अजब गजब : अब टीवी पर दिख रहे खाने को घर बैठे कर पाएंगे टेस्ट, स्क्रीन को जीभ से चाट ले पाएंगे स्वाद

दुनिया में कई तरह के आविष्कार होते रहते हैं. कई-कई वैज्ञानिक, दुनिया के हर कोने में कुछ नया अविष्कार करने में जुटे रहते हैं. कभी काम की चीज का इन्वेंशन किया जाता है तो कभी कुछ उटपटांग चीज का अविष्कार हो जाता है. हालांकि, कई बार कुछ ऐसी चीजें भी इसी चक्कर में सामने आ जाती हैं, जिनपर यकीन ही नहीं होता. अब जरा जापान के आविष्कर्ताओं की एक अनोखे नए खोज को ही देख लीजिये. इन्होने ऐसी टीवी स्क्रीन बनाई है, जिसे चाटने पर आपको खाने का टेस्ट आएगा.…

रायपुर:- ग्राम बहेसर में किसान दिवस के अवसर पर महत्वपूर्ण बातें बताया गया

सौरभ सिंह यादव- तिल्दा-नेवरा:-नेहरू युवा केन्द्र जिला रायपुर के जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी जी के निर्देशन में ब्लॉक तिल्दा के ग्राम पंचायत बहेसर में नेशनल युथ वॉलंटीयर भारती साहू और भावना वर्मा के द्वारा किसान दिवस तथा सुशासन दिवस का आयोजन किया गया| तथा किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी की जयंती भी मनाई और लोगों को बताया कि चौधरी चरण सिंह देश के 5 वें प्रधानमंत्री थे तथा उन्होंने किसान नेता के रूप में भारतीय कृषि में सुधार लाने हेतु कई महत्त्वपूर्ण कार्य किये | तथा किसान दिवस…

शिवपुरी :- पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव में ओबीसी को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण लागू करने ओबीसी महासभा ने सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी। पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव में ओबीसी को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण लागू करने ओबीसी महासभा ने प्रधानमंत्रीए राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। इस दौरान आरक्षण को लेकर कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी भी की गई व भीमसेना ने भी ओबीसी को अपना समर्थन दिया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि शासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में मध्यप्रदेश राज्य के पिछड़े वर्ग की लगभग 50 प्रतिशत आजादी निवासरत हैए साथ ही वर्तमान में प्रदेश के मुखिया भी ओबीसी वर्ग से ही संबंध…

रायपुर:-800 मीटर दौड़ में छत्तीसगढ़ से खिलेशर निर्मलकर का हुआ चयन

सौरभ सिंह यादव-तिल्दा-नेवरा तिल्दा ब्लाक के बहेसर ग्राम से खिलेशवर निर्मलकर का हुआ 800 मीटर दौड़ में छत्तीसगढ़ से हुआ चयन जिसमे रायपुर एस्टेडियम में पहले जोन स्तरीय व स्टेड लेवल में हुआ चयन और अब नेशनल कर्नाटक में खेला जाएगा जिसमे उसके पिता श्री फेरुराम निर्मलकर, और युवा साथीं खलेश्वर यदु,संतोष यादव, ओमकार वर्मा, राजेश्वर ,व मीडिया प्रभारी सौरभ सिंह यादव ने दिया आघे बढ़ने का दिया शुभकामनाएं।

अजब गजब : मुखिया चुनाव में उतरे शख्स को मिला सिर्फ 1 वोट, रोते हुए बोला- घर के 12 लोगों ने दिया धोखा

भारत में चुनाव में प्रत्याशी बनना इज्जत और प्रतिष्ठा का सवाल होता है. लोग काफी सोच समझकर इलेक्शन लड़ते हैं. खासकर जब चुनाव पंचायत का हो तो गांव में लोग अपनी इज्जत के लिए इलेक्शन में हर तरह की जोर-आजमाइश कर देते हैं. चुनाव हारना यानी इसे लोग गांव में अपनी प्रतिष्ठा खोना समझते हैं. भारत एक गुजरात में हाल ही में ग्राम पंचायत चुनाव हुए. इन चुनावों के नतीजों के बीच एक प्रत्याशी को मिला सिर्फ एक वोट. जानकारी के मुताबिक़, इस प्रत्याशी का नाम संतोष है. संतोष ने…

अजब गजब : 5 साल तक कंपनी निठल्ले कर्मचारी को देती रही प्रमोशन, हर बार बढ़ी सैलरी भी !

नौकरी में प्रमोशन और अच्छी सैलरी पाने के लिए कर्मचारी साल भर मन लगाकर काम करते हैं और अपनी नौकरी के साथ पूरा न्याय करते हैं. ऐसे में आपको ये जानकर ज़रूर जलन होगी एक शख्स ने 5 साल तक अपनी नौकरी के दौरान कुछ भी नहीं किया और उसे हर साल दूसरे कर्मचारियों की तरह ही सैलरी हाइक और प्रमोशन भी मिलता रहा. ऑनलाइन शेयरिंग साइट पर अपना अनुभव दुनिया के सामने रखते हुए इस शख्स ने बताया कि उसने साल 2015 से डेटा एंट्री ऑपरेटर की पोज़िशन पर…

अजब गजब : प्लास्टिक डॉल की ऐसी दीवानगी कि शख्स ने दो बार रचाई गुड़िया से शादी!

दुनिया में लोगों को अलग-अलग तरह के शौक होते हैं. कई लोगों के शौक तो दीवागनी में बदल जाते हैं. लोग इस दीवानगी को पागलपन तक का नाम दे देते हैं. ऐसा ही कुछ कजाकिस्तान के एक बॉडी बिल्डर के साथ हुआ जिसे प्लास्टिक डॉल्स से बेहिसाब प्यार है. उसका ये प्यार लोगों की नजर में पागलपन बन चुका है. अब आलम ये है कि शख्स अपनी पत्नी के साथ बेहद रोमांटिक रिलेशन रखता है जिसे सोशल मीडिया पर लोग देखकर हैरान हो जाते हैं. कजाकिस्तान के रहने वाले यूरी…

अजब गजब : कंपनी ने बनाई अनोखी टी-शर्ट जो आसानी से रोक सकेगी चाकू का वार! नुकीले हथियारों का शरीर पर नहीं होगा असर

समय के साथ हथियार बनाने वाली कंपनियां बेहद एडवांस होती जा रही हैं. दुनिया के अलग-अलग देशों के पास हाईटेक हथियार हो गए हैं. इन हाईटेक हथियारों से बचने के लिए भी खास उपकरण बनाए जाते हैं जिसका इस्तेमाल सुरक्षाबल के लोग करते हैं मगर हथियारों से बचाव का सामान बनाने वाली कंपनियां आम नागरिकों की सुरक्षा के बारे में नहीं सोचती हैं. पर अब एक कंपनी ने आम नागरिकों का भी ख्याल किया है और ऐसी टीशर्ट का निर्माण किया है जो लोगों को सड़क चलते चाकू के वार…

रायपुर:-छत्तौद में अखाड़ा पंथी शोभायात्रा के साथ मनाया गुरूघासीदास जयंती

सौरभ सिंह यादव:-तिल्दा नेवरा : समीपस्थ ग्राम पंचायत छत्तौद मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सतनामी समाज के द्वारा संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती बडे हर्षोल्लास के साथ मना। इस साल सतनामी समाज के लोगो द्वारा अन्य समाजो का अनुसरण करते हुए। बाबा गुरूघासीदास जी के सतनाम संदेश शोभायात्रा निकाली और गुरुघासीदास के संदेश मनखे मनखे एक समान को लोगों तक पहुंचाया। गुरू घासीदास के अनुयायियों ने जैतखाम की पूजा अर्चना कर शाँति के प्रतिक व समाजिक एकता को अभिव्यक्त करने के लिए। सतनाम संदेश शोभायात्रा गुरु घासीदास…

अजब गजब : 4 पैरों वाले जानवरों की तरह चलता है अनोखा परिवार! वैज्ञानिक भी चाल देख हुए दंग

बच्चे अक्सर ये सवाल करते हैं कि जानवर चार पैरों पर कैसे चलते हैं और इंसान अपने हाथ और पैर की मदद से क्यों नहीं चलते. शायद जानवर भी इंसानों को देखकर ये सोचते होंगे कि काश वो भी दो पैरों पर चल पाते. पर क्या आपने कभी किसी इंसान को अपने हाथ-पैर के बल पर चलते हुए देखा है? शायद आपने कभी नहीं देखा होगा मगर आज हम आपको एक ऐसे परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं जो जानवरों की तरह अपने हाथ-पैर का इस्तेमाल कर के…

अजब गजब : 77 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 20 साल की महिला, ऑनलाइन हुआ प्यार, अब कर रहे शादी की इंतजार!

मशहूर गायक जगजीत सिंह का एक प्रसिद्ध गीत है जिसकी ये पंक्ति प्यार को बखूबी समझाती है- ‘ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन.’ ये बताती हैं कि प्यार में उम्र, दूरियां या फिर धर्म-समुदाए जैसी चीजें कोई मायने नहीं रखते. जब दो लोगों को एक दूसरे से प्यार होता है तो वो सिर्फ एक दूसरे का मन देखते हैं. ऐसा ही कुछ म्यांमार की एक 20 वर्षीय महिला के साथ हो रहा है जिसे 30-40 नहीं, 77 साल…

रायपुर:- ग्राम पंचायत परसदा बना भ्रष्टाचार का पर्याय, बरती जा रही भारी अनियमितताएं

तिल्दा के समीपस्थ ग्राम पंचायत परसदा में भारी भ्रष्टाचार व अनियमितताएं बरते जाने की शिकायतें सामने आई है। परसदा में हाईटेक पॉवर कम्पनी के बाजू में गोठान का निर्माण रोजगार गारंटी योजना के तहत किया जा रहा है। जहाँ भारी अनियमितता बरती जा रही है। दरअसल यहाँ पर काम करने के लिए खरोरा क्षेत्र के मिस्त्री व मजदूर आ रहे है। उन्ही लोगों के द्वारा कार्य किया जा रहा है। यहाँ पर मटेरियल सामाग्री ईंट आदि भी खरोरा क्षेत्र से आ रहा है वह भी निम्न व घटिया स्तर के…

शिवपुरी :- ट्रेक्टर की किस्त जमा करने जा रहे युवक का गांव के दबंगों ने किया अपहरण, फिरौती भी मांगी

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बदनपुर में एक युवक का उसी के गांव के रहने वाले दबंग लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया। यहां तक कि फिरौती की रकम भी मांगी गई। मामले को लेकर अपह्त युवक के परिजन थाने पहुंचे लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। जिसके बाद युवक का पिता हरीराम एसपी ऑफिस पहुंचा और आवेदन के माध्यम से अपनी समस्या बताई। हरीराम ने बताया कि 2 दिसंबर को दोपहर 3 बजे उसका पुत्र राकेश लोधी बाइक से ट्रेक्टर की किश्त भरने जा…

शिवपुरी :- भ्रूण हत्या डीलिंग मामला:फरार इनामी आरोपियों ने न्यायालय में किया सरेंडर, चार महीने से फरार थे आरोपी पति-पत्नी

शिवपुरी :-शहर के सिद्धि विनायक अस्पताल में एक महिला और उसके कथित पति से 17 हजार रुपए में भ्रूण हत्या की डीलिंग करने वाली नर्स पूनम खान और सिद्धि विनायक अस्पताल के आरएमओ डॉ. रहीश खान ने मंगलवार को तृतीय व्यवहार न्यायाधीश अंशुल मंगल निगम के न्यायालय में सरेंडर कर दिया। दोनों पति-पत्नी 4 महीने से फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों पर 2-2 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। कोर्ट मामले में बुधवार को सुनवाई करेगा। सितंबर में आया था डीलिंग का वीडियोसितंबर 2021 के पहले पखवाड़े…

शिवपुरी :- कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में संचालित सभी स्कूलों में कक्षा का समय 10 बजे के बाद ही रखा जायेगा

प्राइमरी कक्षाओं का समय 10 बजे से पहले ना रखने के निर्देशशीतलहर के कारण ठंड बढ़ गई है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे ठंड से प्रभावित ना हो इसलिए स्कूलों के समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।शीत लहर के प्रभाव को देखते हुए स्कूलों में भी समय निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं।जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में संचालित शासकीय एवं अशासकीय सभी स्कूलों में प्राइमरी कक्षा का समय 10 बजे से पहले ना रखने के निर्देश दिए…

अजब गजब : मां ने कूड़े में फेंक दिया बेटे का लैपटॉप, 3 हजार करोड़ रुपयों का हो गया नुकसान! डिप्रेशन में चला गया युवक

रुपयों को खर्च करना जितना आसान है, उसे कमाना उतना ही मुश्किल. मगर कमाए हुए रुपये जब अंजाने में बर्बाद हो जाएं तो उस दुख का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता. किसी शख्स की अगर 2 हजार रुपये की नोट गलती से सड़क चलते गिर जाए तो उसका दिल टूट जाता है मगर एक शख्स को तो इतने रुपयों का नुकसान हो गया कि जिसे गिन पाना भी मुश्किल है. दुख की बात ये है कि उसकी मां ने अंजाने में ही उसे इतने बड़े नुकासन में डाल दिया. सोशल…

अजब गजब : कोरोना का टीका लगवाते ही गई नौकरी ! महिला के साथ हुआ अजीबोगरीब हादसा

कोरोना महामारी की वजह से देश-दुनिया में कितना नुकसान हो चुका है, ये बताने की ज़रूरत नहीं बची है. ऐसे में इससे बचने के लिए वैक्सीनेशन सभी की अहम ज़िम्मेदारी बन जाती है. ऑस्ट्रेलिया में एक महिला ने भी यही सोचा था, लेकिन उसके साथ जो हुआ, वो बेहद अजीबोगरीब था. महिला ने वैक्सीनेशन तो पूरा करा लिया, पर इसकी सज़ा उसे बेरोज़गार होकर भुगतनी पड़ी. लैनी चैट नाम की महिला ऑस्ट्रेलिया की एक चर्च में नौकरी करती थीं. उनका आरोप है कि चर्च की ओर से उन्हें नौकरी से…

शिवपुरी :- हैवानियत: पहले महिला को बनाया बंधक, फिर जलती पॉलीथिन की बूंदे टपकाकर दिए जख्म

शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिलपरी की रहने वाली मानसिक रूप से कमजोर एक महिला का एक यात्री बस के क्लीनर पीपी आदिवासी ने 28 अक्टूबर को उसे बहला फुसला कर उस समय अपहरण कर लिया था जब वह उसकी बस में सवार होकर अपनी मौसी के घर जा रही थी। आरोपी उसे मुरैना जिले के पहाड़गढ़ स्थित अपने गांव खरईपुर ले गया और उसका दैहिक शोषण किया। बताया जा रहा है कि महिला ने जब पीपी आदिवासी द्वारा किए जा रहे दैहिक शोषण का विरोध किया…

शिवपुरी :- मेडिकल कॉलेज में अमृत महोत्सव संगोष्टि संपन्न

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक श्री दीपक विसपुते ने शिवपुरी में आयोजित एक प्रबुद्धजन गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि 1947 में स्वराज की स्थापना तो हुई लेकिन राष्ट्र के मूल तत्व स्व की स्थापना का भाव तिरोहित कर दिया गया।उन्होंने कहा कि स्वाधीनता के अमृत महोत्सव में हमें उन प्रयासों और भूमिकाओं को तलाशना होगा जो भारत के लोकजीवन,प्रशासन, राजनीति, शिक्षा और संस्कृति में स्व के उस भाव को पुनर्जीवित कर सकें जिसके लिए इतिहास में हजारों गुमनाम सेनानियों ने अपना बलिदान दिया है।उन्होंने कहा कि पूरी…

शिवपुरी :मूंगफली-आटा कारोबारियों पर छापा:भोपाल और ग्वालियर से आए जीएसटी अधिकारियों ने खंगाले दस्तावेज

जिले के करैरा और भौंती में सोमवार को भोपाल और ग्वालियर से आए गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के अधिकारियों ने दो फर्मों पर एक साथ छापा मारा। भौंती में आटा मिल संचालक रमेश बिलैया और करैरा में मूंगफली मिल के संचालक सचिन जैन के यहां कार्रवाई जारी है। सूत्रों के अनुसार टैक्स चोरी की आशंका को लेकर दोनों कारोबारियों के यहां छापा पड़ा है। जीएसटी के अधिकारी अभी साफ-साफ कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी तक की गई दस्तावेजों की जांच में…