अजित पवार की एंट्री ने पलटा दांव; आखिर इतनी बेचैन क्यों है शिंदे सेना?

13 जून 2023 को महाराष्ट्र के सभी प्रमुख अखबारों में फुल पेज विज्ञापन छपा। इसमें एक सर्वे के हवाले से बताया गया कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के मुकाबले शिंदे ज्यादा लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। इस विज्ञापन में न ही फडणवीस का फोटो था और न बाला साहब ठाकरे का। विज्ञापन की टैगलाइन थी- देश के लिए मोदी और महाराष्ट्र के लिए शिंदे। शिंदे गुट ने खुद को इस विज्ञापन से अलग करने की कोशिश की। उनका कहना था कि पार्टी के शुभचिंतक ने यह विज्ञापन छपवाया है। दोनों पार्टियों के…

पिछले 21 दिन से बीमार चल रहे बब्बर शेर पृथ्वी की मौत लखनऊ जू में हो गई

लखनऊ जू में पिछले 21 दिन से बीमार चल रहे बब्बर शेर पृथ्वी की मौत हो गई है। वह 21 दिनों से बीमार चल रहा था। बीमारी की वजह से उसने कई दिनों से खाना पीना छोड़ रखा था। उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। शनिवार शाम को उसने दम तोड़ दिया।उसकी मौत की पुष्टि जू की निदेशक अदिति शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पृथ्वी की उम्र काफी ज्यादा हो गई थी। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। वह ठीक से खाना भी नहीं खा…

SGPGI में रोबोट से हुई 8 साल के बच्चे की सर्जरी, बच्चे को मिला नया जीवन

SGPGI यानी संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों ने रोबोट से 8 साल के बच्चे की एड्रिनल ग्रंथि के जटिल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया है। कोर्टिसोल हार्मोन के अधिक उत्पादन से आठ साल के बच्चे के शरीर का आकार बढ़कर 14 साल के किशोर जैसे हो गया था। इस बीमारी को चिकित्सा भाषा में कुशिंग सिंड्रोम कहते हैं।डॉक्टरों का दावा है कि प्रदेश के किसी सरकारी संस्थान में पहली बार रोबोट से यह सर्जरी की गई है। ऑपरेशन में करीब ढाई घंटे लगे।SGPGI के इंडोक्राइन सर्जरी विभाग…

पंचायत चुनाव में पश्चिम बंगाल में जमकर हिंसा हुई, पढ़िए रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल में शनिवार को हुए पंचायत चुनाव में जमकर हिंसा हुई। सात जिलों में 16 लोगों की हत्या की गई। इन 16 हत्याओं के साथ पंचायत चुनाव में जान गंवाने वालों की संख्या 35 हो गई है। 8 जून को चुनावों का ऐलान होने के बाद से 7 जुलाई तक 19 लोगों की जान गई थी।8 जुलाई को हुई 16 मौतों में से 13 मौतें मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, उत्तरी दिनाजपुर और मालदा में हुई। सबसे ज्यादा पांच मौतें मुर्शिदाबाद में हुईं। इसके बाद उत्तरी दिनाजपुर में चार ​​​​​​, कूचबिहार में…

भारत और पाकिस्तान में सेमीफाइनल होगा:गांगुली

सौरव गांगुली ने उम्मीद जताई है कि वनडे वर्ल्ड में भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल खेलेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार हमारे चैंपियन बनने के आसार हैं।सौरव गांगुली शनिवार को 51 साल के हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने उन्हें बर्थडे विश किया। उन्होंने दादा को दादी लिखा। कहा- दादी इकलौते इंसान हैं, जो अपना बर्थडे भी ऑफ साइड पर मनाते हैं। इससे जाहिर होता है कि उन्हें ऑफ साइड कितना ज्यादा पसंद है।सौरव ने अपने बर्थडे पर एक ऐप लॉन्च किया है। जिसका नाम सौरव गांगुली मास्टर क्लास है। इसमें…

सेना और पैरामिलिट्री के बीच सूडान में 3 महीने से लड़ाई जारी, 30 लाख ने घर छोड़ा

नॉर्थ अफ्रीकी देश सूडान में पिछले 3 महीनों से मिलिट्री और पैरामिलिट्री फोर्स में लड़ाई जारी है। राजधानी खार्तुम के पास ओमडुरमैन शहर में शनिवार को हवाई हमले किए गए। इसमें 22 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। अल जजीरा के मुताबिक ये अटैक शहरी इलाके में हुआ अब तक का सबसे खतरनाक हमला है।पैरामिलिट्री फोर्स RSF ने सूडान मिलिट्री फोर्स को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। RSF के मुताबिक इस हमले में 31 आम नागरिकों की मौत हुई है। सेना ने रेसिडेंशियल इलाके को…

सब कुछ खत्म हो गया, 24 साल की उम्र में प्राइवेसी छिन गई : शाहिद कपूर

शाहिद कपूर ने कहा कि वे जब इंडस्ट्री में नए थे तब उनकी किसिंग वाली एक क्लिप वायरल हुई थी। शाहिद इस घटना से काफी ज्यादा परेशान हो गए थे। उन्हें ऐसा लग रहा था जैसे सब कुछ खत्म हो गया। शाहिद ने कहा कि वो उस वक्त सिर्फ 24 साल के थे। वो ये सब झेलने के लिए तैयार नहीं थे। शाहिद ने कहा कि उनकी प्राइवेसी बिल्कुल खत्म हो गई थी। हालांकि वो चाह कर भी इसके बारे में कुछ कर नहीं सकते थे। बता दें कि 2004…

गहने बेच मां ने संजीव कुमार को एक्टिंग की पढ़ाई कराई, परिवार में सभी मर्दों की मौत 50 से पहले

9 जुलाई 1938 को संजीव कुमार का जन्म सूरत के एक गुजराती परिवार में हुआ था। 25 साल के एक्टिंग करियर में उन्होंने 30 फिल्मों में काम किया। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। फिल्मों के जैसे ही उन्होंने जीवन के हर मोड़ पर खुद को साबित किया। पिता के गुजर जाने के बाद मां ने गहने बेच कर उनका दाखिला एक्टिंग स्कूल में कराया। जैसे-तैसे लंबे संघर्ष के बाद उन्हें फिल्म हम हिंदुस्तानी में काम करने का मौका मिला लेकिन दूसरी फिल्म…

रील-टू-रियल में महंगी दिखने वाली फिल्मी कारों की कहानी जानिए

रॉकेट बॉयज और जुबली जैसी हिस्टोरिकल वेब सीरीज तो आपको याद होंगी ही। इनमें चमचमाती विंटेज कारें देख कर मन में सवाल आता ही होगा कि ये गाड़ियां अब कहां मिलती हैं, कौन है वो जो इतनी पुरानी गाड़ियों को संभाल कर रख रहा है। ये पता लगाने हम मुंबई के बांद्रा इलाके के एक वर्कशॉप पहुंचे। इस वर्कशॉप में पता चला कि वास्तव में ये कारें ओरिजिनल विंटेज कारें नहीं होती हैं, बल्कि मॉडिफाइड होती हैं। यहां हमारी मुलाकात वर्कशॉप के ऑनर्स साजिद और अकबर से हुई। दोनों कजन…

फर्रुखाबाद ; तेज बारिश से यातायात सेंट्रल जेल का बूथ मोटा पेड़ गिरने से उखड़

मामला सेंटर जेल चौराहे के तिराहे के पास का है तेज बारिश से यातायात सेंट्रल जेल का बूथ मोटा पेड़ गिरने से उखड़ गया पेड़ गिरने से काफी लोग बाल-बाल बचे दो आम की ठेली लगाने वालों के बिजली खंबे में करंट उतरने से लगा झटका ठेली वालों के करंट लगा पर जब तक कोई घटना घटती तब तक लाइट चली गई

मेलाधिकारी ने प्रयागराज की भव्यता को बढ़ाने हेतु 07 विभिन्न रिवर फन्ट टाइप सड़कों, सभी सार्वजनिक सुविधाओं युक्त 07 घाटों के निर्माण के प्रस्ताव के बारे में सभी को अवगत कराया।

महाकुम्भ 2025 को दिव्य एवं भव्य बनाने के दृष्टिगत मण्डलायुक्त एवं अपर पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता तथा मेलाधिकारी की उपस्थिति में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की प्रथम बैठक सम्पन्न हुयी। मेलाधिकारी ने प्रयागराज की भव्यता को बढ़ाने हेतु 07 विभिन्न रिवर फन्ट टाइप सड़कों, सभी सार्वजनिक सुविधाओं युक्त 07 घाटों के निर्माण के प्रस्ताव के बारे में सभी को अवगत कराया। अक्षयवट, पातालपुरी, सरस्वती कूप, भारद्वाज आश्रम तथा द्वादश माधव मंदिरों के कारिडोर का विकास, लैंड स्केपिंग, साइनेज तथा प्रवेश द्वार का विकास कराया जा रहा है। प्रमुख मंदिरों का…

जौनपुर : स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमें गठित

शाहगंज : एसडीएम शैलेन्द्र कुमार व सीएचसी प्रभारी डा. रफीक फारुकी ने बताया कि दो माह चलने वाले सावन को देखते हुए तैयारी पूरी कर ली गयी है। कावड़ियों के स्वास्थ को लेकर तीन टीमें बनायी गयी है। एक टीम डा. राकेश कुमार के नेतृत्व में जेसीज चौक पर दूसरी टीम डा. आर बी यादव के नेतृत्व में महादेव मंदिर तिराहे पर व तीसरी टीम डा. हरिओम मौर्या के नेतृत्व में रोडवेज पर कैम्प करेगी। ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

जौनपुर : दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे आठ घायल

कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबद गांव में खेत में जानवर घुसने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। मारपीट में एक पक्ष से ज्योति पुत्री रमेश गुप्ता, पुष्पा पत्नी दिनेश ‘कुमार, सावित्री पत्नी रमेश गुप्ता, गुडडी संतोष कुमार व संतोष कुमार पुत्र पन्नालाल गुप्ता घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से 53 वर्षीय चन्द्रभूषण पुत्र हरिलाल 18 वर्षीय प्रतिभा पुत्री चन्द्रभूषण एवं 15 वर्षीय…

कैसे आता है मानसून और कैसे दक्षिण से उत्‍तर तक पूरे देश में करता है बारिश

भारत में मानसून दस्‍तक दे चुका है. पहले इसने केरल में दस्तक दी. फिर मुंबई में झमाझम बारिश हुई. यानि मानसून देश में आ चुका है. अब धीरे धीरे ये देश के हर हिस्से में फैलता जाएगा. मानसून हर साल जून से सितंबर के बीच केरल से शुरू होता है. जेठ की इस गर्मी के बीच राहत की बात ये भी है कि अब ये उत्तर भारत में दस्तक दे रहा है. यानि आप कह सकते हैं कि मानसून आ चुका है. अंग्रेजी शब्द मानसून पुर्तगाली शब्द मान्सैओ से बना…

मैनपुरी: ग्राम रठेरा में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

मामला थाना दन्नाहार के ग्राम रठेरा का है। यहां के निवासी विनोद पुत्र पंचम सिंह अपने खेतों में काम कर रहे थे। उसी दौरान तेज गरज के साथ जोरदार बारिश होने लगी बारिश के दौरान तेजी के साथ चमकी बिजली और तेज धमाके के साथ विनोद के ऊपर जा गिरी जिससे विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग उन्हें देखने के लिए दौड़े। तब तक उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे…

फर्रुखाबाद:- भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर नगर कार्यालय का किया उद्घाटन।

फर्रुखाबाद:- आज 8 जुलाई 2023 को भारतीय किसान यूनियन का नगर कार्यालय नेकपुर चौरासी सिटी पब्लिक स्कूल के सामने योगेश सिंह नगर अध्यक्ष के निवास पर खोला गया। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अरविंद शाक्य ने फीता काटकर नगर कार्यालय का शुभारंभ किया। जिसमें जिले के पदाधिकारी शामिल हुए हैं। कानपुर मंडल उपाध्यक्ष प्रभा कांत मिश्रा ,जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य ,लक्ष्मी शंकर जोशी, प्रमुख महासचिव रामबरन वर्मा, मंडल प्रवक्ता कानपुर जिला मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा ,योगेश सिंह नगर अध्यक्ष संजय सिंह ,युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय सिंह शाक्य, कमलेश शाक्य ,संजय…

प्रयागराज-उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में प्रयागराज मण्डल के ब्लाक प्रमुखों एवं खण्ड विकास अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को सर्किट हाउस के सभागार में प्रयागराज मण्डल के ब्लाक प्रमुखों एवं खण्ड विकास अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला में सम्मिलित हुए। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कार्यशाला में आयें हुए ब्लाक प्रमुखों से ग्रामों में विकास से सम्बंधित कार्यों में आने वाली अड़चनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ब्लाक प्रमुखों व खण्ड विकास अधिकारियों की जनपद स्तरीय बैठक हर माह आयोजित की जाये, जिससे कि विकास कार्यों में जो समस्यायें व…

अपर पुलिस अधीक्षक ने श्रावण मास व काँवड़ यात्रा के दृष्टिगत पीलीभीत शहर क्षेत्र व गौरीशंकर मंदिर की सुरक्षा-शान्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

पीलीभीत अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने श्रावण मास/आगामी प्रथम सोमवार व काँवड़ यात्रा के दृष्टिगत पीलीभीत शहर क्षेत्र में भ्रमण कर, मुख्य चौराहों, काँवड़ियों के आने वाले मुख्य मर्गो पर लगी बैरीकेटिंग व पुलिस बल का निरीक्षण किया गया तथा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत गौरीशंकर मंदिर परिसर की सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। काँवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व सुनगढ़ी को रुट चार्ट, पार्किंग व्यवस्था व अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश दिए गए, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे…

फर्रुखाबाद:- पैतृक संपत्ति पर दबंग पत्रकार भाई का कई वर्षों से कब्जा ,पीड़ित भाई ने थाना दिवस पर पुलिस से लगाई न्याय की गुहार ।

फर्रुखाबाद:-  आज थाना दिवस पर पैतृक संपत्ति में हिस्सा न देने पर पीड़ित हेमंत कुमार शाक्य ने थाना मऊदरवाजा में एफ बी डी न्यूज़ पोर्टल के संपादक आनंदभान शाक्य के खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया है । पीड़ित हेमन्त कुमार शाक्य का कहना है कि उनका पैतृक मकान 4/1 मोहल्ला सरदार खां सिंधी कालोनी के पीछे है जिस पर कई वर्षों से उनके भाई आनंद भान शाक्य का कब्जा है । राकेश भान,आनंद भान, सुरेश भान ,हेमन्त भान चार भाई है । जो वर्तमान में कुइयांबूत में मकान बनाकर रह रहे है…

पहलगांव में मौज कर रही बर्फानी बाबा की फौज-पूरनपुर के 20 और पीलीभीत जिले के 100 तीर्थयात्री दर्शन के इंतजार में।

पूरनपुर/पीलीभीत। पहाड़ों पर हो रही बरसात के चलते अमरनाथ तीर्थ यात्रा शनिवार को दूसरे दिन भी स्थगित रही। जिसके चलते पूरनपुर के 20 और जनपद भर के करीब 100 तीर्थयात्री अपने कैंपों में ठहरे हुए हैं। तीर्थयात्रियों ने किसी भी तरह की असुविधा होने से इनकार करते हुए कहा कि भोजन व ठहरने की व्यवस्था है और उन्हें कोई भी असुविधा नहीं है। सभी भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन की लालसा में जय घोष कर रहे हैं। कैंपों में भजन-कीर्तन भी चल रहा है।4 जुलाई को पीलीभीत जनपद के लगभग…