मैनपुरी : बारिश का पानी बना मुसीबत, बर्बाद हुई मूंगफली की खेती, सड़ी फसल देख किसान हुई मौत

मूंगफली की फसल में पानी भरने के कारण फसल बर्बाद हो गई। किसान को खेत पर ही चक्कर आ गया। लोग कुछ समझ पाते तब तक वे जमीन पर गिर पड़े। तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां से सैफई रेफर कर दिया। स्वजन जब तक सैफई लेकर पहुंचते उससे पहले ही रास्ते में मौत को गई थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव एलाऊ निवासी किसान रामवीर सिंह चौहान कृषि करते थे।इस वर्ष उन्होंने मूंगफली की फसल बोई थी। फसल काफी अच्छी होने की उम्मीद थी, लेकिन बीते कई…

मैनपुरी : पति बना शैतान, बच्चों को छत से लटकाया, पत्नी को दो दिन भूखा रखा

यूपी के मैनपुरी में शराब के नशे में पति अपनी पत्नी और बच्चों को चाकू और तमंचे से धमकाता आया है। आए दिन मारपीट की जाती है। पति ने पत्नी और बच्चों को छत से लटका कर मारने का प्रयास भी किया। यूपी के मैनपुरी में शराब के नशे में पति अपनी पत्नी और बच्चों को चाकू और तमंचे से धमकाता आया है। आए दिन मारपीट की जाती है। पति ने पत्नी और बच्चों को छत से लटका कर मारने का प्रयास भी किया। पत्नी को दो दिन भूखा रखा…

मैनपुरी : पति के साथ घर जाने से इनकार, शादीशुदा महिला को सहेली से हुआ प्यार

यूपी के मैनपुरी में समलैंगिकता का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया. यहां महिला पति के बजाय अपनी दोस्त के साथ ही रहने का राग अलापने लगी. थाने पहुंचकर उसने कहा है कि ”साहब, मैं पति के साथ नहीं रहना चाहती. मेरी दोस्त मुझे बहुत चाहती है, मैं भी उसे पसंद करती हूं.” इससे पहले महिला की गुमशुदगी को लेकर पति द्वारा जिले के बिछवां पुलिस स्टेसन में तीन माह पहले एफआईआर दर्ज कराई थी. महिला जब थाने पहुंची तो पति और दूसरे परिजन भी वहां पहुंचे. उन्होंने साथ चलने के…

अमरनाथ यात्रा में बारिश से फंसे मैनपुरी के 4 श्रद्धालु

मैनपुरी; जोरदार बारिश के चलते सरकार ने अमरनाथ यात्रा रोक दी है। ऐसे में अमरनाथ यात्रा से लौट रहे यात्री बीच में ही फंसे हुए हैं। इन यात्रियों में मैनपुरी के 4 श्रद्धालु भी शामिल हैं। फोन पर हुई बातचीत में चारों श्रद्धालुओं ने सकुशल होने की बात कही है। परिजन को उनकी चिंता सता रही है। अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से ही लगातार जिले से श्रद्धालु बाबा बफार्नी के दर्शन के लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को अमरनाथ में भारी बारिश के चलते लैंड स्लाइड होने से…

सतना: सतगुरु नेत्र चिकित्सालय के द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया

कल सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सितपुरा में , रानी बागरी एवं प्रियंका रानी बागरी ने सतगुरु नेत्र चिकित्सालय के द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया । इस शिविर में सतगुरु नेत्र चिकित्सालय की सात सदस्यीय डॉ की टीम ने मरीजों की गंभीरता से जांच की । इस नेत्र शिविर का शुभारंभ रानी बागरी , वरिष्ठ जन , सरपंच एवं डॉ. की टीम द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया . यहां कई लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया. जानकारी के मुताबिक इस सतगुरु नेत्र चिकित्सालय…

पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में हिंसा, चार लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के 22 जिलों की 73,887 ग्राम पंचायत सीटों में से 64,874 पर शनिवार सुबह 7 बजे मतदान जारी है। सेंट्रल फोर्सेस की तैनाती के बाद भी अलग-अलग इलाकों से आगजनी-हिंसा और बैलेट पेपर जलाने की खबरें आ रही हैं। पिछले 24 घंटों में चुनावी हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा झड़प और हिंसा की खबरें मुर्शिदाबाद जिले से हैं। यहां के बेलडांगा और तूफानगंज में शनिवार सुबह एक-एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। ऐसी ही घटना शुक्रवार रात रेजीनगर में हुई। यहां…

राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में किया प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हजरतगंज में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने को लेकर विरोध जताया। उनकी संसद सदस्यता को बहाल किए जाने की मांग की। वे अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने विरोध दर्ज कराना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरीकेडिंग लगाकर रास्ते में रोक लिया। उसके बाद बस में बिठाकर ईको गार्डेन लेकर गई। जहां से शाम को उन्हें रिहा कर दिया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र और संविधान से विश्वास उठ चुका…

PCS ज्योति मौर्य लोकभवन पहुंचीं, मीडिया के सवालों से बचती नजर आयीं

PCS ज्योति मौर्य शुक्रवार शाम दस्तावेज संबंधी काम के लिए लोकभवन पहुंचीं। उन्होंने उच्च अधिकारियों को अपना जवाब बंद लिफाफे में दिया। इसके बाद कार में बैठकर लौट गईं। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। ज्योति मौर्य के लोकभवन आने का वीडियो भी सामने आया है।दरअसल, ज्योति मौर्य अपने पति से विवाद को लेकर सु‌र्खियों में बनी हैं। इन्हीं विवादों के बीच वह पहली बार लोकभवन पहुंचीं। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि ज्योति मौर्य फोन पर बात करते हुए गाड़ी के…

देर रात रायबरेली रोड स्थित आकाश अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लग गई, पूरी खबर पढ़िए

लखनऊ में शुक्रवार देर रात रायबरेली रोड स्थित आकाश अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लग गई। घर में सो रहे परिवार वालों को धुंआ भरने से दम घुटने पर आग की जानकारी हुई। इसके बाद सभी लोग घर में रखे सिलेंडर को लेकर बाहर भागे। सूचना पाकर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने 50 मिनट पर आग पर काबू पाया। घर में फंसे अन्य लोगों को सीढ़ियों की मदद से बाहर निकाला गया। सिलेंडर समय से घर से बाहर निकाल लेने से बड़ा हादसा होने से बच गया।देर रात दो…

ओमान की खाड़ी में ईरान ने कॉमर्शियल जहाज जब्त किया, पढ़िए खबर

ईरान ने गुरुवार को ओमान की खाड़ी में एक कॉमर्शियल जहाज पर कब्जा कर लिया। अमेरिका की नेवी के प्रवक्ता ने मुताबिक, जहाज के तस्करी में शामिल होने की आशंका है। उन्होंने बताया की नेवी ने पूरे घटनाक्रम को मॉनीटर करने के बाद कोई एक्शन नहीं लेने का फैसला किया। ब्रिटेन की मैरीटाइम सिक्योरिटी कंपनी ने कहा कि उसे साऊदी अरब के दम्मम पोर्ट के पास एक तंजानिया झंडे वाले जहाज के जब्त होने की सूचना मिली थी। कंपनी ने बताया कि ईरान अक्सर ऐसे कॉमर्शियल जहाज पकड़ता रहता है…

बारबाडोस में 5 दिन तक प्रैक्टिस करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम डोमिनिका पहुंच चुकी है

भारतीय क्रिकेट टीम बारबाडोस में 5 दिन तक प्रैक्टिस करने के बाद डोमिनिका पहुंच चुकी है। BCCI ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आज सुबह प्लेयर्स के डोमिनिका पहुंचने के फोटोज शेयर किए। डोमिनिका के विंडसर पार्क में 12 जुलाई से भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा।क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले के लिए 13 खिलाड़ियों के नाम जारी कर दिए हैं।वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी क्रेग ब्रैथवेट ही करेंगे, टीम में 2 अनकैप्ड खिलाड़ी और 2 रिजर्व खिलाड़ी भी चुने गए।BCCI ने शनिवार सुबह करीब 7 बजे…

ये है दुनिया का सबसे करोड़पति भिखारी, नेटवर्थ जानकर आपकी नींद उड़ जाएगी

भीख मांगना शायद दुनिया में सबसे हीन पेशा माना जाता है. आप भिखारी को हिकारत की नजर से ही देखते होंगे, लेकिन यदि आपसे कहा जाए कि सामने खड़ा भिखारी करोड़पति है तो आपका क्या रिएक्शन होगा? चलिए आपको मिलवाते हैं दुनिया के सबसे अमीर भिखारी से, जो मुंबई की सड़कों पर भीख मांगता है. ये भिखारी है भरत जैन . यदि आपकी नजर में भिखारी होने का मतलब गरीब, आर्थिक रूप से अक्षम, फटे-पुराने गंदे कपड़े पहनने वाला और उलझे-बिखरे बालों वाला कोई शख्स होता है तो आपको भरत…

कौन थे आर्देशिर ईरानी जिन्होंने लाटरी की टिकट बेचकर बनाई थी फिल्म

14 मार्च 1931 को फिल्म आलम आरा रिलीज हुई। ये अपने आप में अजूबा थी, क्योंकि ये भारत की पहली बोलती फिल्म थी। अभी तक साइलेंट फिल्में देख रहे देशवासियों को पता चला कि फिल्मी पर्दे पर कलाकार ना सिर्फ बोलेंगे, बल्कि गाएंगे भी। तो, थिएटर्स में भीड़ टूट पड़ी। दोपहर 3 बजे शुरू होने वाले शो के लिए सुबह 6 बजे से लोग टिकट खिड़की की कतार में खड़े हो गए। टिकट खत्म हुए तो दंगे पर भी आमादा हो गए।भारतीय सिनेमा में ये पहली बार था कि सिनेमाघरों…

72 हूरें वेस्टर्न राइटर्स की दिमागी उपज, फिल्म 72 हूरें पर विवाद

फिल्म 72 हूरें सिनेमाघरों में आ गई है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके सब्जेक्ट को लेकर कई तरह के विवाद चल रहे थे। फिल्म की कहानी कहती है कि कैसे जन्नत में 72 हूरें मिलने का लालच दिखाकर नौजवानों को आतंकी बनाया जाता है। सोशल मीडिया पर भी लगातार इस पर बहस हो रही है। कुछ लोग फिल्म को सही बता रहे हैं, कुछ इसे इस्लाम को बदनाम करने का जरिया करार दे रहे हैं। फिल्म मेकर्स का कहना है ये फिल्म किसी धर्म के खिलाफ नहीं है।…

कर्नाटक में फ्री बस टिकट के लिए हिंदू शख्स ने पहना बुर्का, जानें कैसे पकड़ा गया

कर्नाटक के धारवाड़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कर्नाटक में सरकार ने महिलाओं के लिए सरकारी बसों में शक्ति योजना लागू की है. इसमें महिलाएं बस में मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकती हैं. ऐसे में यहां बस का फ्री टिकट पाने के लिए हिंदू युवक बुर्का पहनकर पहुंच गया था. यह मामला कर्नाटक के धारवाड़ जिले से सामने आया है. यहां के कुंडागोला तालुका के सांशी गांव में एक व्यक्ति बुर्का पहनकर बस में चढ़ने की कोशिश में था. इसका नाम वीरभद्रैया मठपति बताया…

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने चेकपोस्ट का किया उद्घाटन

7 जुलाई 2023 को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने सायं थाना जहानगंज क्षेत्र में काली नदी पुल पर नवनिर्मित चेक पोस्ट का उद्घाटन किया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने वृक्षारोपण कर सभी को वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित भी किया।

मीरा को मेरे स्टारडम से कोई फर्क नहीं पड़ता है: शाहिद कपूर

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी को 8 साल पूरे हो गए हैं। कपल ने 7 जुलाई को अपनी सालगिरह मनाई। इस मौके पर दोनों ने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेहद रोमांटिक पोस्ट शेयर करते हुए एक-दूसरे के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया।मीरा ने शाहिद को विश करते हुए लिखा- रोशनी आपको घर तक ले आएगी और आप मेरा घर हैं। हैप्पी 8 बेबी।वहीं शाहिद ने मीरा के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘तारों से भरे आसमान के बीच, मैंने तुम्हें अपना दिल दे दिया। आगे बढ़ो और…

पीलीभीत :मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से दो सारथी वाहनों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने झण्डी दिखाकर रवाना किया

पीलीभीत समस्त ब्लाक स्तरीय चिकित्सालयों एवं नगरीय क्षेत्र में सारथी वाहन का संचालन किया गया जोकि ब्लाक के राजस्व ग्राम एवं नगरीय क्षेत्र के सभी मोहल्लों में जाकर जनमानस को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करेगा। उक्त सारथी वाहन का संचालन 10 जलाई 2023 तक किया जायेगा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से दो सारथी वाहनों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। सारथी वाहन को गुब्बारों एवं परिवार नियोजन से सम्बन्धित बैनरों से सजाया गया था। उक्त वाहन नगर क्षेत्र के सभी मोहल्लों…

पीलीभीत :निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप करें राजस्व वसूली-जिलाधिकारी।

पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। कर करेत्तर की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वाणिज्यकर, स्टाम्प, परिवहन, विद्युत, सामाजिक वानिकी, टाइगर रिजर्व, बाढ़ खंड, मण्डी, खनन, बाट माप, राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के निर्धारित किये गए लक्ष्य के सापेक्ष अब तक की गई राजस्व वसूली की विभागवार समीक्षा की गई। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के अनुरूप वसूली न करने पर अधिशासी अभियन्ता विद्युत लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने के निर्देश दिये। मण्डी…

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। सैनिक सम्मेलन में समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों की समस्या को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त अपराध समीक्षा गोष्ठी कर समस्त थाना प्रभारियों को जनपद की कानून व्यवस्था एवं अपराध नियन्त्रण, लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण, गौकशी के पंजीकृत अभियोगों की समीक्षा एवं अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी एवं अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही, मादक पद्धार्थो एवं अवैध शराब निष्कर्षण एवं विक्रय पर प्रभावी कार्यवाही, ITSSO पोर्टल…