टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस में वालिव पुलिस ने तुनिषा के को-स्टार शीजान खान को अरेस्ट कर लिया है। शीजान पर तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तुनिषा के परिवार की शिकायत के आधार पर IPC की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शीजान को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।गौरतलब है कि तुनिषा ने शनिवार को शूटिंग के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद तुनिषा की मां ने अभिनेता शीजान पर…
Category: मनोरंजन
क्या है फिल्म सर्कस की कहानी , स्टारकास्ट का मेला भी नहीं कर पाया इम्प्रेस
रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म सर्कस रिलीज हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है, जो गोलमाल, सूर्यवंशी, सिंघम जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुके हैं। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह पहली बार डबल रोल में नजर आए हैं। क्या है फिल्म की कहानी?फिल्म की कहानी दो जुड़वां भाइयों की है, जिन्हें एक डॉक्टर दो अलग-अलग परिवारों को सौंप देता है। डॉक्टर साबित करना चाहता है कि मायने खून के नहीं बल्कि परवरिश के होते हैं। एक भाई सर्कस वालों के पास…
आज की खबर में जानिए कौन थीं लीजेंड्री सिंगर एडिथ पियाफ, बनीं फ्रांस की सबसे बड़ी स्टार
ये आखिरी शब्द थे फ्रांस की सबसे बड़ी एंटरटेनर और लीजेंड्री सिंगर एडिथ पियाफ के। पेरिस की सड़क पर इनका जन्म हुआ, पैदाइश के तुरंत बाद मां ने उन्हें ठुकरा दिया और पिता वेश्यालय में छोड़कर चले गए, जहां सेक्स वर्कर्स ने इनकी परवरिश की। बड़ी हुईं तो गुजारे के लिए सड़कों पर गाना गाने लगीं। कम उम्र में प्यार हुआ और महज 17 साल की पियाफ ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन परवरिश नहीं कर पाईं तो सिर्फ 2 साल की उम्र में उसकी मौत हो गई। टैलेंट…
अब 66 साल के अनिल कपूर 134 करोड़ के हैं मालिक, जन्मदिन पर जानिए खास
लखन का रोल हो या मिस्टर इंडिया का, अनिल कपूर ने बेहद खूबसूरती से इन सभी किरदार को पर्दे पर उकेरा है। 1956 में जन्मे अनिल लुक और पर्सनैलिटी में आज के हीरो को भी मात देते हैं। 66 के हो चुके अनिल आज भी 2 घंटे जिम में पसीना बहाते हैं और साइकिलिंग से लेकर जॉगिंग, मॉर्निंग वॉक से खुद को फिट भी रखते हैं। अनिल ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनका बचपन बहुत खूबसूरत नहीं था। उनके पापा सुरिंदर कपूर पृथ्वीराज थिएटर में…
पहली बार पाकिस्तानी फिल्म की ऑस्कर में एंट्र, क्या अब ऑस्कर में भी भिड़ेंगे भारत-पाक
हम अक्सर जंग और क्रिकेट के मैदान में भारत और पाकिस्तान को भिड़ते देखते हैं, लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है कि दोनों देशों की भिड़ंत ऑस्कर में होने जा रही है। दरअसल ऑस्कर 2023 के लिए 15 इंटरनेशनल फीचर फिल्मों की लिस्ट आ चुकी है जिसमें भारत से छेल्लो शो और पाकिस्तान से फिल्म जॉयलैंड शामिल हैं। ऑस्कर की कैटेगरी में शामिल होने वाली ये पाकिस्तान की पहली फिल्म है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्कर की इस जंग में विजेता कौन होता है।ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल…
कहानी नूरजहां के नाम जिसने दो तलाक के बाद 6 बच्चों को अकेले पाला, जनाजे में पहुंचे थे चार लाख लोग
भारत के पास स्वर कोकिला लता मंगेशकर थीं और पाकिस्तान के पास मल्लिका-ए-तरन्नुम नूरजहां। भारत में ही जन्मीं, पली-बढ़ी और गायिका बनने वाली नूरजहां बंटवारे के बाद पाकिस्तान चली गईं। पाकिस्तान की सबसे बड़ी शख्सियतों में गिनी जाने वाली नूरजहां की गायिकी और खूबसूरती दोनों के दीवाने दुनियाभर में थे। आज इन्हीं मल्लिका-ए-तरन्नुम की 22वीं पुण्यतिथि है।कहते हैं इनकी आवाज में बड़ी कशिश थी। 6 साल की उम्र से गाना शुरू कर दिया था। गाने में इनका शौक देखा तो फिर माता-पिता ने संगीत की तालीम दिलवाई। नूरजहां भारतीय सिनेमा…
ब्रेस्ट इम्प्लांट कराकर ट्रांसजेंडर बनीं नरेन्द्र सिह से नैरी सिंह की कहानी, पढिये
कई फिल्मों में नजर आ चुकीं नैरी सिंह, जो कभी नरेंद्र सिंह नाम का लड़का थीं। नैरी सिंह ट्रांसजेंडर हैं। नरेंद्र से नैरी बनने की कहानी काफी घुमावदार है, जो मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से शुरू होकर मुंबई, दुबई और फिर मुंबई आती है। MP के पन्ना में जन्मे नरेंद्र सिंह का शरीर तो लड़कों वाला था, लेकिन आदतें और शौक लड़कियों के थे। ये ही शौक इन्हें डांस की तरफ ले गया। जब घरवालों और रिश्तेदारों ने एक राजपूत लड़के को लड़की की तरह डांस करते देखा तो…
अमिताभ को याद आए मां के जीवन के आखिरी पल, बोले- उन्हें बचाने की कोशिश में लगे डॉक्टर से मैंने कहा, उन्हें जाने दो
अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन ने आज ही के दिन यानी 21 दिसंबर 2007 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज उनकी पुण्यतिथि है, इस मौके पर बिग-बी ने मां के साथ बीते आखिरी क्षणों को याद करते हुए बेहद इमोशनल ब्लॉग शेयर किया है। उनके इस ब्लॉग को पढ़कर खुद सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो गए।21 दिसंबर का दिन को याद करते हुए अमिताभ ने लिखा- ‘मां अपने स्वभाव की तरह ही शांति से चली गईं। उस वक्त मैंने डॉक्टरों को बार-बार उनके नाजुक से दिल…
कब शुरू हुआ मल्टीस्टारर फिल्म बनने का सिलसिला, आइये जानते हैं
23 दिसंबर को सिनेमाघरों में फिल्म सर्कस रिलीज होने वाली है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े, अश्विनी कालसेकर, मुकेश तिवारी, जॉनी लीवर, वरुण शर्मा, विजय पाटकर, सिद्धार्थ जाधव, सुलभा आर्या जैसे स्टार हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो भी है। ये हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी मल्टीस्टारर फिल्म है जिसे सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को लगभग 2800 से 3200 तक के स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। देखना ये होगा कि ये मल्टीस्टारर फिल्म बॉक्स…
जयदीप अहलावत करीना कपूर की अगली फिल्म में आएंगे नजर, अब अगले दो साल तक डेट्स नहीं
पॉपुलर एक्टर जयदीप अहलावत की हालिया रिलीज फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ को आडियंस खूब पसंद कर रही है। फिल्म में जयदीप के काम को काफी सरहाया गया है। जयदीप की मानें तो इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा और अब वे अपने इस पड़ाव से काफी संतुष्ट हैं। हाल ही में दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान, जयदीप ने अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर की हैं।वो उन लोगों का बड़प्पन है, वो बड़े लोग हैं ऐसा कुछ नहीं होता…
घरवालों ने रची अंकित गुप्ता को निकालने के लिए साजिश, अब तो फिनाले तक जाएंगे अंकित- प्रियंका
बिग बॉस के घर से अब्दु रोजिक के बाहर जाने के बाद शो को कुछ दिनों के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है। शो को एक्सटेंशन मिलते ही एक बार फिर घर में लड़ाइयां देखने को मिल रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर घर के अंदर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें घरवाले अंकित गुप्ता को बाहर निकालने की साजिश कर रहे है। घरवालों ने फैसला कर लिया है कि ‘बिग बॉस 16’ से या तो अंकित गुप्ता को बाहर करवाएंगे या फिर प्रियंका चौधरी को, ताकि दोनों…
कई बॉलीवुड फिल्मों से किया सामंथा रुथ प्रभु ने बैकआउट, बीमारी के चलते लिया फैसला
तेलुगु एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों लाइमलाइट से पूरी तरह गायब हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स से बैकआउट कर लिया है। तब से लोग कयास लगा रहे हैं कि सामंथा कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेना चाहती हैं, ताकि वो अपनी सेहत पर फोकस कर सकें।दरअसल हिंदी वेब डेब्यू द फैमिली सीजन 2 की भारी सफलता के बाद सामंथा ने कई बॉलीवुड फिल्में साइन की थीं, लेकिन अब तेलुगु 360 की लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने फिल्म मेकर्स को इन्फॉर्म कर…
मशहूर एक्टर गोविंदा को इंग्लिश न बोलने की वजह से नौकरी न मिली, आइये जानते हैं उनके जन्मदिन पर कुछ खास
अपने बेहतरीन डांस के लिए अलग पहचान रखने वाले बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा आज 59 के हो चुके हैं। करीब 165 हिंदी फिल्मों में नजर आए गोविंदा को इंडस्ट्री में आते ही पहले साल 49 फिल्में ऑफर हुई थीं। लेकिन एक समय ऐसा भी रहा जब गोविंदा कैसेट बेचना का काम किया करते थे। फिल्मी परिवार से ताल्लुक होने के बावजूद जब गोविंदा ने फिल्मों में आना चाहा तो माता-पिता का सपोर्ट नहीं मिला। गोविंदा के पिता अरुण एक्टर थे और मां सिंगर, लेकिन गोविंदा के जन्म से…
RRR को भी पीछे छोड़ा KGF चैप्टर 2, इस साल की सबसे पॉपुलर फिल्म बनी
हाल ही में टिकट बुकिंग प्लैटफॉर्म ‘बुक माय शो ने साल 2022 की एनुअल रिपोर्ट शेयर की। इस लिस्ट में उन भारतीय फिल्मों के नाम शामिल किए गए है, जिन्होंने इस साल बॉक्सऑफिस पर सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मोस्ट पॉपुलर फिल्मों की लिस्ट में साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म KGF2 का नाम सबसे ऊपर है। रिपोर्ट्स की मानें तो KGF2 ने 14 अप्रैल को कुल 2.14 मिलियन टिकट की बिक्री की थी, इसी के साथ फिल्म 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।रिपोर्ट्स की मानें…
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण क़तर से लौटते समय एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
18 दिसंबर, रविवार को फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का मुकाबला हुआहै। इस मैच का क्रेज दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। हमारे बॉलीवुड स्टार्स में भी इसका अलग ही जोश दिखाई दे रहा है। हाल ही में रणवीर सिंह और ईशान खट्टर फीफा देखने के बाद मुंबई वापस लौटे है। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणवीर सिंह ऑल व्हाइट लुक में नजर आए। उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। ईशान खट्टर…
अपनी हल्दी की फोटोज हंसिका मोटवानी ने की शेयर
सेलेब्स अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने हालिया फोटो शूट की झलक फैंस को दिखाई। वहीं हंसिका मोटवानी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी हल्दी की फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में वो बेहद खुश नजर आ रही हैं। इसके साथ ही जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर, हुमा कुरैशी आदि ने भी फैंस को अपना लेटेस्ट लुक दिखाया।
मिसेज वर्ल्ड गए हुए भारत की सरगम कौशल, 21 साल बाद देश को मिला खिताब
भा रत की सरगम कौशल ने मिस वर्ल्ड 2022 का खिताब जीत लिया है। अमेरिका के लास वेगास में हुई इस प्रतियोगिता में उन्होंने 63 देशों की सुंदरियों को मात दी। देश को यह उपाधि 21 साल बाद मिली है। इससे पहले 2001 में भारत की अदिति गोवित्रीकर ने यह खिताब जीता था। सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर से आते हैं। सरगम स्वयं शिक्षक हैं और साहित्यकार में पीजी किए हैं। उनके पति इंडियन नेवी में हैं। बता दें कि इससे पहले सरगम कौशल मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर…
गुड मॉर्निंग Quotes जो आपको प्रेरणा देते है
1- हसी के बिना एक दिन बर्बाद हो जाता है। शुभ प्रभात 2- आप इस दिन से पहले कभी नहीं रहे। और तुम फिर कभी नहीं। मौके पर चौका मारो। शुभ प्रभात 3- अपनी आँखें खोलें ताकि सूरज उग सके, फूल खिल सकते हैं क्योंकि सभी आपकी खूबसूरत मुस्कान को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। शुभ प्रभात 4- जीवन एक दर्पण की तरह है: यदि आप इस पर मुस्कुराएंगे तो यह आपकी ओर मुस्कुराएगा। शुभ प्रभात 5- अपनी इच्छा को आगे बढ़ाने और अपने उद्देश्य की ओर बढ़ने…
ऑस्टियोआर्थराइटिस बीमारी से जूझ रहे लोगों का सोनू सूद कराएंगे इलाज,जानिये
एक्टर सोनू सूद ने एक बार फिर जरूरतमंदों की मदद करने का फैसला लिया है। दरअसल उनके चैरिटी संस्थान ‘सूद चैरिटी फाउंडेशन ने घुटने की बीमारी से पीड़ित रोगियों की मदद करने के लिए ‘कदम बढ़ाए जा’ अभियान शुरू किया है, जिसके तहत वो ऑस्टियोआर्थराइटिस बीमारी से जूझ रहे मरीजों का इलाज कराने में उनकी मदद करेंगे।अभियान के लॉन्च के मौके पर सोनू ने मीडिया से कहा- 50 साल की उम्र के बाद से ऑस्टियोआर्थराइटिस बीमारी लोगों के बीच बेहद कॉमन हो जाती है। गंभीर मामलों में रोगी को दर्द…
एक्टर विनीत सिंह डाॅक्टर बनने के बाद फिल्मों में आए, जानिए संघर्ष के पल
2017 में रिलीज हुई थी फिल्म मुक्केबाज। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं चली लेकिन लीड एक्टर विनीत सिंह ने अपनी एक्टिंग से लोगों को बहुत लुभाया। विनीत एक्टर और राइटर से पहले एक डॉक्टर भी रह चुके हैं। नागपुर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से आयुर्वेद में एमडी करने वाले विनीत ने 21 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।बचपन से वो एक एक्टर बनना चाहते थे लेकिन पापा मैथमेटिशियन थे, इसी वजह से वो चाहते थे कि विनीत भी ऐसे ही किसी फील्ड में अपना करियर…
