पीलीभीत के ब्लाक बिलसंडा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने देश भर में सेवा पखवाड़ा का आगाज किया। इसी क्रम में बुधवार को खदनियां बाबा मंदिर पर बिलसंडा में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य ने अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया। तथा खदनियां बाबा मंदिर पर अच्छी तरह साफ सफाई की। तथा वहां उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं असीम ऊर्जा की प्रार्थना की।…
Category: राज्य
लखीमपुर खीरी : पीएम के जन्मदिन पर गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने स्वच्छता ही सेवा अभियान का किया शुभारम्भ
गोला गोकर्णनाथ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में सेवा पखवाडा का आगाज किया है। इसी क्रम में बुधवार को छोटी काशी गोला में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने इस खास मौके पर गोला नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में अपने साथियों संग पहुंचकर स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वे जन्मदिन के अवसर…
लखनऊ: परिवहन विभाग ने जनता को दी बड़ी राहत, 2017–2021 के गैर-कर ई-चालान होंगे समाप्त
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने एक ऐतिहासिक और जन-हितैषी कदम उठाते हुए लाखों वाहन स्वामियों को राहत दी है। विभाग ने 2017 से 2021 तक बनाए गए गैर-कर (Non-Tax) ई-चालानों को समाप्त करने का फैसला किया है। इस निर्णय से उन वाहन स्वामियों को बड़ी राहत मिलेगी, जिनके वाहन चालान के कारण फिटनेस, परमिट, ट्रांसफर और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) जैसी सेवाओं में अवरोध आ रहा था। कौन से चालान होंगे समाप्त? विभाग के अनुसार यह निर्णय केवल गैर-कर ई-चालानों पर लागू…
लखनऊ:यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS अफसरों का तबादला
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य के 16 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। सरकार के इस निर्णय के बाद कई मंडलायुक्त, सचिव और आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रमुख तबादले IAS विजय विश्वास पंत को मंडलायुक्त लखनऊ बनाया गया। IAS सौम्या अग्रवाल को मंडलायुक्त प्रयागराज नियुक्त किया गया। IAS अनामिका सिंह को बरेली मंडल का कमिश्नर बनाया गया। IAS किंजल सिंह को परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी…
प्रयागराज : विशेष लोक अदालत के आयोजन के माध्यम से लंबित मामलों का किया जाएगा निस्तारण
सचिव/एडीजे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज के द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के अनुपालन में दिनांक 27.09.2025, 10.10.2025 एवं 14.11.2025 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना है, जिसमें ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डी.आर.टी.) के समक्ष लम्बित मामलों को निस्तारित किया जाएगा। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
प्रयागराज : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दशहरा एवं दुर्गा पूजा की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में दशहरा एवं दुर्गापूजा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन, कार्यदायी विभागों के अधिकारियों व दुर्गापूजा एवं रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सम्बंधित अधिकारी अपने-अपने विभागों से सम्बंधित कार्यों को समय से पूर्ण कर लें। उन्होंने समितियों के पदाधिकारियों से आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान करने के लिए कहा।…
फर्रूखाबाद में एनकोर्ड समीक्षा बैठक संपन्न, नशामुक्त समाज के लिए सख्त निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मंगलवार को एनकोर्ड (Narcotics Control and Regulation Division) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशामुक्त समाज की दिशा में ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाए। इसके साथ ही, जनपद की सीमाओं पर चेकिंग अभियान चलाने और प्रतिबंधित पदार्थों की रोकथाम के लिए चौकसी बढ़ाने के आदेश दिए। उन्होंने विशेष…
फर्रूखाबाद में जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न, खाद्य सुरक्षा अभियान 22 सितंबर से
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सख्ती से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि खुले में खाद्य पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की जाएगी तथा मिलावटी और असुरक्षित खाद्य वस्तुओं पर रोक लगाने के लिए प्रवर्तन दल सक्रिय रहेगा।खाद्य विभाग के…
कन्नौज: सलेमपुर में हुआ सात दिवसीय बुद्ध कथा का भव्य आयोजन
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 ग्राम पंचायत रायपुर-सलेमपुर में इस वर्ष दूसरी बार सात दिवसीय बुद्ध कथा का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्राम के प्रमुख समाजसेवी आदरणीय धनीराम शाक्य एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती फूलन देवी के सहयोग से संपन्न हुआ। विश्व गुरु तथागत भगवान बुद्ध की असीम अनुकंपा से धम्म प्रेमियों को बुद्ध कथाओं के श्रवण, कथावाचन और अपने विचार प्रस्तुत करने का अनूठा अवसर प्राप्त हुआ। बुद्ध कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा वाचक आदरणीय मनोज ब्लास्टर बौद्ध ने बड़े ही भावपूर्ण एवं सरल ढंग से…
फर्रुखाबाद:शमसाबाद पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को अवैध तमंचे संग दबोचा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शमसाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को अवैध असलहे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। थाना शमसाबाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर नितिन कुमार पुत्र राकेश कुमार शाक्य,…
फर्रुखाबाद में संकिसा बुद्ध महोत्सव की तैयारियाँ तेज, धम्मा लोको बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट ने बुलाई बैठक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 संकिसा धम्मा लोको बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के नेतृत्व में आगामी 5 व 6 अक्टूबर को संकिसा में आयोजित होने वाले बुद्ध महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट ने सभी स्तरों पर व्यवस्थाओं को गति दी है। ट्रस्ट के प्रबंधक एडवोकेट राहुल शाक्य ने जानकारी दी कि बुद्ध महोत्सव की तैयारियों को लेकर 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे धम्मा लोको बुद्ध विहार में एक आवश्यक बैठक बुलाई गई…
फर्रूखाबाद में गाँधी जयंती की तैयारी बैठक सम्पन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में 02 अक्टूबर गाँधी जयंती को भव्यतापूर्ण तरीके से मनाने हेतु तैयारी बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कराई जाए और विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रमों को समयबद्ध और ससम्मान सम्पन्न कराने के निर्देश भी दिए। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि— सुबह 07:00 बजे स्व. ब्रम्हदत्त स्टेडियम से क्रॉस कंट्री…
फर्रुखाबाद:नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। घटना का विवरण वादिनी ने 15 सितम्बर 2025 को कोतवाली मोहम्मदाबाद में तहरीर दी थी कि आरोपी अनिल कुमार पुत्र गोविन्द…
बदायूँ जनपद की जिला निगरानी समिति-दिशा बैठक में सांसद नीरज कुमार कुशवाहा ने उठाई आपत्ति
बदायूँ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 आज जनपद में जिला निगरानी समिति–दिशा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में आबला सांसद नीरज कुमार कुशवाहा भी मौजूद रहे।सांसद ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन को लेकर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत जिन गलियों और सड़कों को खोदा गया था, उन्हें अब तक ठीक नहीं कराया गया है। इससे स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही…
रायबरेली: राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, हरचंदपुर थाने के SO हटाए गए
रायबरेली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। घटना के बाद कार्रवाई करते हुए रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (SO) आदर्श कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के दौरे के दौरान सुरक्षा घेरा पूरी तरह मजबूत नहीं रहा, जिससे चूक की स्थिति सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।पुलिस विभाग ने बताया कि सुरक्षा में…
फर्रुखाबाद:स्वस्थ महिला, सशक्त परिवार पखवाड़े को सफल बनाने हेतु बैठक सम्पन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 आज कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के संयुक्त तत्वावधान में “स्वस्थ महिला, सशक्त परिवार पखवाड़ा” को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी महोदय ने की। बैठक में पखवाड़े के दौरान ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य कैंप आयोजित किए जाने पर विस्तार से चर्चा हुई। तय हुआ कि इन कैंपों में निजी चिकित्सक एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आईएमए ने आश्वस्त किया कि उनके बैनर तले सभी चिकित्सक पूर्ण…
झांसी: मंडी परिषद के उपनिदेशक रिश्वत लेते गिरफ्तार
झांसी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडी परिषद के उपनिदेशक शिव कुमार राघव को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, उपनिदेशक शिव कुमार राघव पर एक व्यक्ति से कार्य के निस्तारण के लिए अवैध धनराशि मांगने का आरोप था। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम को दी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर उपनिदेशक को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी…
गोंडा में अवैध कब्जा से परेशान दिखे लोग
बीते दिनाँक 14/09/2025 को पैमा इस के दोरान ग्राम सभा प्रधान ने राजस्व विभाग टीम के ऊपर बहुत ज्यादा दबाब बना के बोल रहे हैं कि निष्पक्ष जांच नहीं होने देंगे .ग्रामीण लोगों का कहना है कि निष्पक्ष जांच हो. और प्रधानके सहयोग से विपक्षी गड़ को बढ़ावा देते हुए जान बूझकर सार्वजानिक रास्ता पर अतिक्रमण कराया जा रहा हे. और जब प्रार्थी व ग्रामीण के लोगों इसका विरोध करते हें तो वर्तमान प्रधान विपक्षी गड़ को बढ़ावा देते हुए कहते है. S.c.s.t.act मुक़दमा लिखवाने का प्रयास प्रार्थी के खिलाफ…
कासगंज :समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण, मतदाता सूची एवं ईआओ नेट के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया
आज दिनांक 15 सितंबर 2025 को कलेक्ट्रेट स्थित रुद्राक्ष सभागार में उप जिलाधिकारी/ईआरओ 100 कासगंज विधानसभा श्री संजीव कुमार ने समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण, मतदाता सूची एवं ईआओ नेट के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया
इटावा बकेवर इलाके में पुलिस ने की मुठभेड़
इटावा जिला के लवेदी इलाके मे 11 सितंबर को डिप्टी वन रेंजर भानु प्रताप सिंह को कतलाना हमला करके घायल करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर अंशु चौहान अपने साथियों के साथ चल रहा था फरार डिप्टी रेंजर पर कातिलाना हमले के मुख्य आरोपी अंशु चौहान पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हिस्ट्रीशीटर अंशु चौहान समेत दो किए गए गिरफ्तार अंशु चौहान के खिलाफ हत्या समेत 9 अपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस मुठभेड़ में अंशु चौहान अपने साथी संजय तिवारी के साथ था दो अवैध हथियार और 2 जिन्दा ओर…
