राजस्थान के एक परिवार ने घर में 35-वर्ष में पैदा हुई पहली लड़की का स्वागत करने के लिए ₹4.5 लाख में हेलीकॉप्टर बुक किया। बच्ची का जन्म पिछले महीने नागौर ज़िले (राजस्थान) में हुआ जिसके बाद उसकी मां हरसोलाव अपने माता-पिता के घर चली गई। परिवार ने नीमडी चांदावता स्थित घर का सफर वायुमार्ग से तय करने का फैसला किया।
Category: राज्य
सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा चुनावों में 100 फीसदी वीवीपैट सत्यापन की मांग वाली याचिका की खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को विधानसभा चुनावों के दौरान ईवीएम में 100 फीसदी वीवीपैट प्रणाली शुरू करने का निर्देश देने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। यह याचिका टीएमसी नेता द्वारा दायर की गई थी। चीफ जस्टिस एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने याचिकाकर्ता गोपाल सेठ से कहा कि हम चुनाव प्रक्रिया के बीच में कोई हस्तक्षेप नहीं करने जा रहे हैं। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव, नागरिकों का अधिकार है। इस पर पीठ ने कहा…
चुनाव के चरण में कटौती को लेकर ममता बनर्जी की मांग असंवैधानिक: कैलाश विजयवर्गीय
कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के शेष कार्यक्रम में कटौती को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मांग को भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को असंवैधानिक करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख में चुनावों के तकनीकी ज्ञान की कमी है। गौरतलब है कि बनर्जी ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया था कि वह राज्य में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करे। उन्होंने इस सिलसिले में कहा था कि…
लॉकडाउन : श्रमिकों को 5-5 हजार रुपये की मदद देगी दिल्ली सरकार
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राजधानी में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान दिल्ली सरकार प्रवासी, दिहाड़ी और निर्माण कार्य लगे मजदूरों के रहने, खाने और उनके अन्य जरूरतों को पूरा करेगी। इस बारे में मंगलवार को दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। सरकार ने न्यायालय को बताया है कि इसके अलावा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 5-5 हजार रुपये की वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।
शहडोल: कोविड-19 के बचावं एवं रोकथाम हेतु 02 एम्बुलेंस क्रय हेतु प्रशासकीय स्वीकृत
शहडोल(sandeep sahu)। कोविड-19 संक्रमण प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने मध्यप्रदेश शासन योजना आर्थिक सांख्यिकी द्वारा प्रदत्त शक्तियो को प्रयोग करते हुए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जैतपुर के विधायक श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा कोविड -19 के महामारी से बचावं एवं रोकथाम हेतु 02 एम्बुलेंस क्रय करने की अनुषंसा पर 16 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृत प्रदान की गई है एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि, विधानसभा जैतपुर के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बुढार एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जैतपुर…
शहडोल: कलेक्टर ने शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स को कोविड गाइडलाइन का पालन करने की दी समझाईश
शहडोल(sandeep sahu)। कोविड-19 संक्रमण प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने भ्रमण के दौरान आज चिकित्सालय शहडोल से लगी हुई मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क का उपयोग ना होने पर दुकान संचालक को फटकार लगाते हुए कहा कि 02 घंटे के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दुकान के सामने गोले बनवाएं। दुकान संचालक स्वयं मास्क का उपयोग करें तथा आने वाले ग्राहकों को मास्क का उपयोग करने की समझाइश देते हुए उन्हें कोरोना वायरस से बचाओ…
उमरिया:कोरोना वालेंटियरों ने टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए अलख जगाई
उमरिया: राज्य सरकार ने लोगों के बीच कोविड-19 के टीके को लेकर फैली भ्रांतियों के खिलाफ कोरोना वलेंटियरो की नियुक्ति की है, ये कोरोना वालेंटियर लोगों के बीच जाकर उनके मन मे फैली टीकाकरण से संबंधित गलत भ्रांतियों का निदान लर रहे हैं उन्हें टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहे हैं एवं अति दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंचा भी रहे हैं. उमरिया जिले के तहसील चंदिया के अंतर्गत कौड़िया सलैया में भी दो कोरोना वालेंटियर रत्नदीप त्रिपाठी और यशदीप त्रिपाठी भी…
उमरिया :प्रशासन की लाख चेतावनी के बाद भी लोग कर रहे हैं अपनी जिंदगी से खिलवाड़
उमरिया : कोविड-19 से कोई भी अब अनजान नहीं. सब जान रहे हैं कि कोरोनावायरस प्राणघातक लाइलाज बीमारी है. जिसका इलाज खुद से सुरक्षा तक सीमित हो गया है. इसके बावजूद प्रशासन के लाख समझाइश के बाद भी नहीं समझ रहे हैं. बिना सुरक्षा व्यवस्था की लोग आपको बेवजह घूमते भी गली चौराहों में दिख जाएंगे. मुख्यालय में कई जगह जैसे सब्जी मंडी, नए बस स्टैंड के पास सुबह के वक्त काफी भीड़ बिना मास्क के घूमती हुई नजर आती है. यातायात थाने के पास भी सब्जी मंडी लग रही…
उमरिया:कोरोना का असर , बढ़ रहे हैं मरीज, रहें सतर्क
मध्यप्रदेश का उमरिया जिला भले ही क्षेत्रफल की दृष्टि से छोटे जिलों में सुमार है लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच उमरिया नए एक्टिव मामलों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं चंदिया नगर मे लाकडाउन का असर भी दिख रहा है ।व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, सडकों मे सन्नाटा पसरा रहा है ।थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी अपने स्टाफ के साथ लगातार बेवजह लोगों को घरों से बाहर न निकलने की बात कह रहे हैं एवं कोविड 19 के नियम का पालन करने व लाकडाउन मे सहयोग करने की अपील…
शहडोल: कमिश्नर ने आटो चालक एवं ड्राइवरो को मास्क लगाने की दी समझाइस
शहडोल (sandeep sahu)। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा आज शहडोल नगर भ्रमण के दौरान आटो चालक एवं ड्राइवरो द्वारा मास्क नाक के नीचे लगाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा आॅटो चालको एवं ड्राइवरो को पास में बुलाकर मास्क को व्यवस्थित रूप से लगाने की समझाइस दी। कमिष्नर ने कहा कि, मास्क व्यवस्थिति लगाएं सिर्फ दिखावें के लिए नही । कमिश्नर ने आॅटो चालक एवं ड्राइवरो को समझाईस देते हुए कहा कि, मास्क के उपयोग से कोरोना वायरस से सुरक्षा होना चाहिए। उन्होने कहा कि वे सतत् मास्क लगाएं…
उमरिया: इनकी सूने कौन ? समस्या तो सिस्टम है
एक ओर सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना चलाकर गरीबों को छत मुहैया करा रही है, लेकिन जिले के गरीबों के लिए आवास योजना बेमानी है। पथवार की एक गरीब और विधवा महिला की जिंदगानी टूटे आशियाने में गुजर रही है। महिला ने कई बार अधिकारियों से मकान की फरियाद की, लेकिन किसी ने गौर नहीं किया। आलम यह है कि बारिश में महिला तिरपाल लगाकर सिर छिपा रही है।जयसिंह नगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पथरवार में एक वृद्ध महिला घर के लिए तरस रही है, ऐसा इसलिए क्योंकि पीएम आवास…
उमरिया : जमुना स्व सहायता समूह की महिलाओं ने सम्हाला गेहूं उपार्जन का कार्य
उमरिया 16 अप्रैल – ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं स्व सहायता समूह के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन में अग्रणी भूमिका निर्वहन कर रही है। जिले के मानपुर जनपद पंचायत में ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से गठित जमुना स्व सहायता समूह की महिलाओं ने ग्राम भरेवा में गेहंू उपार्जन का कार्य प्रारंभ किया है।जमुना स्व सहायता समूह की 12 महिलाएं गेहूं उपार्जन से संबंधित सभी दायित्वों का स्वयं निर्वहन कर रही है। चाहे वह बारदानो की प्रिटिंग का कार्य हो ,…
उमरिया :थम नहीं रहा है कोरोना का कहर, लोग भी नहीं मान रहे हैं प्रशासन और अपनों की बात
उमरिया :कोरोना की द्वितीय चरण अपने देश में हाहाकार मचा है. इससे अछूता उमरिया जिला भी नहीं है .जिस तरह दिन-ब-दिन कोरोना को लेकर खबरें आ रही हैं. यह काफी चिंताजनक है . प्रशासन अपनी पूरी मुस्तैदी से बढ़ते हुए कोरोना को रोकने में पूरी दमखम के साथ लगा है. लेकिन थोड़ी- राहत मिलते ही जनता वही भूल कर रही है, जो उसके लिए किसी बम से कम नहीं. पुलिस ने मुस्तैदी के साथ गांधी चौराहे मैं जांच अभियान चलाते हुए लोगों को समझाइश देते हुए चालानी कार्यवाही की. लेकिन…
शहडोल: कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने के दिए निर्देश
शहडोल: कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह की उपस्थिति में आज मेडिकल कॉलेज शहडोल के सभागार में मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल एवं अन्य आवष्यक संसाधनों की पूर्ति के संबंध में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज में 500 बेड की सभी तैयारियां पूर्ण करें और जो आवश्यकता हो उसकी सूची भेजना सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर को अवगत कराया गया कि मेडिकल कॉलेज में डिस्पोजल बेडसीट, जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर,वाशिंग मशीन,बेड शीट एवं मानव संसाधनों में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं…
शहडोल :सांसद विधायक निधि का करोना महामारी में उपयोग किया जाए
शहडोल : भारतीय जनता पार्टी के नेता कैलाश तिवारी, सुरेश शर्मा, प्रेम जगवानी,शान उल्ला खान, सुधीर दुबे आदि ने शहडोल सांसद एवं संभाग के सभी विधायकों से अनुरोध किया है कि वह अपनी निधि से करोना महामारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान मैं मदद करें तथा कोविड-19 सेंटर मैं लगने वाली ऑक्सीजन गैस सिलेंडर, बिस्तरों की संख्या मे वृद्धि, आवश्यक इंजेक्शन, पीपीटी किट , अस्थाई चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ का खर्च, दवाइयां ,एंबुलेंस का किराया आदि आवश्यक मदों में खर्चा किया जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं…
उमरिया-एक्सीडेंट युवक की मौत, ट्रेलर में घुसी
उमरिया-एक्सीडेंट युवक की मौत, ट्रेलर में घुसी बाइक उमरिया 14 अप्रैल – सिविल लाइन चौकी क्षेत्र अंतर्गत एन एच 43 में ग्राम लोढा के पास राम बांध के सामने ट्रेलर क्रमांक जी जे 1 ए वाई 8413 के नीचे पीछे के हिस्से में साइड देने के चक्कर में बाइक सवार ग्राम बेलमना निवासी 30 वर्षीय मनोज साहू पिता राम चरण साहू ट्रेलर से टकरा गया जिससे घटना स्थल पर ही मनोज की मौत हो गई। वहीं ग्राम पंचायत ओबरा के पूर्व उपसरपंच चन्द्र बली साहू ने बताया कि अभी 1…
छत्तीसगढ़ /बालोद-:कोरोना ने छीना हंसता खेलता परिवार की जिंदगी
छत्तीसगढ़ /बालोद-:यह कोई नई बात नहीं है कि कोरोना से मौत हो रही हैं। बड़ी खबर है बालोद जिला की गुंडरदेही विकासखंड की खप्पड़वाड़ा गांव में 5 दिनों के अंदर डॉक्टर का एक हंसता खेलता परिवार तबाह हो गया। जहां पर एक डॉक्टर उसकी पत्नी एवं बेटे का कोरोना से मौत हो गया, 60 वर्षीय डॉ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसीदा में फार्मासिस्ट ग्रेट 2 में कार्यरत थे। परिवार में 3 लोगों की मौत से पूरा गांव सहम गया है 10 अप्रैल को परिवार में दंपति और उनके बेटे की 13…
रायपुर -:जिसे जिम्मा मिला वो गैरजिम्मेदार निकला,24 घंटे खुलने का दावा करने वाली दवा दुकान बंद
छत्तीसगढ़ रायपुर -:तस्वीर रायपुर के अंबेडकर अस्पताल के बाहर की है। दवा न होने की सूरत में मेडिकल स्टोर बंद कर दी गई, सभी मरीज परेशान होते रहे।प्रदेश के हर जिले में रेमडेसिविर नाम के इंजेक्शन की भारी क़िल्लत है। कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए ये दवा जान बचाने वाली मानी जा रही है। मगर रायपुर के किसी मेडिकल स्टोरी में ये दवा नहीं मिल रही। सरकार ने कालाबाजारी रोकने के लिए अंबेडकर अस्पताल की रेड क्रॉस दवा दुकान को इसे बेचने के लिए अधिकृत किया। 24 घंटे से…
कोरबा:-बालाजी ट्रामा सेंटर में शुरू हुआ नया कोविड अस्पताल, डॉ प्रिंस जैन होंगे इंचार्ज
कोरबा:- जिले में कोरोना मरीजों के ईलाज के लिए बालाजी ट्रामा सेंटर में नया कोविड अस्पताल शुरू हो गया है। इस अस्पताल में पहले ही दिन 27 कोरोना संक्रमित मरीजों को ईलाज के लिए भर्ती किया गया है। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने जिले में कोरोना के बढ़ते मरीजों को ध्यान में रखते हुए इस अस्पताल का शासकीय अधिग्रहण कर लिया है। अस्पताल को नए कोविड अस्पताल के रूप में केवल पांच दिनों में ही तैयार किया गया है और कोविड मरीजों का ईलाज शुरू कर दिया गया है।नए कोविड अस्पताल…
छत्तीसगढ़: ट्रेन से अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों को लानी होगी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट.. नहीं तो .. जानें पूरा अपडेट
प्रदेश में अन्य राज्यो से ट्रेन से आने वाले यात्रियों के लिए तीन दिन पूर्व की कोविड निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया गया है। जिनके पास यह रिपोर्ट नहीं है उनका स्टेशन में ही स्वास्थ्य परीक्षण व स्क्रीनिंग किया जाएगा और लक्षण दिखने पर कोरोना टेस्ट किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्रीमती रेणु जी पिल्ले ने इस संबंध में सभी कलेक्टरों को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। इस कार्य के लिए रेल्वे प्रबंधन का भी आवश्यक सहयोग लिया जाएगा। पत्र में कहा गया है कि कोरोना जांच…
