पीलीभीत:बच्चों को हीट बेब के बारे में जानकारी दी गई।

बच्चों को हीट बेब के बारे में जानकारी दी गई। पूरनपुर/ पीलीभीत इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी पीलीभीत शाखा ने कंपोजिट कन्या विद्यालय पूरनपुर में जाकर बच्चों को हीट बेब के बारे में जानकारी प्रदान करीसमिति के जिला अवैतनिक सचिव कौशलेंद्र भदोरिया ने बताया कि कंपोजिट कन्या विद्यालय में अध्यक्ष/जिलाधिकारी पीलीभीत के निर्देशन में बच्चों को हीट बेब के बारे में जानकारी प्रदान करी गई बच्चों को बताया गया गर्मी में कम से कम निकले तथा दोपहर में 12 से 3 बजे तक का समय जितना हो सके उतना गर्मी से…

पीलीभीत:राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर की निदेशिका द्वारा जानकारी दी गयी।

पीलीभीत गन्ने के साथ चुकंदर की खेती के सम्बंध में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के किसानों को जानकारी दी गयी। यह जानकारी राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर की निदेशिका द्वारा दी गयी। निदेशक डॉ सीमा परोहा द्वारा बताया गया कि गन्ने के साथ चुकंदर की खेती, गन्ना किसानों के लिए बहुत ही लाभकारी होगी। उन्होंने बताया कि गन्ना एक दीर्घकालिक फसल है, जिसके साथ चुकंदर की खेती अधिक लाभकारी हो सकती है। गन्ने की फसल जहाँ 10-12 महीने में परिपक्व होती है, वहीं पर चुकंदर की फसल 90-120 दिन…

पीलीभीत:जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का किया मौका मुआयना एवं दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पीलीभीत /जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने तहसील सदर क्षेत्र के अंतर्गत शिकायतकर्ता भारत सिंह पुत्र गेंदन लाल निवासी ग्राम खरूआ एवं सम्पूर्ण सिंह पुत्र मैकूलाल नि0ग्राम ललौरी तहसील सदर व जिला पीलीभीत की आईजीआरएस की शिकायत का मौका मुआयना/स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर ने अवगत कराया कि शिकायतकर्ता भारत सिंह ने चकमार्ग की पैमाइश के सम्बन्ध में शिकायत की गई। उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण/भौतिक सत्यापन किया गया। जिसमें ग्राम मधुवानगरी मुस्तिकिल की गाटा संख्या…

पीलीभीत:बाल विवाह करने वाले माता पिता व विवाह में उपस्थित पण्डित/काजी, हलवाई, टेन्ट वाला एवं खाना बनाने वालों को सजा दिए जाने का प्राविधान है।

पीलीभीत विकासखंड बिलसंडा में जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीण क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया एवं बताया गया कि यदि किसी भी माता पिता द्वारा अपनी (18 वर्ष) पुत्री एवं अपने (21) पुत्र का बाल विवाह किया जाता है तो बाल विवाह करने वाले माता पिता व विवाह में…

पीलीभीत:बिजली का खंबा दे रहा बड़ी घटना को दवात, विभाग बेसुध

पीलीभीत। शहर के मुख्य सड़क स्टेशन रोड चीनी मील के सामने बिजली का खंबा लोहे का कई दिनों से एक तरह यानी सड़क साइड झुका हुआ है। संभ्रांत लोगों ने इस खंबा की सूचना एसडीओ पीलीभीत को भी अवगत करा दिया ऐसा वायरल पोस्ट में बताया गया है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कान में तेल डाले हुए है। पोस्ट में बताया गया है लोहे का खंबा नीचे से बिल्कुल गल चुका है तारों के खिंचाव के कारण रुका हुआ बरना अब तक गिर गया होता। मामला कई दिनों से प्रतीक्षारत है…

पीलीभीत: सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह संपन्न

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के तत्वावधान में वीरांगना अवंती बाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य दयाराम भारती, मिश्रीलाल, गांधी जी, प्रवक्ता नसीम वेग एवं शिक्षिका इंदु झा सहित 2024 में सेवानिवृत्त हुए सतीश चंद्र गंगवार, ओम प्रकाश वर्मा तथा 2023 में सेवानिवृत्त मुख्तार अहमद सिद्दीकी एवं शिक्षक पूरनलाल को ‘शिक्षा समर्पित सम्मान’ से नवाजा गया।इस अवसर पर जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक को…

फर्रुखाबाद:भाकियू भानु ने जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित पाँच सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अप्रैल 2025 को भारतीय किसान यूनियन भानु ने जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी कायमगंज को सौंपा।   जनहित में भारतीय किसान यूनियन (भानू) का ज्ञापन/मांग-पत्र निम्न प्रकार से है  1- उत्तर प्रदेश में शिक्षा जैसा बुनियादी अधिकार निजी संस्थाओं के लिए मुनाफा का जरिया वन चुका है। प्राइवेट स्कूल सुविधाओं की आढ में अभिभावको से मनमाना शुल्क वसूल रहे है, ड्रेस, किताबे, यूनीफार्म, कोचिंग, एडमीशन, जूते, बैग, प्रतिवर्ष मंहगी फीस को इन्होने अनिवार्य वना दिया है। स्कूल दाखिले के लिए लाखो…

फर्रुखाबाद:अतिक्रमण कारियों पर गरजेगा बुलडोजर अतिक्रमण हटाओ अभियान 1 मई से।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)22 अप्रैल 2025 जनपद में दुकानदारो के नाली फुटपाथ पर अतिक्रमण से सडको पर लग जाते जाम से परेशान लोगो को जल्द ही निजात मिलने की संभावना है। शहर मे 1मई से अतिक्रमण हटाओ अभियान चालू होगा। जिसके लिये बुलडोजर को तैयार किया जा रहा है। अतिक्रमण कारियो को अतिक्रमण हटाने के लिये लगातार नगर पालिका का चेतावनी रथ जगह जगह घूम कर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी जारी कर रहा है।  गौरतलब है। कि शहर मे जगह जगह भीषण जाम के कहर से लोग जूझ रहे है।…

फर्रुखाबाद:एक राष्ट्र एक चुनाव” विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजित किया गया।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अप्रैल 2025  दिन मंगलवार को जिला सहकारी बैंक लिमिटेड फर्रुखाबाद के मुख्यालय भवन में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन बैंक के अध्यक्ष कुलदीप गंगवार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने एक राष्ट्र एक चुनाव विषय की महत्वता के बारे में विस्तार से बताया एवं इससे होने वाले लाभ के बारे में भी चर्चा की।     मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार…

फर्रुखाबाद:एसपी आलोक प्रियदर्शी का हुआ तबादला आरती सिंह को जनपद की मिली कमान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) जनपद के पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी का तबादला बीती रात शासन नें कर दिया। उनकी जगह पर आरती सिंह को जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बीते लगभग 10 महीनें पूर्व जून 2024 को जनपद के एसपी के पद पर आलोक प्रियदर्शी ने चार्ज लिया था। जिसके बाद बीते दिनों आलोक प्रियदर्शी का डीआईजी के पद पर पदोन्नति हो गयी थी। जिसके बाद से लगातार उनके तबादले की अटकले लगायी जा रही थी। बीती रात आलोक प्रियदर्शी को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था, कमिश्ररेट गाजियाबाद…

शुभमन गिल ने उड़ा दिया गर्दा, बना दिया वो रिकॉर्ड जो विराट कोहली भी नहीं बना पाए

गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके ही घर में हरा दिया। टीम की इस जीत में कप्तान शुभमन गिल का अहम रोल रहा जिन्होंने 90 रनों की पारी खेली। इस पारीके दौरान इतिहास रच दिया। इस पारी से उन्होंने आईपीएल में अपने 3500 रन पूरे कर लिए हैं। वह 25 साल की उम्र में आईपीएल इतिहास में इतने रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मैच में गिल ने 55 गेंदों में 90 रनों…

भारतीय युवा मुक्केबाजों के जीत का सिलसिला जारी

एशियाई अंडर-15 और अंडर 17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी भारतीय मुक्केबाजों के जीत का सिलसिला जारी रहा। भारतीय मुक्केबाजों ने रविवार को भी अपने-अपने मुकाबले जीते थे और इस सिलसिले को सोमवार को भी जारी रखा। भारतीय स्कूल खेल महासंघ (एसजीएफआई) के स्वर्ण पदक विजेता टीकम सिंह (52 किग्रा) ने तीसरे दौर में रैफरी द्वारा मुकाबला रोकने (आरएससी) के बाद यूएई के अली अल्मेस्मारी के खिलाफ जीत दर्ज की। टीकम के अलावा भारत के अन्य मुक्केबाज उधम सिंह (54 किग्रा) ने ईरान के मोहम्मदपरसा मोटेवालियनस्तानहसारी को 5-0 से…

नौकरानी से बनी एक्ट्रेस, पति और बच्चों को छोड़ा, कौन है ये महिला

बॉलीवुड में जितना दबदबा हीरो का रहा है, उतना ही खलनायकों की भी चर्चा रही। एक समय पर बड़े पर्दे पर अमरीश पुरी, अमजद खान, पुनीत इस्सर जैसे कलाकारों का सिक्का चलता था। इन खलनायकों के साथ-साथ कुछ महिला खलनायकों ने भी खूब कहर बरसाया। शशिकला सहगल भी इन्हीं महिला खलनायकों में से थीं। शशिकला सहगल ने अपने दौर में कई हिट फिल्मों में काम किया। अभिनेत्री ने अपने अभिनय से लोगों के दिल जीत लिए। शशिकला ने दुनिया को चार साल पहले अलविदा कर दिया था। लेकिन, कभी सिनेमा…

मशहूर टीवी एक्ट्रेस के एक्स पति का निधन, इस बीमारी ने ले ली जान

‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम शुभांगी अत्रे के पूर्व पति पीयूष पूरे का निधन हो गया। शादी के 22 साल बाद ये कपल 5 फरवरी, 2025 को अलग हो गया। दोनों की तलाक की खबर समाने आते ही सभी को झटका लगा था। शुभांगी अत्रे के पूर्व पति पीयूष पूरे का लीवर की समस्या के कारण निधन हो गया। ‘भाबीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी की भूमिका निभाने के लिए मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने डिजिटल मार्केटिंग एक्स्पर्ट पीयूष पूरे से शादी की थी। शुभांगी के पूर्व पति पीयूष ने…

पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिन का राजकीय शोक, PM मोदी ने जताया दुख

ईसाइयों के सबसे बड़े धर्म गुरु पोप फ्रांसिस का सोमवार की सुबह निधन हो गया। इसके बाद से पूरी दुनिया भर में शोक की लहर दौड़ गई। भारत में भी पोप फ्रांसिस के निधन पर राजनेताओं ने प्रतिक्रियाएं दी और दुख व्यक्त किया। वहीं अब सरकार ने पोप फ्रांसिस के निधन के बाद तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इन तीनों तक भारत के राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका कर रखा जाएगा। इसके अलावा किसी भी प्रकार का आधिकारिक मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं किया जाएगा। केंद्रीय गृह…

यूपी में देर रात दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: 11 डीएम समेत 33 आईएएस बदले

प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 33 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें वाराणसी, हापुड़, आजमगढ़, बरेली, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, संतकबीरनगर व भदोही के जिलाधिकारी और वाराणसी के मंडलायुक्त बदले गए हैं। निदेशक सूचना शिशिर की भी जिम्मेदारी बदल दी गई है। करीब 33 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आईएएस विशाल सिंह नए सूचना निदेशक बना दिए गए हैं। वाराणसी के मंडलायुक्त को नई जिम्मेदारी दी गई है। वाराणसी, बरेली, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, गाजीपुर, झांसी, महोंबा समेत कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं।…

पीएम की सऊदी यात्रा खाड़ी देशों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता का संकेत; पूर्व विदेश सचिव ने कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की दो दिनी यात्रा मंगलवार से शुरू हो रही है। उनकी इस यात्रा को न केवल सऊदी अरब, बल्कि संपूर्ण खाड़ी और इस्लामी दुनिया के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने में एक प्रमुख मील का पत्थर माना जा रहा है। पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला का कहना है कि पीएम मोदी की सऊदी अरब की यात्रा खाड़ी देशों के साथ भारत के संबंधों की प्रगाढ़ता का संकेत है। शृंगला ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में, विशेषकर क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद…

फर्रुखाबाद:स्वच्छ गंगा निर्मल गंगा अविरत गंगा के जल को फिर से स्वच्छ करने का विकास मंच ने लिया संकल्प।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)21 अप्रैल 2025 स्वच्छ गंगा निर्मल गंगा अविरत गंगा के जल को फिर से स्वच्छ करने का फर्रुखाबाद विकास मंच जिलाध्यक्ष भइयन मिश्र ने संकल्प लिया है।  गौरतलब है। फर्रुखाबाद विकास मंच जिलाध्यक्ष भइयन मिश्र लगातार स्वर्ग धाम का बेहतर कायाकल्प कराने का अभियान छेड़ है। भइयन मिश्र ने संघर्ष करते हुए स्वर्ग धाम घाट पर मृतको के परिजनो से अराजक माफिया द्रारा की जा रही  अवैध वसूली को रोकते हुऐ माफियाओ के खिलाफ अभियान चलाकर स्वर्ग धाम से खदेड़ दिया। तथा अवैध वसूली करने वाले गुंडे…

फर्रुखाबाद:पुलिस ने 14 घंटे में लूट का खुलासा कर दो आरोपियों को लूट के माल सहित किया गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अप्रैल 2025 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने महिला की सरेआम चेन लूट कर भागने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलिस ने मऊदरवाजा निवासी लुटेरे उमनवीर उम्र करीब 28 वर्ष व स्मोद उर्फ यश उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन के सभागार में मीडिया के सामने पेश किया। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने मीडिया को बताया की लूट की घटना के तुरंत बाद ही लुटेरों की तलाश में पुलिस की टीम को लगाया गया था। पुलिस ने 14 घंटे अथक…

फर्रुखाबाद:माफिया अनुपम दुबे की 9.83 करोड़ की सम्पत्ति को जिलाधिकारी के आदेश पर किया कुर्क।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)21 अप्रैल 2025 माफिया अनुपम दुबे पर पुलिस नें फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया| लिहाजा सोमवार को अधिकारियों नें कार्यवाही करते हुए माफिया की 9.83 करोड़ की सम्पत्ति को जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क किया है। अनुपम और उसके परिजनों की कुल 13 संपत्तियों की कीमत करीब 9.83 करोड़ आंकी गई है। जिस पर कुर्की की कार्यवाही हुई है। सोमवार को तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, थानाध्यक्ष कादरी गेट आमोद कुमार, कोतवाल फतेहगढ़ सत्यप्रकाश,मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बलराज भाटी व राजस्व टीम के साथ भारी पुलिस…