ ने एक महिला पर हमला कर दिया

पाकिस्तान के लाहौर में भीड़ ने एक महिला पर हमला कर दिया, क्योंकि उसके कपड़ों में कुछ अरबी शब्द लिखे थे। लोगों ने इन शब्दों को कुरान की आयतें समझ लिया। इसके बाद भीड़ महिला को जान से मारने की कोशिश करने लगी। भीड़ का कहना था कि महिला के कपड़ों में कुरान की पवित्र आयतें लिखी हैं। ये इस्लाम धर्म का मजाक है। महिला ने ईशनिंदा की है, जिसके लिए उसे मौत की सजा देनी चाहिए।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ASP सैयदा शहरबानो नकवी ने…

साउथ कैरोलिना राज्य के चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जीत दर्ज की

अमेरिका में इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी में उम्मीदवारी के लिए इलेक्शन चल रहे हैं। इस दौरान रविवार सुबह (भारतीय समयानुसार) साउथ कैरोलिना राज्य के चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जीत दर्ज की है।वोट की गिनती पूरी होने से पहले ही ट्रम्प को 59.7% वोट मिल चुके हैं, जबकि भारतीय मूल की निक्की हेली को 39.6% वोट हासिल हुए हैं। दूसरी तरफ 4 फरवरी को डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राइमरी चुनाव हुए थे। इसमें जो बाइडेन जीत हुई थी।…

पाकिस्तान में सुन्नी आतंकी संगठन ‘जैश-अल-अदल’ के ठिकानों पर ईरान ने एक बार फिर हमला किया

ईरान ने शुक्रवार देर रात पाकिस्तान में सुन्नी आतंकी संगठन ‘जैश-अल-अदल’ के ठिकानों पर हमला किया। इसमें एक कमांडर समेत कई आतंकी मारे गए।ईरानी मीडिया ‘ईरान इंटरनेशनल इंग्लिश’ ने ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा- ईरान की सेना ने पाकिस्तान की सीमा में जैश-अल-अदल कमांडर इस्माइल शाहबख्श समेत कई आतंकियों को मार गिराया है। हालांकि, हमला पाकिस्तान के किस शहर में किया गया, इसकी जानकारी नहीं दी गई।ईरान ने इसी तरह के हमला 16 जनवरी को भी किया था। तब ईरानी सेना ने बलूचिस्तान में…