कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2025 जनपद में आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत जनपद कन्नौज में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में सोमवार, 11 अगस्त 2025 को भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस जवानों का जोश और देशभक्ति से ओत-प्रोत माहौल ने शहरवासियों का दिल जीत लिया। रैली का शुभारंभ रिजर्व पुलिस लाइन, कन्नौज से हुआ, जो सामवेदी पेट्रोल पंप तक निकाली गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन तथा थाना प्रभारी कोतवाली सहित…
Category: देश
फर्रुखाबाद:जाहरवीर महाराज मेले में निशान उठाने की परंपरा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 जनपद में रविवार को जाहरवीर गोगा जी महाराज के मेले का प्रमुख आकर्षण निशान उठाने की परंपरा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। शनिवार की रात से ही वाल्मीकि समाज के लोग अपने-अपने क्षेत्रों से ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच पवित्र निशान लेकर पहुंचे और कोतवाली के निकट निर्धारित स्थल पर उन्हें रखा। रविवार सुबह निशानों की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद इन्हें मंदिर तक ले जाया गया, जहां जाहरवीर गोगा जी महाराज की विशेष पूजा संपन्न हुई। इसके बाद मेले के…
लखनऊ:उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक का निर्देश ,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शालीनता और परंपरा का पालन अनिवार्य
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने राज्यभर के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, रेलवे पुलिस और पीएसी वाहिनियों के सेनानायकों को निर्देश जारी किए हैं कि आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, जो इस वर्ष 16 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा, पूरी शालीनता, हर्षोल्लास और परंपरागत तरीके से संपन्न हो। पुलिस विभाग में लंबे समय से इस पर्व को सादगी और अनुशासन के साथ मनाने की परंपरा रही है। निर्देश में कहा गया है कि इस बार भी सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ त्योहार…
प्रयागराज में ब्वॉयज हाईस्कूल पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगो को बाढ़ राहत किट का किया वितरण
औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी जी ने रविवार को ब्वॉयज हाईस्कूल पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगो को बाढ़ राहत किट का वितरण किया। इस अवसर पर मा0 मंत्री श्री नंन्द गोपाल गुप्ता नंदी जी की उपस्थिति में बाढ़ से प्रभावित 1500 लोगो को राशन किट का वितरण किया गया तथा *तालाबों एवं अन्य स्थानों पर पानी में डूबने से* मृत हुए 05 लोगो के परिजनों को 04-04 लाख रूपये का डेमो चेक दैवीय आपदा राहत कोष से प्रदान किया गया।…
जनपद प्रयागराज में बाढ का परिदृश्य जलस्तर
जलस्तरगंगा नदी का जलस्तर- 1. फाफामउ- 81.59(-03)2. छतनाग- 80.24(-16)गंगा नदी का खतरे का बिन्दु. 1. फाफामउ-84.738 मी02. छतनाग-84.738 मी0गंगा नदी का अधिकतम जलस्तर.1. फाफामउ-87.980 मी02. छतनाग-88.030 मी0यमुना नदी का जलस्तर-1. नैनी- 80.80(-24)यमुना नदी का खतरे का बिन्दु. 84.738 मी0यमुना नदी का अधिकतम जलस्तर.नैनी- 87.990 मी0 प्रभावित वार्डध्मोहल्ला . 0 ऽ ऐसे परिवार जो राहत शिविर में निवास कर रहे है-0ऽ ऐसे परिवार जांे सुरक्षित स्थान पर निवास कर रहे है-0ऽ बाढ शिविर में निवास कर रहे व्यक्तियो की कुल संख्या-0ऽ अन्य स्थान में निवास कर रहे व्यक्तियो की कुल संख्य-0ऽ…
बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का शुभारंभ, आईटी सेक्टर को मिलेगा बड़ा फायदा
बेंगलुरु:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 केंद्र सरकार ने आज बेंगलुरु में मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन कर शहर के यातायात और आईटी सेक्टर को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार बेंगलुरु के भारत की प्रगति में योगदान को गहराई से मान्यता देती है और इस महानगर के बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। येलो लाइन का संचालन शुरू होने से विशेष रूप से आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। इस मेट्रो लाइन के माध्यम से वे तेज़ और…
लखनऊ में वोट चोरी पर विशेष स्क्रीनिंग, राहुल गांधी ने उठाई पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की मांग
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में आज नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चुनाव आयोग की वोट चोरी से संबंधित एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को कथित वोट चोरी से जुड़े तथ्यों और सबूतों से अवगत कराना था। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता मनीष हिंदवी समेत प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी…
गोरखपुर:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 सेवा, संवेदना और सत्यनिष्ठा को जीवन-व्रत मानकर लोक-कल्याण के कार्यों में निरंतर जुटे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपने आवेदन, शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति की बात को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए निर्देशित किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की…
फर्रुखाबाद:आंशिका शाक्य को एमटीएस में चयन पर भव्य सम्मान समारोह।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 नगर के मोहल्ला सरदार खां की प्रतिभावान बेटी आंशिका शाक्य, पुत्री घनश्याम शाक्य, ने एमटीएस में चयन पाकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने एक सम्मान समारोह आयोजित कर आंशिका को भव्य रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम में आंशिका को पगड़ी, पंचशील पट्टिका पहनाकर, सम्मानपत्र एवं शील्ड प्रदान की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने बिटिया के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके संघर्ष एवं मेहनत…
फर्रुखाबाद:मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस का पैदल गश्त।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली मोहम्मदाबाद प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला एवं पुलिस बल ने क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। बाजारों…
मुरादाबाद:अगस्त क्रांति की स्मृतियों में मुरादाबाद में कांग्रेस की “जय हिन्द यात्रा”
(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 अगस्त क्रांति के ऐतिहासिक महत्व को याद करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरे प्रदेश में “जय हिन्द यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मुरादाबाद जनपद में भव्य “जय हिन्द यात्रा” निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस यात्रा में पूर्व सांसद कुँवर दानिश अली, निर्वतमान प्रदेश उपाध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, पूर्व विधायक इकराम कुरैशी, ज़िलाध्यक्ष विनोद गुंबर, महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम तथा…
फर्रुखाबाद में ओवरलोड एवं अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, चार डम्पर सीज़
(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ओवरलोड एवं अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपजिलाधिकारी सदर फर्रुखाबाद के नेतृत्व में, ARTO प्रवर्तन टीम के साथ संयुक्त छापेमारी की गई। यह कार्रवाई बघार के पास 10 जुलाई 2025 को की गई। छापेमारी के दौरान कुल चार डम्पर खड़े पाए गए, जिनमें मोरम लदी हुई थी। कार्रवाई के तहत एक डम्पर को चौकी सेंट्रल जेल की अभिरक्षा में और तीन डम्पर मय मोरम लदे चौकी आईटीआई की अभिरक्षा में सौंपे…
फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2025 सिंचाई विभाग द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार जिले में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जबकि रामगंगा नदी का जलस्तर खतरे के करीब है। रिपोर्ट के मुताबिक, गंगा नदी का खतरे का निशान 137.10 मीटर है, जबकि लोहिया सेतु (पांचालघाट) पर सुबह 8 बजे जलस्तर 137.25 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से ऊपर है। वहीं, रामगंगा नदी का खतरे का निशान भी 137.10 मीटर है, लेकिन बहम्मदत बीबीवी सेतु (रामगंगा) पर सुबह 8…
नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल टावरों की ARU चोरी करने वाले गिरोह के बदमाशों के पैर में लगी गोली
नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 नोएडा पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे मोबाइल टावरों के ARU चोरी करने वाले गिरोह के बदमाशों को पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से कुछ बदमाश घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, बीती रात गश्त के दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने…
जन अधिकार पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन फर्रुखाबाद में सम्पन्न, संगठन मजबूती और सामाजिक न्याय पर जोर
(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 जन अधिकार पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आज पार्टी कार्यालय पर उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, समाज पर हो रहे अन्याय-अत्याचार और आगामी रणनीतियों पर गहन चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र शाक्य ने की। उन्होंने जिले के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक संघर्षों में संगठन…
नई दिल्ली:आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जताई चिंता –बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा, आम जनता की पहुंच से बाहर।
नई दिल्ली(:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोमवार को स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये दोनों क्षेत्र, जो कभी सेवा का माध्यम माने जाते थे, अब व्यवसायिक रूप धारण कर चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आज के समय में न तो स्वास्थ्य सेवाएं सस्ती हैं और न ही शिक्षा, और यह स्थिति आम जनता के लिए चिंता का विषय है। भागवत ने कहा— “स्वास्थ्य और शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और पहले इन्हें सेवा…
फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ पुलिस की अपील चोरों से जुड़ी अफवाहों पर न दें ध्यान, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2025 पिछले कुछ दिनों से जनपद में रात्रि के समय चोरों के आने की खबरें और अफवाहें तेजी से फैल रही हैं, जिससे आमजन के बीच भ्रम और भय का माहौल बन गया है। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और आपसी चर्चाओं में यह बात फैल रही है कि चोर गांवों और कस्बों में सक्रिय हैं। इस पर फतेहगढ़ पुलिस ने स्पष्ट बयान जारी करते हुए कहा है कि अब तक की गई जांच में ऐसी कोई घटना सत्य नहीं पाई गई है। जांच में…
फर्रुखाबाद:”विभाजन की विभीषिका दिवस” पर जिलेभर में होंगे विविध कार्यक्रम, राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत होगा माहौल
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज)10 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश शासन के “हर घर तिरंगा अभियान 2025” के अंतर्गत 14 अगस्त को जिलेभर में “विभाजन की विभीषिका दिवस” कार्यक्रम बड़े पैमाने पर आयोजित होंगे। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के कार्यालय पत्र (संख्या 276/2025/जी०आई०-24/चार-2025) एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सभी स्कूल, कॉलेज, संस्थान एवं कार्यालयों में एक साथ राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई जाएगी। सुबह 11:00 बजे से सभी स्थानों पर गोष्ठियां आयोजित होंगी, जिनमें प्रबुद्ध वक्ता विभाजन के दंश और उससे जुड़ी त्रासदी के विषय में बच्चों एवं आमजन…
फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन सतर्क।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 जनपद में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सिंचाई विभाग द्वारा जारी ताज़ा बुलेटिन के अनुसार, गंगा नदी का जलस्तर लोहिया सेतु (पंचाल घाट) पर खतरे के निशान 137.10 मीटर को पार कर 137.25 मीटर दर्ज किया गया है। यह स्तर सुबह 8 बजे की तुलना में शाम 4 बजे और बढ़ा है। वहीं, रामगंगा नदी का जलस्तर बहमलपुर बिदौदी सेतु पर खतरे के निशान से थोड़ा नीचे 136.35 मीटर दर्ज किया…
फतेहगढ़:भारत माता मंदिर के पास नाली निर्माण न होने से सड़क पर जलभराव, लोगों को भारी परेशानी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 फतेहगढ़ शहर के कानपुर-बरेली बाईपास स्थित भारत माता मंदिर के पास नाली का निर्माण न होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित पश्चिमी साइड में नाली न होने की वजह से सड़क पर गंदा पानी और कचरा जमा हो जाता है, जिससे न केवल आने-जाने में दिक्कत होती है बल्कि दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता है। मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए…
