फर्रुखाबाद में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक का पैदल गश्त, व्यापारियों से संवाद कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सुना और उन्हें पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बाजार क्षेत्र में मौजूद पुलिस कर्मियों को सतर्क रहते हुए नियमित पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनमानस…

लखनऊ:पूर्व डीजीपी एवं राज्यसभा सांसद बृजलाल ने डीजीपी राजीव कृष्ण को भेंट कीं अपनी लिखित क्राइम आधारित पुस्तकें

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक, राज्यसभा सांसद एवं एससी/एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री बृजलाल ने आज उत्तर प्रदेश के डीजीपी श्री राजीव कृष्ण को अपनी स्वयं लिखित प्रसिद्ध पुस्तकों का संग्रह भेंट किया। उन्होंने “इंडियन मुजाहिदीन”, “पुलिस की बारात”, “लखनऊ के रंगबाज़”, “इटावा फाइल्स” और “डेढ़ विश्वा ज़मीन (यूपी क्राइम फाइल्स)” सहित कुल 30 सेट (150 पुस्तकें) डीजीपी मुख्यालय को समर्पित किए। इन पुस्तकों में अपराध जगत की गहराइयों, पुलिसिंग के अनुभवों और उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधियों के किस्सों को…

फर्रूखाबाद:दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना हेतु समय सारिणी जारी।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु आवेदन प्रक्रिया की समय-सारिणी घोषित कर दी गई है। यह जानकारी निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र के माध्यम से दी गई, जिसमें मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के आदेश का भी संदर्भ दिया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी फर्रुखाबाद श्री जितेन्द्र कुमार ने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों को…

अखिलेश यादव ने घायल को अपने काफिले से पहुंचाया अस्पताल

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विक्रमादित्य मार्ग पर जख्मी हालत में सड़क पर पड़े युवक को अपने काफिले से अस्पताल पहुंचाया। घायल का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। बाराबंकी जैदपुर के इसरौली गांव निवासी राकेश रावत (35) को एक माह पहले चारबाग में ऑटो की टक्कर से चोट लग गई थी। इसके बाद वह गांव चले गए। स्थानीय इलाज के बाद जख्म नहीं भरा और बुधवार को वह विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा कार्यालय के बाहर पहुंचे। यहां से निकल रहे अखिलेश ने…

बिहार दौरे से पहले पीएम मोदी से तेजस्वी यादव के 12 तीखे सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं। उनके दौरे को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वह सिवान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस साल में यह उनका पांचवां बिहार दौरा है, और पिछले 20 दिनों में दूसरा। विपक्ष इस दौरे को लेकर हमलावर है। उनका कहना है कि पीएम मोदी चुनावी फायदे के लिए बार-बार बिहार आ रहे हैं। पीएम मोदी के आने से पहले ही तेजस्वी यादव ने उनसे 12 तीखे सवाल पूछे हैं। तेजस्वी ने पूछा है कि क्या प्रधानमंत्री इन सवालों का जवाब देंगे.…

तेंदुलकर- एंडरसन ट्रॉफी से पहले सचिन ने की बड़ी भविष्यवाणी

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले हर कोई अपनी-अपनी भविष्यवाणी कर रहा है. इसी बीच क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम इस बार इंग्लैंड में 3-1 से सीरीज अपने नाम करेगी. सचिन का मानना है कि टीम इंडिया की मौजूदा प्लेइंग इलेवन मजबूत और आत्मविश्वास से भरी है. भारतीय युवा खिलाड़ी इंग्लिश परिस्थितियों में भी शानदार…

जंग की बड़ी कीमत चुका रहे इजरायल और ईरान, रोज गोला-बारूद में स्वाह हो रहे अरबों!

इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की काफी चर्चा है. इन दोनों देशों के बीच पिछले 8 दिनों से भयंकर तनाव की स्थिति है और फिलहाल मामला शांत होता भी नजर नहीं आ रहा है. युद्ध की वजह से ईरान के साथ-साथ इजरायल को भी काफी नुकसान हुआ है. उसे अभी तक अरबों डॉलर का नुकसान हो चुका है और हर दिन घाटा बढ़ता ही जा रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने में ही हर दिन करीब 200 मिलियन डॉलर खर्च कर दे…

IND vs ENG: ‘रोहित-विराट के बिना ड्रेसिंग रूम सूना होगा’, छलका केएल राहुल का दर्द

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना ड्रेसिंग रूम साझा करना मुश्किल होगा। उनके बिना ड्रेसिंग रूम का माहौल सूना होगा। बता दें कि, विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टेस्ट प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। उनसे पहले रोहित शर्मा ने भी लाल गेंद के प्रारूप को अलविदा कह दिया था। इससे भारत को दोहरा झटका लगा था और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय…

‘सितारे जमीन पर’ की एडवांस बुकिंग धीमी, ट्रेड एक्सपर्ट्स ने बताया अनुमान

आमिर खान तीन साल बाद दोबारा सिनेमाघरों में वापसी कर चुके हैं। उनकी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को रिलीज हो गई है। ये फिल्म साल 2007 की ‘तारे जमीन पर’ से जुड़ी हुई है और इस बार भी कहानी बच्चों और उनकी दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग उतनी जोशभरी नहीं दिख रही, जितनी आमिर जैसे सुपरस्टार की फिल्म से उम्मीद की जाती है। अब तक की एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 2.46 करोड़ की कमाई की है और 90,355…

क्या काजोल की बेटी नीसा देवगन एक्टिंग में करने वाली हैं डेब्यू?

हाल ही में काजोल फिल्मीज्ञान के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुईं, जहां उन्होंने अपने बेटी को लेकर बात की। अभिनेत्री से सवाल किया गया कि क्या वह भी अन्य पैरेंट्स की तरह भी अपनी बेटी को फिल्मों में लाने की योजना बना रही हैं। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, ‘नहीं, मुझे नहीं लगता कि वह ऐसा करेंगी, उन्हें फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं अपने परिवार के सभी बच्चों से प्यार करती हूं और मैं चाहती हूं कि वे वही करें, जिससे उन्हें खुशी मिलती है और…

लखनऊ:मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी रणनीति की समीक्षा की

लखनऊ:(द दस्तक24 न्यूज़) 19 जून 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में लोक निर्माण विभाग की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी रणनीति के सम्बन्ध में समीक्षा की। इस बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ राज्य के समस्त जिलाधिकारीगण, विभिन्न विधानसभाओं के जनप्रतिनिधि और सम्बन्धित विभागीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश देते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग की प्रमुख 18 योजनाओं के अन्तर्गत प्रदेश के सभी 75 जनपदों से आगामी 30…

शाहजहांपुर:वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना व नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने लिया जायजा

शाहजहांपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना तथा नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री अमृत अभिजात ने शुक्रवार को बिसरात घाट स्थित हनुमतधाम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री खन्ना ने निर्माण कार्य की गति और गुणवत्ता की जानकारी ली तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी कार्य…

नई दिल्ली:ऐतिहासिक क्रोएशिया दौरा,भारत-क्रोएशिया संबंधों में नया युग

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रोएशिया का यह ऐतिहासिक दौरा भारत और यूरोप के इस महत्वपूर्ण साझेदार देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला साबित हो रहा है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच कूटनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री मोदी ने क्रोएशिया के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ उच्चस्तरीय वार्ताएं कीं, जिनमें व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और पर्यटन जैसे विविध क्षेत्रों में सहयोग…

फर्रुखाबाद:हत्या के वांछित दो अभियुक्त थाना अमृतपुर पुलिस द्वारा आला कत्ल (डंडा) सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)19 जून 2025 थाना अमृतपुर पुलिस ने हत्या के संगीन मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री अजय वर्मा के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी एसओजी, सर्विलांस और थाना अमृतपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अभियुक्तों को एक मुखबिर की सूचना पर ग्राम उधरनपुर लीलापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल डंडा…

फर्रुखाबाद:डॉ. भूदेव सिंह राजपूत ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा से निदेशक पद के उम्मीदवार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)19 जून 2025 उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के निदेशक पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी भूपेंद्र सिंह की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान डॉ. भूदेव सिंह राजपूत के साथ कई पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मौजूद रहे। यह नामांकन भाजपा संगठन की सक्रियता और अनुशासन को दर्शाता है। डॉ. राजपूत ने कहा कि यदि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलती है, तो वे उपभोक्ताओं…

फर्रुखाबाद:सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु प्रचार वाहन रवाना, दुर्घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)19 जून 2025 जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। माह मई 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में हुई चिंताजनक वृद्धि के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट परिसर फतेहगढ़ से सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु परिवहन विभाग की पब्लिसिटी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन 19 जून से 23 जून 2025 तक जनपद की तीनों तहसीलों सहित फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ नगर में आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा। दुर्घटनाओं में…

फर्रुखाबाद:थाना जहानगंज पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध असलहा सहित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)19 जून 2025 जिले के थाना जहानगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को चोरी की गई मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के दिशा-निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में की गई। मामला संक्षेप में: दिनांक 17 जून 2025 को वादी श्री अंकित कुमार पुत्र सुनील कुमार, निवासी रतनपुर थाना जहानगंज द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा संख्या 106/25…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की लोक निर्माण विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में लोक निर्माण विभाग (PWD) की प्रमुख योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों से राज्य में चल रही सड़क, पुल, फ्लाईओवर, और अन्य निर्माण परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा उनके क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की।  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय…

फर्रुखाबाद में भाजपा का “11 साल बेमिसाल” कार्यक्रम सम्पन्न, मोदी सरकार की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)19 जून 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 11 वर्षों के सुशासन की पूर्णता के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ मंडल में “11 साल बेमिसाल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने किया, जिसमें मंडल के सभी बूथों पर एक साथ आयोजन किए गए। कार्यक्रम विशेष रूप से सिविल लाइन, बरगदिया घाट, भूसा मंडी नवदिया और ग्वालटोली में रात्रिकालीन ‘कोस्ट’ के रूप में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल…

लखीमपुर खीरी : 11वें अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अवसर पर इंडियन लाइब्रेरी पर योग गोष्ठी का हुआ आयोजन

गोला गोकर्णनाथ – 11वें अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अन्तर्गत बृहस्पतिवार को इंडियन लाइब्रेरी पर मास्टर योग ट्रेनर शशिकांत दीक्षित ने संस्थान के छात्रों को वाई ब्रेक योग प्रोटोकॉल के अभ्यास के साथ योग गोष्ठी का आयोजन किया गया।ट्रेनर शशिकांत दीक्षित द्वारा छात्रों को स्मृति एकाग्रता बढ़ाने के लिए लाभदाई योगासन प्राणायाम मुद्राओं की जानकारी प्रदान की गई व छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि जब हमारी पृथ्वी और इसका पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तभी हमारा स्वास्थ्य निरोग एवं उत्कृष्ट होगा…