एंजेला मर्केल की पार्टी को मिली प्रांतीय चुनाव में बड़ी जीत, ‘अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी’ मुख्य विपक्षी दल

जर्मनी (Germany) में इस साल सितंबर में होने वाले राष्ट्रीय चुनाव (National Election) से पहले एक प्रांत में हुए चुनाव में चांसलर एंजेला मर्केल (Chancellor Angela Merkel) की मध्यमार्गी पार्टी ने सोमवार को जीत दर्ज की. इसके बाद पार्टी में आगामी राष्ट्रीय चुनाव को लेकर उत्साह बढ़ गया है. हालांकि पूर्वी सैक्सोनी अनाल्ट राज्य में रविवार को हुए चुनाव में जीत मिलने का ज्यादातर श्रेय लोकप्रिय गवर्नर रीनर हैसलॉफ को जाता है.सैक्सोनी अनाल्ट राज्य में मर्केल की ‘क्रिस्चन डेमोक्रेटिक यूनियन'(सीडीयू) को अति दक्षिणपंथी पार्टी ‘अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी’ से चुनौती मिल…

अमेरिकी सांसदों ने कहा-ताइवान को टीके की 750000 खुराक देंगे, शी जिनपिंग लगा रहे अडंगा

अमेरिका अन्य देशों को कोविड-19 टीके की लाखों खुराक देने के राष्ट्रपति जो बाइडन के कदम के तहत ताइवान को टीके की 750,000 खुराक देगा।तीन सांसदों ने रविवार को इस बारे में बताया। ताइवान ने शिकायत की है कि चीन महामारी के बीच टीकों को प्राप्त करने के उसके प्रयास में बाधा उत्पन्न कर रहा है। इलिनोइस से डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद टैमी डकवर्थ अपने दो अन्य सहयोगियों डेलावेयर से डेमोक्रेटिक पार्टी के क्रिस्टोफर कून्स और अलास्का से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद डैन सुलिवन के साथ ताइवान पहुंचीं।मेरिका-चीन रिश्तों में…

वरिष्ठ पत्रकार का दावा- PLA की देखरेख में हो रही रिसर्च,जीन्स में बदलाव कर ‘नए जानवर’ बना रहा चीन,

कोरोना (Corona) महामारी के बाद चीन द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली प्रयोगशालाओं (Labs) का उपयोग सुर्खियों में है. कोरोना से दुनियाभर में लाखों लोगों की जान गई है और एक थ्योरी (Theory) के तहत वायरस की उत्पत्ति का संदेह वुहान की लैब (Wuhan Lab) पर है. इसी बीच एक विशेषज्ञ ने म्यूटेटेड जीन (Mutated Gene) के साथ पैदा होने वाले बंदरों पर बीजिंग (Beijing) के प्रयोगों की ओर इशारा किया है. एक लेखक और पत्रकार जैस्पर बेकर, जिन्होंने 20 सालों तक चीन को कवर किया है, ने प्रयोगशालाओं की ‘ढीली’…

अब नाइजीरिया में भी ट्विटर की ‘हरकतों’ पर बवाल, सरकार ने इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंध

नाइजीरिया ने देश की एकता को खतरे में डालने वाली गतिविधियों के मद्देनजर ट्विटर पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी है। सूचना और संस्कृति मंत्री लाई मोहम्मद ने यहां ट्वीटर पर जारी एक बयान में यह जानकारी दी। मोहम्मद ने कहा, ”संघीय सरकार ने नाइजीरिया में माइक्रोब्लॉगिंग और सोशल नेटवर्किंग सेवा ट्विटर के संचालन को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है।” ट्वीटर ने पहले सप्ताह में नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के अलगाववादी समूह बियाफ्रा के मूल निवासियों को धमकी देने वाले ट्वीट को हटा दिया था।…

नेपाल सरकार में शामिल होने को लेकर प्रमुख मधेसी पार्टी में हुई मतभेद

चार जून प्रमुख मधेसी दल जनता समाजवादी पार्टी का एक धड़ा शुक्रवार को नेपाली मंत्रिमंडल में शामिल हो गया। इस कदम से प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली अल्पसंख्यक सरकार को मजबूती मिलने की संभावना है।ओली ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है और जनता समाजवादी पार्टी से आठ मंत्रियों और दो राज्य मंत्रियों को शामिल किया गया है।नवनियुक्त मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने के लिए जल्दी ही एक समारोह आयोजित किए जाने की उम्मीद है।राजेंद्र महतो को उप प्रधानमंत्री और शहरी विकास मंत्री बनाया…

डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक एकाउंट को दो साल के लिए किया सस्पेंड

अमेरिकी संसद में दंगे भड़काने के आरोप में फेसबुक ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ी कार्रवाई की है. फेसबुक ने ट्रंप के अकाउंट को कम से कम 2023 तक सस्पेंड कर दिया है. बता दें कि 6 जनवरी 2021 को फेसबुक ने U.S. Capitol की घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट सस्पेंड करने का फैसला किया था. उनके शासनकाल में फेसबुक की तरफ से लिया गया यह सबसे कठोर फैसला था. कुछ सप्ताह बाद कंपनी ने इस फैसले को ओवरसाइट बोर्ड को ट्रांसफर किया था. कंपनी ने कहा…

मेडिकल रैप से पीड़ित लोगो ने डॉक्टर के खिलाफ खटखटाया अदालत का दरवाजा

न्यूयॉर्क (New York) की एक महिला ने एक डॉक्टर पर स्पर्म (Sperm) में हेराफरी करने का आरोप लगाया है. महिला ने ये आरोप 40 साल बाद लगाए हैं. महिला का दावा है कि कई साल पहले वो एक डॉक्टर से प्रेग्नेंसी (Pregnancy) की समस्या को लेकर मिली थी. इस दौरान डॉक्टर ने बिना उसकी इजाजत के अपने स्पर्म उसके भीतर दाखिल कर उसे गर्भवती कर दिया. अब इस घटना को डॉक्टरों की भाषा में ‘मेडिकल रेप’ (medical Rape) कहा जा रहा है. महिला का नाम बियांका वास है. कोर्ट में…

कैसे उल्टा पड़ा बेंजामिन नेतन्याहू का दांव,सत्ता से बेदखल करने को विरोधी तैयार

करीब दो हफ्ते पहले जब इजरायल सबसे बुरे सांप्रदायिक तनाव से जूझ रहा था, गाजा से रॉकेटों की बौछार हो रही थी, तब कौन सोच सकता था कि वामपंथी, दक्षिणपंथी और मध्यमार्गी जैसी विरोधी विचारधाराओं वाले दल अरब पार्टी के साथ मिलकर एक राष्ट्रीय एकता की सरकार बनाने के लिए सहमत होंगे, जो प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सत्ता से बेदखल करेगी। हाल में जब लड़ाई तेज हुई तब सभी यह सोच रहे थे कि इससे इजरायल में सबसे लंबे समय तक पद पर रहे प्रधानमंत्री नेतन्याहू को सत्ता पर काबिज…

ऐलान- Corona वैक्सीन लगवाने वालों को मिलेगी मुफ्त बीयर

कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में जारी है. अभी भी रोज हजारों लोगों की इससे जान जा रही है और लाखों लोग कोविड संक्रमित हो रहे हैं. लेकिन ऐसे भी लोग हैं जो खतरे के बावजूद वैक्सीन लेने से हिचक रहे हैं. यही हाल अमेरिका में भी है. हालांकि, अब वाइट हाउस ने कहा है कि वह वैक्सीन लगवाने के बदले लोगों को मुफ्त बीयर देगी. यह पहल वाइट हाउस ने बीयर बनाने वाली कंपनी Anheuser-Busch के साथ मिलकर शुरू की है. राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश में ‘मंथ ऑफ…

राजनयिकों से आक्रामक रूख में नरमी बरते चीन की मीडिया : शी जिनपिंग

राष्ट्रपति शी चिनफिंग (Xi Jinping) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर संवाद के लिए चीन की सरकारी मीडिया और राजनयिकों से नरम रूख बरतने की अपील की है जिसमें खुलापन हो. पर्यवेक्षकों का मानना है कि कोविड-19 (Covid-19) के कारण बीजिंग के अलग-थलग पड़ने को देखते हुए यह विरल स्वीकारोक्ति है. ‘चेयरमैन’ माओ त्से तुंग के बाद शी (67) की चीन के सबसे शक्तिशाली नेता की छवि है. उन्होंने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन (सीपीसी) के पोलित ब्यूरो के समूह अध्ययन सत्र के दौरान कहा कि चीन की बातों को बेहतर…

बेंजामिन नेतन्याहू के सत्ता से बेदखल होने का खतरा बढ़ा, नई सरकार बनाने के लिए विपक्षी दलों के बीच हुआ समझौता,

इजरायल के राजनीतिक दलों के गठबंधन ने बुधवार रात घोषणा की कि वे नई सरकार बनाने के लिए एक समझौते पर सहमत हो गए हैं. इस समझौते के साथ ही सबसे लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री रहे बेंजामिन नेतन्याहू के सत्ता से बेदखल होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है. सेंट्रीस्ट येश एटिड पार्टी के नेता यायर लैपिड ने इजरायल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन को सूचना दी कि वह आधी रात की समय सीमा से ठीक 38 मिनट पहले एक गठबंधन बनाने में कामयाब रहे. हालांकि लैपिड के पास समझौते…

ब्रह्मपुत्र, सतलुज नदियों पर चीन ने वार्षिक आंकड़ा साझा करना किया शुरू

चीन ने ब्रह्मपुत्र और सतलुज नदियों से जुड़े जल विज्ञान संबंधी वार्षिक आंकड़ों को भारत के साथ साझा करना शुरू कर दिया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।दोनों देशों के बीच जारी तनावपूर्ण संबंधों के बीच चीन ने ब्रह्मपुत्र और सतलुज नदियों के आंकड़े साझा करने शुरू किए हैं। चीन ने वर्ष 2017 में आंकड़ों को साझा करना बंद कर दिया था। पड़ोसी देश ने इसके पीछे का कारण जल विज्ञान संबंधी आंकड़े एकत्र करने वाले स्थानों का बाढ़ से तबाह हो जाना बताया था। हालांकि, चीन ने…

ब्रिक्स ने किया वैक्सीन पर पेटेंट हटाने के भारत-दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव का समर्थन, आतंकवाद का मुकाबला करने का लिया संकल्प

वायरस को हाल के इतिहास में सबसे अधिक गंभीर चुनौती करार देते हुए पांच देशों के संगठन ब्रिक्स ने मंगलवार को इससे निपटने के तौर तरीकों पर चर्चा की और एक अहम कदम के तहत कोविड-19 के टीके पर अस्थाई रूप से पेटेंट हटाने के भारत और दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव का समर्थन किया. अपने उद्घाटन भाषण में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ब्रिक्स (ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीकी देश) एक समुचित, समावेशी एवं बहुध्रुवीय अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए प्रयासरत है, जो सभी सभी देशों की समान संप्रभुता को मान्यता देता…

भारत में पाए गए वायरस के स्वरूपों को डब्ल्यूएचओ ने ‘कप्पा’ और ‘डेल्टा’ नाम दिया

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सबसे पहले भारत में पाए गए कोरोना वायरस के स्वरूपों बी.1.617.1 और बी.1.617.2 को क्रमश: ‘कप्पा’ और ‘डेल्टा’ नाम दिया है। डब्ल्यूएचओ ने सोमवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उसने कोरोना वायरस के विभिन्न स्वरूपों के नामकरण के लिए यूनानी अक्षरों का सहारा लिया है। डब्ल्यूएचओ की कोविड-19 तकनीकी मामलों की प्रमुख डॉ मारिया वान केरखोव ने सोमवार को ट्वीट किया, ”विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के स्वरूपों के आसानी से पहचाने जाने के लिए उनका नया नामकरण किया है। इनके वैज्ञानिक…

मेहुल चोकसी मामले की सुनवाई बुधवार को डोमिनिका की अदालत में होगी, 23 मई को एंटीगुआ से हुआ था फरार

डोमिनिका की एक अदालत में भी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के मामले की सुनवाई बुधवार को होनी है। उसे 26 मई को कैरिबियाई द्वीप राष्ट्र से पकड़े जाने के बाद एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने दावा किया है कि हो सकता है कि चोकसी पकड़े जाने से पहले अपनी प्रेमिका को रोमांटिक ट्रिप पर डोमिनिका ले गया हो। एंटीगुआ न्यूज रून के मुताबिक, ब्राउन ने कथित तौर पर एक स्थानीय रेडियो स्टेशन को बताया, “मेहुल चोकसी ने गलती की और हमें जो जानकारी मिल रही है,…

गुजरात में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लापता हुए अपने 400 सैनिकों की तलाश करेगा अमेरिका

अमेरिका के रक्षा विभाग ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत में लापता हुए अपने 400 से अधिक सैनिकों के अवशेषों को खोजने के प्रयास तेज कर दिए हैं, जिसके लिए उसने गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) के साथ हाथ मिलाया है। एनएफएसयू के विशेषज्ञ अमेरिका के रक्षा विभाग के तहत काम करने वाले एक अन्य संगठन डीपीएए की मदद करेंगे। डीपीएए ऐसा संगठन है जोकि युद्ध के दौरान लापता और बंदी बनाए गए सैनिकों का लेखा-जोखा रखता है। एनएफएसयू में डीपीएए की मिशन परियोजना प्रबंधक डॉ गार्गी…

यूएई ने भारत से उड़ानों का निलंबन 30 जून तक बढ़ाया

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने रविवार को कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर भारत से आने वाली यात्री उड़ानों का निलंबन 30 जून तक बढ़ा दिया। भारत में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बाद 25 अप्रैल को उड़ानों पर रोक लगाई गई थी। यूएई की वायुसेवा प्रदाता एमिरेट्स ने रविवार को अपनी वेबसाइट पर जारी संदेश में कहा कि उसने भारत से आने वाली यात्री उड़ानों पर जारी रोक को 30 जून तक बढ़ा दिया है। इससे पहले 14 जून तक यात्री उड़ानों पर रोक की घोषणा की गई थी।

राम मंदिर के निर्माण के लिए बजट में नेपाल सरकार ने धन आवंटित किया

नेपाल में जारी राजनीतिक संकट के बीच वहां की सरकार द्वारा प्रस्तावित 1647.67 अरब रुपये के बजट में से शहर के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर की मरम्मत के लिए 35 करोड़ रुपए और अयोध्यापुरी में भगवान राम के मंदिर के निर्माण के लिए धनराशि आवंटित की है।वित्त मंत्री बिष्णु पौडयाल ने साथ ही कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेपाल आने वाले पर्यटकों के लिए एक महीने के वीजा शुल्क की छूट देने की भी घोषणा की।वित्त मंत्रालय ने चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और…

मालवाहक यान को अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना करने में सफल रहा चीन

चीन ने शनिवार को एक मालवाहक अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया, जो देश के नए अंतरिक्ष स्टेशन ‘तियान्हे’ के लिए आपूर्ति और उपकरण लेकर गया है। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने घोषणा की कि ‘तियानझोउ-2’ नामक यान ‘लांग मार्च-7 वाई 3’ रॉकेट के जरिए रवाना हुआ जो अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचकर वहां आपूर्ति और उपकरण उपलबध कराएगा। यान को तकनीकी खामी की वजह से एक सप्ताह के विलंब से रवाना किया गया। चीन ने 29 अप्रैल को अपने अंतरिक्ष स्टेशन के मुख्य मॉड्यूल को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया था जिसका उद्देश्य…

अमेरिका और ब्रिटेन कोविड-19 की उत्पत्ति की जांच को लेकर डब्ल्यूएचओ पर दबाव बना रहे हैं

अमेरिका और ब्रिटेन कोविड-19 की संभावित उत्पत्ति की गहराई से जांच करने को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पर लगातार दबाव बना रहे हैं। दोनों देशों का मानना है कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए डब्ल्यूएचओ की टीम को चीन का नये सिरे से दौरा करना चाहिए। डब्ल्यूएचओ और चीनी विशेषज्ञों ने गत मार्च में एक रिपोर्ट जारी करके इस महामारी के उत्पन्न होने की चार संभावनाओं के बारे में जानकारी दी थी। इस संयुक्त टीम का मानना है कि इस बात की प्रबल आशंका है…