सूडान में जारी लड़ाई के बीच अब तक 16 बैच में 3000 भारतीयों को निकाला जा चुका है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने लिखा- IAF C-130J फ्लाइट ने 16वें बैच को लेकर सूडान पोर्ट से उड़ान भरी। इस फ्लाइट में सवार 122 यात्री जेद्दा के रास्ते में हैं। लगभग 3000 लोग अब ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान छोड़ चुके हैं। वहीं, 9वीं आउटबाउंड फ्लाइट जेद्दाह से रवाना हुई। इस फ्लाइट में सवार 186 यात्री कोच्चि के लिए रवाना हुए।
Category: देश
लखनऊ और बेंगलुरु आज इकाना स्टेडियम में होंगे आमने सामने
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच खेला जाएगा। लखनऊ और बेंगलुरु पहली बार इकाना मैदान में आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार भिड़ेंगी। इससे पहले सीजन के 15वें मैच में दोनों का सामना हुआ था, तब लखनऊ को एक विकेट से जीत मिली थी। तेज गेंदबाज मार्क वुड की गैर मौजूदगी में लखनऊ का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हुआ है…
दामिनी मूवी के लिए ऋषि कपूर ने कहा था कि वो भले ही फिल्म के लीड हीरो थे, लेकिन पूरी लाइमलाइट सनी देओल लूट ले गए थे।
राजकुमार संतोषी की सुपरहिट फिल्म दामिनी को रिलीज हुए 30 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी फिल्म के बारे में चर्चा की जाती है। फिल्म के एक्टर ऋषि कपूर ने कहा था कि वो भले ही फिल्म के लीड हीरो थे, लेकिन पूरी लाइमलाइट सनी देओल लूट ले गए थे।ऋषि का कहना था कि फिल्म में उनका किरदार थोड़ा डिफेंसिव था जबकि सनी ने लाउड रोल किया था। यही वजह थी कि फिल्म खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा सनी देओल की चर्चा की गई थी। ऋषि कपूर ने…
सुसाइड नोट जिया की मां ने लिखा था : सूरज पंचोली
जिया खान बहुत अच्छी लड़की थी, उसने कभी मुझ पर पर्सनली या मीडिया में आरोप नहीं लगाए। उसकी फैमिली में कोई काम नहीं करता था। जिया के पास जब तक पैसे थे तब तक ही उसकी फैमिली साथ थी। जब जिया को प्यार और हेल्प की जरूरत थी, तब उसके साथ सिर्फ मैं था, उसकी फैमिली नहीं। इसी वजह से उसने सुसाइड किया। उसकी मां कभी अच्छे डॉक्टर के पास लेकर नहीं गईं। वो सिर्फ जिया को काम करने के लिए पुश करती थीं। उन्होंने कभी जिया के मेंटल इलनेस…
बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली अनुष्का शर्मा का 35वां जन्मदिन है , जानिए कुछ खास बातें
आज एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का 35वां जन्मदिन है। करियर, पर्सनल लाइफ हो या फैमिली- हर मोर्चे पर अनुष्का ट्रेंड सेटर रही हैं। बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड में पहचान बनाई। तीनों खान स्टार (शाहरुख, आमिर और सलमान) के साथ फिल्में करने वाली अपने दौर की इकलौती एक्ट्रेस हैं।करियर के पीक पर उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की। बेटी वामिका के लिए उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई और अपना प्रोडक्शन हाउस भी छोड़ दिया। विराट की खराब फॉर्म के लिए अक्सर अनुष्का को ट्रोल किया गया।अनुष्का का जन्म 1 मई…
फर्रुखाबाद:ताबड़तोड़ कार्योलयो का उद्घाटन कर जिलाध्यक्ष नीरज प्रताप शाक्य ने दिया ,”हाउस टैक्स हाफ ,वाटर टैक्स माफ” का नारा
फर्रुखाबाद,आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज प्रताप शाक्य ने किए नवाबगंज, शमशाबाद, कंपिल नगर पंचायतो में कार्यालय उद्घाटन जिला प्रभारी कीर्तिमान प्रकाश ,जिला महासचिव ठाकुर कुलदीप सिंह ,किसान प्रकोष्ठ शमशाबाद प्रभारी अवनीश सिंह तोमर, आईटी सेल प्रभारी अंकित , शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र ,व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता जी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष नदीम शाह जिला सह प्रभारी कंपिल नगर पंचायत प्रभारी अदनान शाह, जिला उपाध्यक्ष जगतपाल रजनी शाक्य रत्नेश कुमार , वैभव प्रताप एके सिंह आदि मौजूद रहे । कार्यालयों के उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में…
मैनपुरी न्यूज़ : 15 दिन बाद सगी बहनों की उठनी है डोली, दोनों बाजार से एक साथ हो गईं लापता, परिजन चिंतित
मैनपुरी में 15 दिन बाद सगी बहनों की बरात आनी है। इससे पहले ही लापता हो गईं। घर से बाजार में किसी काम के लिए निकलीं और फिर वापस नहीं लौटीं। परिजन काफी चिंतित हैं। शादी की लगभग तैयारियां हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में 15 दिन बाद जिन दो सगी बहनों की डोली उठनी है, वह एक साथ लापता हो गईं। घर से बाजार गईं और फिर नहीं लौटीं। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस भी उनकी…
मैनपुरी न्यूज़ : कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत, एक की हालत नाजुक, हाईवे पार करते समय हुआ हादसा
मैनपुरी : तेज रफ्तार कार ने हाईवे पार कर रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा करहल थाना क्षेत्र के मीठेपुर चौकी क्षेत्र में…
मैनपुरी : खेलते-खेलते गर्म दूध के भगोने में गिरा डेढ़ वर्षीय मासूम, झुलसकर दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दर्दनाक हादसा मासूम बच्चा तख्त पर बैठा खेल रहा था। तख्त के नीचे गर्म दूध का भगोना रखा था। खेलते-खेलते अचानक वह भगोने में गिर गया। गंभीर रूप से झुलसने पर उसकी मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी आ गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। भगोने में गिरने से गंभीर रूप से झुलस गयामामला भोगांव थाना क्षेत्र के दलपतिपुर गांव का है। गांव निवासी कर्णवीर यादव का डेढ़ वर्षीय पुत्र सारस्वत बृहस्पतिवार…
प्रयागराज-राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अब 21 मई को
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया है कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में दिनांक 13.05.2023 के स्थान पर दिनांक 21.05.2023 (दिन रविवार) को जनपद न्यायालय परिसर, प्रयागराज में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है, जिसमें सिविल, राजस्व व जुर्माने से दण्डनीय मामलों का निस्तारण किया जायेगा। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
स्टार्स को योग सिखाने वाली अंशुका कौन हैं, जानिए
मुंबई के बांद्रा का अंशुका योग स्टूडियो। यहां हमारी मुलाकात हुई एक बहुत ही खास इंसान से जिनके नाम पर ये स्टूडियो है यानी अंशुका परवानी से। अंशुका सेलिब्रिटी योग ट्रेनर हैं जो पिछले 10 सालों से बॉलीवुड सेलेब्स को योग सिखा रही हैं।करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, रकुलप्रीत सिंह, अर्जुन कपूर, सैफ अली खान जैसे 20-25 से ज्यादा सेलेब्स अंशुका के क्लाइंट हैं। वजन घटाने-बढ़ाने से ज्यादा सेलेब्स अंशुका के पास डांस के लिए बॉडी में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने, मेंटली शांत और फोकस्ड रहने के लिए योग करने आते…
न सफाई है न जन सुविधाएं हैं, भाजपा झूठे वादे करती है,:अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे वादों और धोखे से ऊब चुकी है। इस बार जनता नगर निगम चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। प्रदेश के नगरों में जन समस्याओं का अंबार है। न सफाई है न जन सुविधाएं हैं। भाजपा झूठे वादे करती है, जनता भाजपा की षड़यंत्रकारी नीतियों को समझ चुकी है। नगर निकायों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट के लिए भाजपा जिम्मेदार हैमहंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त जनता भाजपा के…
सब्जी में नमक ज्यादा होने पर किया हंगामा, परिजनों के विरोध पर तमंचे से सीने में गोली मार ली
लखनऊ कैंट में एक नशेबाज युवक ने खाने में नमक ज्यादा हाने की बात को लेकर हंगामा करने लगा। परिजनों के विरोध पर तमंचे से सीने में गोली मार ली। परिजन गंभीर हालत में ट्रामा सेटर ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।आर्मी में चपरासी के पद से रिटायर निलमथा के आदर्शनगर निवासी उमाशंकर दुबे के तीन लड़कें हैं। उमाशांकर ने बताया कि छोटा लड़का पूरन शराब का आदी था।शुक्रवार रात को भी पूरन रोज की तरह घर शराब पीकर आया और रात करीब 11 बजे खाने में…
मालखाने में वेल्डिंग होते वक्त हुआ हादसा, सरोजनीनगर थाने में लगी आग
लखनऊ में सरोजनीनगर थाने में शनिवार शाम मालखाने में आग लग गई। जब वहां टीन सेड लगाते वक्त वेल्डिंग मशीन की चिंगारी से पास ही रखे ज्वलनशील पदार्थ ने आग पकड़ ली। आग से वहां पर खड़ी एक टेंपो और कार जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, एक पुलिस कर्मी और वेल्डिंग का काम करने वाला युवक झुलस गए। दमकल की दो गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं दोनों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया।सरोजनीनगर थाने…
अमेरिका से पकिस्तान ने माँगा मिलिट्री फंडिंग तो जानिए अमेरिका ने क्या कहा ?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग की है कि वो उनकी मिलिट्री फंडिंग को फिर से शुरू कर दें। जिसे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने कार्यकाल के दौरान बंद कर दिया था। गुरुवार को पाकिस्तान के एक डिप्लोमैट मसूद खान ने वॉशिंगटन में हुए एक सेमिनार में इसकी मांग की। उन्होंने कहा, ‘ये जरूरी है कि पाकिस्तान के लिए अमेरिका अपनी मिलिट्री फंडिंग और हथियारों की बिक्री फिर से शुरू कर दे।’ इसके जवाब में सेमिनार में मौजूद अमेरिकी अधिकारी एलिजाबेथ होर्स्ट ने पाकिस्तान को अपनी आर्थिक तंगहाली दूर…
जब-जब माही का बल्ला बोला, IPL में सबसे ज्यादा डिजिटल व्यूअरशिप तब-तब आई
करीब 3 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति (1,022 करोड़ रु.) 2020 के बाद पहली बार विराट कोहली (998 करोड़ रु.) से ज्यादा हो गई है। टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड चैंपियन, वनडे वर्ल्डकप चैंपियन और 4 बार चेन्नई को आईपीएल चैंपियन बनाने वाले 41 वर्षीय धोनी का क्रेज अब भी वैसा ही है।यही वजह है कि मौजूद आईपीएल में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अब तक की सबसे ज्यादा व्यूअरशिप (2.4 करोड़) उस वक्त दर्ज की गई, जब धोनी बेंगलुरू के होम ग्राउंड…
22 राज्यों से ज्यादा मतदाता निकाय चुनाव में, भाजपा ने 350 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे
यूपी में नगर निकाय के 14,684 पदों पर चुनाव हो रहे हैं। इन्हीं में 17 महापौर, 200 नगर पालिका अध्यक्ष, 545 नगर पंचायत अध्यक्ष और 1420 पार्षदों के चुनाव भी हैं। चुनाव तो नगर निकाय के हैं, लेकिन ये 2024 आम चुनाव से पहले यूपी की 80 लोकसभा सीटों का सेमीफाइनल भी है। इस चुनाव के रिजल्ट बता देंगे कि यूपी 2024 में दिल्ली के सिंहासन पर जनता किसे विराजने का मन बना रही है। तो इस बार की संडे बिग स्टोरी में पढ़िए… 80 सीटों का सेमीफाइनल।निकाय चुनाव में…
कटरीना की आवाज में ‘की हाल चाल’ सुनते ही मैं बेहोश हो जाता हूं : विक्की कौशल
मुंबई में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान होस्ट करण वाही और अनुष्का दांडेकर ने विक्की कौशल से मजेदार बातचीत की। इस दौरान करण वाही ने विक्की से शादी और रिलेशनशिप पर भी बात की। इस बातचीत की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बातचीत के दौरान विक्की ने ये भी बताया कि कटरीना कैसी और कितनी पंजाबी बोल लेती हैं।वीडियो में करण वाही कह रह हैं- मुझे आपसे कुछ पर्सनल टिप्स चाहिए। करण आगे कहते हैं कि ये सवाल बड़ा इंपॉर्टेंट है, आप समझ नहीं रहें…
शाहरुख से कोई छीन नहीं सकता क्रेडिट..फैंस उन्हें देखने के लिए तरस गए थे : सलमान
सलमान खान का कहना है कि पठान को हिट कराने में उनकी कोई भूमिका नहीं है। एक रिसेंट इंटरव्यू में होस्ट द्वारा उन्हें शाहरुख की फिल्म पठान को हिट कराने का श्रेय दिया गया। जवाब में सलमान ने कहा कि ये क्रेडिट शाहरुख खान से कोई नहीं छीन सकता। सलमान ने कहा कि शाहरुख ने फिल्म में काफी अच्छा काम किया है इसलिए इसकी सफलता के सबसे बड़े हकदार वही हैं। जाहिर है कि सलमान ने पठान में कैमियो किया था। उनके 10 मिनट के कैमियो को ऑडियंस ने काफी…
पीलीभीत:रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने धनारा घाट पुल पर दो व्यक्तियों की जान बचाने वाले बबलू मांझी का सम्मान किया।
पूरनपुर रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया कुछ दिनों पूर्व धनरा घाट पुल पर जो 2 व्यक्ति मोटरसाइकिल समेत नदी में गिर गए थे उन दोनों लोगों को अपनी जान पर खेलकर वहां कार्य करने वाले बबलू मांझी ने सकुशल उन लोगों को नदी से बाहर निकाला 1999 से अब तक बबलू माझी 20 लोगों की जान बचा चुके हैं आज रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने तहसील पूरनपुर में नायब तहसीलदार हेमराज जी के हाथों से बबलू माझी को एक गिफ्ट देकर सम्मानित करा और…
