आज पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की पांचवीं पुण्यतिथि है। श्रीदेवी के मेकअप मैन रहे हैं राजेश पाटिल। एक दशक से भी ज्यादा समय तक वो श्रीदेवी के साथ रहे हैं। राजेश के स्ट्रगल की अपनी एक अलग कहानी है, लेकिन उनकी जिंदगी का सबसे इमोशनल या सबसे मुश्किल लम्हा वो रहा, जब उन्होंने श्रीदेवी की मौत के बाद अंतिम संस्कार से पहले उनका आखिरी मेकअप किया। बकौल राजेश – ऐसा लग ही नहीं रहा था कि श्रीदेवी नहीं रहीं। मैं रोते-रोते उनका मेकअप कर रहा था और ऐसा लग रहा…
Category: मनोरंजन
‘इसलिए मैं अपने साथ 10 बॉडीगार्ड्स लेकर जाता हूं’: मीका सिंह
20 फरवरी को मुंबई के चेंबूर में एक कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम के साथ धक्का-मुक्की की गई थी। उन्हें चोट तो नहीं आई लेकिन उनके साथ में खड़े व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। अब इसी घटना पर सिंगर मीका सिंह का रिएक्शन आया है। उन्होंने इस घटना को दुखद और चौंकाने वाला बताया है। मीका का कहना है इन्हीं सब वजहों से वो नॉर्थ इंडिया में होने वाले शोज के लिए कम से कम 10 बॉडीगार्ड्स लेकर जाते हैं। मुंबई में नहीं पड़ती सुरक्षा की जरूरत- मीकामीका…
रणबीर कपूर सौरव गांगुली बायोपिक में निभाएंगे लीड रोल, मेकर्स जल्द शुरू करेंगे शूटिंग
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर फिल्म बनने जा रही है। फिल्म में उनका किरदार एक्टर रणबीर कपूर निभाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा है कि सौरव गांगुली ने अपनी बायोपिक की स्क्रिप्ट को मंजूरी दे दी है। जल्द से जल्द फिल्म की शूटिंग का काम भी शुरू हो जाएगा। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।रणबीर कपूर के अलावा अभी तक फिल्म की बाकी स्टार कास्ट को भी फाइनल नहीं किया गया है। रूमर्स ये भी हैं कि…
दिलीप कुमार से लेकर जुल्फेकार अली भुट्टो सभी मधुबाला के दीवाने थे, पढ़िए पूरी खबर
मैं ये जानता था कि मधुबाला किसी और के प्यार में हैं, लेकिन इसके बाद भी मैं ये स्वीकार करना चाहता हूं कि मैं उनसे पागलों की तरह प्यार करने लगा था। इसके लिए किसी को दोष नहीं दिया जा सकता था, क्योंकि मैंने उनसे खूबसूरत महिला कभी नहीं देखी।ये बात शम्मी कपूर ने अपनी बायोग्राफी ‘शम्मी कपूर द गेम चेंजर’ में ‘वीनस ऑफ द स्क्रीन’ मधुबाला के लिए लिखी थी। ये मधुबाला की सुंदरता का ही जादू था कि शम्मी कपूर उन्हें प्यार करने से खुद को रोक नहीं…
मुंबई हमले के आतंकी यहां खुलेआम घूम रहे; जावेद अख्तर पकिस्तान में दहाड़े
मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने लाहौर में खुले मंच से कह दिया कि मुंबई हमले की साजिश रचने वाले पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं। इस पर उनकी खूब तारीफ हो रही है। दरअसल, जावेद साहब पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित ‘फैज फेस्टिवल’ में पहुंचे थे। उर्दू शायर फैज अहमद फैज की याद में यहां 17 से 19 फरवरी तक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने सवाल किया- जावेद साहब क्या आप हिन्दुस्तान जाकर वहां के लोगों को बताते हैं कि पाकिस्तान बड़ा…
रकुल प्रीत सिंह ‘इंडियन 2’ में नजर आएंगीं कमल हासन के साथ, पढ़िए खबर
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘छतरीवाली’ को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छा रिव्यू मिला था। रकुल की मानें तो वे अब आउट एंड आउट लव स्टोरी करना चाहती हैं। फिलहाल वे कमल हासन के साथ इंडियन 2 में नजर आएंगीं।‘छतरीवाली’ करते वक्त मुझे विश्वास था कि ये फिल्म लोगों से कनेक्ट करेगी। ये टॉपिक शायद मेट्रो सिटी नहीं, लेकिन छोटे शहरों के लोगों से काफी कनेक्ट हो पाया। निश्चित रूप से, खुद पर यकीन बढ़ा, जैसे सोचा था वैसा ही हुआ। हालांकि ऐसा नहीं है कि मैं अब सोशल…
अनन्या पांडे को ड्रीम गर्ल 2 की कास्ट में नुसरत के बजाए कास्ट किया गया, जानिए
आयुष्मान खुराना स्टारर ‘ड्रीम गर्ल 2’ का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें किरदार पूजा की आवाज में आयुष्मान खुराना डायरेक्ट शाहरुख खान के पठान वाले किरदार से बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेड में अफवाहें थीं कि खुद शाहरुख ने फिल्म में अपनी आवाज दी है। हालांकि फिल्म के डायरेक्टर राज शांडिल्य ने इसे खारिज किया है।राज ने कहा, ‘जाहिर है शाहरुख सर की व्यस्तता कितनी ज्यादा है, वो तो सब जानते हैं। वो खुद मौजूद नहीं थे। इस वजह से इसमें आवाज मिमिक्री आर्टिस्ट की है।…
साउथ के सुपरस्टार ने फैंस के बीच गुजारी रात, परिवार के साथ बर्फ पर घूमे, 100 फैंस को मनाली लाए हैं देवरकोंडा
साउथ फिल्मों के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा मनाली में अपने फैंस से मिल रहे हैं। रविवार शाम को प्राइवेट चौपर से मनाली पहुंचे देवरकोंडा देशभर से अपने 100 फैंस को भी साथ लाए हैं। यह फैंस देवरकोंडा के खर्च पर तीन दिन मनाली में रहेंगे। विजय ने रविवार रात अपने इन्हीं फैंस के बीच बिताई।तेलुगु फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा ने अपने देशभर के 100 फैंस को पहाड़ों में घुमाने का वादा किया था । 2 फरवरी को उन्होंने ट्विटर पर अपनी ये इच्छा जताई। घूमने के लिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री…
शाहरुख खान की फिल्म के लिए अब्दू रोजिकने बुक किया पूरा थिएटर, झूमे जो पठान पर किया मजेदार डांस
बिग बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक को जनता से बहुत प्यार मिल रहा हैं। तजाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाले 3 फुट के अब्दू ने भारत में अपनी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है। हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म पठान देखने के लिए पूरा थिएटर बुक कर लिया था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में अब्दू ब्राउन लेदर जैकेट में काफी क्यूट लग रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने फैंस और पैपराजी को भी साथ में फिल्म देखने के लिए इनवाइट…
क्यों नवाजुद्दीन की हाउस हेल्प सपना को धमकाया गया, क्या है पूरा मामला
अब इस मामले में आलिया के लॉयर रिजवान सिद्दीकी ने कहा है कि कुछ लोग सपना को धमकी दे रहे हैं। वो सपना से कह रहे हैं कि उसे पैसे और टिकट सब मिलेंगे लेकिन उसे बस इतना कहना पड़ेगा कि वो नवाज के लिए काम नहीं करती है।नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ आलिया के लॉयर रिजवान ने कहा है कि वो सपना की तरफ से नवाज के ऊपर केस करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि वो IPC की धारा 344, 1860 के तहत मामला दर्ज करेंगे और…
अनिल कपूर की उम्र का पता लगाना मुश्किल, एक साथ दिखे अनिल की बेटी रिया और अनिल
सुपरस्टार अनिल कपूर हाल ही में अपनी बेटी रिया कपूर के साथ नेटफ्लिक्स के इवेंट में पहुंचे थे। जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस दौरान अनिल कपूर लाइट ब्लू कलर का फॉर्मल सूट में नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी बेटी रिया ने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट कैरी किया है। अपने इस लुक में अनिल काफी यंग और स्मार्ट दिखाई दे रहे हैं।वीडियो में अनिल और रिया मीडिया के सामने पोज हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच रिया मीडिया से घबराई हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, जब…
फिल्ममेकर्स को दी संजय लीला भंसाली ने नसीहत, बोले- पद्मावत के समय झेल चुके हैं विरोध
संजय लीला भंसाली ने एक रिसेंट इंटरव्यू में कहा है कि जब कोई फिल्ममेकर पीरियड फिल्में बनाता है तो उसे कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। संजय का कहना है कि ऐसी फिल्में बनाने से पहले फैक्ट्स की जांच करनी चाहिए। संजय के मुताबिक, वो तब तक कोई फिल्म या डॉक्यूमेंट्री नहीं बनाते हैं जब तक कि उन्हें इस बारे में बिल्कुल सटीक जानकारी न हो। इसके अलावा संजय ने कुछ अफवाहों से भी पर्दा हटाया है। उन्होंने कहा कि ये बातें बिल्कुल गलत हैं कि वो सेट पर एक्टर्स…
तस्वीर शेयर कर बचपन को किया याद, पढ़िए एक्ट्रेस कंगना के जीवन के बारे में
एक्ट्रेस कंगना रनोट ने रविवार को ट्विटर हैंडल पर अपने बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए कंगना ने बताया की वो बचपन में स्कूल बंक करके फोटोशूट करवाने जाया करती थीं। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि ये सारी फोटोज उनके शर्मा अंकल ने खींची हैं, जो बचपन से उन्हें फोटोशूट के लिए मोटिवेट करते थे। दरअसल एक फैन पेज ने कंगना के बचपन की कुछ फोटोज शेयर की थीं। पोस्ट शेयर करते हुए फैन पेज ने लिखा-…
अब गोदरेज समूह के नाम हुआ 100 करोड़ वाला राज कपूर का फेमस बंगला, पढ़िए खबर
बॉलीवुड के ‘शो मैन’ कहे जाने वाले एक्टर और प्रोड्यूसर राज कपूर का चेंबूर वाला बंगला बिक गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो गोदरेज ग्रुप ने इस आइकॉनिक बंगले को 100 करोड़ में खरीदा है। अब इस बंगले की जगह पर प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनेगा। जानकारी के मुताबिक ये बंगला करीब 1 एकड़ में फैला है। 2019 में मशहूर आरके स्टूडियो को भी गोदरेज ग्रुप ने खरीदा था।गोदरेज प्रॉपर्टीज के एमडी गौरव पांडेय ने कपूर फैमिली का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि राज कपूर का आइकॉनिक बंगला अब…
बेटे रामचरण को लेकर भावुक हुए चिरंजीवी, बोले- पिता होने के नाते गर्व महसूस कर रहा हूं
साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी बेटे रामचरण को लेकर भावुक नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर हॉलीवुड के लीजेंड्री डायरेक्टर जेम्स कैमरून का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जेम्स कैमरून फिल्म आरआरआर और रामचरण के कैरेक्टर की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। चिरंजीवी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि अगर जेम्स कैमरून जैसा डायरेक्टर आपकी तारीफ कर रहा है तो ये किसी ऑस्कर से कम नहीं है। उन्होंने लिखा कि एक पिता होने के नाते उन्हें रामचरण पर काफी ज्यादा गर्व है।जेम्स कैमरून ने आरआरआर…
हिंदी सिनेमा में पहली हीरोइन बनने वाले औरत नहीं मर्द थे, जानिए उनके बारे में खास
बात 1912 की है। फोटोग्राफर धुंडिराज गोविंद फाल्के जिन्हें दुनिया अब दादा साहेब फाल्के के नाम से जानती है, वे पहली भारतीय फिल्म राजा हरिश्चंद्र बनाने की प्लानिंग कर रहे थे। उस जमाने में फिल्म का बजट था 15000 रुपए। लगभग सारी तैयारी हो गई, बस हीरोइन नहीं मिल रही थी। तब वो जमाना था, जब फिल्मों में काम करना दुनिया का सबसे घटिया काम माना जाता था। अच्छे घर की लड़कियां तो दूर तवायफों ने भी दादा साहेब फाल्के को खाली हाथ लौटा दिया। लेकिन वो हारे नहीं। आखिरकार…
कभी बी-ग्रेड एक्ट्रेस कहा था, अब दी बधाई:कंगना ने स्वरा भास्कर को शादी की बधाई देते हुए लिखा.. ‘दोनों साथ में खुश दिख रहें’
स्वरा भास्कर ने कल यानी 16 फरवरी को कोर्ट मैरिज की तस्वीरें पोस्ट कर सबको चौंका दिया था। कई सेलिब्रिटिज ने उन्हें शादी की शुभकामनाएं दी, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा कंगना रनोट के बधाई संदेश की हो रही है। कंगना ने स्वरा को बधाई देते हुए लिखा है कि आप दोनों साथ में खुश दिख रहे हैं, शादियां तो दिलों में होती है बाकी सब दिखावा है। हालांकि पिछले कुछ सालों में कंगना और स्वरा के बीच कई बार विवाद देखने को मिला है। 2020 में ट्विटर पर बहस के…
अर्जुन को नजदीक भी देखना पसंद नहीं करते सलमान खान:डांस परफॉर्मेंस से पहले शो से निकल गए थे, अरबाज-मलाइका के तलाक के लिए मानते हैं कसूरवार
सलमान खान और अर्जुन कपूर में तल्खी किसी से छुपी नहीं है। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के तलाक के बाद से ही सलमान और अर्जुन कभी एक साथ एक फ्रेम में नहीं दिखे। सलमान नहीं चाहते कि जब वो किसी अवॉर्ड शो या इवेंट में जाएं तो उनका सामना अर्जुन से हो। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2017 में हुए एक अवॉर्ड शो में सलमान ने जानबूझकर अर्जुन को इग्नोर किया था। सलमान ने शो के ऑर्गनाइजर्स से कहा था कि जब अर्जुन स्टेज पर परफॉर्म करने आएं तो…
शहजादा की रिलीज होते ही सिद्धि विनायक पहुंचे कार्तिक आर्यन:बप्पा का लिया आशिर्वाद
कार्तिक आर्यन ने बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो भी शेयर की है। इस फोटो में एक्टर बप्पा के सामने हाथ जोड़कर सर झुकाए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘गणपति बप्पा मोरया’। बप्पा के आशीर्वाद के साथ अब शहजादा आपका’।
‘मैं परिवार में अलगाव नहीं चाहती थी’:अरबाज के शो में भावुक हुईं सौतेली मां हेलन, बोलीं- सलीम और मेरी वजह से सलमा बुरे दौर से गुजरी हैं
अरबाज खान इन दिनों अपने चैट शो ‘द इन्विन्सिबल्स विद अरबाज खान की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। इस बीच 16 फरवरी को शो के अपकमिंग एपिसोड का टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें अरबाज की स्टेप मॉम यानी फेमस डांसर हेलन बतौर गेस्ट पहुंची थीं। वीडियो में हेलन अरबाज से बातचीत करते हुए इमोशनल हो जाती हैं और कहती हैं कि उन्हें अहसास है कि सलीम और उनके रिश्ते का शुरुआती दौर अरबाज की मां सलमा के लिए बेहद बुरा रहा होगा। इतना ही नहीं हेलन कहती हैं…
