10 दिसंबर को शपथ लेंगे अर्जेंटीना के इलेक्टेड प्रेसिडेंट जेवियर मिलेई

अर्जेंटीना के इलेक्टेड प्रेसिडेंट जेवियर मिलेई 10 दिसंबर को शपथ लेंगे, लेकिन कैम्पेन के दौरान विदेश नीति को लेकर किए गए वादों पर विवाद शुरू हो गया है।मिलेई ने साफ कहा था कि अगर वो प्रेसिडेंट बने तो चीन और ब्राजील से रिश्ते खत्म किए जाएंगे। अब वो जीत चुके हैं तो चीन की तरफ से पहला रिएक्शन सामने आया है। चीन के मुताबिक- रिश्ते तोड़ना गंभीर गलती होगी। वर्ल्ड ट्रेड में सबको साथ लेकर चलना होता है।मिलेई की आने वाली सरकार में विदेश मंत्री पद के दावेदार ने साफ…

इजराइल की संसद नीसेट के डिप्टी स्पीकर वेतुरी ने कहा- इजराइल को गाजा में आग लगा देनी चाहिए

इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। इस बीच, इजराइल की संसद नीसेट के डिप्टी स्पीकर और सांसद निसिम वेतुरी के बयान पर विवाद हो गया है। वेतुरी ने कहा- इजराइल को गाजा में आग लगा देनी चाहिए। इससे कम अगर कुछ करते हैं, तो उसका कोई फायदा नहीं।दूसरी तरफ, कैबिनेट मीटिंग की बातें लीक होने पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सख्त रुख अपनाया है। नेतन्याहू जल्द ही एक कानून लाने जा रहे हैं। इसके तहत अगर कैबिनेट की बातें किसी मीडिया हाउस ने पब्लिश कीं तो उस पर…

बांग्लादेश में जनवरी 2024 में होने वाले चुनाव से जुड़ा अहम फैसला दिया

बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को जनवरी 2024 में होने वाले चुनाव से जुड़ा अहम फैसला दिया। देश की कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी (JUI) अगले चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेगी। इस पर 2013 में इलेक्शन बैन लगाया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इसे बरकरार रखा है। बांग्लादेश में 7 जनवरी को आम चुनाव होना है। बांग्लादेश के अखबार ‘ढाका ट्रिब्यून’ के मुताबिक- इस फैसले का सीधा फायदा प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को होगा। जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश शेख हसीना की सेक्युलर पॉलिसी का सख्त विरोध करती है। जमात पर…

बंधक की मां बोली- गाजा जाना पड़ा तो जाएंगे, सरकार बताए वो क्या कर रही

इजराइल में तल अवीव से शुरू हुई रैली शनिवार देर रात यरुशलम पहुंची। इसमें लगभग 30 हजार लोग शामिल हुए, जिन्होंने नेतन्याहू के ऑफिस को घेर लिया। इन लोगों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द हमास की कैद से बंधकों को छुड़ाए। इजराइली मीडिया यरुशलम पोस्ट को एक बंधक की मां ने कहा- हम पांच दिन से लगातार चल रहे हैंउन्होंने आगे कहा- मेरे पैर दर्द कर रहे हैं, कंधे दर्द कर रहे हैं, पर उतने नहीं जितना में दिल दुख रहा है। मुझे और चलना पड़ा तो…

गाजा में हर दिन 2 फ्यूल टैंकर भेजे जाएंगे : इजराइल

इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। शुक्रवार रात इजराइली कैबिनेट ने अहम फैसला किया। इसके तहत गाजा में हर दिन 2 फ्यूल टैंकर भेजे जाएंगे। इजराइल की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के चेयरमैन जाची हांगेबी ने कहा- अमेरिका ने फ्यूल के बारे में यह अपील की थी।इजराइली डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने कुछ जर्नलिस्ट्स को गाजा के अस्पतालों का दौरा कराया है। हालांकि, IDF ने उसने कहा कि कई जगह फायरिंग हो रही है, लिहाजा वो हर हिस्से में नहीं जा सकते।नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के चेयरमैन हांगेबी ने कहा- गाजा…

इजराइली सेना ने एक हमास लड़ाके को ढेर किया, यह वही है जिसने इस्राइली युवती की नग्न घुमाया था

गाजा में ग्राउंड ऑपरेशन चला रही इजराइली सेना ने एक हमास लड़ाके को ढेर किया है। यह हमास के उन लड़ाकों में शामिल था, जिसने इजराइली मूल की जर्मन युवती शानी लूक को मारकर उसके निर्वस्त्र शव को गाजा की गलियों में घुमाया था।22 साल की शानी लूक की मां ने एक टीवी चैनल को यह जानकारी दी। ओली लंदन नाम के पत्रकार के मुताबिक शानी की मां को खुद IDF यानी इजराइली डिफेंस फोर्स ने हमास लड़ाके के मारे जाने की खबर दी है।दरअसल, शानी लूक इजराइल के नोवा…

शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार देर रात कैलिफोर्निया में मुलाकात की

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार देर रात रात कैलिफोर्निया में मुलाकात की। यह मुलाकात सैन फ्रांसिस्को में चल रही APEC यानी एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन समिट से इतर हुई।दोनों राष्ट्राध्यक्षों की बाइलैटरल मीटिंग का पहला सेशन करीब 2 घंटे तक चला। दोनों नेता आखिरी बार नवंबर 2022 में बाली में G20 समिट में मिले थे।मीटिंग से पहले जिनपिंग ने कहा, ‘चीन और अमेरिका के रिश्ते दुनिया के लिए अहम है। दो बड़े देशों के लिए, एक-दूसरे से मुंह मोड़ना कोई विकल्प नहीं है। हमारी…

अमेरिका चाहता है कि फिलिस्तीन अथॉरिटी (PA) जंग के बाद गाजा का एडमिनिस्ट्रेशन संभाले

इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। इस बीच, इजराइल के सबसे अहम सहयोगी अमेरिका के हवाले से एक अहम खबर है।इजराइली प्रधानमंत्री जंग के बाद भी गाजा पर अपना कब्जा चाहते हैं। इसकी वजह से अरब देश अमेरिका से दूर होते जा रहे हैं।दरअसल, अमेरिका चाहता है कि फिलिस्तीन अथॉरिटी (PA) जंग के बाद गाजा का एडमिनिस्ट्रेशन संभाले, लेकिन नेतन्याहू न सिर्फ यहां पूरी तरह कब्जा चाहते हैं, बल्कि एडमिनिस्ट्रेशन भी अपने हाथ में चाहते हैं। अरब देशों को लगता है कि नेतन्याहू अब अमेरिका की बात को…

हमास ने गाजा पट्टी से 16 साल बाद नियंत्रण खो दिया है: रक्षा मंत्री योव गैलेंट

इजरायल ने दावा किया है कि हमास ने गाजा में कंट्रोल खो दिया है। रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि हमास ने गाजा पट्टी से 16 साल बाद नियंत्रण खो दिया है। आतंकवादी साउथ की ओर भाग रहे हैं। नागरिक हमास के ठिकानों को लूट रहे हैं।वहीं, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को जंग में शामिल सेना के जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। PM ने कहा कि यह कोई ऑपरेशन नहीं है, बल्कि अंत तक युद्ध है। नेतन्याहू ने कहा, अगर हम इन्हें खत्म नहीं करेंगे तो…

गाजा पर लगातार हमले कर रहीं हैं इजराइल डिफेंस फोर्सेस

इजराइल और हमास की जंग को एक महीने से ज्यादा हो चुका है। इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) गाजा पर लगातार हमले कर रहीं हैं। रविवार को इजराइली एयरफोर्स ने यूनाईटेड नेशन्स यानी UN के एक कंपाउंड पर हवाई हमला किया।UN ने एक बयान में कहा- गाजा में हमारी फैसेलिटी पर हमला हुआ है। इसमें कई लोग मारे गए हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। ये सभी फिलिस्तीनी रिफ्यूजी थे, जिन्होंने यहां पनाह ली थी। इजराइल ने अब तक इस बारे में कोई रिएक्शन नहीं दिया है।हमास के कब्जे…

हमने रियल टाइम खतरे टाले, लेबनान बॉर्डर पर हालात खतरनाक : इजराइल डिफेंस फोर्सेस

इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। इस बीच इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने शनिवार रात कहा कि उसने गाजा पर करीब 5 हजार एयर स्ट्राइक की हैं और ये रियल टाइम थ्रेट (खतरे) को देखते हुए की गईं।दूसरी तरफ, लेबनान बॉर्डर पर हालात खतरनाक होते जा रहे हैं। यहां लगातार अलर्ट सायरन बज रहे हैं। हिजबुल्लाह चीफ ने कहा है कि अगर इजराइल के हमले रोकने हैं तो अमेरिका पर दबाव बनाना जरूरी है।IDF ने एक बयान जारी कर कहा है कि गाजा के अल शिफा हॉस्पिटल के…

फ्रांसीसी राष्ट्रपति बोले- बच्चों-औरतों को मारना बंद करो

गाजा में इजराइल का जमीनी ऑपरेशन जारी है। इस बीच इजराइल ने 7 अक्टूबर को हमास के हमले में मरने वाले लोगों की संख्या घटा दी है। इजराइल के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि पहले 1400 लोगों के मारे जने की जानकारी थी, लेकिन ये संख्या 1200 है।वहीं, इजराइली सेना ने गाजा में पहले तो गाजा के अल शिफा अस्पताल के पास स्ट्राइक की इसके बाद 3 अस्पतालों को चारों तरफ से घेर लिया है। मरीज और स्टाफ अस्पताल में बंद हैं, जबकि बाहर इजराइल और हमास लड़ाकों के…

गुरुवार देर रात गाजा के सबसे बड़े अल-शीफा अस्पताल के कॉम्प्लेक्स में इजराइली हमला हुआ

इजराइल और हमास जंग का आज 35वां दिन है गुरुवार देर रात गाजा के सबसे बड़े अल-शीफा अस्पताल के कॉम्प्लेक्स में इजराइली हमला हुआ। अब तक 6 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। फिलिस्तीनी हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, अल-शीफा अस्पताल में हजारों लोगों ने शरण ले रखी है।इस बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दोहाराया कि उनका इरादा गाजा पर कब्जे का नहीं है। उन्होंने कहा- हम गाजा पर कब्जा नहीं चाहते हैं। न ही चाहते हैं कि वहां हमारी सरकार हो। हम बस गाजा को…

कतर इस वक्त इजराइल और हमास से बातचीत कर रहा है, पढ़िए रिपोर्ट

इजराइल और हमास की जंग का आज 33वां दिन है। न्यूज एजेंसी एएफपी की बुधवार रात जारी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कतर इस वक्त इजराइल और हमास से बातचीत कर रहा है। कोशिश की जा रही है कि जंग एक या दो दिन बंद की जा सके और इस दौरान कम से कम 15 बंधक छुड़ाए जाएं। कतर के अलावा अमेरिका भी इस बातचीत का हिस्सा है। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। इस बीच, इजराइली…

इजराइल के पश्चिमी सहयोगी उसके साथ खड़े नजर आ रहे

इजराइल और हमास की जंग का आज 33वां दिन है। इजराइल के पश्चिमी सहयोगी उसके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। मंगलवार को जर्मनी के एयरफोर्स चीफ इन्गो गेराहात्ज तेल अवीव के शेबा मेडिकल सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने ब्लड डोनेट किया।दूसरी तरफ, इजराइल की थल सेना ने अब गाजा के उन इलाकों में हमास की सुरंगों को तबाह करना शुरू कर दिया है, जो घनी बस्तियों में हैं और जहां ज्यादातर आम लोगों की आड़ लेकर हमास हमले करता है।जर्मनी के एयर फोर्स चीफ कमांडर जनरल इन्गो मंगलवार दोपहर तेल…

IDF ने सोमवार को एक बयान जारी किया, सर्दियों के लिए अपनी तैयारी की कुछ जानकारी दी

इजराइल-हमास जंग का आज 32वां दिन है। इस बीच, इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा है कि गाजा में मिलिट्री ऑपरेशन पूरा होने में वक्त लग सकता है। लिहाजा उसने आने वाली सर्दियों के मद्देनजर अपने सैनिकों को जरूरी सामान और वर्दियां मुहैया कराना शुरू कर दिया है। यह काम करीब-करीब पूरा होने को है।लेबनान और इसके बाद तुर्किये में अपने एयरबेस पर हुए हमलों से अमेरिका सख्त नाराज है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सोमवार को कहा- अगर इस तरह के हमले जारी रहे तो इसके गंभीर नतीजे…

इजराइली सेना के प्रवक्ता डेनियल हागरी ने गजा को लेकर क्या बोला

‘गाजा अब दो हिस्सों में बंट चुका है। उत्तरी गाजा और दक्षिणी गाजा। उत्तरी गाजा में हम हमास का सफाया कर रहे हैं और दक्षिण में घायलों की मदद। अगर हमें लगता है कि वहां भी कोई हमास लड़ाका है तो उसे भी मार गिराया जा रहा है।’4 नवंबर को इजराइली सेना के प्रवक्ता डेनियल हागरी ने ये बात कही है। इससे साफ हो गया है कि जंग के 30 दिन पूरे होते-होते इजराइली सेना ने गाजा के दो टुकड़े कर दिए हैं। इतना ही नहीं, महीने भर की इस…

इजराइली सेना (IDF) एक के बाद एक हमास के बटालियन को खत्म कर रही है : योव गैलेंट

इजराइल-हमास जंग के बीच शनिवार रात हमास ने सेंट्रल इजराइल पर रॉकेट से कई हमले किए। इस दौरान इजराइली नागरिक सायरन की आवाजें सुनकर अपने घरों में घुस गए। इजराइल के आयरन डोम ने मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर दिया। हमले में किसी को भी नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।दूसरी तरफ, इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा है कि उनकी सेना हमास के गाजा चीफ याह्या सिनवार को मिटा देंगे। उन्होंने कहा- इजराइली सेना (IDF) एक के बाद एक हमास के बटालियन को खत्म कर रही है।गैलेंट ने…

हिजबुल्लाह ने गलती की तो ऐसी कीमत चुकाएगा : नेतन्याहू

इजराइल-हमास की जंग का आज 29वां दिन है। शुक्रवार को लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के सरगना हसन नसरल्लाह ने इजराइल और अमेरिका को तबाही की सीधी धमकी दी।कुछ देर बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने टीवी पर देश को संबोधित किया और इस धमकी का जवाब दिया। कहा- हमारे दुश्मन और हिजबुल्लाह बहुत अच्छे से समझ ले कि अगर उसने कोई हिमाकत की तो इसकी उसे वो कीमत चुकाना होगी जिसके वो कल्पना भी नहीं कर सकता।नेतन्याहू ने अमेरिका की उस मांग को ठुकरा दिया, जिसमें उसने सीजफायर…

दूसरे रिफ्यूजी कैंप पर इजराइल का हमला, पढ़िए रिपोर्ट

इजराइल-हमास जंग का आज 28वां दिन हैं। इजराइली नागरिकों ने गुरुवार को वेस्ट बैंक के दीर शर्फ में रहने वाले फिलिस्तीनियों के घरों, कारों, दुकानों को जला दिया। घरों में पत्थर भी फेंके।कुछ इजराइली नागरिक हथियार लेकर और मास्क लगाकर फिलिस्तीनियों के साथ मारपीट कर रहे हैं। फिलिस्तीनियों को घर छोड़ने के लिए भी मजबूर किया जा रहा है।वहीं, इजराइल ने गुरुवार को गाजा के दूसरे रिफ्यूजी कैंप पर हमला किया। गाजा की हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- बुरेज रिफ्यूजी कैंप में 15 लोगों की मौत हुई। यहां 46 हजार फिलिस्तीनी…