फर्रुखाबाद:जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस का पैदल गश्त अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल ने आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना एवं सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया। बाजारों में सक्रिय संदिग्ध व्यक्तियों…

बरेली – सिरौली थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक व उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मोहर्रम व कावड़ यात्रा को लेकर पीस कमेटी मीटिंग।

आंवला – सिरौली थाना परिसर में पीस कमेटी की हुई मीटिंग दिये दिशा निर्देश मोहर्रम की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा ना हो त्योहार पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने एवं अभद्र टिप्पणी करने वालों पर शासन व प्रशासन की कड़ी नजर होगी सख्त कार्रवाई की जाएगी आज शाम 5:00 से मुहर्रम त्योहार के मध्य नजर थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह व उप जिलाधिकारी एन राम की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया मीटिंग को संबोधित करते हुए एसडीएम आंवला ने कहा कि किसी भी ताजिया की…

फर्रुखाबाद:गैसिगपुर में कोटेदार की पारदर्शिता की पहल, पूर्ति निरीक्षक ने की सराहना।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा अधिनियम के तहत पारदर्शी वितरण प्रणाली को मजबूत करने के प्रयासों के तहत पूर्ति निरीक्षक सदर अभिषेक मिश्र ने विकास खंड मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत गैसिगपुर में राशन कोटेदार की दुकान का औचक निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार जितेंद्र सिंह राठौर की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखकर प्रसन्नता जताई और व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह एक अनुकरणीय कदम है, जिससे खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है और कार्डधारकों…

फर्रुखाबाद:फाइलेरिया रुग्णता प्रबंधन पर सामुदायिक स्वास्थय अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण जिले में हैं 1032 फाइलेरिया रोगी।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को फाइलेरिया रुग्णता प्रबंधन पर सीएचसी कायमगंज में मोर्बिडिटी मैनेजमेंट व डिसेबिलिटी प्रिवेंशन (एमएमडीपी) के बारे में सामुदायिक  स्वास्थय अधिकारियों को  एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया l यह प्रशिक्षण प्रत्येक ब्लॉक में अलग अलग तिथियों में दिया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण के बाद सीएचओ अपने-अपने क्षेत्र की आशा, एएनएम,व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को फाइलेरिया रोग के बारे में जानकारी देंगे। इससे यह प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ता आम जनमानस को…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने किया थाना कमालगंज का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना कमालगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, सीसीटीएनएस कार्यालय, हवालात, मैस, बैरकों आदि का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों, टॉप-10 अपराधियों एवं अन्य आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की जानकारी ली तथा इनकी सतत निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में बीट प्रणाली की प्रभावी निगरानी, शस्त्रों के…

फर्रुखाबाद:यातायात नियमों के उल्लंघन पर चला सख्ती का डंडा, पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 597 वाहन चालान, ₹8.65 लाख जुर्माना वसूला।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए समस्त थाना/कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत व्यापक वाहन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा किया गया, जिसमें यातायात पुलिस और थानों की पुलिस टीमों ने मिलकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के अंतर्गत दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की सघन जांच की गई। बगैर हेलमेट, नंबर प्लेट रहित…

लखीमपुर खीरी : रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में बाल संरक्षण से संबंधित मुद्दों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखीमपुर खीरी – शुक्रवार को जिलाधिकारी खीरी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी की अध्यक्षता में श्री निशिकान्त, कार्यकारी निदेशक शक्ति वाहिनी नई दिल्ली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में बाल संरक्षण से संबंधित मुद्दों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी खीरी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा की अध्यक्षता में श्री निशिकान्त, कार्यकारी निदेशक शक्ति वाहिनी नई दिल्ली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में बाल संरक्षण से संबंधित मुद्दों- बाल तस्करी, बाल्य यौन शोषण एवं बाल विवाद आदि पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला…

लखीमपुर खीरी : ग्लोबल पब्लिक इंटर कॉलेज गोला में चल रहे समर कैंप का हुआ समापन

गोला गोकर्णनाथ – ग्लोबल पब्लिक इंटर कॉलेज गोला में चल रहे समर कैंप का समापन कार्यक्रम गुरुवार को बड़ी ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका परिषद चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल जी रही व कार्यक्रम की अध्यक्षता सनसाईन हॉस्पिटल के संस्थापक डॉक्टर कौशल वर्मा ने की। मुख्य अतिथि मीनाक्षी अग्रवाल ने समर कैंप के समापन पर कहा समर कैंप एक ऐसी जगह है जहां बच्चे अपनी स्कूल की छुट्टियों के दौरान मौज मस्ती करने और सीखने के लिए जाते हैं कैंप में कई अलग-अलग…

पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पूर्ति विभाग में संचालित विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में पूर्ति विभाग में संचालित विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के अन्नपूर्णा स्टोर्स के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 में अन्नपूर्णा स्टोर्स हेतु उपयुक्त भूमि का चिन्हाकंन एवं कार्य प्रारम्भ कराये जाने की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उन्होंने जनपद में रिक्त उचित दर दुकानों में उचित दर विक्रेताओं की नियुक्ति हेतु ग्राम सभा में खुली बैठक कराई जाये और उचित दर विक्रेताओं का चयन पारदर्शिता के साथ…

पीलीभीत : प्रति कुन्तल वसूली कर सीड के नाम पर अवैध भंडारण पर प्रशासन मौन सीड प्लांट संचालक काट रहे चांदी

पूरनपुर। सीड प्लांट वाले सामान्य गेहूं को खरीदकर बीज के रूप में पैकिंग बनाकर उसकी बिक्री कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। इसमें बीज प्रमाणीकरण और कृषि विभाग भी सांठ-गांठ कर मुंह मोड़ लेता है। ऐसे में बीज की गुणवत्ता का सवाल ही पैदा नही होता है। यही नहीं सीड कर नाम पर अवैध भंडारण किया जाता है। जिससे मंडी प्रशासन व विभागीय जिम्मेदारों को कोई सरोकार नही है। सूत्र बताते हैं कि सीड प्लांट संचालकों को मंडी प्रशासन व अधिकारियों द्वारा छूट देने का कारण ढाई से साढ़े तीन…

पीलीभीत : संगठन को मजबूत करने के लिए अमित दीक्षित को मिली जिम्मेदार

भारतीय किसान यूनियन (भानु) संगठन ने अपने जिला स्तर के ढांचे को और मजबूत करते हुए अमित कुमार दीक्षित को पीलीभीत जनपद का जिला सहमति प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री शिवचरण वर्मा द्वारा नियुक्ति-पत्र के माध्यम से की गई। अमित दीक्षित, निवासी मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली, बीसलपुर, को संगठनात्मक कार्यों में सक्रियता और ईमानदारी के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे किसानों की समस्याओं के समाधान, संगठन की नीतियों के प्रचार-प्रसार और जनहित से जुड़े आंदोलनों में…

पीलीभीत : जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर रखी समस्याएं

भारतीय किसान यूनियन (भानु) का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार, को जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व में 9 जून को जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन पर संतोषजनक कार्रवाई न होने पर दोबारा मुलाकात की और बिंदुवार समस्याओं को विस्तार से उठाया। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। इस भरोसे के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें एक सप्ताह का समय दिया।…

आजमगढ़ : ओमप्रकाश राजभर ने अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में की बैठक

अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का लगा चौपाल बूढनपुर आजमगढ़ जिले के अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में बनकटिया , तकिया सारंगपुर एकडंगी व दरियापुर गांव में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा है। दरियापुर गांव में पूर्व फौजी राधेश्याम वर्मा के आवास पर सुभासपा का एक चौपाल आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाग लिया। कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता…

पीलीभीत : आशा एवं संगिनी सम्मेलन में केंदीय मंत्री ने प्रेशर कूकर देकर सम्मान बढ़ाया

पूरनपुर। स्वास्थ्य विभाग पीलीभीत द्वारा पूरनपुर के एक बैंकेट हाल में आशा एवं संगिनी का सम्मेलन किया गया जिसमें लोक सभा सदस्य एवं भारत सरकार में राज्यमंत्री जितिन प्रसाद मुख्य अतिथि रहे। जितिन प्रसाद ने आशाओं की मुख्य समस्या मानदेह को परखा और स्वयं ही मंच से कहा सरकार से सिफारिश करेंगे कि आशा बहनों का मानदेय में बढ़ोत्तरी की जाए। जितिन प्रसाद ने मजाकिया अंदाज में कहा यह प्रेशर कूकर ऐसे ही नहीं सबके घर खाना खाने आऊंगा। केंदीय मंत्री ने सीएमओ पीलीभीत आलोक कुमार शर्मा से मंच से…

फर्रुखाबाद:शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या में वांछित दो आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 जनपद की मऊदरवाजा थाना पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 72 घंटे के भीतर दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। थाना मऊदरवाजा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 187/2025, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत वांछित अभियुक्तगण विनोद यादव पुत्र वीरभान निवासी बंगसपुरा…

पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कांवड यात्रा की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक अधिकारियों के साथ हुई सम्पन्न

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक अधिकारियों के साथ गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि श्रावण मास के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरती जाने की आवश्यकता है तथा अफवाह फैलाने वाले लोगों पर ध्यान दिया जाए तथा उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतें जिससे कि कोई अप्रिय घटना ना घटित होने पाये। जिलाधिकारी ने कहा कि समाज के संभ्रांत व्यक्तियों के संपर्क में रहे और कहीं पर कोई दिक्कत आए तो समस्या का…

पीलीभीत : गन्ना विकास निदेशालय, भारत सरकार ने शरदकालीन गन्ना पौधशाला का किया निरीक्षण।

गन्ना विकास निदेशालय, भारत सरकार के निदेशक डॉ0वीरेन्द्र सिंह ने जनपद पीलीभीत की गन्ना विकास परिषद् बरखेड़ा के ग्राम उमरसड,भैसहा ग्वालपुर भसूडा, डंडिया लक्षी, सखिया में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के अंतर्गत स्थापित शरदकालीन आधार पौधशाला (गन्ना किस्म कोशा. 13235, क्षेत्रफल – 0.441 हेक्टेयर) एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत स्थापित प्रदर्शन प्लाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. सिंह ने पौधशालाधारक कृषक सत्यपाल सिंह से विस्तृत बातचीत की और पौधशाला की स्थिति, गन्ने की वृद्धि तथा रोग एवं कीट नियंत्रण के उपायों की जानकारी प्राप्त…

कासगंज : विज्ञप्ति योग प्रतिभागिता ई-प्रमाण पत्र कार्यक्रम को मिली ज़बरदस्त जन सहभागिता।

योग प्रतिभागिता के लिए ई-प्रमाण पत्र कार्यक्रम में पहले दिन में ही 2200 से भी अधिक लोगों द्वारा योग कर ई-शपथ पत्र प्राप्त किये ।योग सप्ताह 2025 के अवसर पर जिला प्रशासन कासगंज द्वारा एक अभिनव पहल के रूप में “योग प्रतिभागिता ई-प्रमाण पत्र कार्यक्रम” प्रारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जो भी व्यक्ति योग करता है, वह ऑनलाइन घोषणा पत्र भरकर ई-प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है।कार्यक्रम के पहले ही दिन 2128 से अधिक लोगों ने योग कर ई-शपथ पत्र भरा और ई-प्रमाण पत्र हेतु आवेदन किया।…

फर्रुखाबाद:भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने ग्राम कोरीखेड़ा पहुंचकर दिवंगत जीवा लाल राजपूत को दी श्रद्धांजलि।

(द दस्तक 24 न्यूज़) ‘ 20 जून 2025 भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा एवं राहुल राजपूत ने आज भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोरीखेड़ा पहुंचकर ग्राम के पूर्व प्रधानाध्यापक श्री जीवा लाल राजपूत के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष ने स्वर्गीय जीवा लाल राजपूत के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में संवेदना प्रकट करते हुए ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहने की…

पीलीभीत : योग दिवस के उपलक्ष्य में श्री जी पैलेस में शनिवार शाम को होगी कवि गोष्ठी

पूरनपुर। योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून 2025, शनिवार को शाम 6 से 9 बजे के बीच काव्य गोष्ठी का आयोजन श्री जी पैलेस, निकट सिरसा चौराहा में आयोजित की जा रही है। इस गोष्ठी में मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के गुर कविताओं के माध्यम से समझाए जाएंगे। कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ कवि अंशुमाली दीक्षित ने सभी योग व कविता प्रेमियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। पहली बार होने जा रहे इस तरह के आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए श्री दीक्षित ने बताया कि…