बरेली – हैल्मेट लगाकर निकले एसएसपी बरेली रियलिटी चेक करने फेल हुई नवाबगंज पुलिस।

बरेली/नवाबगंज – हेलमेट लगाकर बाइक से नवाबगंज के बाईपास चौराहे पहुंचे एसएसपी ने जब कहा कि उन्हें भी टेंपो चलवाना है तब हकीकत सामने आ गई। टेंपो व ईको चालकों ने कहा कि किसी प्रकार की समस्या न हो इसके एवज में पांच-छह सौ रुपये महीने देने होंगे।पांच से छह सौ रुपये प्रतिमाह बताया खर्चा एसएसपी प्रभाकर चौधरी शनिवार को हेलमेट लगाकर बाइक से नवाबगंज के बाईपास चौराहे पर पहुंच गए। उन्होंने टेंपो और ईको चालकों से बातचीत शुरू की। कहा कि उन्हें भी टेंपो चलवाना है, कैसे काम होगा।…

बरेली: पुलिस ने 3 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने 3 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया ।तस्करों के पास कई पशु और तमंचा और लोडर बरामद किए। हरदोई के रहने वाले तस्कर फर्रुखाबाद मेपाशुओ की तस्करी करते थे । थाना अल्लाहगंज पुलिस ने हुल्लापुर चहुराहे पर इन तस्करों को गिरफ्तार किया।

बांदा – अज्ञात कारणों के चलते शटरिंग की दुकान में लगी आग लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख

आपको बता दें पूरा मामला सिविल लाइन चौकी अंतर्गत के बीथेल‌ चर्च कंम्पाउंड चिल्ला रोड स्थित के पास एक शटरिंग की दुकान पर अचानक करीब 2 बजे दोपहर आग लग गई -शटरिंग मालिक सफीक अहमद पुत्र अलीबक्स निवासी कांशीराम कालोनी का रहने वाला बताया कि यहां दुकान सटरिंग का किराये पर लिये था आज दोपहर अचानक आग लग गई जिससे हमारा लगभग 2 लाख रुपए तक का समान सटरिंग लठ्ठा बगली प्लाई आदि समान जल गया है, आनन‌ फानन में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया तब तक काफी…

मैनपुरी में मासूम से दुष्कर्म कर फरार हुआ अधेड़ आरोपी:मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनपद मैनपुरी की कुर्रा थाना पुलिस ने 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी मासूम के साथ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि अधेड़ आरोपी मदद करने के बहाने मासूम के घर आया था। जहां उसने मासूम से घिनौना कृत्य करते हुए वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामला थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव से जुड़ा…

बांदा: प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता राजाराम मथुरिया एवं सहायक अभियंता अजय कुमार की मिलीभगत से बांदा हमीरपुर मार्ग से मरौली तक संपर्क मार्ग में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार कर लगभग 1300 मीटर लम्बाई में उक्त सड़क मार्ग में बिना कोई कार्य कराए हुए शासकीय धन का बंदरबांट किया गया है।

सुशील त्रिवेदी ने बताया कि उक्त सड़क मार्ग में किए गए भ्रष्टाचार के संबंध में मेरे द्वारा दिनांक 15 अप्रैल 2023 व 27 अप्रैल 2023 को साक्ष्य के साथ शिकायत की गई थी जिस पर अधिकारी द्वारा दिनांक 28 अप्रैल 2023 को उपजिलाधिकारी सदर बांदा को जांच अधिकारी नामित किया गया था लेकिन आज तक कार्यवाही नहीं की गई इसके पूर्व में भी दिए गए शिकायत पत्रों एवं आयुक्त महोदय के निर्देश पर गठित जाँच कमेटी द्वारा की गई जाँच आख्या में दोषी अधिकारियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई…

डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर पदोन्नति फंसी

*डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर पदोन्नति फंसी*बलिया:- डायट में कार्यरत प्रवक्ताओं को निर्धारित अर्हता पूरी करने के बाद भी वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर पदोन्नत नहीं किया जा रहा है। इससे नाराज प्रवक्ताओं ने बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार को ज्ञापन भेजकर चयनित प्रवक्ताओं ने अपर मुख्य सचिव पर पांच साल पूरा करने वालों को वरिष्ठ प्रवक्ता के को भेजा ज्ञापन कार्यवाही की मांग की है। प्रवक्ताओं ने कहा है कि नियमानुसार प्रवक्ता पद 50 फीसदी पदों पर पदोन्नति देने की व्यवस्था है। वर्तमान में प्रदेश…

बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम चकरपुर गही में ब्रह्मदेव के मंदिर पर लगे मेले की है कुछ खास विशेषताएं।

आंवला – रामनगर ब्लाक रामनगर के अंतर्गत गांव चकरपुर गही में एक ब्रह्मदेव मंदिर पर लोगों की एक अटूट आस्था है जिसका प्रतीक हमने देखा कि जहां पर हर धर्म के लोग मंदिर पर प्रसाद एवं जल चढ़ाने आते हैं जल की व्यवस्था के लिए नल लगवाने के लिए एक विशेष परंपराएं बताते हैं बताया जाता है चकरपुर गही पर हिंदू पंचांग के अनुसार जैसे कि हिंदू वर्ष बदलता है उसी समय यहां पर लगभग 40 वर्षों से इस मेले का आयोजन होता आ रहा है आपको बता दें कि…

बरेली – उप जिलाधिकारी आंवला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ समाधान दिवस एक शिकायत का मौके पर किया निस्तारण।

आंवला तहसील परिसर में आज उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ संपन्न जिसमें फरियादियों द्वारा 120 शिकायतों का आकलन किया गया जिसमें एक शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया बाकी 119 शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंपा गया जिसमें ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित व भू माफियाओं के द्वारा भूमि पर कब्जा करने को लेकर शिकायतें की गई जिसमें क्षेत्राधिकारी डॉक्टर दीपशिखा अहिबरन सिंह तहसीलदार आंवला रामनगर विकास खंड अधिकारी सुखपाल सिंह वन रेंजर शीशपाल बिष्ट थाना अध्यक्ष पुष्पेंद्र अलीगंज थाना…

धर्म सिंह सैनी का बयान व्यक्तिगत है : कौशल किशोर

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी के केशव मौर्य को सीएम बनाने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। कौशल किशोर ने कहा कि धर्म सिंह सैनी का बयान व्यक्तिगत है। इसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। पार्टी खुद डिसीजन लेती है किसको क्या मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी सेवा और संगठन की तरह काम करती है।वहीं सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्बास हैदर ने धर्म सिंह सैनी के बयान को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव करीब आयेगा। भाजपा…

प्यार और बदले की कहानी दिखाते नाटक को दर्शकों ने खूब सराहा, लखनऊ में ‘बालीगंज 1990’ का मंचन

लखनऊ की संगीत नाट्य एकेडमी स्थित संत गाडगे ऑडिटोरियम में दर्पण हीरक जयंती नाट्य समारोह चल रहा है। समारोह के दूसरे दिन नाटक ‘बालीगंज 1990’ का मंचन हुआ। इस मजेदार नाटक को फिल्म एंड थिएटर सोसायटी, न्यू दिल्ली ने प्रस्तुत किया। इसका निर्देशन अतुल सत्य कौशिक ने किया। बालीगंज 1990 कहानी सन 1990 में सेट एक थ्रिलर ड्रामा है। कहानी कलकत्ता की एक मशहूर जगह बालीगंज की है। इस शहर में कार्तिक और वासुकी 10 साल से एक गंभीर रिश्ते में हैं। दोनों एक दूसरे से काफी प्रेम करते थे।…

यूपी में द केरला स्टोरी का साइड इफ़ेक्ट, जानिए खबर

कर्नाटक की हिजाब गर्ल की चर्चा पूरी दुनिया में हुई। अब एक बार फिर हिजाब गर्ल सुर्खियों में है, लेकिन इस बार कर्नाटक में नहीं, यूपी में…। यहां पिछले 8 दिन में 9 ऐसी घटनाएं हुई हैं। ये सभी मामले वेस्ट यूपी के हैं। यहां हिजाब या बुर्का पहने लड़कियों के साथ बदसलूकी हुई है। अब बात आगे निकलकर मंदिरों में मुस्लिमों के आने-जाने पर पाबंदी और ड्रेस कोड तक पहुंच गई है। आज संडे स्टोरी में बात करते हैं…द यूपी स्टोरी की…यूपी में हिजाब खींचने की पहली घटना, 9…

लखनऊ विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में तमिलनाडु के राजयपाल ने दिया व्याख्यान, भारत को बताया विश्व गुरु

लखनऊ विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में शुक्रवार को वीएसराम मेमोरियल व्याख्यान हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने भारत की जी-20 में अध्यक्षता और विश्व व्यवस्था पर व्याख्यान दिया।राज्यपाल आरएन रवि ने भारत में राजनीति विज्ञान के उन्नयन में वीएस राम के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज भारत के प्रति वैश्विक दृष्टि में परिवर्तन आ चुका है। भारत विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, युद्ध, आतंकवाद और वैश्विक निर्धनता के विभिन्न पक्षों पर प्रकाश डाला। साथ ही भारतीय…

यूक्रेन-रूस जंग के बाद राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

जापान के हिरोशिमा शहर में जारी G7 समिट के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी। हालांकि 15 महीने से जारी जंग के दौरान मोदी और जेलेंस्की फोन पर बात कर चुके हैं। हिरोशिमा में दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई। इस दौरान नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजित डोभाल मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने जेलेंस्की से कहा- यूक्रेन जंग इकोनॉमी और पॉलिटिक्स का नहीं, इंसानियत का मुद्दा…

67वें मैच को जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स ने प्लेऑफ में जगह बना ली, दिल्ली कैपिटल्स को उन्हीं के होम ग्राउंड पर हराया।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 67वें मैच को जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स ने प्लेऑफ में जगह बना ली। CSK ने दिल्ली कैपिटल्स को उन्हीं के होम ग्राउंड पर 77 रन के बड़े अंतर से हराया। चेन्नई के महीश तीक्षणा मैच के आखिरी ओवर में हैट्रिक चूक गए। मथीश पथिराना का बाउंसर लगने पर डेविड वॉर्नर जमीन पर गिर गए, उन्होंने जडेजा के सामने बैट को तलवार की तरह लहराया। डेवोन कॉन्वे ने सीजन का 1000वां छक्का लगाया और अंबाती रायडु ने डाइविंग कैच पकड़ा। मैच के ऐसे ही टॉप मोमेंट्स…

पब्लिक में ब्रेस्टफीडिंग कराना गुनाह नहीं है, नेचुरल है : नेहा मर्दा

टीवी सीरियल बालिका वधु में गहना का रोल करने वाली नेहा मर्दा ने पब्लिक में ब्रेस्टफीडिंग करने पर अपनी बात रखी है। हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में नेहा ने कहा है कि पब्लिक में बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराना कोई गुनाह नहीं है।मीडिया से बात करते हुए नेहा ने कहा- जहां तक ब्रेस्टफीडिंग की बात है तो मैं हमेशा ये ही प्रेफर करती हूं कि अपने बच्चे को घर से दूध पिलाकर बाहर ले जाऊं। अगर उसे तब भूख लगती है जब हम बाहर हैं…

सिर्फ पैसों के लिए करती हूं फिल्में: कंगना रनोट

कंगना रनोट और दीपिका पादुकोण के बीच पिछले काफी वक्त से कोल्ड वॉर चलता आ रहा है। हालांकि, बीते दिनों कंगना ने दीपिका की ऑस्कर स्पीच को लेकर उनकी तारीफ करके सभी को हैरान कर दिया था। अब दोनों एक्ट्रेसेस का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे पैसे को लिए फिल्में साइन करने की बात कर रही हैं।इस वीडियो में जहां कंगना यह मान रही हैं कि वे पैसों के लिए फिल्में साइन करती हैं वहीं दीपिका उन्हें उनकी चॉइस के लिए क्रिटिसाइज कर रही हैं।साल 2014…

22 वर्षीय बेटी आलिया कश्यप ने अपने लाॅन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर से सगाई कर ली

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की 22 वर्षीय बेटी आलिया कश्यप ने अपने लाॅन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर से सगाई कर ली है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इंडोनेशिया से तस्वीरें शेयर करते हुए इस बारे में अनाउंसमेंट की। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि आलिया, अनुराग और उनकी एक्स वाइफ व फिल्म एडिटर आरती बजाज की बेटी हैं।इस बारे में जानकारी देते हुए आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वे अपने बॉयफ्रेंड को किस करते…

फर्रुखाबाद:- महिला थाना प्रभारी ने एक दर्जन से अधिक मामलो की सुनवाई कर कार्यवाही का दिया आस्वासन ।

फर्रुखाबाद:- एसपी अशोक कुमार मीणा की अनुपस्थिति में  महिला थाना फतेहगढ़  पर आए फरियादियों की फरियाद सुन कर महिला थाना प्रभारी ललिता मेहता ने 1 दर्जन से अधिक पारिवारिक मामलों में सुलाह- समझौता  करने की कोशिश के साथ फरियादियो को  कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है । आपको बता दे भिड़ोर गांव की सुनीता पत्नी सुनील के आपसी पति पत्नी विवाद का मामला सुनकर कार्यवाई का आस्वासन दिया है ।थाना प्रभारी  ललित मेहता ने अपने सहयोगियों एस आई   शशिकला चौहान , कांस्टेबल कोमल ,संध्या स्वाति शर्मा आदि ने   एक दर्जन…

पीलीभीत: नव निर्वाचित चैयरमेन ने किया समर कैंप का उद्घाटन

पूरनपुर पीलीभीत जेसीज रिवर्डल स्कूल में इनर व्हील क्लब ऑफ़ पूरनपुर ग्लोरी द्वारा आयोजित स्कूली बच्चों के लिए समर कैंप का उद्घाटन किया। स्कूल की प्रधानाचार्या व चेयर पर्सन इनर व्हील क्लब ऑफ़ पूरनपुर ग्लोरी डॉ अंजू मिश्रा व पूरे क्लब परिवार ने नगर पालिका चेयरमैन का बुके व स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया व बच्चों को शुभकामनायें प्रेषित कीं। साथ ही विद्यालय व नगर के विकास हेतु सभी आवश्यक कार्यों को करवाने का भरोसा भी दिया।…

पीलीभीत:ठेकेदार मानकों को ताक पर रखकर घटिया सामग्री बनाया जा रहा रोड

पूरनपुर पीलीभीत । लोक निर्माण विभाग की ओर से कराई जा रही सड़क मरम्मत में मानकों की अनदेखी की जा रही है मानक के तहत मरम्मत ना होने से सड़क जल्दी टूट सकती है इससे ग्रामीणों में रोष देखा जा रहा है पूरनपुर बंडा हाईवे से मदारपुर गांव जाने वाला रोड काफी जर्जर और गड्ढों में तब्दील था जिससे आवागमन के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था लोगों की मांग पर सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया लेकिन मानक के तहत मरम्मत नहीं की जा रही…