पाकिस्तानी विदेश मंत्री का तालिबान प्रेम! अफगानिस्तान में अंतराष्ट्रीय सहयोग का रागा अलाप

पाकिस्तान का एकबार फिर तालिबान प्रेम जगजाहिर हुआ है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री का कहना है कि शांत अफगानिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग ही उपाय है. विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का कहना है कि एक स्थिर और शांतिपूर्ण अफगानिस्तान केवल क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि पड़ोसी होने के नाते पाकिस्तान, अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार गठित होने के बाद उसे छोड़ने का जोखिम नहीं उठा सकता है. हम यह भी मानते हैं कि अफगानिस्तान के साथ निरंतर…

सुधरा नहीं तालिबान! किसी भी प्रोटेस्ट से पहले ‘घोषित आतंकी’ से लेनी होगी इजाजत, नई सरकार ने जारी किया फरमान

अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार के गठन और इस पूरी प्रक्रिया में पाकिस्तान की भूमिका के खिलाफ लोग सड़कों पर हैं. अफगानिस्तान के अलग-अलग इलाकों में विरोध के स्वर सुनाई दे रहे हैं. बुधवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान तालिबानी लड़ाकों के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़पें भी हुईं. देश के विभिन्न हिस्सों से उठ रहे विरोधी आवाजों को देखते हुए तालिबानी सरकार ने प्रदर्शनकारियों के लिए नए नियमों का ऐलान किया है. नए फरमान के मुताबिक अफगानिस्तान में किसी भी जगह प्रदर्शन से पहले प्रदर्शनकारियों को आतंरिक मंत्रालय से उसकी इजाजत लेनी…

कश्मीर पर पाक की नापाक नजर: ISI के जरिए मंसूबों को अंजाम देने की फिराक में, अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद बढ़ी हिम्मत

पाकिस्तान (Pakistan) की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) ने तालिबान (Taliban) के जरिए अफगानिस्तान (Afghanistan) में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. हालांकि मामला यही खत्म नहीं हुआ है. पाकिस्तान आईएसआई अब जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) पर अपनी नजरें गड़ाए हुए है. अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद अब खुफिया एजेंसी ISI पिछले दो महीनों से अपने संरक्षक आतंकवादी संगठनों- लश्कर, जेईएम और अल-बद्र को केंद्र शासित प्रदेश में धकेल रहा है. भारतीय केंद्रीय सुरक्षा प्रतिष्ठान के एक सूत्र ने टीओआई को बताया कि जम्मू-कश्मीर में अभी लगभग 200 आतंकवादी एक्टिव हैं,…

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी प्रतिबंध हटाने पर उपयोगी वार्ता के लिए तैयार

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने कहा कि उनका देश इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ प्रतिबंध हटाने के उद्देश्य से उपयोगी वार्ता के लिए तैयार है। उन्होंने रविवार को अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रॉन से बात करते हुए कहा कि हम उपयोगी वार्ता का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन बातचीत की योजना बनानी चाहिए ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को हटाना चाहिए। एक महीने के भीतर दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी फोन पर बातचीत थी। रायसी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति को बताया कि परमाणु मुद्दे के अलावा, ईरान फ्रांस की अपनी नीतियों…

UNO में संयुक्त महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स से तालिबान के मुल्ला बरादर ने की मुलाकात

अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा है. लोकतांत्रिक सरकार का वहां तख्तापलट हुए लंबा अरसा हो गया लेकिन अभी तक वहां कोई सरकार नहीं बन पायी है. अफगानिस्तान से पलायन जारी है तो अब वहां जरूरी चीजों की किल्लत हो गयी है. आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू रूप से होती रहे, इसके लिए अब तालिबान सक्रिय हुआ है. लेकिन किसी सरकार के अभाव में वैश्विक संस्थाएं देश अफगानिस्तान की मदद करने में सहज महसूस नहीं कर रहे हैं. तालिबान अब आगे बढ़कर वैश्विक संस्थाओं से बात करने में लगा है. तालिबान…

पंजशीर के हर जिले में अपना कब्जा होने का दावा कर रहा तालिबान

अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे के बाद वहां स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है. तालिबानी लड़ाके आए दिन गोलीबारी कर लोगों की जान ले रहे हैं. जिसकी वजह से वहां रह रहे लोगों की जान के लाले पड़ गए हैं. इस बीच तालिबान ने एक बार ​फिर पंजशीर पर कब्जे का दावा किया है. तालिबान की ओर से कहा गया कि पंजशीर के हर जिले में अब उसका कब्जा हो गया है. लेकिन उसके इस दावे से विरोधी दलों ने इनकार किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तालिबान ने पंजशीर में…

अफगानिस्तान की स्थिति पर UNHRC ने जताई चिंता, इसे मानवीय त्रासदी नहीं बनने दिया जा सकता

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) ने शुक्रवार को जिनेवा में एक ब्रीफिंग के दौरान तालिबान नियंत्रित अफगानिस्तान में विस्थापित अफगानों के सामने आने वाले संकट के बारे में चेतावनी दी. संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (शरणार्थी) के प्रवक्ता बाबर बलूच ने कहा, “अफगानिस्तान में एक आंतरिक विस्थापन संकट है जिसके बारे में हम बात करने की कोशिश कर रहे हैं. हम जिस पर जोर दे रहे हैं वह यह है कि इसे मानवीय तबाही नहीं बनने दिया जा सकता है, इसलिए हम दुनिया से अपील कर रहे हैं कि इस स्तर पर…

अफगानिस्तान के शरणार्थियों को रोकने के लिए ईरान सीमा पर तुर्की बना रहा दीवार

तुर्की ईरान से लगती सीमा पर दीवार का निर्माण कर रहा है. तुर्की अपनी सीमा में अफगानिस्तान के शरणार्थियों को प्रवेश नहीं देना चाहता है. काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान से पलायन जारी है. अफगानी पड़ोसी मुल्कों में प्रवेश करना चाहते हैं. पहले से ही लाखों सीरियाई शरणार्थी यहां रह रहे हैं. अफगानी शरणार्थी तुर्की में प्रवेश न कर सके, इसलिए तुर्की ईरान सीमा पर दीवार बना रहा है. बाड़ लगवा रहा है. ईरान की सीमा पर बनने वाली यह दीवार तीन मीटर ऊंची 156 किमी लंबी…

अफ़्गानिस्तान् मे फ़िर लौटा ‘तालिबानी राज’, ​अब्दुल गनी बरादर के हाथ में होगी सरकार की बागडोर,

अफगानिस्तान में तालिबान युग की फिर से शुरुआत हो गई है. यहां तालिबानी सरकार आज यानी शुक्रवार को बन जाएगी. इस सरकार की बागडोर तालिबान के सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर के हाथों में होगी. अब्दुल गनी बरादर अफगानिस्तान में 20 साल से चल रहे युद्ध के निर्विवाद विजेता के रूप में उभरा. जिसका ईनाम मिला है. वहीं, सबसे बड़े धार्मिक नेता मुल्ला हेबतुल्ला अखुंदजादा को सुप्रीम लीडर बनाया जाएगा. अफगानिस्तान में सरकार ईरान के तर्ज पर बनने वाली है. बात अगर तालिबान के सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर की…

अफगानिस्तान मे तालिबान सरकार की घोषणा करने की संभावना, अफगानिस्तान के पंजशीर में जंग जारी

तालिबान के शनिवार को अफगानिस्तान में अपनी ‘नई सरकार’ की घोषणा करने की संभावना है। यहां तक कि पंजशीर घाटी में प्रतिरोध की आखिरी लौ जल रही है, विद्रोही लड़ाकों ने कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादियों पर वापस हमला जारी रखा हुआ है।रिपोर्टों के अनुसार, तालिबान के सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर नए अफगान शासन का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं, जिसमें तालिबान के दिवंगत सह-संस्थापक मुल्ला उमर के बेटे मुल्ला मोहम्मद याकूब और वरिष्ठ पदों पर शेर मोहम्मद अब्बास स्टानिकजई शामिल हैं। तालिबान के सर्वोच्च धार्मिक नेता हैबतुल्लाह अखुंदज़ादा इस्लाम…

सुरक्षा चूक बनी कारण, पेंटागन लीक से हुआ काबुल में आत्मघाती हमला

पश्चिमी मीडिया में इस बात की चर्चा है कि क्या काबुल हवाई अड्डे पर घातक आत्मघाती बम विस्फोट को टाला जा सकता था. अगर पेंटागन के शीर्ष कमांडरों ने गुरुवार दोपहर को अभय गेट को खुला रखने की बजाए बंद करने के निर्णय का सख्ती से पालन किया होता, तो इसे टाला जा सकता था. अभय गेट को अधिक समय तक खुला रखने का निर्णय एक फील्ड कमांडर द्वारा लिए जाने की सूचना है. पेंटागन से लीक हुए नोटों के आधार पर सोमवार को अमेरिकी समाचार वेबसाइट पोलिटिको द्वारा प्रकाशित…

जुमे की नमाज के बाद पता चलेगा कौन होगा सुप्रीम लीडर और कौन पीएम

अफगानिस्तान में अभी कोई सरकार नहीं है. काबुल पर कब्जा करने के 18 दिन बीत गये. राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर सउदी अरब में हैं. अफगानिस्तान की नई सरकार बनाने को लेकर अब जल्द ऐलान होने जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद तालिबान नई सरकार का ऐलान करेगा. इस सरकार का मुखिया कौन होगा कौन-कौन सरकार में शामिल होगा, इसपर जद्दोजहद चल रही है. 15 अगस्त को काबुल पर कब्जा करने के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान को अपने नियंत्रण में ले लिया है.…

विदेश सचिव हर्ष वर्द्धन श्रृंगला पहुंचे वॉशिंगटन डीसी , अमेरिकी अधिकारियों से करेंगे बात; तालिबान समेत ये होगा टॉप एजेंडा

विदेश सचिव हर्श वर्द्धन श्रृंगला बुधवार को अमेरिका का राजधानी वॉशिंगटन पहुंचे हैं। वे यहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन में मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। विदेश सचिव का यह दौरा इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि श्रृंगला उन गिने-चुने विदेशी अधिकारियों में से हैं जो अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद बाइडेन प्रशासन से मुलाकात करने वाले हैं। बता दें कि 31 अगस्त को डेडलाइन खत्म होने से पहले ही अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपने सैनिक वापस बुला लिए थे और इसी के साथ उसका…

अपने 6,000 नागरिकों को अमेरिका ने अफगानिस्तान से निकाला- रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अफगानिस्तान से विदेशी सैनिकों की वापसी को एक गैरजिम्मेदाराना और अव्यवस्थित कदम करार देते हुए कहा कि यदि पश्चिमी देश तालिबान के साथ संवाद करने में विफल रहे तो वहां गृह युद्ध की स्थिति पैदा हो सकती है. कुरैशी ने अफगानिस्तान में संभावित अराजकता और आतंकवाद के फिर से सिर उठाने के खतरे को लेकर आगाह करते हुए कहा कि अफगानिस्तान में युद्ध समाप्त करने के बारे में पाकिस्तान की चिंताओं को दरकिनार किया गया और गैरजिम्मेदाराना तरीके से सैनिकों को वापस…

तालिबान सरकार बनाने को लेकर अफगानिस्तान में मंथन शुरू, पाकिस्तान भी चाहता है अहम किरदार

अफगानिस्तान तालिबान युग शुरू हो चुका है. यहां पर अब तालिबान सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है. सरकार बनाने के लिए मंथन पिछले कई दिनों से कंधार में चल रहा है. माना जा रहा अगले एक सप्ताह के अंदर तालिबान की नई सरकार अपनी शक्ल ले सकती है. तालिबान की मदद करने वाला पाकिस्तान भी सरकार में अपनी स्थिति को देख रहा है. मीडिया हाउस की मानें तो पाकिस्तान अफगानिस्तान की नई सरकार में अहम किरदार चाहता है. एक निजी चैनल के मुताबिक अफगानिस्तान में अगली सरकार ईरान…

अमेरिकी ऊर्जा उत्पादन को तूफान ईडा ने किया प्रभावित

अमेरिकी राज्य लुसियाना में सप्ताहांत में श्रेणी 4 के तूफान के रूप में पहुंचने वाले इडा ने खाड़ी तट के साथ देश के अधिकांश गैसोलीन शोधन तेल उत्पादन को रोक दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में देश में गैस की कीमतें बढ़ सकती हैं। ऊर्जा विशेषज्ञों ने कहा कि संभावित बढ़ोतरी से मुद्रास्फीति बढ़ सकती है जो पहले से ही अमेरिकी उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचा रही है। अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के अनुसार, देश में नियमित ईंधन के एक गैलन की औसत कीमत सोमवार को…

अमेरिका का सैन्य अभियान खत्म पर पीछे छूट गए 200 अमेरिकी और हजारों अफगानी

अमेरिका ने आखिरकार 20 साल बाद अफगानिस्तान में अपने सैन्य अभियान के समापन की घोषणा कर दी। हालांकि अमेरिकी सेनाएं ऐसे समय पर अफगानिस्तान से निकली है जब एक बार फिर वहां पहले जैसी स्थिति बन गई है और तालिबान का कब्जा हो गया है।अमेरिकी सेना भले ही अफगानिस्तान से बाहर निकल गई लेकिन रिपोर्ट के अनुसार अब भी वहां 200 अमेरिकी नागरिक और हजारों अफगान मौजूद हैं जिन्हें अब निकलने के लिए तालिबानी की मर्जी पर निर्भर रहना होगा।इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने कहा है…

20 साल बाद उड़ा आखिरी विमान, अमेरिका ने छोड़ा अफगानिस्तान,आखिरी सैनिक भी काबुल से रवाना

बाइडेन ने कहा कि मैंने विदेश मंत्री से कहा है कि वो अपने अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ निरंतर समन्वय का नेतृत्व करें ताकि किसी भी अमेरिकी, अफगान भागीदारों और विदेशी नागरिकों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया जा सके जो अफगानिस्तान छोड़ना चाहते हैं.अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी सैनिकों की वापसी पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अब अफगानिस्तान में हमारी 20 साल की सैन्य उपस्थिति समाप्त हो गई है. पिछले 17 दिनों में हमारे सैनिकों ने अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़े एयरलिफ्ट को अंजाम दिया है. 1,20,000 से…

अफीम की खेती पर लगेगा अफगानिस्तान में बैन, अब तालिबान ने जारी किया फरमान

अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान (Taliban) अपनी सरकार बनाने की ओर रुख कर चुका है. तालिबान देश में कई बदलाव ला रहा है और लोगों को इसके बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया गया है. इसी में एक अहम बदलाव है कि अब अफगानिस्तान में अफीम (Opium) की खेती पर रोक लगा दी गई है. तालिबान ने अफगानिस्तान के कई गांवों में ये फरमान किसानों को सुना दिया है कि अब वह अफीम की खेती ना करें, क्योंकि इसे देश में बैन किया जा रहा है. वॉल…

पाक को हल करना है टी.टी.पी. का मुद्दा,अफगानिस्तान को नहीं : तालिबान

 तालिबान ने कहा कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टी.टी.पी.) का मुद्दा अफगानिस्तान को नहीं बल्कि पाकिस्तान की सरकार को हल करना चाहिए। यह पाकिस्तान और उसके उलेमा और धार्मिक शख्सियतों पर निर्भर है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने शनिवार रात जियो न्यूज को दिए साक्षात्कार में यह टिप्पणी की। यह पूछे जाने पर कि क्या तालिबान पाकिस्तान से संघर्ष में शामिल नहीं होने के लिए टी.टी.पी. से बात करेगा, मुजाहिद ने कहा कि देश की भावी सरकार इस पर विचार करेगी परंतु हमारा सैद्धांतिक रुख यही है कि हम किसी और…