सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर दिल्ली में होगी सड़क, मिल गई मंजूरी

बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के नाम पर दक्षिणी दिल्ली (South Delhi) के एंड्रयूज गंज में एक सड़क का नामकरण किया जाएगा. इस प्रस्ताव के लिए नगर निगम ने भी मंजूरी दे दी है. निगम के अधिकारियों ने गुरुवार को इसके बारे में जानकारी दी है. यह खबर सुशांत सिंह के 35वें जन्मदिन पर सबके सामने आई है. पिछले साल 14 जून को मुंबई के बांद्रा में अपने घर में सुशांत सिंह मृत मिले थे. दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एडीएमसी) में कांग्रेस पार्षद अभिषेक दत्त ने…

बॉलीवुड में आने से पहले US छोड़ भारत आ गईं प्रियंका चोपड़ा, जानें क्या थी वजह…

बॉलीवुड की शान और हॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब वो अमेरिका से भाग कर भारत वापस आ गई थीं. प्रियंका ने अपनी बायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड (Unfinished)’ में अपने बचपन के दिनों के बारे में बात करते हुए बताया कि जब वे 12 साल की थीं तो वो भारत से अमेरिका पढ़ने चली गई थीं. प्रियंका ने बताया कि स्कूल में बुलिंग से परेशान होकर वो अमेरिका छोड़कर देश वापस आ गई थीं. अपनी आत्मकथा ‘अनफिनिश्ड’ में…

बायोपिक में काम करना एक्टर्स की सबसे बड़ी चुनौती : Urvashi Rautela

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला जल्द ही वास्तविक जीवन पर आधारित (बायोपिक) फिल्म में नजर आएंगी। अभिनेत्री का कहना है कि अभिनेताओं के लिए सबसे ज्यादा चुनौती भरा काम बायोपिक में काम करना है। उर्वशी वेब सीरीज, ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में रणदीप हुड्डा की पत्नी के रूप में नजर आएंगी। थ्रिलर सीरीज पुलिस अधिकारी अविनाश मिश्रा के जीवन की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। उर्वशी ने कहा, ‘मैं रणदीप हुड्डा के किरदार की पत्नी पूनम मिश्रा की भूमिका निभा रही हूं। बायोपिक्स अभिनेताओं के लिए एक बड़ी चुनौती होती है, क्योंकि उन्हें…

Deepika Padukone ने कहा, ‘कुकीज मेरी ताकत’

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर मंगलवार को ‘आस्क मी एनीथिंग’ यानी मेरे बारे में कुछ भी पूछो सत्र का आयोजन किया। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा कि उनके खाने में सबसे ज्यादा ‘कुकीज’ पसंद है। एक फैंस ने जब दीपिका से पूछा कि, ‘आपका पसंदीदा व्यंजन कौन सा है, जिसे आप खुद बना भी सकती हैं’, इसका जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि, ‘पंसदीदा फूड में मुझे कुकीज पसंद है, यहां तक की कुकीज मेरी ताकत है।’ अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में…

Madhuri संग ‘डांस दीवाने’ को जज करेंगे Dharmesh

कोरियोग्राफर धर्मेश रियलिटी शो डांस दीवाने के तीसरे सीजन में जज के रूप में नजर आएंगे। उनका कहना है कि वह बॉलीवुड डांस दिवा माधुरी दीक्षित नेने के साथ पैनल साझा करने के लिए रोमांचित हैं। धर्मेश शो के जजों के पैनल में माधुरी दीक्षित और तुषार कालिया के साथ दिखाई देंगे। उन्होंने कहा, ‘डांस दीवाने एक ऐसा शो है, जो वास्तव में डांस के जुनून के लिए जाना जाता है। सभी आयु वर्ग के लोगों को उनकी प्रतिभा को साबित करने के लिए यह एक अच्छा मंच है, जिसे…

सैफ अली खान मेरे स्टाइल इंस्पिरेशन हैं : Arjun Bijlani

अभिनेता अर्जुन बिजलानी का कहना है कि जब वह फैशन के विकल्पों पर जाते हैं, तो उन्हें बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान की याद आती है। अर्जुन ने आईएएनएस को बताया, ‘सैफ अली खान मेरे स्टाइल इंस्पिरेशन हैं। जिस तरह से वह खुद को स्टाइल करते हैं, वह बहुत ही अद्भूत है। वह किसी भी कूल लुक को सबसे कूल और शार्प लुक देते हैं। चाहे वह फंकी टी-शर्ट हो, या सफेद कुर्ता- पायजामा।’ अभिनेता ने हाली ही में क्लीन शेव करवाया, उन्होंने अपने नए लुक को दिखाने के लिए…

Yami Gautam ने जैसलमेर में बीते लम्हों को याद किया

अभिनेत्री यामी गौतम ने सोमवार को शहर में अपनी आगामी फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग के दौरान उस समय को याद किया, जब वह यहां 11 साल पहले एक टेलीविजन शो की शूटिंग शुरू की थी। यामी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आगामी फिल्म के सेट से खुद की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘यह वह जगह है जहां 11 साल पहले मैंने बतौर अभिनेत्री अपनी करियर शुरू की थी। जैसलमेर में! मेरे परिचय दृश्य की शूटिंग की यादें अभी भी ताजा हैं, जिसके माध्यम से मैं टेलीविजन की…

अपनी नई पोस्ट में बेहद ‘खुश’ दिखी Shahnaz Gill

बिग बॉस 13 के प्रतियोगी और पंजाबी गायक शहनाज गिल ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पर एक खुश मिजाज तस्वीर शेयर की। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बेड पर बैठकर पोज देते हुए नजर आ रही हैं। शेयर तस्वीर में अभिनेत्री ने ब्लू डेनिम्स में पाउडर ब्लू ऑफ-शोल्डर ब्लाउज पहने हुए दिखाई दे रही हैं। शेयर तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री दो दिल वाली इमोजी दिया। कैप्शन के लिए, शहनाज ने दो लाल दिलों वाली इमोजी को गिरा दिया।

Disha Patani ने टाइगर के सॉन्ग पर लगाए ठुमके

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी ने टाइगर श्रॉफ द्वारा गाए गए नवीनतम गीत ‘कैसानोवा’ पर डांस करने वाली वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। दिशा ने टाइगर के सिंगल ‘कैसानोवा’ पर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। शेयर वीडियो को कैप्शन देते हुए उन्होंने दिल वाली इमोजी और थैंक्स लिखा। कैसानोवा, अनबिलिवबल के बाद टाइगर का दूसरा गीत है। दिशा और टाइगर ने म्यूजिक वीडियो ‘बेफिक्रा’ में अभिनय किया था और एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘बागी 2’ में भी सह-कलाकार थे।

राधे को लेकर सलमान खान ने लिया ये बड़ा ऐलान

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान अपनी फिल्मो को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहते है। कोरोना काल के चलते सलमान की काफी वक्त से कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है जिसके चलते सलमान खान के फैन्स काफी नज़र आ रहे है। जिसके बाद सलमान ने अपनी अधूरी फिल्म राधे की शूटिंग पूरी कर ली है। सलमान की ये फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में है। सलमान की ये फिल्म 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस फिल्म की शूटिंग उस वक्त पूरी…

तांडव वेब सीरीज पर विवाद: लखनऊ पुलिस आज करेगी निर्माता-निर्देशक से पूछताछ

तांडव वेब सीरीज को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. बसपा सुप्रीमो सहित कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने इसका विरोध करते हुए, वेब सीरीज से आपत्तिजनक सीन्स को हटाए जाने की मांग की है. उधर, इस वेब को लेकर लखनऊ के कोतवाली हजरतगंज में निर्माता-निर्देशक समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है. मामले की जांच के लिए इस्पेक्टर अनिल सिंह के नेतृत्व में 4 लोगों की टीम मुंबई पहुंच चुकी है. आज (मंगलवार) को यह टीम निर्माता अली अब्बास जफर, निर्देशक हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव…

पहली अक्तूबर को रिलीज होगी कंगना की धाकड़

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ पहली अक्तूबर को रिलीज होगी। कंगना रनौत जल्द ही फिल्म धाकड़ में नजर आने वाली हैं। कंगना फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं और इस बीच उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में कंगना के हाथ में तलवार है और आस-पास लाशें हैं। पोस्टर शेयर करते हुए कंगना ने लिखा कि वह निडर और उग्र है। वह एजेंट अग्नी हैं। भारत की पहली महिला लीड एक्शन फिल्म धाकड़ पहली अक्तूबर, 2021 को रिलीज होगी। धाकड़ का निर्माण प्रोड्यूसर…

महेश भट्ट की पत्नी ने रिया चक्रवर्ती के लिए ये क्या कह डाला ?

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपुत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ( Reha Chakaraborty) जल्द फिल्मों में वापसी कर सकती हैं. आपको बतादें बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस के पॉजिटिव माहौल तैयार किया जा रहा है. हाल ही में महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान नें रिया के सपोर्ट में मैसज किया. एक यूजर को जवाब देते हुए सोनी राजदान ने कहा कि रिया के जेल जाने से वही लोग एक्सपोज हुए हैं, जिन्होंने एक्ट्रेस को जेल में भेजा इसी के साथ सोनी ने कहा कि कहा कि रिया बिल्कुल बेकसूर थीं और…

आलिया भट्‌ट वर्कलोड के तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में हुईं भर्ती

एक्ट्रेस आलिया भट्‌ट इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। इस वजह से उन पर काफी वर्कलोड बढ़ गया है। जिसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। तनाव और थकावट की वजह से आलिया को 17 जनवरी को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि कुछ घंटे बाद उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया को सर एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। रिकवर होने पर उन्हें उसी दिन डिस्चार्ज भी कर दिया गया। ठीक होने के बाद आलिया सोमवार…

तापसी-सोनाक्षी के बाद तब्बू का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, एक्ट्रेस बोलीं- ‘Hack Alert’

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर हैकिंग का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा और अनुष्का शर्मा के बाद अब अभिनेत्री तब्बू का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी है। फैंस को किया अलर्ट तब्बू ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर लिखा, “हैक अलर्ट, मेरा अकाउंट हैक कर लिया गया है. कृपया आप मेरे अकाउंट से शेयर क‍िए गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें’. वर्कफ्रंट…

नोरा फतेही से संजय दत्त बनकर मजाक करना पड़ा भारी, ऐसे बोली एक थप्पड़ मारूंगी तो..

नोरा का एक पुराना वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा के साथ प्रैंक दिखाया गया है नोरा इस प्रैंक में फंस जाती हैं और काफी परेशान हो जाती हैं। वहीं जब उन्हें इस फ्रैंस की सच्चाई पता चलती है, तो वे हैरान हो जाती हैं। आइए जानते हैं पूरी बात…. सिंगर तुलसी ने किया था प्रैंक नोरा फतेही से संजय दत्त बनकर मजाक करना पड़ा भारी, बोली एक थप्पड़ मारूंगी तो…. वायरल हुए वीडियो में तुलसी कुमार नोरा के साथ एक प्रैंक करती हुई…

दिल्ली की एक मिडिल क्लास फैमिली की लड़की कैसे बन गयी टी-सीरीज की मालकिन

 सोनू निगम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमे उन्होंने भूषण कुमार के लिए कहा कि उनके पास भूषण कुमार का एक वीडियो है, जिसे वो वायरल कर देंगे। फिर इस पर दिव्या खोसला कुमार ने जवाबी हमला भी किया। फिलहाल आईये जाने कि कैसे वो एक मिडिल क्लास फैमिली से आज टी सीरीज की मालकिन बन गयी। दिव्या का जन्म 20 नवंबर 1981 को एक पंजाबी परिवार में दिल्ली में हुआ था। उन्होंने बचपन से एक्ट्रेस बनने के सपने देखे थे। अपने सपनो को…

ग्रे कलर के वनपीस में श्रुति हासन ने बिखेरा हुस्न का जलवा, यहा देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज के चलते सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक बार फिर श्रुति ग्लैमरस अंदाज में इंस्टाग्राम पर तहलका मचाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में श्रुति हासन ग्रे कलर के वनपीस में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। श्रुति हासन को उनकी बोल्डनेस, स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस के लिए जाना जाता है। इंस्टाग्राम पर श्रुति हासन के हजारों फैन्स हैं, जो उनकी इन तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं। श्रुति हासन इंस्टाग्राम पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी…

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लिए मिला प्यार मुझे आज भी भावुक कर देता है: हिना खान

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल को मंगलवार को 12 साल पूरे हो गए हैं। अक्षरा सिंघानिया का किरदार निभाने वाली हिना खान को इस सीरियल से खासी प्रसिद्धि और प्यार मिला है। हिना कहती हैं कि इसके लिए मिली दर्शकों की प्रतिक्रिया उन्हें आज भी भावुक कर देती है। हिना ने कहा, “ये रिश्ता क्या कहलाता है और अक्षरा के किरदार ने मेरी जिंदगी बदल दी। लोग मुझसे बहुत मजबूती से जुड़ गए और यह हर घर में एक नाम बन गया। इस भूमिका के लिए इतने सालों में…

मैंने शादी के बाद से कोई छुट्टी नहीं ली : गौहर खान

अभिनेत्री-मॉडल गौहर खान ने 25 दिसंबर को कोरियोग्राफर जैद दरबार के साथ शादी की है और उनका कहना है कि वह तब से इतनी व्यस्त हैं कि एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली है। उन्होंने कहा है कि अप्रैल तक उनके पास कोई छुट्टियां नहीं हैं। गौहर ने कहा, “मेरी शादी को 15 दिन भी नहीं हुए हैं और मेरे वलिमा (रिसेप्शन) के बाद से मैं रोज शूटिंग कर रही हूं। मैं एक फिल्म और 2 शो कर रही हूं। इसलिए, मैंने अपनी शादी के बाद एक दिन की…