पीलीभीत:सत्यदीप गुप्ता ने पूरी की सबसे ऊंची चोटी की चढाई

पूरनपुर/पीलीभीत।पर्वतरोही सत्यदीप गुप्ता ने विश्व की पाँचवी सबसे ऊँची चोटी माउन्ट मकालू (8463) की चढ़ाई पूरी कर एक रिकार्ड और अपने नाम कर लिया।ज्ञात रहे कि इससे पूर्व भारत की सबसे ऊँची चोटी कंचनजंघा की भी सत्यदीप गुप्ता ने चढ़ाई पूरी करने वाले यूपी के दूसरे पर्वतरोही बने थे।बीस अप्रेल को नगर के सरबनपुरी कालौनी निवासी पर्वतरोही सत्यदीप गुप्ता पुत्र राधा कृष्ण गुप्ता को परिवार जनों,शुभचिंतकगणों ने सत्यदीप गुप्ता को विदा किया था। सत्यदीप गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मई को भारतीय समय अनुसार सुवह 7.40 बजे पर…

पीलीभीत:सम्पूर्ण समाधान दिवस में 17 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा मौक पर 05 का हुआ निस्तारण।

पीलीभीत / जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में तहसील अमरिया का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 17 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि…

कासगंज के कलेक्ट्रेट पहुंच कर राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हाफिज गांधी,प्रधान जसवीर शाक्य ,भीमसेन यादव ने बाड़ के समय होने बाली परेशानियों से अवगत कराया

पटियाली-इंदा जसनपुर मिहौला गांव तहसील पटियाली में पड़ता है इस गांव में कटान की समस्या हर साल उत्पन्न होती है जिससे ग्राम वासियों को जान माल का खतरा रहता है इस समस्या को ध्यान में रखते हुए ग्राम प्रधान जसवीर शाक्य समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हाफिज गांधी भीमसेन यादव अशोक यादव ने सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता अरुण कुमार जी से मुलाकात कर गंगा बाड़ के समय होने बाली परेशानी से अवगत कराया इस संबंध में उन्होंने एक ज्ञापन सौंपा सिंचाई विभाग के अरुण कुमार जी आश्वासन…

मैनपुरी : डीजीपी के निर्देश पर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। अपराध नियंत्रण के लिए अभियान शुरू हुआ है।

डीजीपी के निर्देश पर मैनपुरी पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। अपराध नियंत्रण के लिए अभियान शुरू हुआ है। डिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। हिस्ट्रीशीटर कहां है, क्या कामकाज कर रहे हैं। इसका रिपोर्ट कार्ड अगले 72 घंटे में तैयार होगा। जो हिस्ट्रीशीटर अपराधों से तौबा कर काम पंचा करते मिलेंगे उनकी निगरानी होगी और जो संदिग्ध पाए जाएंगे उन्हें सलाखों के पीछे करने का अभियान चलेगा। निकाय चुनाव की खुमारी से निकल चुकी जनपद पुलिस अपराध नियंत्रण के मोड में काम करने लगी है। कानून…

डीके पहली बार डिप्टी CM, सिद्धारमैया 12.30 बजे CM की शपथ लेंगे

कर्नाटक में कांग्रेस की नई सरकार का आज शपथ ग्रहण समारोह होगा। सिद्धारमैया आज दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे। उनके साथ कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु के कांतिरावा स्टेडियम में होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि CM और डिप्टी CM के साथ आठ विधायक शपथ लेने वाले हैं। हालांकि उनके नाम अब तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक इन विधायकों में डॉ. परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी…

जनता अब समझ चुकी, 2024 के चुनाव होने का कर रही इंतजार : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है लोगों पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। समाज का हर वर्ग परेशान है। किसान और गरीब सभी महंगाई की मार झेल रहे हैं। भाजपा की केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकारें जनता को सिर्फ झूठे आश्वासन दे रही है। जनता अब समझ चुकी है और वह भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। परेशान जनता अब बस चंद महीनों के बाद ही होने वाले 2024 के लोकसभा…

7 घंटे तड़पने के बाद ई-रिक्शा में बैठा युवक बेसुध हुआ तो ड्राइवर ने फेंका, गोंडा का रहने वाला था युवक

लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना हुई। ठाकुरगंज इलाके में एक ई-रिक्शा ड्राइवर ने अपनी सवारी को बेसुध होने पर रोड साइड फेंक दिया। लड़की सांसे चल रही थीं। वहां रहने वाले लोगों के मुताबिक, करीब 7 घंटे तक लड़का वहीं पर तड़पता रहा। इसके बाद उसकी मौत हो गई। ये पूरी घटना CCTV में कैद हुई। अब पुलिस ई रिक्शा ड्राइवर को ढूंढ रही है।अहम बात ये भी है कि इस दौरान ई रिक्शा में और भी सवारियां बैठी थीं। बेसुध लड़के को सड़क किनारे फेंकने में अन्य…

अतीक असरफ के ऊपर रील बनाने वालों के ऊपर कार्यवाही , क्या बोले STF चीफ

“सुबह का चढ़ता ये सूरज शाम तक ढल जाएगाजो बुझा बैठा है आरिफ, वह दिया जल जाएगावक्त के दरिया में तूफान तुम जरा आने तो दोकौन कितने पानी में है सब पता चल जाएगा।”सामने अतीक की तस्वीर और बैकग्राउंड में चल रहा ये डायलॉग इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई रील का है। officialatiqahmad नाम के अकाउंट से पोस्ट की गई इस रील में अतीक की राजनीति से लेकर उसके आखिरी दिनों तक की तस्वीरें दिखाई गई हैं। प्रोफाइल में कई और वीडियो भी हैं, जिनमें माफिया के लिए हमदर्दी जताई…

हिरोशिमा का नाम सुनकर सहम जाती है दुनिया, जापान मे पीएम मोदी

G7 की बैठक में हिस्सा लेने से पहले शनिवार सुबह पीएम नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात की। दोनों नेता के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। इसमें भारत-जापान के रिश्ते को लेकर बातचीत हुई। मोदी ने कहा कि जापानी पीएम फुमियो किशिदा के साथ बेहतरीन बातचीत हुई। हमने भारत-जापान के रिश्तों को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। इससे पहले हिरोशिमा में PM मोदी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके अलावा PM मोदी आज यूक्रेन जंग के 15 महीने बीतने के बाद पहली…

राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया, पढ़िए खबर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लीग स्टेज के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत से RR के प्लेऑफ में क्वालिफाई करने की उम्मीदें बरकरार हैं, वहीं PBKS रेस से बाहर हो गई। इम्पैक्ट प्लेयर ध्रुव जुरेल ने छक्का लगाकर राजस्थान को जीत दिलाई। मैच में ट्रेंट बोल्ट ने डाइविंग कैच पकड़ा, नवदीप सैनी के खिलाफ बोल्ड होने पर लियाम लिविंगस्टोन हंसने लगे। जोस बटलर लगातार तीसरे मैच में जीरो पर आउट हुए और युजवेंद्र चहल ने 28 रन का ओवर…

26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म ‘द लिटिल मरमेड’

जान्हवी कपूर डिज्नी की हॉलीवुड फिल्म ‘द लिटिल मरमेड’ का एक प्रोमो वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह अचानक से कहानी सुनाते- सुनाते मर्मेड बन जाती हैं।इस वीडियो में, जान्हवी को एक कमरे में दो छोटी लड़कियों को एक कहानी सुनाते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस उन्हें ‘मछली जल की रानी है’ कहानी सुनाते हुए नजर आईं। इसके बाद अचानक से वह खुद को जादुई रूप से राजकुमारी एरियल के रूप में बदल लेती हैं इस लुक में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।…

कौन हैं एक्ट्रेस मरीना गुलबहारी ,कैसे एक तस्वीर से खराब हुई पूरी जिंदगी

ये हैं इंटरनेशनल एक्ट्रेस मरीना गुलबहारी। ये तस्वीर जितनी खूबसूरत है, इसके पीछे की कहानी उतनी ही दहला देने वाली है। यकीन करना मुश्किल है लेकिन इस एक फोटो से इस एक्ट्रेस की पूरी जिंदगी तबाह हो गई। अपना घर, शहर और देश तक छोड़ना पड़ा और आज ये एक रिफ्यूजी कैम्प में जिंदगी गुजार रही हैं। मरीना गुलबहारी अफगानिस्तान की एक्ट्रेस हैं। 2001 में जब अफगानिस्तान में दोबारा फिल्में बनने की शुरुआत हुई, तब मरीना महज 12 साल की थीं और वहां सड़कों पर भीख मांगती थीं। एक डायरेक्टर…

आर्यन को जेल में मत डालना नहीं तो वो टूट जायेगा ऐसा शाहरुख ने कहा था

ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन को गिरफ्तार करने वाले समीर वानखेड़े ने बॉम्बे हाईकोर्ट को शाहरुख के साथ हुई चैट सौंपी है। इस चैट में शाहरुख वानखेड़े से कह रहे हैं कि उनके बेटे को जेल में ना डाला जाए, अगर वह जेल गया तो टूट जाएगा।दरअसल, CBI का आरोप है कि समीर ने आर्यन को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपए मांगे थे। वे इसके खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे हैं। मामले की अगली सुनवाई 22 मई को होगी। इस बीच वानखेड़े आज सुबह 11 बजे CBI के…

प्रयागराज-सचिव पांच सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग अब तक की गई कार्यवाही की दी गई जानकारी

प्रयागराज-उत्तर प्रदेश शासन की अधिसूचना सं0 707/छः-पु०-11-2023-22 एम/2023 दिनांक 25 अप्रैल, 2023 द्वारा न्यायमूर्ति दिलीप बाबा साहब भोंसले (पूर्व मुख्य न्यायाधीश, मा० उच्च न्यायालय, इलाहाबाद) की अध्यक्षता में गठित 05 सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग द्वारा गठन की दिनांक 25 अप्रैल 2023 से दिनांक 19 मई 2023 तक किए गए कार्य का विवरण-● मा० आयोग को प्रथम बैठक दिनांक 27 अप्रैल 2023 में अधिसूचना संख्या 588/ छः-पु0-11-2023-22 एम/2023 दिनांक 16 अप्रैल 2023 से पूर्व में गठित त्रि-सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग द्वारा अब तक की गयी कार्यवाही की जानकारी दी गयी।● मा०…

पीलीभीत : पी0सी0 मीना ,अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा बरेली जोन के परिक्षेत्र/ जनपद प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

पीलीभीत पी0सी0 मीना , अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन द्वारा बरेली जोन के परिक्षेत्र/जनपद प्रभारियों, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी गण के साथ गूगल मीट के माध्यम से अपराध नियंत्रण, कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जो कि निम्नवत हैः-1- जनपदों में साम्प्रदायिकता फैलाने वाले विद्वेषकारी/असामाजिक तत्वों, राष्ट्रविरोधी तत्वों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जाये।2- रंजिशन हत्या के प्रकरणों व धार्मिक भावनाओं से जुड़े प्रकरणों को सूचीबद्ध कर समीक्षा कर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही कर ली जाये।3-सनसनीखेज अपराधों(हत्या, लूट एवं डकैती) तथा महिलाओं के साथ…

पीलीभीत : महिलाओं ने व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना की

शुक्रवार को वट सावित्री पर्व पर सुबह से ही महिलाओं ने व्रत रखकर पुए, पूड़ी, हलुवा और पूड़ी पकवान बनाए और महिलाओं ने गांव के बाहर खेतों पर जाकर वट वृक्ष के जनेऊ के सात फेरे लगाकर खरबूजा, बैंगन आदि फल व सोलह सिंगार चढ़ाकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। यह वट सावित्री पर्व गांव खाता, अमरैयाकलां, सुखदासपुर, महादिया,जितौरिया,पुन्नापुर, अजीतपुर बिल्हा, केशवपुर, जनकापुर, बिलंदपुर अशोक, बलरामपुर,लुकटीहाई , कासगंज, तकियादीनारपुर, रघुनाथपुर, धरमंगदपुर, नवदियाधनेश, सुंदरपुर, रम्पुरा फकीरे, सबलपुर, ककरौआ, देवीपुर आदि कई गांव में मनाया गया। पर्व समारोह में सुधा देवी,…

पीलीभीत : अध्यक्ष डाॅ0 देवेन्द्र शर्मा महोदय की अध्यक्षता में स्तरीय अधिकारी के साथ सम्पन्न हुई समीक्षा बैठक।

डाॅ0 देवेन्द्र शर्मा अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग लखनऊ द्वारा जनपद पीलीभीत में भ्रमण किया गया। अध्यक्ष ने प्रातः 10ः00 बजे ग्राम रूपपुर कमालू विकास खण्ड ललौरीखेड़ा, पीलीभीत में नन्दघर का निरीक्षण किया, निरीक्षण के समय नन्दघर में अनीता चैरसिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी, श्रीमती नीता सिंह, आंगनबाड़ी एवं श्रीमती प्रेमवती सहायिका उपस्थित मिली। नन्दघर में 30 बच्चे उपस्थित पाये गये अध्यक्ष द्वारा बच्चों से जानकारी प्राप्त की गयी। बच्चों द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन नहाकर सेन्टर आते हैं। निरीक्षण के समय उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा दो…

पीलीभीत : कस्बे में एस,एच,ओ दबंगई के कारनामो की जांच करेंगे सीओ

बरखेड़ा कस्बे एस,एच,ओ की दबंगई के कारनामो की शिकायत अबदेश, राहुल, मोनू , प्रेमशंकर, हरीओम वर्मा सभी पत्रकारो ने अपर पुलिस महानिदेशक जोन बरेली को शिकायती पत्र देकर की और आरोप लगाया है। की बरखेड़ा एस,एच,ओ बृजबीर सिंह सहित कुछ पुलिस कर्मी खबरे प्रकाशित करने को लेकर रंजिश मानते थे। वही 19 अप्रैल 2023 को बिलसंडा निवासी बलकार सिंह ऐक्सीडेन्ड करके डंपर लेकर भाग रहा था। लोग डंपर का पीछा कर रहे थे। खबर के उद्देश्य से पत्रकार भी डंपर के पीछे चले गये कुछ दूरी पर डंपर चालक डंपर…

शाहजहांपुर : पत्नी ने की देवर के साथ मिलकर पति की हत्या

अल्लाहगंज कस्बे के मोहल्ला बगिया२के रहने वाले अनुज मिस्त्री की हत्या उसकी ही पत्नी ने उसी के छोटे भाई स्यामपाल के साथ मिलकर अपने पति का कत्ल कर दिया यह घटना 18 मई की है पत्नी सोनी ने देवर स्यामपाल के साथ मिलकर उसका कत्ल कर दिया।दोनो ने इस घटना को बखूबसूरती से अंजाम दिया।बताया जा रहा है स्यामपाल ने सोनी को चूहमार दवा और नीद की गोलिया सोनी को लाकर दी।सोनी ने पनीर की सब्जी और रोटी में भी नीद की गोली मिलाकर अनुज को खिला दी जिससे वह…

फर्रुखाबाद:भाकियू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गांव बराकेशव में मीटिंग कर किसानहित मे सात सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा

19 मई 2023 को ग्राम पंचायत मौजा-बराकेशव परगना शपूर्वतह-सदर जिला फर्रुखाबाद मे चकबन्दी प्रक्रिया निरस्त कराये जाने हेतु वोटिंग हो चुकी है। जिसमे वोटिंग के आधार पर चकबन्दी प्रक्रिया निरस्त की जाये। मौजा-सिनौडा पृथ्वी मे चल रही चकबन्दी प्रक्रिया को निरस्त किया जावे। मौजा-बहोरा परगना भोजपुर तहसील सदर जिला फर्रुखाबाद मे चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत कितने चक परिवर्तन व कितने काश्तकारो के चको का कब्जा परिवर्तन हुआ है, उसकी जाँच कराई जाये। जनपद फर्रुखाबाद में काश्तकारो की फसले सूख रही है, जिसके कारण सम्पूर्ण जनपद मे कम से कम 18…